पांच दिनों के अवकाश के बाद आज कृषि उपज मंडी में लहसुन के चढ़े भाव
Mandsaur, Madhya Pradesh:शहर की कृषि उपज मंडी 5 दिनों के अवकाश के बाद आज खुली इसके बाद आसपास के क्षेत्र के एवं दूर-दूर से किसान अपनी फसल लेकर कृषि उपज मंडी पहुंचे। वहीं लहसुन की आवक ज्यादा देखने को मिली। किसानों द्वारा बताया गया की मंडी बंद होने से पहले लहसुन के भाव ठीक थे, किंतु मंडी खुलने के बाद लहसुन के भाव में हजार से ₹1500 की गिरावट है। इसी को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
KGMU Lucknow में गर्दन झुकाकर MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र बोल रहे 'प्रणाम महोदय', वीडियो वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। गर्दन झुका कर छात्र चल रहे हैं। उनसे प्रणाम महोदय जी बुलवाया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
केजीएमयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फर्स्ट ईयर के छात्र सर झुका कर लाइन में लग कर प्रणाम महोदय जी बोलते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर केजीएमयू के डीन KK सिंह का कहना है कि वीडियो में उन छात्रों के साथ सिक्योरिटी भी है, फैकल्टी भी है लेकिन छात्र को ऐसा करने से कौन आदेश दे रहा है, यह उस वीडियो में अभी तक नहीं दिखाई दिया है। हम छात्रों से अलग-अलग बात कर रहे हैं। छात्रों से कहा भी है कि अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो वह आकर कर सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
