icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

177 करोड़ के विकास घोषणाओं पर राजाखेड़ा में भाजपा नेत्री ने जताया आभार

Dholpur, Rajasthan:28 जुलाई को सीएम की 177 करोड़ की घोषणाओं पर भाजपा नेत्री ने जताया आभार, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप राजाखेड़ा, धौलपुर। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने जगन भवन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर 28 जुलाई को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा की गई विकास कार्यों की घोषणाओं एवं लोकार्पण पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को मनियां में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने राजाखेड़ा समेत पूरे धौलपुर जिले के लिए तकरीबन 177 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। लोकार्पण किए गए कार्यों में 220 केवीए जीएसएस मनियां का निर्माण एवं संबंधित लाइन, जारह में 33 केवीए जीएसएस, नागर मिठावली में एनीकट तथा नगरपालिका राजाखेड़ा में एफ एस टी पी शामिल थे。 घोषणाओं में रांडोली रपट पर 15 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण, 15 करोड़ रुपये की लागत से मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण, राजाखेड़ा में कृषि उपज मंडी की स्थापना के लिए 37 बीघा भूमि का आवंटन, माता रैहना वाली एवं लाठवाली मंदिरों के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये तथा फूलपुर-मनियां स्टेडियम के विकास के लिए 2.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है。 प्रेस वार्ता के दौरान नीरजा अशोक शर्मा ने बिना नाम लिए क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं, झूठे बयान दे रहे हैं तथा जातिगत विद्वेष की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने विधायक से राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कराए गए विकास कार्यों का सार्वजनिक ब्यौरा देने की मांग की। साथ ही विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार करने और क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर होने वाले अतिक्रमणों के लिए उनकी भूमिका पर सवाल खड़े किए。 भाजपा नेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से क्षेत्रीय विधायक बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्यों का क्रम जारी रहेगा。
0
0
Report

भिवंडी TET पेपरफुटी: सभी 15 आरोपी एक साथ अदालत में पेशी के लिए सोमवार

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील TET पेपरफुटी प्रकरणात नवा ट्विस्ट! आत्मसमर्पण केलेल्या आरोपी सोनुकमार किशनलाल दिवाकरला आज भिवंडी न्यायालयाने पुन्हा 3 ऑगस्टपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे. आता सोमवारी या प्रकरणातील सर्व 15 आरोपींना एकत्र न्यायालयात हजर केले जाणार आहे. भिवंडी TET पेपरफुटी प्रकरणातील आत्मसमर्पण केलेला आरोपी सोनुकमार किशनलाल दिवाकर याला यापूर्वी 2 ऑगस्टपर्यंत पोलीस कोठडी देण्यात आली होती. आज रविवारी त्याला भिवंडी जिल्हा व अतिरिक्त सत्र न्यायालयात न्यायाधीश श्रीम. एस. एस. घोडके यांच्या समोर हजर करण्यात आले. न्यायालयाने सुनावणी नंतर दिवाकरची पोलीस कोठडी 3 ऑगस्ट म्हणजेच सोमवारपर्यंत वाढवली आहे. महत्वाचे म्हणजे सोमवारी या संपूर्ण प्रकरणातील सर्व 15 आरोपींना एकाच वेळी भिवंडी न्यायालयात हजर केले जाणार असून या प्रकरणाची पुढील सुनावणी होणार आहे. पोलीस या सर्व आरोपींची एकत्रित चौकशी करून पेपरफुटीच्या मुळापर्यंत जाण्याचा प्रयत्न करत आहेत. शिक्षक होऊ इच्छिणाऱ्या हजारो विद्यार्थ्यांच्या भविष्याशी खेळणाऱ्या या प्रकरणात आता सर्व आरोपी एकत्र येणार. सोमवारच्या सुनावणीत काय निष्पन्न होते पाहणे महत्वाचे ठरणार आहे.
0
0
Report

9 August को मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक भव्य तिरंगा यात्रा

Noida, Uttar Pradesh:9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से विधानसभा तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में आगामी 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से विधानसभा तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर जी ने सभी राष्ट्रभक्तों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं से आह्वान किया कि वे क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। यह यात्रा राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति और गौरव के प्रति जन-जन में जागरूकता का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक आयोजित होने वाली यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता राष्ट्र के प्रति उनके दायित्व और प्रतिबद्धता का परिचायक होगी。 इस तिरंगा यात्रा में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, विधान परिषद सदस्यगण, महापौर, समस्त जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा लखनऊ के बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त युवा एवं नागरिक सहभागी होंगे।
0
0
Report
Advertisement

नडाला रैली: बीबी जगीर कौर का सुखपाल खैहरा पर तीखा हमला

Kapurthala, Punjab:कपूरथला : नडाला की रैली में बीबी जगीर कौर का विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर तीखा हमला नडाला। नडाला में आयोजित एक राजनीतिक रैली के दौरान शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता बीबी जगीर कौर ने विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सुखपाल सिंह खैहरा को केवल "पटाखे फोड़ने और इधर-उधर घूमने" के लिए रखा है, जबकि उन्हें स्वयं केवल गालियां सुनने का सामना करना पड़ता है। बीबी जगीर कौर ने कहा, "सुखपाल सिंह खैहरा को आम आदमी पार्टी ने पटाखे फोड़ने और घूमने-फिरने के लिए रखा है, जबकि मुझे गालियां खाने के लिए। जनता ने हमें लोगों के काम करवाने के लिए चुना है और हमारा उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।" उनके इस बयान के बाद रैली का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। मंच के सामने मौजूद समर्थकों ने भी उनके बयान पर जोरदार प्रतिक्रिया दी। बीबी जगीर कौर ने अपने संबोधन में विरोधियों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता के हितों और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना रही है। रैली के दौरान दिए गए इस बयान ने क्षेत्र की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report

कमालपुर बाजार में हो शिघ्र व्यापारियों का अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, दिया पत्रक

Manoj KumarManoj KumarFollow5m ago
Nauder, Uttar Pradesh:व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष को कमालपुर में नए अध्यक्ष का चुनाव कराने को पत्रक सौंपा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद साधना सिंह द्वारा 14 अगस्त को लिया जाएगा निर्णय सकलडीहा।।कमालपुर कस्बा के दर्जनों व्यापारियों ने रविवार को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर एक सूत्रीय मांग पर सौंपा।व्यापारियों ने मांग किया कि कस्बा में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदामा जायसवाल के आकस्मिक निधन के उपरांत नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए।ताकि व्यापारियों के हित व सुरक्षा को मजबूती दिया जा सके। कमालपुर कस्बा में व्यापारियों के मांग पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदामा जायसवाल ने बीते 30 अगस्त 2023 को इस्तीफा दिया गया।इसके उपरांत 13 सदस्यीय संरक्षक के नेतृत्व में चुनाव कराने के निर्णय पर बाजार से लगभग 1000 व्यापारियों से 20 रुपए का रसीद देकर व्यापारी सदस्य बनाया गया।कमालपुर व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नीरज अग्रहरि पत्रकार व संजय रस्तोगी चुनावी मैदान में उतर गए।बावजूद चुनाव कमेटी ने जिला संगठन के माध्यम से सुदामा जायसवाल को पुनः अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत कर दिया।बीते 9 जून को सुदामा जायसवाल का आकस्मिक निधन हो गया।व्यापारियों ने मांग किया किया कि अब कमालपुर बाजार में व्यापारी हित व सुरक्षा को देखते हुए नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना नितांत आवश्यक है।जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी व्यापारियों का सम्मान है।कोई भी निर्णय व्यापारी हित में लिया जाएगा।व्यापारियों का सहयोग ही हमारी ताकत है।संगठन की मजबूती के लिए नए व्यापारियों का स्वागत है।आगामी 14 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद साधना सिंह के आने पर कमालपुर में नए अध्यक्ष के लिए निर्णय लिया जाएगा।इसके लिए आप सभी को सूचित किया जाएगा।इस मौके पर नीरज अग्रहरि, संजय रस्तोगी, संदीप जायसवाल उर्फ बबलू,अमित जायसवाल उर्फ दीपू,रितेश पांडेय शिवजी वर्मा,आनंद रस्तोगी, गोपी जायसवाल, धीरज अग्रहरि, कलाधर प्रसाद, प्रमोद रस्तोगी,संजय अग्रहरि,दिनेश गुप्ता, गुड्डू मौर्य, पिंटू शर्मा,चेतन जायसवाल,मुहम्मद अली ,गणेश अग्रहरि, संजय त्रिशूलिया, बाल मकुंद रस्तोगी, चंदन कुमार,राजू बिंद आदि रहे।
0
0
Report
Advertisement

इटावा में मौलाना अंसारी का पुतला फूंका, बवाल मचा आक्रोश

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मौलाना जर्जिस अंसारी का शहर के युवाओं ने बीच सड़क पर पुतला फूंका. पुतला फूकने से पहले उसकी फोटो पर जूते चप्पल बरसाए गए हैं. इटावा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला मौलाना जर्जिस अंसारी के द्वारा लगातार हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में युवाओं का गुस्सा सड़क पर आ गया है. शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मौलाना जर्जिस अंसारी का पुतला शहर के पक्का तालाब पर फूंका, जिसके चलते लोगों में आक्रोश देखने को मिला है. पुतला फूंकने से पहले पुतले पर जमकर चप्पल बरसाए गए हैं. लोगों का आक्रोश है और ऐसे मौलाना को सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए कठोर से कठोर सजा दे.
0
0
Report

20 वर्षीय छात्रा ने फंदे से जान दी; परिजनों ने हत्या का आरोप

Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर में एक 20 वर्षीय छात्रा ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी । छात्रा जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर की रहने वाली थी। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के घोरखल मुहल्ले में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करती थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों ने छात्रा की सहेली और एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी।
0
0
Report

सांसद मनसुख वसावा ने जंगल जमीन किसानों हक के लिए साथ रहने भरोसा दिया

Karantha, Gujarat:સંસદ મનસુખ વસાવા ગઈકાલે સાગબારા પાસેના ખોપી ગામ પાસે ગામ લોકોને સમજાવવા માટે જતા હતા કે ગાંધીનગરથી કેટલાક મંત્રીઓ એ આશ્વાસન આપ્યું છે કે જંગલ જમીન ખેડવાની ની બાબતે સુરત જિલ્લાના ખેડૂતને જે રીતે ખેડવા દે છે તે રીતે નર્મદા જિલ્લાના ખેડૂતો પણ ખરીિે તે બાબતે કાંઈક સમાધાન કરીશું,પરંતુ ખોપી પાસે પોલીસ અને વન વિભાગ દ્વારા રસ્તો રોકી અહીં ચકલું પણ ફરકવું ના જોઈએ એવી ગાંધિણગરથી સૂચના છે તેવું કહેવામાં આવ્યું હતું, તેથી સાંસદ મનસુખભાઇ વસાવા વિફર્યા હતા અને તેમને ત્યાં સ્થિત પોલીસ અને ફોરેસ્ટના અધિકારીઓને કીધું હતું કે રસ્તો તમારા બાપનો છે અને એ કહેવાથી ફોરેસ્ટર અને પોલીસ જવાનએ અપશબ્દ કહ્યા ત્યારે સાંસદ મનસukhભાઈ વસાવા એ જણાવ્યું કે એક તરફ મંત્રીઓ સમાધાનની વાત કરે છે જ્યારે બીજી તરફ તેમના અધિકારીઓ અલગ વાત કરે છે અને ચકલું પણ નહીં ફરકવાનો એવી વાત કરે છે ત્યારે સરકાર બેધારી વાત કરે છે saગબારા તાલુકાના ખેડૂતોએ ન્યాయ મળવો જોઈએ અને તેઓને પણ જંગલ જમીન ખેડવા દેવી જોઈએ આ બાબતે હું તેઓની સાથે છું અને તેઓ જ્યારે પણ જમીન ખેડવા જશે ત્યારે હું તેમની સાથે જઈશ
0
0
Report
Advertisement

भभुआ लूटकांड: अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, कई सदस्य गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ में लूटकांड का बड़ा पर्दाफाश, अंतराज्यीय गिरोह का भांडाफोड़ पुलिस ने लाइनर समेत दो आरोपियों को दबोचा; घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें और महत्वपूर्ण कागजात बरामद कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव के पास बीते दिनों हुई भीषण आभूषण लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उड़ीसा के रहने वाले सतीश दास और टी अर्जुन को लाइनर की भूमिका निभाने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य सरगना सहित पांच सदस्य झारखंड में गिरफ्तार किए गए हैं। भभुआ डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 26 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे भभुआ निवासी संतोष सेठ से बाइक सवार अपराधियों द्वारा 16 ग्राम सोना और 750 ग्राम चांदी के आभूषणों की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मैनुअल सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में मुख्य भूमिका निभाने वाले 'लाइनर' को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया गया है। डीएसपी ने खुलासा किया कि इस कांड में शामिल गिरोह काफी सक्रिय है, जिसमें लगभग 20-25 अपराधी शामिल हैं। ये ओडिशा और आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं तथा देश के विभिन्न जिलों में राहजनी व लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। मामले के अन्य 5 अपराधियों को झारखंड पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, जिनसे सघन पूछताछ जारी है। पुलिस ने अपराधियों के पास से पीड़ित का थैला और अन्य सामान बरामद कर लिया है, जबकि लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए झारखंड पुलिस से समन्वय बनाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया जाएगा।
0
0
Report

नेपाल-भारत सीमा पर कर्फ्यू हटने के बाद आवागमन बढ़ा; सुनसरी में निषेधाज्ञा जारी

Forbesganj, Bihar:नेपाल के सुनसरी जिले में आज से कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन 4 नगर पालिका में एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू है। सुनसरी में कर्फ्यू हटने के बाद अब भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन में बढ़ोतरी हुई है और सीमा से सटे बाजारों में भी रौनक लौट आई है। नेपाल के दीवानगंज इलाके में पिछले रविवार को हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई थी। यह दीवानगंज इलाका 2018 के भी काफी चर्चा में आया था जब आईएसआई का एजेंट खुर्शीद अंसारी की हत्या हुई थी। खुर्शीद अंसारी भारत में हुए कई आतंकी वारदातों में शामिल था। फिलहाल बॉर्डर पर जोगबनी पुलिस और एसएसबी के जवान हर आने जाने वाले लोगों और गाड़ियों का सघन जांच कर रहे हैं और हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
0
0
Report

शिवहर के अवैध हथियार मामले में तीन गिरफ्तार: देसी कट्टा-हथियार बरामद

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवहर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, तीन मोबाइल फोन तथा एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एसपी शैलेंद्र सिंह ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दोनों मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई फतेहपुर थाना क्षेत्र के बसहिया गांव के समीप हुई जहां एक शख्स के पास तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद हुआ। दूसरी ओर एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल किये जाने के मामले में चिकनौटा गांव निवासी मोहम्मद अरस आजम सुंदरपुर खरौना निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान एक देसी कट्टा, एक पिस्टल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में शिवहर थाना कांड संख्या 348/26 दर्ज की गई है।
0
0
Report
Advertisement

नशामुक्त पंजाब के लिए 500 दिन: डीजीपी ने बड़ी सफलताएं साझा कीं

Kullu, Himachal Pradesh:ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਦੇ 500 ਦਿਨ - ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋਣਾ! ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚੱਲ ਰਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ 500 ਦਿਨ ਪੂਰੇ ਹੋਣ 'ਤੇ ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਵਿਲੇਜ ਡਿਫੈਂਸ ਕਮੇਟੀਆਂ (VDCs) ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਲੜਾਈ ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀਆਂ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਸਫ਼ਲਤਾਵਾਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਮੁੱਖ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ: - 54,000 ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਦਰਜ, 71,000 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀਆਂ - 3,433 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, 41,000 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਭੁੱਕੀ, 60 ਲੱਖ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ - 22 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀ ਗਈ - 322 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀਆਂ 835 ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਜਾਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀਆਂ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਸੇਲ੍ਪ ਪੰਜਾਬ ਵਟਸਐਪ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਰਾਹੀਂ ਕਰੋ: 97791-00200। ਤੁਹਾਡੀ ਪਛਾਣ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੁਪਤ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ. ਆਓ, ਇਕੱਠੇ ਮਿਲ ਕੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰੀਏ。
0
0
Report

महोबा के कॉलेज क्लासरूम में विद्यार्थी पिकनिक, वीडियो पर डीआईओएस ने जांच शुरू की

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर छात्रों ने कॉलेज के क्लास रूम को बनाया पिकनिक स्पॉट, छात्रों की अशोभनीय करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, स्मार्ट टीवी पर हरियाणवी गाना 'विलन रहन दे गोली चला' क्लास में हुड़दंग कर रहे छात्र, सिर पर गमछा बांधकर ​शिक्षक की कुर्सी में बैठा नज़र आ रहा छात्र, ​क्लास रूम के अंदर हरियाणवी गाना चला थिरकते और हंगामा करते नजर आ रहे छात्र, डीआईओएस ने कही वायरल वीडियो की जांच करा कड़ी कार्यवाही करने की बात, पनवाड़ी विकास खण्ड क्षेत्र के कनकुआ गाँव स्थित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का मामला。
0
0
Report

प्रयागराज: कांग्रेस प्रभारी के सामने मंच पर हंगामा, धक्का-मुक्की की तस्वीरें वायरल

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के सामने कांग्रेसियों में जमकर किए हंगामा, मंच पर चढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं में जमकर हुई नोंकझोंक, राजेंद्र पाल गौतम के सामने धक्कामुक्की करते दिखे कांग्रेसी, एक कार्यकर्ता को मंच से उतारने के लिए दूसरे कार्यकर्ताओं ने की ठेला ढकेली, बड़े कांग्रेसी नेता मंच पर देखते रहे तमाशा, करीब 56 सेकेंड के वीडियो में मंच पर हुई धक्कामुक्की की तस्वीरें आई सामने, कांग्रेसियो के हंगामे और नोंकझोंक की तस्वीरें भी आई सामने, अनुशासन के बजाय मर्यादाओं का मखौल उड़ाते दिखे कांग्रेसी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top