458895
मंदसौर में बरसाती नाले में डूबने से महिला की गई जान
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील के ग्राम निर्धारी में एक घटना घटी। 66 वर्षीय रोड़ी बाई पशुओं को पानी पिलाते समय बरसाती नाले में डूब गईं। एसडीआरएफ टीम ने खोजबीन कर महिला का शव बरामद किया और पुलिस को सौंप दिया। यह जिले में बरसाती नाले में डूबने से हुई दूसरी जान चली गई। इससे पहले शामगढ़ थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय शिव सिंह की इसी तरह जान चली थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर नगर परिषद के फर्जी पट्टा गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद में फर्जी पट्टे जारी करने के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी पट्टे बनाने वाले 3 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मामले के मास्टरमाइंड सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से आधा दर्जन फर्जी पट्टे, लैपटॉप व अन्य सामग्री जब्त की है. डूंगरपुर एसपी ने बताया कि नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. निवासी वसुंधरा विहार बलवंत सिंह भाटी स्वयं के नाम का पट्टा जमा कराने परिषद कार्यालय आया था. जांच में सामने आया कि पट्टे पर आयुक्त व कनिष्ठ अभियंता के जाली हस्ताक्षर थे और न ही इसकी कोई रसीद जमा हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बलवंत सिंह ने आदर्श नगर निवासी राजु खराड़ी के माध्यम से पट्टा बनवाया था, जिसके बदले 1.50 लाख रुपये लिए गये थे. राजु खराड़ी ने अपने साथी वंदित वैरागी पूर्व संविदाकर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर और नरेश कोटेड के साथ मिलकर यह जाली दस्तावेज तैयार किए थे. मास्टरमाइंड वंदित वैरागी को पूर्व में लापरवाही के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था. उसने निकाले जाने से पहले ही कार्यालय से 30-35 येलो शीट पेपर, प्रारूप, नगर परिषद की सील, मोहरे और आयुक्त के नमूना हस्ताक्षर चुरा लिये थे. आरोपियों ने अब तक करीब 30 से अधिक भोले-भाले लोगों को पट्टे देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करना कबूल किया है. पुलिस ने आरोपी मास्टर माइंड वंदित वैरागी, उसके साथी राजु खराड़ी और नरेश कोटेड को गिरफ्तार कर किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
बैतूल: शाहपुर पुलिस ने अवैध शराब के दो आरोपियों को गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:एंकर- बैतूल जिले में अवैध शराब के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर बरेठा-देशावाड़ी रोड की पुलिया के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब कुल 57.240 लीटर जिसकी कीमत करीब 29 हजार 60 रुपये बताई गई है, बरामद हुई। शराब परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब के साथ बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण नागरवार और रोहित उइके के रूप में हुई है। मामले में आकाश ठाकरे निवासी देशावाड़ी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.0
0
Report
बैतूल में देर रात से तेज बारिश, जलाशयों को भरने की उम्मीद बढ़ी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में लगभग डेढ़ महीने बाद आज देर शाम हल्की तेज बारिश देखने को मिली है। पिछले एक महीने से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम तो सुहाना बनाया,लेकिन बारिश का आंकड़ा अब भी काफी पीछे है। जिले में सामान्यतः करीब 1100 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि इस साल अब तक केवल लगभग 600 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। यानी जिले को अभी भी करीब 500 मिलीमीटर बारिश की दरकार है। कम वर्षा के कारण बड़े जलाशय आधे खाली हैं और पूरे मानसून में बड़ी नदियों में बाढ़ जैसे हालात भी देखने को नहीं मिले। लगातार रिमझिम बारिश से सोयाबीन की फसल पीली पड़ने लगी है और जड़ों के गलने की शिकायतें सामने आ रही है,वहीं धान की फसल भी प्रभावित हुई है। हालांकि आज देर शाम हुई तेज बारिश ने किसानों और आम लोगों में नई उम्मीद जगा दी है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश जिले की बारिश की कमी पूरी कर जलाशयों को भर पाएगी।0
0
Report
Advertisement
कोदबाही मेले में दो पक्षों की मारपीट वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल
Singrauli, Madhya Pradesh:कोदबाही मेले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.... हजारों की भीड़ के बीच नहीं दिखी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..... स्थानीय लोगों ने की उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग..... सिंगरौली जिले के देवसर जनपद के कोदबाही स्थित प्राचीन भोलेनाथ मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान भारी हंगामा हो गया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच कुछ युवकों में अचानक विवाद हुआ और देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। इस पूरी मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेले में अफरा-तफरी मच गई, चार युवक आपस में मारपीट करते हुए और बीच-बचाव करते स्थानीय लोग दिख रहे हैं।0
0
Report
यमुना में डूबने से कौशांबी में तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में यमुना नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों बच्चे शुक्रवार को यमुना में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी से बरामद किए। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है। तस्वीरें महेवाघाट थाना क्षेत्र के भटपुरवा गाँव की हैं, जहां यमुना नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय बिजेंद्र निषाद पुत्र सोनू निषाद, 12 वर्षीय करण निषाद पुत्र राजेश निषाद और 10 वर्षीय शनि निषाद पुत्र राजेश निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करण और शनि दोनों सगे भाई हैं। तीनों बच्चे शुक्रवार को यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
गंगा बाढ़ से गाजीपुर में बिजली व्यवस्था संकट, ट्रांसफॉर्मर 44 घंटे में बदले जाएं
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गंगा की बाढ़ से बिजली व्यवस्था पर संकट, देवल पावर हाउस पानी में घिरा, सप्लाई ठप ट्रांसफॉर्मरों के चारों ओर पानी भरने से बढ़ा खतरा, डेहुडी पावर हाउस के आसपास भी पहुंचा बाढ़ का पानी बिजली निगम के एमडी संदीप कुमार ने किया मौके का हालात का रिव्यू अधिकारियों को 44 घंटे के भीतर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली बहाली के लिए विशेष निगरानी किसानों की बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा एमडी बोले- हालात सामान्य होते ही युद्धस्तर पर होगी बिजली बहाली गाजीपुर में गंगा की बढ़ती बाढ़ अब बिजली व्यवस्था के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि देवल पावर हाउस पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गया है। पावर हाउस परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मरों के चारों तरफ पानी भर गया है, जबकि भवन भी चारों ओर से जलमग्न हो चुका है। सुरक्षा कारणों से विभाग ने कल से ही इस पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है। वहीं डेहुडी पावर हाउस के आसपास भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है, जिससे वहां भी खतरा बढ़ गया है। इसी बीच पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुंचे और बाढ़ के बीच बिजली व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने रौजा विद्युत वर्कशॉप, विभागीय स्टोर और लालदरवाजा पावर हाउस का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, लाइन लॉस और किसानों से जुड़ी बिजली समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत में एमडी संदीप कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आम जनता को बेहतर और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एमडी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की स्थिति में उसका प्रतिस्थापन हर हाल में निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए और किसी भी हालत में 44 घंटे से अधिक समय न लगे। उन्होंने कहा कि बरसात और बढ़े हुए लोड के कारण कुछ स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर मरम्मत में देरी की शिकायतें मिली हैं, लेकिन विभाग इसे गंभीरता से लेते हुए तेजी से समाधान कर रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिक्र करते हुए एमडी ने कहा कि जहां पानी भरा होने के कारण विभागीय टीमों की पहुंच नहीं हो पा रही है, वहां हालात सामान्य होते ही ट्रांसफॉर्मर, तार और केबल से जुड़ी सभी खराबियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने वाली जगहों पर विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और बिजली बहाली के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। किसानों की समस्याओं पर भी एमडी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि किसान दिवस में बिजली आपूर्ति और लोड से संबंधित शिकायतें लगातार सामने आती हैं। विभाग ऐसी समस्याओं को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के लिए कार्य कर रहा है ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। लाइन लॉस के मुद्दे पर भी एमडी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है और अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गंगा की बाढ़ के बीच देवल पावर हाउस का जलमग्न होना और डेहुडी पावर हाउस के आसपास पानी पहुंचना बिजली विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में एमडी का यह दौरा और अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश यह संकेत दे रहे हैं कि बाढ़ के इस संकट के बीच बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाइट- संदीप कुमार- एमडी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम0
0
Report
Advertisement
UP T20 फाइनल कल: लखनऊ बनाम मेरठ इकाना स्टेडियम में भिड़ंत
Lucknow, Uttar Pradesh:Up T20 लीग का फाइनल मुकाबला कल लखनऊ और मेरठ के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें आज प्रेस वार्ता हुई जिसमें लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह और UP T20 के अध्यक्ष संजय कपूर मौजूद रहे। आपको बता दें कि पूर्व में खेले गए तीन सीजन में दो बार काशी और एक बार मेरठ टूर्नामेंट जीत चुका है, लखनऊ पहली बार फाइनल में पहुंचा है।0
0
Report
दुबई से सतना आई महिला ने पति की तलाश के लिए पुलिस से मदद मांगी
Satna, Madhya Pradesh:सतना में अजब गजब मामला सामने आया। एक महिला दुबई से सतना अपने पति को ढूंढने पहुँचीं और घटना की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई गई। उनका आरोप है कि पति सतना में छुपाए गए हैं; पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उनके पति की तलाश शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अजब गजब मामला सामने आया है। दुबई की निवासी असविंदर कौर ने बताया कि वह सतना पहुंची और महिला थाने में अपनी आपबीती बताई, कहा कि मेरे पति सुनील ठाकुर दुबई से मुझे छोड़कर सतना अपनी मां के साथ आ गए हैं और उन्हें छुपा कर रखा गया है। मैं उनसे संपर्क कर रही थी पर उनका कोई पता नहीं चल रहा। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। असविंदर कौर ने कहा कि उनके पति दुबई में रहते थे; उनका नाम सुनील ठाकुर है। 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के गुरुद्वारे में हमने शादी की थी, और यह शादी सभी परिवारजनों के सामने हुई। पर अब वे दुबई से 31 जुलाई को सतना आए और अपनी बहन के यहां आ गए, उन्हें छुपा कर रखा गया है। उन्होंने बताया कि वे 2020 से पति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं और पिछले साल हमने शादी की; शादी के बाद 31 जुलाई तक वे उनके साथ थीं, उसके बाद से वे पति को ढूंढ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में, नदियाँ उफान से लोग बेहाल
Varanasi, Uttar Pradesh:यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं.. नदियों में उफान के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया है...जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं... आसमान से बरसती आफत ने शहर शहर तबाही मचाई हुई है...बाढ़ के पानी में लोगों का चैन सुकून और गृहस्थी सब कुछ डूब गया है...0
0
Report
जालौन में अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना, गिरफ्तारी की मांग तेज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर युवक ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को किया था अपमानित, शिकायत करने के बाद भी आरोपी युवक की नहीं हुई गिरफ्तारी, आक्रोशित लोगों ने गिरफ्तारी मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास बनी अंबेडकर प्रतिमा पर दिया धरना।0
0
Report
चमोली में उफनती नदी के बीच जवानों ने गाय को रेस्क्यू कर बचाई जिंदगी
Obra, Uttar Pradesh:चमोली में उफनती नदी के बीच एक बेजुबान की जान पर बन आई...तेज बहाव के बीच गाय फंसी थी...जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गाय को सुरक्षित बचा लिया... सैलाब कितना भी तेज हो... अगर हौसला मजबूत हो, तो जिंदगी बचाने की राह निकल ही आती है...नन्दाकिनी के उफनते बहाव के बीच जवानों ने यही हौसला दिखाया... और एक बेजुबान को नई जिंदगी दे दी.0
0
Report
Advertisement
11 दिन बाद लापता राजस्व लेखपाल आनंद मंगल गौतम बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:पुलिस ने 11 दिन से लापता राजस्व लेखपाल आनंद मंगल गौतम को किया बरामद, 25 अगस्त को तहसील जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेखपाल, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, ग्वालियर और उज्जैन होते हुए दतिया पहुंचे थे, माधौगढ़ में चेकिंग के दौरान पुलिस ने पूछताछ कर लेखपाल को थाने लाया, पुलिस ने पूछताछ के बाद लापता लेखपाल को सकुशल परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
महरैल स्टेशन पर ग्रामीणों का धरना: आनंद विहार–लौकहा ट्रेन का ठहराव चाहिए
Madhubani, Bihar:महरैल रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन। आनंद विहार–लौकहा स्पेशल ट्रेन को महरैल स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। लोगों की माने तो महरैल स्टेशन के आसपास बड़ी आबादी है। ट्रेन का ठहराव होने से इलाके के छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, किसानों, मरीजों एवं आम यात्रियों को सुविधा होगी। इसके बावजूद महरैल स्टेशन पर इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव नहीं होने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में भी इस संबंध में रेलवे प्रशासन को ज्ञापन एवं मांग-पत्र के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया है। लोगोंने कहा शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो चक्का जाम किया जाएगा।0
0
Report
किशनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान शुरू किया
Kishanganj, Bihar:किशनगंज के धरमगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आज सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भाग लिया।इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और पूरे देश मे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने सेवा संकल्प अभियान मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता एक-एक मतदाता और लाभार्थी के बीच पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलायें जा रहे लाभकारी योजनाओं को बताने और योजना का लाभ पहचाने का भी प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के विकसित भारत मिशन को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर देश में दीपावली जैसा नजारा दिखेगा, उन्होंने कहा कि पूरे देश मे देश के लोग अपने अपने घरों में करोड़ों दीया जलाकर पीएम मोदी को आशीर्वाद देंगे।0
0
Report
Advertisement
