मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 12 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर
Digaonmali, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अफजलपुर थाना क्षेत्र के बांसाखेड़ी गांव में शनिवार रात को एक 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बच्चा बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने भागते हुए ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैक्टर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से ग्रेनाइट लेकर आया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयवीर सिंह: यूपी में 10 साल में पर्यटन-संस्कृति से आस्था केंद्रों का पुनर्जागरण
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "अकेले पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की बात करी जाए तो इन 10 सालों में वो सब हुआ है जो कभी किसी ने अपेक्षा नहीं की, कभी सोचा नहीं था। किसी ने कभी ये कल्पना नहीं की होगी। तीन हजार से ज़्यादा सनातन संस्कृति और विभिन्न संस्कृतियों के पुर्नोत्थान के लिए उनके आस्था के केंद्रों को उनकी भावनाओं के अनुरूप जितनी भी विरास्तें थी उनको संभालने की बात हो, धरोहरों को संवर्धन देने की बात हो। हम लोगों ने पर्यटन सुविधाओं से इन स्थानों के विकसित करने का काम किया है।"अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा कड़े, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरी अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। परिक्रमा मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर 300 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का पूरा फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम परिक्रमा संपन्न कराने पर है।केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के रोडशो पर कहा— सत्ता 2047 तक नहीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 20 किलोमीटर लंबे रोडशो पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव चाहे गोरखपुर में यात्रा निकालें, सैफई में यात्रा निकालें या लखनऊ में यात्रा निकालें। समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में था है और रहेगा। समाजवादी पार्टी अभी 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने ज़रूर देख सकती है। लेकिन धरातल पर ये सत्ता में आ नहीं सकती है। ये अखिलेश यादव को अच्छी तरह से पता है।"गांधी विहार-खोनागोरिया में बड़ी चोरी से परिवार सदमे में, 25 लाख के आभूषण-नकद चुराए
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर के गांधी विहार-खोनागोरियान में प्रिंसिपल के घर बड़ी चोरी.... भरतपुर में भाई की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत, अंतिम संस्कार और रस्मों के लिए गांव गया था परिवार.... परिवार करीब 2 दिन तक घर से बाहर रहा, पीछे से बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना..... मंगलवार रात करीब 11:30 बजे घर लौटा परिवार तो बिखरा मिला सामान, खुली मिली अलमारियां....चोर घर से 1 लाख 75 हजार रुपये नकद, 12 तोला सोना और करीब डेढ़ किलो चांदी ले गए.... परिवार के मुताबिक चोरी हुई नकदी और जेवरात की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये.... बेटियों की शादी के लिए जमा किए गए जेवर और बहुओं के शादी के आभूषण भी चोरी.... पुश्तैनी सोना और परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी भी समेट ले गए चोर..... बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी, स्कूल और कोचिंग फीस के लिए रखे पैसे भी चोरी..... भरतपुर के खोरी गांव में चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई थी सैयद साबिर अली की मौत.... मृतक सैयद साबिर अली के भाई सैयद सादिक अली का है गांधी विहार स्थित मकान....चोर मुख्य दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुए, कमरों और अलमारियों को खंगाला.....वारदात के दौरान चोरों का एक पेचकस घर में ही छूट गया, पुलिस के लिए हो सकता है अहम सुराग.....चोरों ने घर में रखे दूसरे औजारों का भी किया इस्तेमाल......... परिवार की गैरमौजूदगी में वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी किए जाने की आशंका.......... लगातार चोरी की घटनाओं से गांधी विहार-खोनागोरियान के लोगों में बढ़ी असुरक्षा की भावना......आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्ध वाहनों की आवाजाही की जांच की मांग..... पहले हुई 3 चोरियों में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी उठे सवाल.....परिवार चोरी की घटना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी तक मामला पहुंचाने की तैयारी में..... एक तरफ भाई की मौत का सदमा, दूसरी तरफ घर की जिंदगीभर की जमा-पूंजी चोरी होने से परिवार परेशान....परिवार की मांग, चोरी का जल्द खुलासा हो और जेवरात व नकदी बरामद की जाएलश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट का एनकाउंटर, आर्मी के जवानों ने अलग अंदाज में किया सेलिब्रेशन
Forest Block,कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट मारा गया; मस्जिद के अंदर उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद आर्मी के जवानों ने एक अलग ही अंदाज में सेलिब्रेशन किया।
बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर लतीफ भट मारा गया। वह एक स्थानीय मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था और काफी देर तक चले गतिरोध के दौरान उसने बार-बार सरेंडर करने की अपील को ठुकरा दिया।
यह अभियान मंगलवार देर रात देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में चलाया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि भागने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।
बुधवार सुबह करीब 3:45 बजे जब सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और सख्त कर दी, तो छिपे हुए आतंकवादी ने सर्च टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस दौरान, भट घेराबंदी वाले इलाके के बीचों-बीच स्थित गांव की एक मस्जिद में जाकर छिप गया।
धार्मिक स्थल को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सुरक्षा बलों ने 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (SOP) का सख्ती से पालन किया। उन्होंने भारी गोलीबारी रोक दी और भट को सरेंडर करने के लिए मनाने की कोशिश की। अधिकारियों ने भट को एक फोन दिया और वीडियो कॉल की व्यवस्था की, जिसमें कुलगाम के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) अनायत अली चौधरी और 9 RR के कमांडिंग ऑफिसर ने उससे व्यक्तिगत रूप से हथियार डालने की अपील की।
सामने आए एक वीडियो में, सुरक्षाकर्मी भट से सरेंडर करने की अपील करते हुए कहते हैं, "लतीफ भाई, हम आपके साथ हैं... सरेंडर कर दीजिए, रुक जाइए, मैं अभी वहीं आ रहा हूं।" लेकिन भट ने इनकार कर दिया। उसने अरबी भाषा में प्रार्थनाएं पढ़ीं और जवाब दिया, "मैं अल्लाह से मिलने निकला हूं। मैं बहुत खुश हूं... मेरे साथ सिर्फ अल्लाह है, मेरे लिए अल्लाह ही काफी है।"
लाउडस्पीकर पर लगातार की गई घोषणाओं के बावजूद, भट ने सुरक्षाकर्मियों पर फिर से गोलीबारी कर दी। इसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी मुठभेड़ के दौरान बहुत संयम बरता गया, ताकि मस्जिद को कम से कम नुकसान पहुंचे।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने ऑफिशल X हैंडल पर लिखा “The body of one neutralised terrorist, along with a weapon, have been recovered from the encounter site. The killed Terrorist neutralised during the joint operation is identified as Mohd Lateef Bhat R/o Khrewan, Kulgam.
SOP के तहत मारे गए आतंकी के शव की परिवार दुवारा पहचान कराई कराई गई उसके बाद ऑफ़िशाली मारे गए आतंकी की पहचान सार्वजनिक की गई।
खालिद हुसैन
जी मीडिया, कुलगाम, जम्मू एंड कश्मीर
