458001
12 अक्टूबर को कॉलेज ग्राउंड में होगा विशाल रावण दहन, आज प्रशासनिक अमले ने किया निरीक्षण
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।जिसको लेकर प्रशासनिक अमला एवं पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद,एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी,सीएसपी सतनाम सिंह समिति के अध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह सिसोदिया एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूँटी में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म: दो गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:खूँटी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार लोगों ने बारी बारी से मुँह काला करने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. घटना के बाद मंगलवार को वापस खूँटी छोड़ दिया गया. पीड़िताओं के लिखित बयान के आधार पर मंगलवार को महिला थाना में मामला दर्ज हुआ. त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ही लड़के नाबालिग बताये जा रहे हैं. उन्होंने अन्य दो दोस्तों के साथ मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में ले जाकर रातभर रखा और रातभर दुष्कर्म करके दूसरा दिन मंगलवार को खूँटी ले जाकर छोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र में डेरा पर रहती है और मुख्य आरोपी दो लड़कों का परिचित मित्र है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों ही पीड़िता नाबालिग बताये जा रहे हैं. उनमें से दो के साथ चार दोस्तों ने रातभर दुष्कर्म किया. इस घटना को लेकर पीड़िता व उसके परिजनों द्वारा मंगलवार को मामला दर्ज कराया गया. फिर मेडिकल कराया गया. साथ ही, त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है. वहीं अन्य दो लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.0
0
Report
सतना के 220 केवी यार्ड में चोरी के इरादे से घुसी महिलाएं पकड़ी गईं
Satna, Madhya Pradesh:सतना के 220 केवी यार्ड में चोरी के इरादे से घुसी महिलाएं पकड़ी गईं। घटना सुबह 6:30 बजे की है, जब तीन महिलाएं कॉपर कंडक्टर और केबल चोरी करने के इरादे से सीधे 33 हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन यार्ड में घुस गईं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि 33 केवी लाइन को छूना भी नहीं पड़ता, 2 फीट पास जाते ही करंट खींच लेता है और शरीर राख हो जाता है। साथ ही एक भी तार कटता तो जोरदार आर्क-फॉल्ट से पूरा 220 केवी उपकेंद्र ट्रिप हो जाता और सतना-सितपुरा से जुड़े आधे शहर की बिजली घंटों के लिए ठप्प हो जाती। ट्रांसफार्मर और ब्रेकर जलने से लाखों का नुकसान भी होता। गनीमत रही कि कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी में उनकी हरकत कैद हो गई। सतर्क गार्ड और शिफ्ट स्टाफ ने तत्काल घेराबंदी कर डायल 112 को बुलाया और तीनों को पकड़कर नागौद थाना पुलिस को सौंप दिया। सीसीटीवी ने चोरी के साथ बड़ा हादसा भी टाल दिया।0
0
Report
हरदा में काले हिरण की गोली मारकर हत्या, वन विभाग में हड़कंप
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। हरदा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिरकम्बा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा काले हिरण को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां काले हिरण को गोली लगने की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मृत हिरण को हरदा लाया गया। वन विभाग द्वारा मृत हिरण का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। डीएफओ ने कहा है कि मामले में आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। काले हिरण की गोली मारकर हत्या की इस घटना से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
GRAP चरण II लागू: दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर जाँच तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: GRAP चरण II लागू होने के बाद, पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने चिल्ला बॉर्डर और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के अन्य बिंदुओं पर जांच तेज कर दी है।0
0
Report
शहडोल के छात्रावासों की अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र पैदल कलेक्टर से मिलने पहुंचे
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में छात्रावासों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का पैदल कलेक्टर से मिलने पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर ब्यौहारी के मॉडल खंडहुली विद्यालय के छात्र करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर शहडोल कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़े हैं। छात्र रीवा-शहडोल स्टेट हाईवे पर 10 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले छात्रों के बीच विवाद भी हुआ था। आखिर छात्रावास में ऐसी क्या अव्यवस्थाएं हैं कि बच्चों को अपनी समस्याएं लेकर पैदल कलेक्टर के दरवाजे तक पहुंचना पड़ रहा है؟0
0
Report
15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों पर धान खरीदी शुरू, किसानों को राहत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 15 नवंबर से जिले के 154 धान खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी शुरू की जाएगी। इस बार राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14 नए धान खरीदी केंद्र भी बनाए हैं। वहीं जिले में करीब 7 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। खरीदी को लेकर बारदाने की व्यवस्था के साथ समितियों तक बारदाना पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।धान खरीदी के लिए इस बार जिले में कुल 154 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 14 नए केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने करीब 7 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के अनुमान के आधार पर अपनी तैयारियां शुरू की हैं। खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। नियमानुसार खरीदी के लिए 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने की आवश्यकता होगी। इसके लिए समितियों में बारदाना भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक खरीदी केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो उनके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। दूसरे जिले और जिले से लगे दूसरे प्रदेशों से अवैध तरीके से धन आने पर भी पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर प्रशासन का दावा है कि निर्धारित समय पर सभी केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। अब किसानों को धान बेचने के लिए खरीदी शुरू होने का इंतजार है。0
0
Report
Advertisement
उनियारा में तीसरे चरण के चुनाव: 45 पंचायतों में सरपंच नामांकन
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा से बडी खबर : पंचायतराज के तीसरे चरण के चुनाव में 45 पंचायतो में सरपंच /पंच उम्मीदवारों ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल, सरपंच उम्मीदवार समर्थकों के साथ पहुँचकर अपना नामांकन पत्र किया दाखिल, नामांकन के दिन सरपंच/पंच उम्मीदवारों - समर्थकों में देखा गया खासा उत्साह, चुनाव से एक दिन पहले उम्मीदवारों ने अपनी ताकत चुनावी मैदानी दंगल में झोंकी,0
0
Report
बस्सी मकवाना में भीषण आग, परिवार की जमा-पूंजी राख
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के सागवड़िया क्षेत्र के बस्सी मकवाना गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक परिवार की जिंदगीभर की जमा-पूंजी को पलभर में राख कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि घर में रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। इस आग में आठ बकरियां और एक भैंस जिंदा जल गईं, वहीं दो वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। घर में रखा अनाज, जेवरात, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने पटवारी और बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया तथा नुकसान की जानकारी ली। सरपंच ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। भीषण आगजनी के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है。0
0
Report
नवादा: लापता व्यवसायी सुबोध कुमार की तलाश तेज, अपहरण की जांच जारी
Nawada, Bihar:नवादा नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के व्यवसायी सुबोध कुमार पिछले एक सप्ताह से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है, वहीं जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र पुरानी बाजार के कारोबारियों के बीच भी डर और बेचैनी का माहौल कायम हो गया है। व्यवसायी की पत्नी सुमन कुमारी ने पति के लापता होने को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि सुबोध कुमार का घर दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर ठाकुरबाड़ी के पास स्थित है। घटना वाले दिन वह रात करीब 8:15 बजे घर पहुंचे थे और पत्नी से कहा था कि 15 मिनट में वापस आ जाएंगे। इसके बाद वह घर से निकल गए, लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। पति के नहीं लौटने पर पत्नी सुमन कुमारी को चिंता हुई। उन्होंने फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया और रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने पुलिस से शिकायत की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार मुन्ना व्यवसायी के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से पूरी जानकारी ली और उन्हें हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सांसद विवेक ठाकुर ने भी वरीय अधिकारियों से बात की है। व्यवसायी की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को व्यवसायी का अंतिम लोकेशन मिर्जापुर इलाके में मिला है। वहीं एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित स्थानों का लोकेशन खंगाल रही है। व्यवसायी का अंतिम लोकेशन घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिर्जापुर इलाके में मिला है। इसके बाद से मोबाइल का कोई लोकेशन नहीं मिल रहा है। आसपास के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इधर, पत्नी सुमन कुमारी ने प्रशासन से पति की जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामदगी की अपील की है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी व्यवसायी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है。0
0
Report
Advertisement
GRAP-II लागू, गाजीपुर बॉर्डर पर प्रवेश पर पाबंदियां, पुलिस ने चेकिंग तेज की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-II) के तहत वाहनों के प्रवेश पर पाबंदियां लागू होने के बाद, पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया।0
0
Report
सतना में मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Satna, Madhya Pradesh:सतना त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। मंगलवार को सतना शहर के पंजाबी मोहल्ले में फूड विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मौके पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने पंजाबी मोहल्ले में संचालित मिठाई दुकानों और कारखानों पर छापा मारा। जांच के दौरान मौके से करीब साढ़े 4 क्विंटल मिल्क केक, खोवे से बनी बर्फी और अन्य मिठाइयां जप्त की गईं। प्रारंभिक जांच में मिठाइयों के मानक स्तर पर खरा न उतरने की आशंका है। अमृत लाल नागदेव अंबू पिता स्व. ईश्वर दास नागदेव उम्र 69 वर्ष निवासी पंजाबी मोहल्ला के यहां से मिल्क केक और खोवा बर्फी का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ है। फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि मिलावटी खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें。0
0
Report
अलीगढ़ में रंजिश पर किसान के धान पुआल में आग, 4 लाख नुकसान
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़: रंजिश में किसान के धान के पुआल में लगाई आग, 4 लाख रुपये का नुकसान, अकराबाद क्षेत्र के गांव नानऊ में अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप, किसान पुष्पेंद्र कुमार के खेत में रखा करीब 70 बीघा का धान का पुआल जलकर राख, आग लगने से किसान को करीब 4 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान, सूचना के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, रंजिश के चलते आग लगाए जाने का किसान ने जताया शक, अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के नानऊ की घटना।0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात में शर्ट शर्किट से घर जलकर राख— भीषण आग, सिलेंडर फटा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। शर्ट शर्किट से मकान में लगी भीषण आग। देर रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख। फ्रिज, स्कूटी, समेत घरेलू सामान जलकर हुआ राख। तेज आग के कारण घर में रखा घरेलू सिलेंडर भी फटा। सिलेंडर फटने से आसपास इलाके में फैली दहशत। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू। मौके पर घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी। मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की घटना।0
0
Report
सुल्तानपुर Encounter: खनन माफियाओं से मुठभेड़, मुख्य आरोपी घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर की नगर कोतवाली पुलिस की आज सुबह खनन माफियाओं से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी साथ ही दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दो दिन पहले इन सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में राजस्व टीम पर हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी ने बताया कि 2 दिन पहले रामनगर इमलिया गांव में खंड माफिया द्वारा उसे समय राज्यों से टीम पर हमला किया गया था जब एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व टीम खनन होने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची थी इस समय खनन माफियाओं ने नायब तहसीलदार और दो अन्य लेखपालों के साथ जमकर मारपीट की थी जिसमें नायब तहसीलदार का पैर टूट गया था और दो अन्य लेखपाल भी घायल हो गए थे इस मामले में दो एफआईआर नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी तभी से आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी आज सुबह मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने इन लोगों की घेराबंदी शुरू की पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी आरोपियों के ऊपर फायर किया जिसमें मुख्य आरोपी राहुल सिंह के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इन सभी के पास से एक कैटल पिस्टल 32 बोर एक आदत जिंदा कारतूस एक आदत खोखा कारतूस वह एक आदत स्कॉर्पियो कर बरामद हुई है घायल आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं पुलिस ने खनन में प्रयोग किए जाने वाली डंपर और ट्रैक्टर आदि को भी बरामद कर लिया है0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए NH-48 पर BS-IV बस को रोककर वापस लौटाया गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहनों पर लगाई गई पाबंदियों के तहत, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने NH-48 पर राजोकरी बॉर्डर से एक BS-IV बस को वापस लौटा दिया।0
0
Report
Advertisement
