458001
मंदसौर में चिंता हरण गणपति मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के 10 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतर्गत आज कागदीपूरा स्थित 1000 वर्ष पुराने चिंता हरण गणपति मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा चिंता हरण गणेश उत्सव समिति द्वारा किया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे और महाप्रसादी का लाभ लिया। समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आकर महाप्रसादी का लाभ लेने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र में 574.8 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा पकड़ा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के विजयपुर थाना क्षेत्र में डीएसटी और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 574 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। पुलिस ने बावड़ी खेड़ा के राजपुरिया तिराहे पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक लोडिंग टेम्पो नाकाबंदी तोड़कर तेज रफ्तार से बस्सी की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो करीब 500 मीटर दूर टेम्पो पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया। तलाशी में टेम्पो से 25 प्लास्टिक कट्टों में भरा 574 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा और 7 कट्टों में गेहूं बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया है। जांच जारी है。0
0
Report
व वृंदावन में भूमाफियाओं के कब्जों पर निष्पक्ष जांच की मांग संत समाज से
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा/वृंदावन। संत समाज ने पूज्य प्रेमानंद महाराज के आश्रम और आसपास के क्षेत्रों में भूमाफियाओं के अवैध कब्जों व गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। संतों का कहना है कि वृंदावन की पवित्रता और संतों की साधना स्थली को संरक्षित रखने के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई आवश्यक है। संत समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों और आश्रमों के आसपास पनप रहे भूमाफिया ब्रज की साख और संतों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन रहे हैं। प्रशासन को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेकर जमीन सौदों और संदिग्ध गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए, ताकि ब्रजभूमि का पौराणिक व आध्यात्मिक स्वरूप सुरक्षित रह सके।0
0
Report
फतेहपुर में मिलावटी गुड़ बनाते मिले, 15 क्विंटल रंगीन गुड़ जब्त
Fatehpur, Uttar Pradesh:चल रहा था लोगों की सेहत से खिलवाड़, खराब गुड़ की दोबारा प्रोसेसिंग का खुलासा, खाद्य विभाग की छापेमारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब गुड़ तैयार किए जाने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया गांव में टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर करीब 15 क्विंटल रंगीन और अत्यधिक रंगा हुआ गुड़ बरामद किया। बताएं कि कौशांबी के सराय अकिल निवासी बृजेश केसरवानी द्वारा पुराने और खाने योग्य न रह गए खराब गुड़ में चीनी मिलाकर उसे दोबारा पकाकर प्रोसेस किया जा रहा था। मौके से चीनी तो मिली, लेकिन फिलहाल किसी केमिकल की पुष्टि नहीं हुई है। खाद्य विभाग ने गुड़ के चार नमूनें जांच के लिए भेजे हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही केमिकल की मौजूदगी और मिलावट की पूरी तस्वीर साफ होगी। करीब 15 क्विंटल गुड़ को सीज कर नष्ट करा दिया गया है। खाद्य विभाग के मुताबिक पिछले करीब एक महीने से इस भट्टी के संचालन की सूचना मिल रही थी।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में दो नई 108 एंबुलेंस की सौगात, भगवानपुरा और काछोला को मिली सेवा
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले में दो नवीन 108 एम्बुलेंस की सौगात दी भगवानपुरा एवं काछोला मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा ने जयपुर में 60 नवीन 108 एंबुलेंस वाहनों का एक आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया वही भीलवाड़ा को दो नवीन 108 एम्बुलेंस की सौगात दी गई जिसमें भगवानपुरा एवं काछोला को 108 मिली , मांडल उप जिला चिकित्सालय सीएमएचओ डॉ संजीव कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि भगवानपुरा और काछोला चिकित्सालय में पुराने एम्बुलेंस नकारा होने पर मांडल विधायक उदय लाल भडाणा ने राजस्थान सरकार से नवीन 108 एंबुलेंस की मांग की थी ,जिस पर राज्य सरकार ने नवीन एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई है, मांडल ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार मीणा ने एवं जीवीके स्टेट हेड मधुसूदन भोमिया, प्रोग्राम मैनेजर गौरव कुमार त्रिपाठीरthy एवं भीलवाड़ा जिले के 108 एम्बुलेंस के इंचार्ज अनिल कुमार गौड़ ने जानकारी दी कि पुरानी एंबुलेंसों के स्थान पर नई गाड़ियां मिलने से मरीजों को अब घटनास्थल से अस्पताल तक तेज, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी , आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है。0
0
Report
शिक्षा विभाग में एक दूसरे पर चिता काशी के आरोप,महिला टीचर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लग रही आरोप
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित शामली स्लग....शिक्षा विभाग के टीचर की करतुत व आरोप ...शामली जनपद का बेसिक शिक्षा विभाग आजकल विवादों में छाया हुआ है।जहा एक महिला टीचर कुछ टीचरों पर सोशल मीडिया पर उत्पीड़न करने और अब शब्द कमेंट करने के मामले में कार्रवाई की मांग कर रही है वहीं दूसरे पक्ष के टीचर्स में महिला पर बिना बताए सरकारी ड्यूटी पर जाने के दौरान डिस्को में पार्टी करने और बीच पर जाकर मस्ती करने की वीडियो वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग की है हालांकि शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षा अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और लीपा पोती करते नजर आ रहे हैं। जबकि शिकायती पत्र देने वाले टीचरों ने कहा कि उक्त महिला टीचर फेसबुक इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाइक और कॉमेंट्स पाने के लिए यह सब कर रही है आपको बता दे कि शामली जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा कुछ महीने पहले महिला टीचर और पुरुष टीचर को गोवा प्रदेश में स्काउट के लिए भेजा गया था हालांकि उसमें अति आवश्यक छुट्टी का प्रावधान होने के नाते शिक्षा सचिव से परमिशन तक भी नहीं ली गई थी। और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें गोवा भेज दिया था जहां सरकारी कार्य के दौरान उन्होंने गोवा के बीच पर जाकर मस्ती की और एक डिस्को में जाकर पार्टी की पार्टी की वीडियो खुद महिला शिक्षक पूनम तोमर ने अपने सोशल मीडिया पर डालकर युटयुबर्स के फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से डाली चर्चा है कि महिला शिक्षक पूनम तोमर युटयुबर्स और फेसबुक इंस्टाग्राम आदि सोशल साइट के माध्यम से भी इनकम स्रोत कर रही है जो की अवैधानिक है शिक्षा विभाग के संविधान में नहीं आता है। वही बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए अध्यापकों ने आरोप लगाया है कि गाजीपुर में भी अवकाश की धार्मिक सूचना भेजने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया लेकिन शामली में पूनम तोमर पुष्पेंद्र चौधरी वह उसके साथ गए अन्य 6 अध्यापकों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई अध्यापकों का आरोप है कि महिला शिक्षक पूनम तोमर ने गोवा जाने के दौरान जहां शिक्षा विभाग के सभी नियमों को ताक पर रख कर बीच पर जाकर मस्ती की और फिर डिस्को में जाकर परियों की जिसकी वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेर की जब उसमें लोगों ने कमेंट किया तो उन पर अब कार्रवाई की मांग कर रही है वहीं पीड़ित टीचरों के द्वारा शिक्षा विभाग से सवाल पूछे गए हैं कि किसके आधार पर स्काउट के लिए इनका चयन किया गया जबकि पहले से मौजूद स्काउट टीचर को जानकारी में भी नहीं डाला शिकायतकर्ता टीचरों का आरोप है कि स्काउट के लिए गोवा यात्रा करके आने वाले टीचरों द्वारा इतने लंबे समय तक भी किसी भी छात्र छात्राओं को स्काउट की जानकारी नहीं तक नहीं दी। बीएसए ऑफिस पहुंचे टीचरों के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि उक्त महिला टीचर केवल युटुब फेसबुक इंस्टाग्राम आदि सोशल साइटों पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने और लाइक पाने के लिए यह सब कर रही है0
0
Report
दिल्ली में विपक्ष के भारी विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने मोर्चा खोलते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। इसी सियासी घमासान के बीच कल से प्रस्तावित उनका दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा अनिश्चितता के घेरे में आ गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के दर्शन, चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण और कवर्धा के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर जाने की संभावना थी। हालांकि, बढ़ते राजनीतिक दबाव और ताजा हालात के मद्देनजर अब उनका यह छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने की खबरें सामने आ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
तीन सड़क हादसों से सहमा परतावल, दो मासूम समेत तीन युवक घायल।
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर, दो मासूमों एवं तीन युवक घायल; एक मेडिकल कॉलेज, एक जिला अस्पताल रेफर। परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी और भिटौली थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो मासूम बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी परतावल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दो घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। परतावल-कप्तानगंज NH-730 पर वार्ड नंबर 01 अम्बेडकर नगर, बभनौली के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विष्णु नारायण सिंह 26 वर्ष पुत्र योगेन्द्र सिंह, निवासी लखिमा टोला शीतलापुर और सुमित वर्मा 22 पुत्र श्रवण वर्मा, निवासी गोरखपुर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी परतावल लाया गया, जहां विष्णु नारायण सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। ऑटो की टक्कर से सात वर्षीय मासूम घायल वहीं, वार्ड नंबर 06 आजाद नगर, ढाठर टोला, नगर पंचायत परतावल निवासी रवि (7) पुत्र मकरध्वज को एक अज्ञात ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। घायल मासूम को उपचार के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। बाइक की चपेट में आए मासूम समेत दो, मेडिकल कॉलेज रेफर एक अन्य हादसे में ग्राम सभा लखिमा निवासी विपिन चौहान 7 पुत्र नरसिंह चौहान और छोटेलाल साहनी 40 पुत्र प्रताप, निवासी सोहरौना राजा, थाना भिटौली, घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी परतावल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने NH-730 समेत क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सावधानी और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।0
0
Report
जळगाव में ड्रोन से रेकी: विधायक-जनप्रतिनिधियों पर सवाल, जांच की मांग
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, मुक्ताईनगर एकनाथ खडसे ऑन घरावरील झालेल्या रेकी संदर्भात स्थानिक आमदार आणि स्थानिक मंत्री यांनी केलेल्या टिपणीवर उत्तर 28 सप्टेंबरला झालेल्या घरावरील रेकी संदर्भात स्थानिक आमदार आणि स्थानिक मंत्री यांनी घटने संदर्भात टिंगल उडवली होती हो का असं का अशा विकृत तोंड करून या घटनेवर टिपणी केली होती वास्तविक पाहिलं तर जबाबदार मंत्री आणि जबाबदार आमदारांनी या संदर्भातली माहिती घेऊन याला प्रतिबंध घालण्यासंदर्भातली कारवाई करायला पाहिजे होती परंतु या घटने संदर्भात सिरियसनेस नाही त्यामुळे आता हे प्रकार वाढत चालले आहे हा द्रोण फक्त 28 तारखेलाच नाही तर त्यानंतरही सतत काही दिवस बोरगाव मार्गे फार्मर्स वरून गिरट्या मारत होता आणि स्थानिक नागरिकांनी देखील या संदर्भात तक्रार केलेली आहे हाच द्रोण हातनुर धरणावर देखील दोन-तीन दिवस फिरत होता आणि धरणाची रेकी करत होता अशी माहिती धरणाचे डेपोटी इंजिनियर चौधरी यांनी देखील मला दिली. आणि या संपूर्ण घटने संदर्भात सावदा पोलीस स्टेशन आणि वरणगाव पोलीस स्टेशन यांच्याही पोलीस स्टेशनला घटने संदर्भात माहिती दिलेली आहे आणि हाच द्रोण हातनुर धरणाकडून डिफेन्स फॅक्टरीकडे वरणगाव या ठिकाणी गेला तेथे देखील रेकी करण्याचा प्रयत्न हा दिसत आहे गेल्या पाच-सहा दिवसापासून हा प्रकार सुरू आहे याची माहिती घ्यावी हा टिंगल टवळी करण्याचा विषय नाही आहे वरणगाव फॅक्टरी आहे डिफेन्स फॅक्टरी आहे हातनुर धरण आहे या सर्व संदर्भात रेकी करणं पुढे काही प्लॅन असू शकतो पुढे काहीतरी कट असू शकतो मला तर गिरीश भाऊ बद्दल आश्चर्य वाटलं कारण गिरीश भाऊ टिंगल टवळी करत असताना दिसत होते हो का असं का हे का आणि माझ्या विषयावर ते दाऊदच्या संदर्भात बोलत होते काही रेफरन्स नसताना दाऊद हा विषय त्यांनी काढला एकनाथ खडसेऑन गिरीश महाजन मंत्री गिरीश महाजन यांनी या घटनेमध्ये गंभीरतेने लक्ष द्यायला पाहिजे होतं मात्र त्यांनी याबाबत टिंगल केली तसं पाहिलं तर गिरीश महाजन बद्दलचे अनेक गोष्टी फरदापुरच्या गेस्ट हाऊसपासून मला साऱ्या आठवत होत्या मात्र फरदापुरच्या गेस्ट हाऊसला काय झालं कसं झालं त्यावर तर मी कधी बोललो नाही. द्रोण आता रोज रेकी करायला लागलेले आहेत आणि त्याचे पुरावे देखील आहेत या संदर्भात गावकऱ्यांनी देखील तक्रार केलेली आहे अधिकाऱ्यांनी देखील हातनुर धरणावरील असलेल्या अधिकाऱ्याने देखील तक्रार केलेली आहे दिवसेंदिवस हे प्रकार वाढत आहेत नेमका प्रकार काय आहे याचा सखोल तपास झाला पाहिजे एकनाथ खडसे ऑन आमदार चंद्रकांत पाटील मला पब्लिसिटी ची गरज नाही गेल्या 45 वर्षांपासून माझी मीडिया नोंद घेत आहे याला कोण ओळखतं याच्यामध्ये बुद्धिमत्तेचा अभाव आहे रात्री द्रोण शूटिंग करता का म्हणे मुळात रात्रीच द्रोण काम करत असतात युद्धामध्ये दोन चा वापर हा रात्रीच केला जातो हे अपघाताने झालेले आमदार आहेत मला 45 वर्ष राजकारणात झाले आहेत मला काय प्रसिद्धीची गरज आहे असा खोचक टोला हा शिवसेनेत शिंदे गटाचे आमदार चंद्रकांत पाटील यांना एकनाथ खडसेंनी नाव न घेता लगावला एकनाथ खडसे ऑन ज्ञानेश कुमार राजीनामा ज्ञानेश कुमार यांनी मोठ्या प्रमाणात मतांची चोरी करून भाजपला मदत केली असल्याचा त्यांच्यावर आरोप आहे आणि आज निवडणुकीच्या वेळेस मतदान वगळणं आता तेच मतदान पुन्हा यादीत घेणं ही बाब संशयास्पद आहे या संदर्भात देशभरात राज्यभरात मोर्चे निघत आहेत0
0
Report
अखिलेश यादव ने राज्यसभा के लिए तीसरे प्रत्याशी न उतारकर क्रॉस-वोटिंग रोक दी
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- अखिलेश यादव ने राज्यसभा में तीसरा कैंडिडेट ना उतारकर क्रॉस वोटिंग की संभावना को ही खत्म कर दिया, अगर सपा तीसरा प्रत्याशी उतारती तो क्रॉस वोटिंग होती और सपा के विधायक पहले भी क्रॉस वोट कर चुके हैं, अखिलेश को डर था की क्रॉस वोटिंग होगी तो चुनाव से पहले सपा में तनाव का माहौल बनताबाईट- राजनीतिक विश्लेषक0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में युवतियों के बाइक स्टंट वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज युवतियों के द्वारा बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है; पुलिस जांच में जुटी. फरेंदा थाना क्षेत्र में दो युवतियों के बाइक पर रील बनाने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा ओवरब्रिज का बताया जा रहा है. वीडियो में दो युवतियाँ बाइक पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं. फरेंदा कस्बे में भी एक युवती बाइक पर रील बनाती दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो में युवती सड़क पर खड़े होकर हाथों से दिल का इशारा करती दिखाई दे रही है. सड़क पर ऐसे रील बनाने से खतरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कब बनाई गई. पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है; महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
भीलवाड़ा के भेरुनाथ मेले का भव्य समापन, घोड़ा व साइकिल रेस ने दिया रोमांच
Jaipur, Rajasthan:रायला अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित लांबिया में आयोजित विशाल भेरुनाथ मेले का मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भेरुनाथ के जयकारों के साथ मेले को विदाई दी। समापन समारोह में घोड़ा रेस और साइकिल रेस आकर्षण का केंद्र रही। घोड़ा रेस में मोती बोरखेड़ा के विष्णु गुर्जर प्रथम, प्रतापपुर के लादू खां द्वितीय और जालखाड़ा के बालू गुर्जर तृतीय रहे। वहीं साइकिल रेस में लाम्बिया स्टेशन के साजिद खान प्रथम, जसवंतपुरा के मोहित कुमार द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी भेरूलाल भाटी का बनेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चरण सिंह सिसोदिया ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया। सफाईकर्मियों, लाइट डेकोरेशन एवं टेंट व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में नायब तहसीलदार मायावी वैष्णव, रायला थाना सीआई घनश्याम मीणा सहित मंदिर पुजारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने ध्वज रस्म अदा कर मेले का विधिवत समापन किया। मंच संचालन अरविंद कुमार पारीक एवं कनैयालाल पारीक ने किया।0
0
Report
उत्तराखंड: अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स ग्राउंड में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की
Routhiya, Uttarakhand:उत्तराखंड | खराब मौसम की वजह से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स ग्राउंड में एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, हिमालयन सर्विसेज का हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के झाला से सेरसी हेलीपैड जा रहा था, जब पायलट ने खराब मौसम के बीच सेफ्टी के लिए अगस्त्यमुनि में इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया। हेलीकॉप्टर में क्रू समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी पैसेंजर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
CAQM ने NCR में औद्योगिक प्रदूषण पर निगरानी बढ़ाई; PTZ कैमरे और फ्यूल मॉनिटरिंग लागू
New Delhi, Delhi:दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर CAQM का बड़ा कदम, उद्योगों पर बढ़ेगी कैमरों से निगरानी दिल्ली-NCR में औद्योगिक प्रदूषण पर निगरानी और सख्त होगी CAQM ने उद्योगों में PTZ कैमरे बढ़ाने का आदेश जारी किया उद्योगों को 31 अक्टूबर 2026 तक अतिरिक्त PTZ कैमरे लगाने होंगे कैमरों से ईंधन के स्टोरेज एरिया और फ्यूल चार्जिंग पॉइंट की निगरानी होगी गैस आधारित ईंधन इस्तेमाल करने वाले उद्योगों में गैस मीटर/गेज भी कैमरे की निगरानी में रहेगा कैमरों की रियल-टाइम वीडियो स्ट्रीमिंग CPCB और संबंधित SPCB/DPCC के सर्वर पर उपलब्ध करानी होगी कैमरों और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए पावर बैकअप अनिवार्य CPCB और संबंधित SPCB/DPCC को रियल-टाइम वीडियो निगरानी के लिए पोर्टल और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को 1 नवंबर 2026 तक CAQM को अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड की जांच में कई उद्योगों में अनुमोदित नहीं किए गए ईंधन के इस्तेमाल के मामले सामने आए हैं NCR में औद्योगिक इस्तेमाल समेत विभिन्न कार्यों के लिए अनुमोदित ईंधनों की सूची पहले से तय अब रियल-टाइम फ्यूल मॉनिटरिंग के जरिए अनधिकृत ईंधन के इस्तेमाल पर लगाम लगाने की तैयारी सर्दियों में दिल्ली-NCR की खराब होती हवा को देखते हुए औद्योगिक उत्सर्जन पर निगरानी और सख्त करने का फैसला पहले से लगे PTZ कैमरों के अलावा अब फ्यूल स्टोरेज और चार्जिंग पॉइंट को भी कैमरा कवरेज में शामिल किया गया इसका उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में ईंधन के इस्तेमाल की पारदर्शी निगरानी और CAQM के निर्देशों ka सख्ती से पालन सुनिश्चित करना0
0
Report
जालौन में दिव्यांग ने दबंगों पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से न्याय की गुहार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा बरैला निवासी अमोल बाबा ने जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र देकर दबंग लोगों पर मकान के दरवाजे की जगह अवैध कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह 100 प्रतिशत शारीरिक रूप से विकलांग है और अकेला होने के कारण दबंगों द्वारा उसका कथित रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक, कप्तान सिंह, मुलायम सिंह, विजय सिंह आदि लोगों ने उसकी अनुपस्थिति में मकान के पीछे की दीवार में दरवाजा लगाकर उसके मकान के आगे की जगह पर दीवार खड़ी कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने खेत पर आने-जाने के लिए रास्ता बना लिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज, जातिसूचक अपशब्द कहने और मारपीट की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे गांव छोड़ने की धमकी देते हैं तथा शराब के नशे में ईंट-पत्थर भी फेंकते हैं। कई जगह शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर उसने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने अवैध कब्जा हटवाकर रास्ता बंद कराने तथा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
शाहजहांपुर के गांव में मगरमच्छ घुसा; वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी में छोड़ा
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के एक गांव में आज को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। आबादी के बीच मगरमच्छ को रेंगता देख ग्रामीणों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास बहने वाली नदी से निकलकर यह मगरमच्छ भटकते हुए सीधे बस्ती की ओर आ गया था। आबादी में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ साहसी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों के सहारे उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उसके विशाल आकार को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी किनारे या आसपास वन्यजीव दिखने पर खुद जोखिम न उठाएं और तत्काल प्रशासन को सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
