458001
मंदसौर में ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस का आयोजन
Mandsaur, Madhya Pradesh:ईद मिलादुन्नबी, जिसे ईद ए मिलाद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस खास इस्लामी त्योहार पर मुस्लिम समुदाय ने विशेष प्रार्थनाएं, समारोह और जश्न मनाए। लोग मस्जिदों में जाकर प्रार्थना की और पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। इसी उपलक्ष्य में आज शहर में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जो प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से 28 गायों की मौत, ग्रामीणों में सनसनी
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग दंतेवाड़ा - पोटाली के पटेलपारा में बिजली गिरने से 28 गायों की मौत। बिजली गिरने से एक साथ बड़ी संख्या में मवेशियों की गई जान। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर जुटे ग्रामीण। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को दी गई सूचना。0
0
Report
इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े और निकाले - ब्रेकिंग कार्रवाई की खबर
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग इंदौर में लगे पोस्टरों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाड़ा ओर निकाला0
0
Report
भादरिया माता मंदिर में सप्तमी मेले में भारी श्रद्धालु दौर, सुरक्षा बल तैनात
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- लाठी भादरिया माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सुबह चार बजे से दर्शन के लिए लगी कतारें, दिनभर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात लाठी क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ भादरिया राय माता मंदिर में भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बनाया। सप्तमी से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, फलोदी, जैसलमेर, पोकरण सहित लाठी, धौलिया, चांधन, सोढ़ाकौर और मूलाना आदि आस-पास के गांवों से श्रद्धालु पैदल तथा वाहनों और मोटरसाइकिलों से देर रात तक माता के दरबार पहुंचते रहे। मंगला आरती में उमड़ी भीड़ शनिवार सुबह चार बजे मंदिर का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। इसके बाद दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंगला आरती के समय मंदिर के सामने सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सप्तमी के अवसर पर दिनभर दर्शनार्थियों की भीड़ बनी रही। भीड़ के चलते मंदिर परिसर में कई बार पैर रखने तक की जगह नहीं थी। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कतार में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। ट्रस्ट सदस्य अशोक सोडानी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति की ओर से अलग-अलग व्यवस्था की गई। शुभ मुहूर्त में पुजारी नंदकिशोर शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा और अनिल शर्मा ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना करवाई। मंगला आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में धोक लगाई। ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में किया सहयोग मेले को सफल बनाने में ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने सहयोग किया। किशनसिंह, घनश्याम पालीवाल, पपूसिंह, कंवरराजसिंह, हाथीसिंह, मूलसिंह भाटी, प्रहलादसिंह, नरपतसिंह, कोजराजसिंह, खेताराम चौहान, अशोक आदिMany ग्रामीणों ने व्यवस्थाएं संभालने में सहयोग किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी मेले को देखते हुए पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भादरिया माता मंदिर जाने वाले मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई। लाठी थानाधिकारी बगडूराम विश्नोई के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस बल मंदिर परिसर में तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने दर्शनार्थियों और पदयात्रियों की सुरक्षा के साथ भीड़ व्यवस्था पर निगरानी रखी।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी बस के परिचालक को कुचला, मौके पर मौत; चालक घायल
Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस परिचालक को कुचला, मौके पर मौत; दूसरी बस का चालक घायल अलवर। रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी स्लीपर बस के परिचालक को टक्कर मार दी। हादसे में परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर की चपेट में आने से दूसरी बस का चालक घायल हो गया। हादसा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 137 के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार तीन स्लीपर बसें दिल्ली से उदयपुर स्थित श्रीनाथ जा रही थीं। इसी दौरान एक बस की लाइट का फ्यूज खराब हो गया, जिसके चलते बस को एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दूसरी बस भी पीछे रुक गई। दूसरी बस का परिचालक बस की लाइट का फ्यूज ठीक कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाजियाबाद के सरस्वती विहार निवासी 18 वर्षीय भारत पुत्र सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रेलर ने दूसरी बस को भी टक्कर मार दी, जिससे उसका चालक गाजियाबाद के सरस्वती विहार निवासी फरमान पुत्र शाहिद घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए पिनान चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर रैणी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, तीसरी बस के जरिए दोनों बसों में सवार यात्रियों को सुरक्षित पिनान पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
केरोसिन डालते ही आग: भजिट गांव की महिला 90% झुलसी, हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:मिट्टी के चूल्हे में केरोसिन डालते ही भड़की आग, महिला 90 फीसदी झुलसी; हालत गंभीर भजिट गांव में महिला आग की चपेट में अलवर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के भजिट गांव में शुक्रवार शाम मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई। हादसे में महिला करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर हालत में उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार भजिट गांव निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी तीजा शुक्रवार शाम घर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे में केरोसिन डालते समय अचानक पंखे की हवा से आग भभक उठी। देखते ही देखते आग ने तीजा के कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई और घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया और महिला को तत्काल उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला के करीब 90 प्रतिशत झुलसने की बात बताई और उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।0
0
Report
हरीश रावत प्रोग्राम की जानकारी अब हरिश रावत के पैकेज में इस्तेमाल होगी
Dehradun, Uttarakhand:हरीश रावत प्रोग्राम की जानकारी हरिश रावत के पैकेज के लिए इस्तमाल कर लें0
0
Report
Advertisement
भारत मंडपम में विकसित भारत की यात्रा वित्तपोषण सम्मेलन: दिन 2, सीएम सैनी पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:भारत मंडपम में "विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषण" विषय पर आयोजित सम्मेलन का दूसरा दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुँचे भारत मंडपम भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा किया गया है कार्यक्रम का आयोजन0
0
Report
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्र हिंदी से करियर बना रहे
Noida, Uttar Pradesh:आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में इन दिनों 27 देशों के 78 विदेशी छात्र हिंदी सीख रहे हैं। नाइजीरिया से लेकर रूस और ट्यूनीशिया तक... किसी को हिंदी शिक्षक बनना है, किसी का सपना फिल्मों से जुड़ा है, तो कोई हिंदी के जरिए फॉरेन अफेयर्स में करियर बनाना चाहता है। भारत सरकार इन विदेशी छात्रों की पढ़ाई के साथ उनके रहने और खाने का खर्च भी उठा रही है। आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्रों को हिंदी की पढ़ाई बेसिक स्तर से शुरू कराई जाती है, 100, 200, 300 और 400 कैटेगरी के जरिए उन्हें आगे बढ़ाया जाता है। यहां हिंदी बोलने और लिखने के साथ उन्हें हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति की जानकारी भी दी जाती है। संस्थान के शिक्षकों के मुताबिक विदेशी छात्रों में हिंदी सीखने को लेकर लगातार उत्साह देखने को मिल रहा है। कोशिश ये है कि छात्र हिंदी बोलने तक सीमित न रहें, बल्कि हिंदी साहित्य को पढ़ें, भारतीय संस्कृति को समझें और अपने-अपने देशों में हिंदी को आगे बढ़ाने का काम करें। आगरा का यह संस्थान विदेशी छात्रों के लिए सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि भारत को समझने की एक खिड़की बन रहा है।0
0
Report
एटा के लक्ष्मी गेस्ट हाउस से जनरेटर चोरी, CCTV में कैद चोर
Etah, Uttar Pradesh:एटा में चोरों के हौंसले बुलंद, अज्ञात चोरों ने लक्ष्मी गेस्ट हाउस से जनरेटर चोरी, गेस्ट हाउस से जनरेटर चोरी की घटना से क्षेत्र में मचा हडकंप, चोरी की पूरी वारदात CCTV में हुई कैद, CCTV फुटेज में चोर रात के अंधेरे में जनरेटर ले जाते दिख रहे थे, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस CCTV कैमरे की मदद से चोरों की पहचान कर तलाश में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड 2027: भाजपा विधायक अपनी सीटों पर ही तैयारी करें, मिशन 60+ पर जोर
Dehradun, Uttarakhand:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा भले ही पूरा हो चुका है, लेकिन 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी तैयारी का रोडमैप काफी हद तक सामने आ गया है। हल्द्वानी में हुई ताबड़तोड़ बैठकों और प्रदेश कार्यसमिति के मंथन से साफ है कि भाजपा अगला चुनाव सिर्फ सरकार की उपलब्धियों पर ही नहीं लड़ेगी बल्कि 47 सीटों पर जीत कैसे बरकरार रखी जाए और मिशन 60+ के लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाए इसपर भी पार्टी का विशेष फोकस है और इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सभी विधायकों की भी यह संदेश दे दिया है कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए विधायक अपनी ही सीट पर रहकर तैयारी करेंगे। देखिए रिपोर्ट उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी किस रणनीति के साथ चुनावी मैदान में जाएगी यह लगभग क्लियर हो चुका है। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई ताबड़तोड़ बैठकों में जहां एक ओर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई तो एक मुद्दा सिटिंग विधायकों के चुनाव लड़ने का भी सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सभी विधायकों को दो टूक संदेश देकर यह कहा दिया गया है कि सभी विधायक अपनी ही सीट पर रहकर चुनाव की तैयारी करेंगे यानी के इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि जो विधायक काफी समय से इसको लेकर टकटकी लगाए बैठे थे कि वह दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकेंगे तो उनकी उम्मीदों पर अब पानी फिर चुका है। हालांकि इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का साफ़ कहना है कि अभी तक किसी भी विधायक का दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव पार्टी को नहीं मिला है और सभी विधायक इस समय अपनी ही विधानसभा में सक्रिय रहकर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वह बीजेपी विधायक आशा नौटियाल की माने तो हल्द्वानी में हुई ताबड़तोड बैठकों के दौरान जहां आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई वहीं सभी को विधायक को स्पष्ट संदेश भी दे दिया गया है कि 2027 विधानसभा चुनाव में अपनी सीट पर रहकर तैयारी करने को कहा गया है, ताकि 2022 विधानसभा चुनाव में जीती 47 सीटों पर जीत बरकरार रखी जा सके और 2027 चुनाव में अधिक सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में वापसी कर सके। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायकों का सफर इतना आसान नहीं रहने वाला क्योंकि हाईकमान की ओर सभी सिटिंग विधायकों को यह सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि चुनाव में वह अपनी विधानसभा में सक्रिय रहकर तैयारी करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। ऐसे में अब सवाल यह खड़ा हो जाता है कि जो विधायक लंबे समय से यह सोच कर बैठे थे कि आगामी चुनाव में वह अपने लिए दूसरी सीट तलाश लेंगे, तो क्या अब वह उसी सीट से तैयारी करेंगे, या फिर जिन विधायकों का टिकट कटेगा मैं दूसरी पार्टी में शामिल होकर भाजपा के खिलाफ हुंकार भरेंगे यह निर्दलीय चुनावी मैदान में जाएंगे, ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब आने वाले वक्त पर ही मिलेगा।0
0
Report
नो-एंट्री के दावों के बीच डंपर दौड़, काशीपुर में निगरानी पर सवाल
Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर शहर में भारी वाहनों और डंपरों की बेलगाम आवाजाही को लेकर एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने नो-एंट्री और भारी वाहनों के संचालन को लेकर सख्ती की बात कही थी, लेकिन प्रतिबंधित समय में डंपरों की आवाजाही देखने को मिलने से आदेशों के पालन पर सवाल उठने लगे हैं।काशीपुर में भारी वाहनों की आवाजाही लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पूर्व में भी पुलिस और प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के लिए समय और रूट निर्धारित किए गए थे। आपको बताते चलें कि फरवरी में अधिकारियों ने सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।इसके बावजूद शहर और आसपास के मार्गों पर प्रतिबंधित समय में डंपरों की आवाजाही सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब अधिकारी लगातार सख्ती के निर्देश दे रहे हैं तो इन आदेशों का पालन सड़क पर सुनिश्चित कौन करेगा? हाल ही में कुंडेश्वरी रोड पर डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत के मामले में भी अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। ऐसे में लगातार हो रहे हादसों के बीच भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण की मांग और तेज हो रही है।अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस-प्रशासन के निर्देश केवल बैठकों और मीडिया वार्ता तक सीमित रहते हैं या सड़क पर भी उनका असर दिखाई देता है।0
0
Report
अमौसी एयरपोर्ट पर SGST कार्रवाई: 40 लाख रुपये के iPhone और MacBook जब्त
Lucknow, Uttar Pradesh:अमौसी एयरपोर्ट पर SGST की बड़ी कार्रवाई 40 लाख रुपये के आईफोन और मैकबुक जब्त अहमदाबाद से बिना बिल और ई-वे बिल के लाया जा रहा था माल व्यापारी पर 14.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया माल का स्वामित्व स्वीकार करने पर कर की दोगुनी राशि का जुर्माना एडिशनल कमिश्नर मनोज कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई सहायक आयुक्त आशीष कुमार और राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार ने कराई रकम जमा पहले बसों से बिना बिल लाए गए मोबाइल-पार्ट्स पर 5.66 लाख का जुर्माना मुंबई से बिना बिल लाया गया माल भी लखनऊ में पकड़ा गया बिना बिल के माल पर अर्थदंड वसूली की कार्रवाई जारी0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस जांच में जुटी
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर: फतेहपुर में चोरों का आतंक, लाखों की चोरी. देर रात घर में घुसे अज्ञात चोर, जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ. सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर परिवार में मचा हड़कंप. सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी. आस-पास के लोगों से पूछताछ और संदिग्धों की तलाश जारी. लगातार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल. असोथर थाने के बौंडर वार्ड नंबर-3 का मामला.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा हिट एंड रन: कार चालक फरार, वीडियो वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का मामला. तेज रफ्तार कार ने चार से पांच लोगों को टक्कर मारा. टक्कर मारने के बाद मौके से कार चालक फरार. घटना का वीडियो तेजी से वायरल. पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की टीम लगातार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश. अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है पुलिस. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का मामला.0
0
Report
मसूरी में पर्यटक–स्थानीय विवाद का CCTV फुटेज सामने
Dehradun, Uttarakhand:मसूरी उत्तराखंड मसूरी में थम नहीं रहा है पर्यटकों और स्थानीय लोगों का विवाद मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों के बीच विवाद की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में विगत दिन हुई एक घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक कैफे/रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचकर हंगामा करते और अंदर मौजूद रेस्टोरेंट चालक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए CCTV फुटेज में कुछ लोग एक वाहन से उतरकर कैफे की ओर जाते दिखाई देते हैं। इसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ती है और कुछ लोग हाथों में डंडे लिए रेस्टोरेंट परिसर में पहुंचकर चालक पर हमला करते नजर आते हैं। घटना के दौरान कैफे के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। दूसरे CCTV कैमरे में भी बाहर हुई हाथापाई की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज में घटना के दौरान कई लोगों की मौजूदगी दिखाई देती है। इस घटना के बाद पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल उठने लगे हैं दिनदहाड़े पर्यटन नगरी में इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पुलिस गश्त और त्वरित रिस्पांस व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मसूरी देशभर से आने वाले पर्यटकों का स्वागत करती है, लेकिन मेहमाननवाजी का अर्थ कानून हाथ में लेने की छूट नहीं हो सकता। किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को सूचना देना और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई जारी है, कितने लोगों की पहचान हुई और घटना का वास्तविक कारण क्या था, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसे में CCTV में दिखाई दे रहे दृश्यों के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने के बजाय पुलिस जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार जरूरी है। मसूरी की पहचान पर्यटन, शांति और अतिथि सत्कार से है। लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। सवाल यही है—अगर पर्यटन नगरी में दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं होंगी, तो पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी प्रभावी है? वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि और आरोपियों की पहचान पुलिस जांच का विषय है।0
0
Report
Advertisement
