icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोगीवाड़ा व टोकवासा समेत आठ पंचायतों के सरपंच निर्विरोध निर्वाचित

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित साबला पंचायत समिति की जोगीवाड़ा पंचायत नई पंचायत बनी थी। इसके कारण ग्रामवासियों ने सरपंच से लेकर सभी वार्ड पंच निर्विरोध बनाए। प्रेमिला मीणा जोगीवाड़ा की पहली महिला सरपंच बनीं और 7 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। आसपुर पंचायत समिति की टोकवासा पंचायत में भी सरपंच से लेकर पूरे कोरम निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिसमें संतोष मालीवाड़ सरपंच बने और 7 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। साबला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोडीगामाड़ा में कांता मीणा, काब्जा में बंशीलाल मीणा, गोठडा में हेमलता निर्विरोध सरपंच बनीं। आसपुर पंचायत समिति की सकानी पंचायत में मंजू मीणा, वाडा घोड़िया में जितेंद्र मीणा और रामा पंचायत में लालूराम निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। कल 201 पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान होगा।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा का बड़ा हमला: 600 किलो दूषित मावा नष्ट

Noida, Uttar Pradesh:धौलपुर: दीवाली से पहले मिलावटखोरों पर चला चाबुक 600 किलो दुर्गंध मारता मावा गड्ढा खोदकर कराया नष्ट खाद्य सुरक्षा दल द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई मनियां क्षेत्र में कुसेडा खुर्द स्थित लक्ष्मीधर मावा प्लांट से मौके पर 600 किलो दूषित मावा और 45 किलो एक्सपायरी वनस्पति घी कराया गया नष्ट और प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर की गई कार्रवाई सीएमएचओ धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में टीम द्वारा लिए गए मावा-क्रीम के नमूने फूड इंस्पेक्टर पदम परमार सहित टीम रही मौजूद
0
0
Report
Advertisement

एसएसपी ने क्राइम इंस्पेक्टर को क्यो किया निलंबित,जानिए कारण

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow3m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना में धान बेचकर घर लौट रहे किसान को बाइक पर लिफ्ट देने का झांसा देकर टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। किसान से 48 हजार 600 रुपये की नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने भरथना थाने के क्राइम इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। वीओ: इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी की इस वारदात से हड़कंप मच गया। रमायन गांव के रहने वाले किसान तुलाराम शाक्य सोमवार को धान बेचने कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे थे। धान बेचने के बाद उन्हें 48 हजार 600 रुपये मिले। किसान रकम लेकर मंडी गेट से पैदल घर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक सवारों ने बातचीत के दौरान किसान से गांव का पता पूछा और खुद भी उसी तरफ जाने की बात कहकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने किसान से धान बेचकर मिले पूरे 48 हजार 600 रुपये पार कर दिए और फरार हो गए। घटना के बाद मंडी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध बाइक सवारों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। वहीं मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

शाहजहांपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, 10 लाख के चोरी के गहने बरामद

SKShiv KumarFollow8m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने 20 दिन पहले हुई लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से घर से चोरी किए गए लाखों रुपए के जेवरात और नगदी बरामद हुई हैm फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिर चोर को जेल भेज दिया है। दरअसल थाना जलालाबाद क्षेत्र के दुमका पुर गांव में चोरी की एक बड़ी घटना हुई थी। जिसमें चोरों ने लगभग 10 लख रुपए के जेवर और नगदी चोरी कर ली थी। चोरी की यह घटना पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आज चोरी का खुलासा करते हुए सूरजभान नाम के शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लगभग 10 लाख का चोरी किया गया सोने चांदी का जेवर और नगदी बरामद हुआ है। शातिर चोर ने कई और चोरियों को भी कुबूला है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी चोर को जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

Hanumangarh की महिला पुलिसकर्मियों ने करवा चौथ के व्रत के साथ ड्यूटी निभाई

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) महिला पुलिसकर्मियों ने व्रत रखकर ड्यूटी की हनुमानगढ़ में गुरुवार को महिला पुलिसकर्मियों ने करवा चौथ का व्रत रखते हुए ड्यूटी की। ड्यूटी पूरी करने के बाद उन्होंने कथा सुनी और पूजा-अर्चना की। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबलों ने सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिना कुछ खाये ड्यूटी की। इसके बाद दोपहर 2 बजे करवा चौथ की कथा सुनी। एएसपी राज कंवर के निर्देश पर महिला पुलिसकर्मियों को दोपहर 2 बजे से हाफ सीएल दी गई, ताकि वे ड्यूटी के बाद पर्व की परंपराएं निभा सकें। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में तैनात कांस्टेबल माया ने कहा कि महिलाएं बेटी, बहन, बहू और मां होने के साथ अपनी अलग पहचान भी रखती हैं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मसम्मान का भी ध्यान रखना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में शिक्षकों का प्रदर्शन, कारण बताओ नोटिस रद्द करने की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) शिक्षकों ने नोटिस रद्द करने की मांग की हनुमानगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दनियासर और धान्धूसर के प्राचार्यों को जारी कारण बताओ नोटिस रद्द करने की मांग की। शिक्षकों ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के बाद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सीबीईओ समग्र शिक्षा रावतसर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और निलंबन की सिफारिश करने की मांग की गई। महासंघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन शर्मा के अनुसार, एमडीडी किड्स केयर स्कूल, रावतसर से जुड़े मामले में दोनों स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। उनका आरोप है कि नोटिस में दूरी और व्यावहारिक दिक्कतों को नजरअंदाज किया गया और जवाब देने के लिए बहुत कम समय दिया गया।
0
0
Report

झालावाड़ में कुरैशी गैंग से जुड़े आरोप: कुलदीप वाल्मीकि की हत्या का मामला

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ ज झालावाड़ जिले के झालरापाटन निवासी कुलदीप वाल्मीकि की आज सुबह 11:00 बजे शहर के पंप हाउस के समीप जंगल में खून से लथपथ लाश संदिग्ध हालत में पड़ी मिली थी। मामले में पुलिस द्वारा जहां मौत का कारण नशे का सेवन बताया गया, तो वहीं मृतक के परिजनों ने कुरैशी गैंग के सदस्यों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उक्त मामले में मृतक के परिजन व वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ASP भागचंद मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की。 मृतक के परिजनों ने एएसपी भागचंद मीणा के समक्ष गुहार लगाते हुए कहा कि कुलदीप को कुरेशी गैंग के सदस्यों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थी। करीब 6 महीने पूर्व भी उसके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों का कहना है कि मृतक कुलदीप पूर्व में हुए कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड में प्रमुख गवाह था। ऐसे में कुरैशी गैंग द्वारा उसे लंबे समय से निशाना बनाने की कोशिश की जा रही थी। कुलदीप बुधवार दोपहर को घर से निकाला, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर तलाश करते रहे, लेकिन आज गुरुवार सुबह उसका शव झालरापाटन के पंप हाउस के सभी जंगल की झाड़ियां में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी ले आई। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर कुरैशी गैंग के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की उचित जांच की जाएगी। अनुसंधान में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए। बाइट 1_ दिलीप कलोसिया, वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि बाइट 2_ सपना, मृतक की बहन बाइट 3_ राहुल वाल्मीकि, मृतक का भाई
0
0
Report

पिडावा में 27 नामांकन खारिज: प्रत्याशियों ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा

Jhalawar, Rajasthan:जालावाड़ जिले के पिड़ावा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत धरोनिया में सरपंच पद के लिए आए 27 नामांकन पत्र खारिज होने के बाद नाराज प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र के बाहर हंगामा कर दिया और चुनाव बहिष्कार की बात कह कर धरने पर बैठ गए। शेष रहे 15 प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए। जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं, उन्होंने निर्वाचन अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके दस्तावेज पूर्ण होने के बाद भी नामांकन पत्र खारिज किए गए। नाराज लोगों ने मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। नाराज प्रत्याशी व उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए। नाराज लोगों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने खारिज हुए नामांकन पत्रों को प्रत्याशी को दिखाकर समझाइश भी की। इस reportedly हुआ है कि जिन लोगों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं, उनमें जाति प्रमाण पत्र, शौचालय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की कमी पाई गई है। इस कारण उनके नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top