मंदसौर में धनतेरस पर कुबेर मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, विशेष पूजा-अर्चना
Mandsaur, Madhya Pradesh:धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हुई और मंदसौर के पास खिलचीपुर स्थित प्राचीन कुबेर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अनोखे मंदिर में कुबेर भगवान शिव परिवार के साथ एक ही स्थान पर विराजमान हैं, जो केवल मंदसौर में ही देखा जा सकता है। धनतेरस के अवसर पर सुबह अभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में हवन किया गया। दिनभर भगवान कुबेर के दर्शन के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
