481776
महिला की इलाज में लापरवाही, सांप काटने से गई जान
Nainpur, Madhya Pradesh:नैनपुर विकासखंड के ग्राम अतरिया में महिला की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में जान चले गई। जानकारी के मुताबिक महिला का पति शिवदास पड़वार बाहर गया था। एवम परिजन पारीवरिक काम से ग्राम छिंदा गए हुए थे। महिला घर में अपने 2 छोटे बच्चों के साथ थी। कल दोपहर अपने घर के पीछे बाड़ी में किसी काम से गई थी। उसी दौरान सांप ने उसे पैर में काट लिया। घर वाले कुछ देर झाड़ फूक कराते रहे। जब महिला की हालत ज्यादा खराब होने लगी, तब उसे सिविल अस्पताल नैनपुर में लाया गया। जहां महिला की जान चले गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका के छठ घाट पर मिट्टी की मूर्तियों से जगमगाएगा महापर्व
Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दumका में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर छठ पूजा समिति लगातार तैयारी कर रही है। छठवातियों के सुविधा के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाबों में बेरीकेटिंग की जा रही है वहीं घाट तक आने वाले छठवर्ती श्रद्धालुओं के लिए कारपेट बिछाने की तैयारी की जा रही है। बिहार से सटे होने के कारण उपराजधानी दुमका में पारम्परिक और धूम धाम से छठ महापर्व मनाया जाता है। दुमका शहर में बड़ा बांध और खुटा बांध लोगों का आकर्षण का केंद्र रहते हैं जिसे लेकर बड़ा बांध और खूंटा बांध छठ घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट की मुकम्मल साफ-सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस वर्ष सबसे खास यह होगा कि खूंटा बांध छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिट्टी की जीवंत मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से छठ महापर्व के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पौराणिक महत्व को बड़े ही मनोहारी ढंग से दर्शाया जाएगा। इसके जरिए नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि नये युवा पीढ़ी छठ महापर्व के महत्व को समझ सकें। छठ घाट परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कारीगर भव्य और नक्काशीदार पंडाल के निर्माण में जुटे हैं। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक शिल्पकला के समन्वय से तैयार हो रहा पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा। पूरे घाट और संपर्क मार्गों को बहुरंगी रोशनी व एलईडी तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है, जिससे शाम ढलते ही पूरा परिसर दूधिया रोशनी से नहा उठेगा। पहले अर्घ्य की रात बड़ा बांध और खूंटा बांध घाट पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
हरदोई के सिद्धार्थ अस्पताल में गर्भवती मौत पर स्टाफ फरार, आठ मरीज खतरे में
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में निजी अस्पतालों की मनमानी और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। शहर के सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की परतें खुलती चली गईं। हैरानी की बात यह रही कि एक महिला की मौत के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ ही मौके से फरार हो गया, जबकि अंदर ऑपरेशन के बाद भर्ती आठ मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझने के लिए छोड़ दिए गए। सुरसा थाना क्षेत्र के ग देना मर्सा गांव निवासी संदीप शुक्रवार सुबह अपनी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी हिमांशी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मिली आशा बहू नन्हूं देवी ने बेहतर इलाज का भरोसा देकर उन्हें सिद्धार्थ हॉस्पिटल पहुंचा दिया। दोपहर करीब 12 बजे भर्ती करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने 15 हजार रुपये जमा कराए। परिजनों का आरोप है कि बिना समुचित जांच गलत दवा दी गई, जिसके बाद हिमांशी की नाक से तेज खून बहने लगा और शाम करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भी अस्पताल स्टाफ ने शव को लखनऊ रेफर करने का दबाव बनाया। विरोध होने पर संचालक, डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर कई घंटे हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माम"ले की गंभीरता देख डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश वाजपेई अस्पताल पहुंचे तो वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। आठ पोस्ट-ऑपरेटिव मरीज भर्ती थे, लेकिन उनकी देखभाल के लिए न डॉक्टर था, न ईएमओ और न कोई कर्मचारी। मरीजों की जिंदगी खतरे में देख डिप्टी सीएमओ ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज और एसएस हॉस्पिटल में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। अस्पताल संचालक अनुज कुमार उर्फ अरविंद यादव डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं करा सके। मरीजों की शिफ्टिंग के बाद अस्पताल सील कर दिया गया। अब जांच पैनल गठित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की तैयारी है। एक गर्भवती की मौत और आठ मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
दमोह के डेम टापुओं से 16 गायों की जिंदगी बचाई गई
Damoh, Madhya Pradesh:डेम के टापुओं में चार महीने से कैद थी 16 गायें, गौ सेवकों का खास रेस्क्यू ऑपरेशन... एंकर/ जरा कल्पना कीजिए कि आपको किसी बड़े डेम के बीच बने टापू पर छोड़ दिया जाए तो आपका हाल क्या होगा? ये सोचकर भी आपका दिल सहर जाएगा, पर कोई एक दो दिन नहीं बल्कि चार महीने से इन टापुओं पर जिंदगी की जंग लड़ रहा था, बस फर्क इतना है कि ये इंसान नहीं बल्कि गौ वंश यानि गाएं थी लेकिन कुछ नौजवानों की बदौलत इस गौ वंश ने ज़िंदगी की जंग जीत ली। क्या है पूरा मामला दमोह से इस खास रिपोर्ट में... चारों तरफ जहां तक नजर जाए वहां पानी ही पानी, लम्बाई और चौड़ाई इतनी की जो भी इसे अपनी आँखों से देखे उसे सिर्फ पानी ही नजर आ रहा है, कोई इंसान या वस्तु यदि इस पानी में चली जाए तो उसका बचना मुश्किल ही है और इसी पानी के बीच कुछ टापू भी है जो दिखाईं दे रहे है और इन्हीं टापुओं पर एक दो नहीं बल्कि 16 जिंदगियां पिछले चार महीनों से जंग लड़ रही थी, इन्हें आश थी कि कभी किसी की निगाह पड़ेगी और उन्हें पानी के बीच बने टापुओं से निकाला जाएगा और वो भी अपनी जिंदगी जी सकेंगी। बस फर्क इतना कि ये जिंदगी इंसानों की नहीं बल्कि गौ वंश यानि गायों की थी। जो बोल भी नहीं सकती मदद भी नहीं मांग सकती लेकिन जब ऊपर वाले की कृपा हो तो कोई भी मौत के मुंह से बाहर आ सकता है और इन 16 गायों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मामला एमपी के दमोह जिले का है यहां बने सीतानगर डेम का ये किस्सा है जहां 16 गायों की जिंदगी बचाई गई है। दरअसल सीतानगर में बने सिंचाई परियोजना के डेम में कई टापू है जो अमूमन दिखाई नहीं देते , यहां इत्तेफाक हुआ कि यहां के चैनपुरा गांव के एक युवक ने ड्रोन कैमरा लिया और वो इस डेम के वीडियो बना रहा था और उस कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ जिसने युवक को हिला कर रख दिया, कैमरे में अलग अलग टापुओं में गाएं थी जिसे देखकर युवक हैरान रह गया, युवक से ये हालात देखे नहीं गए वो चाहकर भी इन गायों को यहां से निकाल नहीं सकता था लेकिन उसने दिमाग लगाया और सोशल मीडिया का सहारा लिया और उसकी ये कोशिश कामयाब हुई, उसने ड्रोन कैमरे के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म कर अपलोड किए और इन गायों को बचाने की अपील की। इस अपील और वीडियो को वैसे तो लाखों लोगों ने देखा लेकिन दमोह में बीते 9 सालों से निस्वार्थ रूप से निराश्रित गौ वंश की सेवा में लगे नौजवानों की टीम वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के सदस्यों ने इस वीडियो को देखकर युवक से संपर्क किया और फिर पूरी टीम इस चेनपुरा क्षेत्र में पहुंची हालातों का जायजा लिया और जिले में बनी एसडीआरएफ की टीम से इन गौ सेवकों ने मदद मांगी और होमगार्ड की इस टीम ने भी वक्त नहीं लगाया बल्कि एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और फिर दो टीम एक हुई और आपरेशन शुरू हुआ। जहां से शुरुआत हुई उस स्थान से डेम के भीतर की टापुओं की दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर की थी और इतनी दूरी पानी के भीतर ही तय करने के बाद टापुओं तक पहुंच सकता था लेकिन गौ वंश को बचाने के लिए इन नौजवानों की टीम ने हार नहीं मानी और तीन अलग अलग टीम इस डेम में उतरी और फिर टापुओं तक पहुंचकर गायों तक पहुंची। इन गायों ने महीनों बाद इंसान देखे थे और जैसे मवेशियों का स्वभाव होता है वो उछल कूद करने लगे और कड़ी मशक्कत के बाद एक एक गाय को टापू से नीचे उतारा गया और पानी के भीतर ही एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी तय करके उन्हें सुरक्षित गांव तक लाया गया। अब पहले सवाल यही कि आखिर ये गाएं इन टापुओं तक पहुंची कैसे तो सीतानगर के इस विशाल डेम में बारिश के दिनों में लबालब पानी भर जाता है और बीच बीच में इसके गेट खुले जाते है और ये छोड़ा हुआ पानी आसपास के कई किलोमीटर के एरिया ने जाता है। सरकार ने नियमानुसार आसपास के कई गांव खाली कराए और इनमें ये टापू भी शामिल है लेकिन कुछ गांवों में अभी भी बसाहट है और यहां के जानवर इन टापुओं पर जाते है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये गौ वंश इन टापुओं पर चरने गए होंगे और जब गेट खुले तो पानी के बहाव में टापू डूब क्षेत्र में आ गए और चारों तरफ पानी भर गया ऐसे में इन गायों का निकलना मुश्किल हो गया, टापुओं की दूरी भी इतनी की आम तौर पर किसी की नजर इन टापुओं पर गौ वंश पर नहीं पड़ी और इत्तेफाक था कि ड्रोन कैमरे में इन्हें कैद कर लिया। दमोह जिले में इस तरह का रेस्क्यू आपरेशन पहला है जब किसी डेम के बीचों बीच बने टापुओं से गायों को रेस्क्यू किया गया है। ये बेहद कठिन आपरेशन था और जोखिम से भरा था क्योंकि पानी की गहराई का अंदाजा भी नहीं था और दूरी भी ज्यादा थी, इसके अलावा जो सबसे बड़ा खतरा था वो मगरमच्छों का था क्योंकि इस डेम में कई मगरमच्छों की मौजूदगी है लिहाजा खतरा बेहद था लेकिन अच्छे उद्देश्य को लेकर किया गया काम इस चुनौती पर भरी पड़ा। संतोष चौरसिया (सदस्य वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति दमोह) के अनुसार इस बड़े आपरेशन के बाद सभी 16 गाएं सुरक्षित बाहर निकाली गई और चार महीनों तक जंग लड़ने वाली गायों को दूसरा जीवन दान मिला, इनमें से दो गायों की हालत गड़बड़ थी मतलब बीमार थी तो गौ सेवकों ने उन्हें अस्पताल लाकर इलाज भी दिया गया। एक नौजवान की पहल और फिर गौ सेवकों के साथ एसडीआरएफ की टीम की मेहनत रंग लाई, इस घटनाक्रम ने बुंदेलखंड अंचल में आज भी मवेशियों की संख्या और निराश्रित गौ वंश की समस्या को उजागार किया है और सरकार द्वारा गौ शालाओं तक पहुंचाने के प्रयासों के बावजूद गाय पालकों की जिम्मेदारी पर सवाल उठे हैं। इस तरह के रेस्क्यू से गौ सेवकों को उम्मीद मिली है और 16 जिंदगियां सुरक्षित हैं0
0
Report
Advertisement
पटना से खगड़िया जा रहे बाइक सवारों के दर्दनाक हादसे में दो की मौत
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर, कैमूर से खगड़िया जा रहे थे बाइक सवार, तभी मध्य रात्रि अनियंत्रित हाइवा ने बिहारीबीघा टोल के पास मारी टक्कर, अभी पहचान नहीं0
0
Report
बेगूसराय मेन मार्केट की साड़ी दुकान में भीषण आग; लाखों की संपत्ति जलकर राख
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखी लाखों रुपये की कीमती साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए। इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मेन मार्केट की हैं, जहां एक साड़ी दुकान में आग लगने के बाद कुछ ही देर में सबकुछ जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि दुकान के अंदर रखी कीमती साड़ियां और अन्य सामान धू-धू कर जलने लगे। बताया जा रहा है कि दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। इसी दौरान अचानक दुकान में आग लग गई। जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी। लेकिन जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचता, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में एक के बाद एक कई दुकानें मौजूद हैं। ऐसे में आग के फैलने की आशंका से लोग सहम गए। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखी साड़ियां और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो चुके थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अगलगी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गनीमत रही कि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दूसरी दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।0
0
Report
लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर सुरक्षा एस्कॉर्ट बोलेरो टायर फटने से पलटी, दो घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बीती देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से प्रयागराज जा रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की सुरक्षा में लगी पुलिस एस्कॉर्ट बोलेरो अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया के पास हुआ। दुर्घटना में बोलेरो चालक सिपाही संदीप कुमार यादव और उपनिरीक्षक रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के सिर और कंधे में चोट आई है, जबकि उपनिरीक्षक का हाथ फ्रैक्चर हो गया। एक अन्य सिपाही प्रदीप कुमार को मामूली खरोंच आई है। दोनों घायलों को तत्काल एम्स रायबरेली की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं, न्यायमूर्ति की सुरक्षा के लिए तत्काल दूसरी एस्कॉर्ट गाड़ी भेजी गई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित प्रयागराज रवाना किया गया। टायर फटने से हुए इस हादसे में पुलिस एस्कॉर्ट की बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ के साल्हेवारा में मारपीट-लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रिंस मरकाम, भेला राम यादव और खिलेन्द्र यादव ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। शिकायत के बाद साल्हेवारा पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 13 नवंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
सीबीआई कोर्ट ने नार्को टेस्ट की अनुमति दी; उर्मिला-राठौर बयान अंकिता केस में नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:Saharanpur (Uttar Pradesh): Urmila Sanawar (Actor) On The Dehradun CBI Court Allegedly Ordering Narco And Polygraph Tests For Herself And Former BJP MLA Suresh Rathore In Connection With The Ankita Bhandari Murder Case, Claiming She Was Previously Offered A Scorpio Vehicle And 25 Lakh Rupees To Avoid The Test, And Reiterating Her Allegations Involving Senior Figures. सीबीआई आपको पता है कि अंकिता भंडاری हत्याकांड में तीन आरोपी जा चुके थे, सबको उम्र कैद हो चुकी थी, लेकिन माननीय पुष्कर सिंह धामी जी ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे और सीबीआई अभी जांच जो भी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, तो उसमें नार्को टेस्ट के लिए हमें बुलाया था। 26 तारीख हमारी पहले भी लगी थी, लेकिन वो क्या है कि एक झूठे मुकदमे के कारण हमें किस तरह से उठा लिया गया, 3 बजे मुकदमा दर्ज हुआ। तो उस कारण हम नहीं जा पाए तीन डेटों पे, तो हम आज गए थे, सीबीआई कोर्ट गए थे और हमने अपनी सहमति दी है अपने नार्को टेस्ट के लिए और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तो उसी लिए हम गए थे और कुछ हमारे बयान हुए हैं वहाँ पर जो बहुत ही ज़्यादा मतलब इस तरह के थे कि कॉन्फ़िडेंशियल थे जो अभी हम मीडिया में नहीं बता सकते वो जज साहब ने भी मना किए हैं तो हमने अपना सहमति दे दिया और ये जो ہمارا नार्को टेस्ट और ये जो पॉलीग्राफी टेस्ट होगा ये गुजरात गांधीनगर में होगा। आपके अलावा और भी किसी व्यक्ति का टेस्ट होना है यह हमारे हस्बैंड सुरेश राठौर का होगा और हमारा होगा क्योंकि हमारे पास तो जितने भी चीजें हैं हमारे दिमाग में या हमारे ज़हन में जो भी चीजें हैं, जो भी चीजें बताई हैं उससे रिलेटेड वह सब सुरेश राठौर ने ही बताई हैं हमको जितनी भी सारी चीजें हैं क्योंकि तो मेरे ख्याल से शायद अब देखते हैं कि पहले उनका टेस्ट होता है कि हमारा टेस्ट होता है लेकिन अभी प्रक्रिया अब आगे बढ़ चुकी है। कोर्ट ने आदेश दे दिया है, कोर्ट ने आदेश दे दिए हैं और हमारे बयान भी हो चुके हैं कि आप किसी पार्टी विशेष के दबाव में तो नहीं दे रहे हैं या किसी व्यक्ति विशेष के दबाव में तो नहीं दे रहे हैं नार्को टेस्ट के बारे में क्योंकि थोड़ा नारकीय क्रिटिकल कंडीशन होते हैं तो आप अच्छी तरह से जान सकते हैं। तो लेकिन ठीक है हमने माँ धारी देवी में कसम खाई थी अंकिता भंडारी बेटी को न्याय दिलाने के लिए और सच्चे मन से कसम खाई थी। तो शायद कहीं ना कहीं जो VIP पूरी उत्तराखंड की जनता जानना चाहती है तो शायद कहीं ना कहीं वो VIP निकल के सामने आएगा उत्तराखंड की जनता के सामने। फिर एक जानकारी ये भी आ रही थी आपके माध्यम से कि आपको प्रलोभन दिया गया कि आप नार्को टेस्ट ना दें के सवाल पर जी हां, यह उसी दिन उसी रात की बात है। ये 24 नवंबर की रात की बात है। और 24 अक्टूबर की बात है। यह जिस दिन हमें अगले दिन गिरफ्तार किया गया, रात को दर्शन भारती जी के जो एक डीएस रावत करके जो उनका एक समर्थक है, शिष्य कह लो, तो उसका फोन आया। हमें उसने हमसे हम बाहर अपने डॉग्स घुमा रहे थे। तब WhatsApp पे कॉल आया और वो डिटेल्स भी हमारे पास, तब उसने कहा कि तुम स्कार्पियो एन ले लो और ₹25 लाख। मतलब ये पहले इन्होंने हमें 50 करोड़ का ऑफर दिया था, वो भी सत्य है क्योंकि उस समय दुष्यंत कुमार गौतम जी भी वहां पर चंडीगढ़ में थे। अब इन्हें ये ये दिया है और उन्हीं से रिलेटेड एक ऑडियो दो दिन से वायरल भी हो रही है जिसमें वो बात कर रहे हैं कि अगर ये मान जाती उस समय जो भी सरकार ने वो दिया था तो आज ये भी मजे में होती हम भी मजे में होती लेकिन ये मानी नहीं अब हम क्या कर सकते हैं। तो उससे रिलेटेड भी चीजें हैं मेरे पास तो अभी एक ऑडियो वो ऑडियो तो मैं जरूर वायरल करूंगी जिसमें कि माननी पुष्कर सिंह धामी जी को कितनी अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। उसी से रिलेटेड के हमने तुम्हें मतलब सब चीजें उन्होंने उनसे बी के टी सी का वो चेयरमैन बनाने के लिए बोला होगा। इसलिए वो बहुत ज़्यादा अंदर से आक्रोशित है कि मेरा उन्होंने जो वादा किया था वो पूरा नहीं किया, जब हम तुझे चंडीगढ़ से निकाल के लेके आए तो उससे रिलेटेड एक मेरे पास रिकॉर्डिंग है और वो रिकॉर्डिंग मैं अवश्य वायरल करूँगी।प्रलोभन यही दिया है स्कार्पियो आयन और ₹25 लाख सिर्फ नार्को टेस्ट पे ना जाने के लिए। बाकी उन्होंने कहा था कि टेबल पे बैठ के बात हो जाएगी। कहने का मतलब ये है वो दे रहे थे या नहीं दे रहे थे लेकिन इनको कोई ना कोई ऐसा सबूत चाहिए कि हमारे ऊपर ये मुकदमा कर देते लेकिन उन्हें नहीं मिली वो मुकदमा करने के लिए कोई रिकॉर्डिंग नहीं मिली और उधर से दीपिका राढोल सुरेश राढोल की बेटी ने भी वो हमारे ऊपर मतलब निराधारी जिसमें हमारा नंबर नहीं है हमारी कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। एक मतलब शासन प्रशासन ने सब ने मिलके जितने हरिद्वार का तीसरा ग्रुप मैं कहूंगी क्योंकि जो भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की है ना वो तीन ग्रुप बटी हुई है। जो तीसरा गुट है और जो दूसरा गुट है मुझे ऐसा लगता है क्योंकि हमने भी यह भी कहा था कि कहीं ना कहीं धामी सरकार को गिराने की प्लानिंग चल रही है। मेरे पास वह भी रिकॉर्डिंग है कि उसमें कौन-कौन उसमें पूर्व भी हैं और प्रेजेंट भी हैं। वह जो धामी सरकार को गिराना चाह रहे थे। तो वही लोगों ने मेरे ख्याल से मुझे ऐसा लगता है कि रात को एक प्लानिंग के तहत हमें किस तरह से हमारे खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करी और तत्काल प्रभाव से हमें बिना वारंट दिखाए, बिना एफआईआर दिखाए और हमें जेल भेज दिया। किस तरह से यहीं घसीटते हुए से हमें लेके गए और सात गाड़ियां लेके आए हैं किस तरह आपने देखा कि किस तरह से अभद्र टिप्पणियां करते हुए भी गए और पूरे एसओजी में सीधे गाड़ी अंदर गई और दरवाजे बंद कर लिए और फिर उतपटांग हमसे बातें करने लग गए एक कोई काला सा लड़का था वहां पर चिरकुट टाइप बैठा था और हमसे पूछने लगा बताओ तुम्हें सीबीआई ने क्या मतलब हमसे केस से रिलेटेड कोई पूछ ही नहीं रहा है कि हमें क्यों लाए उठा के फिर कहने लगे हम तो तुम्हें साड़ी दिलाने के लिए आए हैं सुरेश राठौड़ के घर लेकर जा रहे हैं मतलब कि मजाक चल रहा है उर्मिला की जिंदगी और अंकिता की जिंदगी यहां मजाक चल रही है लोगों के लिए0
0
Report
जालौन: डीसीडीएफ कार्यालय की इमारत का छज्जा गिरा, एक कर्मचारी घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीसीडीएफ कार्यालय की जर्जर इमारत का छज्जा अचानक गिरा, छज्जा गिरने से हादसे में कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ, घायल कर्मचारी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया, घटना के बाद कार्यालय में कर्मचारियों की सुरक्षा और भवन की बदहाली पर उठे सवाल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र डीसीडीएफ कार्यालय का मामला。0
0
Report
Advertisement
धौलपुर पंचायत चुनाव: सुबह 7 बजे से मतदान, 2.91 लाख से अधिक मतदाता
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण में आज हो रही वोटिंग राजाखेड़ा, सरमथुरा और बसेड़ी पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान मतदान केंद्रों पर मतदाता आने लगे अपने वोट डालने को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाले जा रहे वोट तीन पंचायत समिति में कुल 2 लाख 91 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम0
0
Report
बेगूसराय: सरकारी अधिकारी की आड़ में शराब तस्करी, 216 लीटर बरामद
Begusarai, Bihar:एंकर अब तक शराब तस्करी के कई तरीके You've seen अभी तक शराब तस्करी के कई तरीके आपने देखे और सुने होंगे, लेकिन बेगूसराय में शराब तस्करी का जो चौंकाने वाला मामला सामने आया है, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, शराब तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए सरकारी अधिकारी के नाम पर लिखी लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया। गाड़ी पर बाकायदा भू-अर्जन पदाधिकारी, बखरी का बोर्ड लगा हुआ था। इतना ही नहीं, वाहन के पीछे जिला प्रशासन का बोर्ड भी लगा था। लेकिन शराब तस्करों की यह चालाकी पुलिस के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी से 25 कार्टून यानी करीब 216 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक ने खुलासा किया है कि शराब की खेप मोकामा से लाई जा रही थी और इसकी डिलीवरी रजौड़ा में होनी थी। फिलहाल, इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। पूरी कार्रवाई लोहियानगर थाना क्षेत्र के एनएच चौक की है।कहने को तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब के शौकीन और शराब तस्कर कानून को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। तस्करी के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तो शराब तस्करों ने सरकारी अधिकारी की पहचान को ही अपनी ढाल बना लिया।दरअसल, शुक्रवार की रात लोहियानगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डीआईयू और चीता बल की टीम के सहयोग से एनएच चौक के पास एक लग्जरी वाहन को रोका।हैरानी की बात यह थी कि इस वाहन पर BR09PA-2905 नंबर के साथ डीसीएलआर बखरी का बोर्ड लगा हुआ था। वहीं, गाड़ी के पीछे जिला प्रशासन का बोर्ड भी लगा था। पहली नजर में यह वाहन किसी सरकारी अधिकारी की गाड़ी प्रतीत हो रहा था, लेकिन जब पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।गाड़ी के अंदर से कुल 25 पेटी शराब बरामद की गई, जिसमें करीब 216 लीटर शराब बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत कुमार, सत्यम कुमार और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।0
0
Report
दानापुर के गंगा घाटों पर NDRF की 12 टीमें छठ सुरक्षा के लिए तैनात
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दिघा स्थित एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की टीम लगातार गंगा घाटों पर निगरानी कर रही है। एनडीआरएफ के जवान किसी भी आपात स्थिति या प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। पटना में गंगा घाटों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की कुल 12 टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों में करीब 400 जवान शामिल हैं, जो छठ के दौरान गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। खास बात यह है कि इन टीमों में महिला जवानों को भी शामिल किया गया है। एनडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में लगातार गश्त करने के साथ ही घाटों पर भी नजर रख रही हैं। किसी श्रद्धालु के डूबने, नाव दुर्घटना या अन्य किसी आपात स्थिति में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। छठ महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन और एनडीआरएफ की यह मुस्तैदी किसी भी अनहोनी को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी पेट्रोल पम्प पर गोलीबारी: तीन अपराधी पर्चा छोड़कर फरार
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी。 स्लग – पेट्रोल पम्प कर्मी को मारी गोली, पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात。 खूँटी में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला है। राँची-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार देर रात तीन अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। रात को तीन अपराधियों ने आये और पर्चा फेंककर चार गोलियाँ चलाई । जिसमें पम्प के केबिन के अंदर काम कर रहे कर्मी को गोली मारी है, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद अपराधी संगठन के नाम पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर राँची की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल कर्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन मामूली घाव लगने के कारण ईलाज कराकर वापस भेज दिया गया है, जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है。 घटना खूँटी जिले के गुटजोरा पंचायत अंतर्गत जियारप्पा सीमा क्षेत्र के राँची खूँटी मुख्य पथ की है। घायल कर्मी की पहचान घाघरा गाँव निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हुटार की ओर से अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। इसके बाद केबिन में घुसकर अमित कुमार पर तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में लगी। गोलीबारी के बाद अपराधियों ने काउंटर पर संगठन के नाम का पर्चा छोड़ दिया, जिसमें सहयोग करने की बात लिखी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी राँची की ओर फरार हो गए。 घटना की सूचना मिलते ही खूँटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से धमकी भरा पर्चा तथा तीन खोखा बरामद किया। पुलिस पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी बाबू बंशी साव ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है。0
0
Report
जालौन में ट्रैक्टर विवाद के बाद कुल्हाड़ी हमला, घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रैक्टर को रास्ता न मिलने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, ट्रैक्टर चालक ने मामूली बात को लेकर दबंगों ने व्यक्ति पर कुल्हाड़ी मारकर किया घायल, कुल्हाड़ी लगने से व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, व्यक्ति ने दी पुलिस को सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया भर्ती, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव का मामला।0
0
Report
बिहटा में पति की हत्या की साजिश: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर दी हत्या
Danapur, Bihar:पटना के बिहटा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पति की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी जिसका पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूरे मामले में दानापुर सीडीपीओ 2 अमरेंद्र झा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। गांव के ही एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसका पति विरोध करता था। इसी विरोध से परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई और सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी आगे उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर सिमरी गांव में मोहम्मद इरफान इमाम उर्फ कल्लू की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बिहटा थाना में मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान, घटनास्थल की जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाई। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में पत्नी ने गांव के ही प्रेम करण कुमार के साथ संबंध होने और पति द्वारा इसका विरोध किए जाने की बात बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और अपने सहयोगियों के जरिए वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी प्रेमी करण कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। प्रेमी करण कुमार की उम्र 22 वर्ष है और वह दौलतपुर सिमरी गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है。0
0
Report
Advertisement
