कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: किसानों और विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा
Nainpur, Madhya Pradesh:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने किसानों के साथ मिलकर विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन किया और SDM कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली बिलों में वृद्धि, सड़कों की खराब हालत, महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुराचार और अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार जैसे मुद्दों को उठाया गया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह घोटाले, भ्रष्टाचार, जन विरोधी और किसान विरोधी मुद्दों पर निष्क्रिय है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
