481661
MP के मंडला में नक्सली क्षेत्र में वृद्ध की गई जान
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के नक्सली क्षेत्र मोतीनाला में एक वृद्ध की धारदार हथियार से जान ले ली गई। साथ ही मृतक गुर्जर सिंह परते जादू-टोने का काम करता था। वहीं अज्ञात आरोपी ने घर में अकेले पाकर वृद्ध पर हमला किया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना के अनुसार पुलिस, एफएसएल और विशेषज्ञ टीम मामले की जांच कर रही है और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मामले की पुष्टि की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाराजगंज में फेसबुक लाइव के साथ व्यापारी ने आत्महत्या का प्रयास; पुलिस शुरू हुई जांच
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज में उस वक्त हड़कंप का माहौल दिखाई दिया... जब एक व्यापारी ने फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या का प्रयास किया... फिलहाल युवक की जान बचाने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है... और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है...0
0
Report
इंस्टाग्राम हथियार दिखाने वाले युवक की गिरफ्तारी, वीडियो वायरल
Khajuria Khurd, Bihar:इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में मोहनिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी किशुन शाह के 25 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो की जानकारी मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और प्रभारी थानाध्यक्ष के निर्देश पर तकनीकी माध्यम से वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान की गई। जांच के दौरान युवक की पहचान बघिनी गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई。 इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना कांड संख्या 519/26 दर्ज किया और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हथियार बरामदगी के लिए लगातार उससे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मोहनिया के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने रविवार सुबह 7:30 बजे फोन पर बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने और वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि वीडियो में दिख रहा अवैध हथियार अभी बरामद नहीं हो सका है, मामले की जांच जारी है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
गयाजी के पाठशाला में विपक्ष की अनुपस्थिति पर NDA ने तेज किया हमला
Gaya, Bihar:गयाजी में विधायकों की पाठशाला खत्म: नेता प्रतिपक्ष के शामिल न होने पर एनडीए गठबंधन ने साधा निशाना ज्ञान और मोक्ष की भूमि गयाजी में आयोजित बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों एवं मंत्रियों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में राजद के नेता प्रतिपक्ष और राजद के विधायकों के शामिल नहीं होने पर एनडीए गठबंधन के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद पर जमकर निशाना साधा है। कार्यक्रम के समापन के बाद नवीनगर विधानसभा के जदयू विधायक चेतन आनंद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि यह पार्टी राजनीति की तो कोई बात हो नहीं रही थी और हमें लगता है कि उधर भी जो नए विधायक हैं उनको भी सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता अगर वो यहाँ पर आते और हम हर बार ये बात बोलता हूँ कि जब तक विचारों का आदान-प्रदान नहीं होगा तब तक कोई नई चीज की शुरुआत या सिर्जन नहीं हो सकता है। राजू तिवारी, विधायक, लोजपा आर. ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय परंपराओं को मजबूत करना था, उसमें विपक्ष की अनुपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार इससे यह संदेश जाता है कि राजद और उसके नेतृत्व की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में आस्था नहीं है। तारकेश्वर प्रसाद, भाजपा के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बारे में मुझे नहीं पता वो क्यों नहीं आ पाए लेकिन देखे नहीं गए हैं। यह उनका व्यक्तिगत है आना चाहिए था आने से अच्छा रहता। यहाँ कोई दलीय आधार पर कोई कार्यशाला नहीं था। विपक्ष सरकार का एक हिस्सा होता है इसलिए विपक्ष बेहतर ढंग से दायित्व निभाए। सरकार के कमियों को सदन के पटल पर और बाहर रखने की परंपरा भी रही है और यह एक स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा है इसलिए वो सब रहते तो ज्यादा अपने क्षेत्र का और राज्य का भला करते रहने चाहिए था।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला साइबर ठगी: विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 13 लाख का फर्जी फार्मा कारोबार का पर्दाफाश
Panchkula, Haryana:पंचकूला साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड पुलिस को दिए। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी ही व्हाट्सएप पर यूके में रहने वाली महिलाओं की फर्जी पहचान बनाकर शिकायतकर्ता से बातचीत करते थे और उसे निवेश के नाम पर झांसा देते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस प्रकार की वारदातों में इन आरोपियों ने कितने अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: नाइजीरिया और जिम्बाब्वे के दूतावासों को भी ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य सह-आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर भी जांच एवं छापेमारी की जाएगी। पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं。0
0
Report
DDA की नई SOP: उपराज्यपाल के निर्देश पर 14 फ्लाइंग टीमें अतिक्रमण रोकेंगी
New Delhi, Delhi:उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर DDA ने अतिक्रमण रोकने के लिए नई SOP लागू की। उद्देश्य: DDA और सरकारी जमीनों की सुरक्षा तथा अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर सख्ती। अवैध निर्माण का समय रहते पता लगाकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विकास क्षेत्रों में निजी जमीन पर अवैध निर्माण के मामलों में भी कानून प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी। भूमि प्रबंधन, इंजीनियरिंग और उद्यान विभागों के बीच जिम्मेदारियां स्पष्ट कर बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया। पूरे दिल्ली में DDA की 14 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी। टीमें अवैध निर्माण, अतिक्रमण, जमीन के स्वामित्व की जांच करेंगी और जियो-टैग्ड फोटो के साथ रिपोर्ट भेजेंगी। जरूरत पड़ने पर 72 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। VLMS से डेटा जोड़कर खाली जमीन का रिकॉर्ड अपडेट रखा जाएगा और दोबारा अतिक्रमण रोका जाएगा। 4 क्विक रिस्पॉन्स टीमें कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत कार्रवाई करेंगी। SOP में कार्रवाई की समय-सीमा और अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कार्रवाई के बाद जियो-टैग्ड फोटो, जरूरत पड़ने पर वीडियो रिकॉर्डिंग और DDA का ओनरशिप बोर्ड लगाया जाएगा। अतिक्रमण हटने के बाद भी जमीन की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि दोबारा कब्जा न हो। नई व्यवस्था से सरकारी जमीनों की सुरक्षा, जवाबदेही, तकनीक आधारित निगरानी और योजनाबद्ध शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
इल्तिजा मुफ्ती: Kashmir में शहीद दिवस से पहले घरों में हाउस अरेस्ट—क्या सच है स्थिति?
Srinagar, Uttarakhand:इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि वे हाउस अरेस्ट हैं हमें शहीद दिवस से एक दिन पहले हाउस अरेस्ट किया गया है, इसकी वजह तो JK पुलिस ही बेहतर जानती है। क्या यही नॉर्मल हालात हैं जो वे कश्मीर में बनाने का दावा कर रहे हैं? इसमें कोई शक नहीं कि लोकल सरकार भी सिधरा में पुलिस का इस्तेमाल करके घरों को गिराने और सुविधानुसार विरोधियों को हिरासत में लेने में मिलीभगत कर रही है。0
0
Report
Advertisement
संतकबीरनगर में सड़क बनवाने के लिए लोगों ने किया यज्ञ, वर्षों से बदहाल सड़क
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर - मिड पीटीसी सड़क के बनाने के लिए लोगों ने किया यज्ञ, वर्षों से बदहाल है सड़क0
0
Report
कुशीनगर एयरपोर्ट पर योगी के आश्वासन पर लल्लू ने किया जोरदार हमला
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जमकर निशाना साधा है. कसया नगर स्थित डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कुशीनगर में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईरान- अमेरिका, रूस-यूक्रेन युद्ध का बहाना बनाते हुए कहा कि फ्यूल न मिलने और नए एयरक्राफ्ट नहीं मिले इसलिए कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू नहीं हो पाया है. जैसे ही नए एयरक्राफ्ट मिलेगा कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू किया जाएगा. अजय लल्लू ने कहा कि कुशीनगर वासियों को मुखमंत्री जी झूठा आश्वासन देकर गए हैं क्योंकि सबको पता है कुशीनगर एयरपोर्ट पर अमेरिका, ईरान, रूस और यूक्रेन से पर्यटक नहीं आते हैं बल्कि अन्य देशों से पर्यटकों आते हैं इसलिए सरकार या तो कुशीनगर एयरपोर्ट चालू करे या फिर किसानों की जमीन वापस करे. सवाल उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार चाहे तो कुछ विमानन कंपनियों जो गोरखपुर से अपना एयरक्राफ्ट संचालित करतीं हैं उनसे बातचीत करके कुशीनगर से कुछ उड़ान शुरू करा सकती है लेकिन सरकार की नियत में खोट है. यूपी में जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट का काम कुशीनगर एयरपोर्ट के बाद शुरू हुआ लेकिन दोनों एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो गई लेकिन कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू नहीं हुआ. भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर हमलावर कांग्रेस नेता ने कहा कि कुशीनगर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि विभागीय मंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.0
0
Report
पूर्णिया में पप्पू यादव ने छात्रों के लिए मुफ़्त अध्ययन-खेल सामग्री वितरित कर जताया संकल्प
Purnia, Bihar:प्रणाम पूर्णिया! सलाम पूर्णिया! जोहार पूर्णिया!सेवा • विकास • न्याय सेवा, विकास और न्याय के दो महत्वपूर्ण वर्ष — संकल्प हुआ साकार, पूर्णिया बना नंबर-1。 जनसेवा हमारा संकल्प, विकास हमारी पहचान。 आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को शांति भवन, पूर्णिया में माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अध्ययन हेतु गद्दों का वितरण किया गया। साथ ही खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट किट, फुटबॉल किट, लॉन्ग जंप किट एवं हाई जंप किट का भी वितरण किया गया。 इस मौक पर भोजपुरी एक्ट्रेस श्रीमती अपर्णा मल्लिक जी सहित कई गणमान्य साथी भी उपस्थित थे。 यह पहल युवाओं को शिक्षा और खेल—दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。 जनता का विश्वास • विकास का प्रयास • सेवा का निरंतर अभियान。0
0
Report
Advertisement
रीवा से भोपाल आए बुजुर्ग के साथ चोरी, 8 लाख से अधिक ज्वेलरी लूट
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रीवा से भोपाल पहुंचे बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम जिस ऑटो में बैठे 71 वर्षीय बुजुर्ग उसमें मौजूद बदमाशों ने की चोरी 4 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम चोरी का बैग लेकर CCTV में भागते हुए नजर आए बदमाश बागसेवनिया चौराहे पर दिया वारदात को अंजाम बैग में रखी 8 लाख से अधिक रुपए की ज्वेलरी की चोरी आज सुबह 7:30 बजे दिया वारदात को अंजाम बगसेविया थाने के पास ही दिया वारदात को अंजाम0
0
Report
डीजीपी अरुण देव गौतम ने मेगा हेल्थ कैंप में जवानों को सम्मानित किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन परिसर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी अरुण देव गौतम शामिल हुए इस अवसर पर दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. वी/ओ- मेगा हेल्थ कैंप में पुलिस विभाग के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी-कर्मचारी, नगर सेना,एसडीआरएफ के जवान तथा उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण कराया विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की डीजीपी ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा मेडिकल कैंप का उद्देश्य पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना है ड्यूटी की व्यस्तता और स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई जवान नियमित जांच नहीं करा पाते हैं ऐसे शिविरों से समय रहते बीमारी का पता चल जाता है जिससे बेहतर इलाज संभव हो पाता है डीजीपी ने जवानों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ पुलिस बल ही बेहतर सेवा दे सकता है. बाईट- अरुण देव गौतम,डीजीपी छत्तीसगढ़0
0
Report
जालौन में रात के अंधेरे में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रात के अंधेरे में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, चोरों ने एक ही परिवार के चाचा-भतीजे के घर में की चोरी, घरों में घुसे चोरों ने दोनों घरों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, दो घरों को निशाना बनाकर जेवरात और नगदी चुराकर ले गए चोर, अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात और 1 लाख रुपए से अधिक कैश किया चोरी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की चोरी की घटना की जांच में जुटी, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली जागीर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
धर्मांतरण के आरोप पर चार मौलवियों के खिलाफ FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:Anchor: कौशांबी जिले में सैयद सालार गाज़ी के अनुयायियों में से एक मजार पर हुई तोड़फोड़ ने नया मोड़ ले लिया है। मजार पर रहने वाले चार मौलवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पूरे मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। VO-- मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का है। यहां पर 9 जुलाई को सैयद सालार हंस की मजार पर बजरंग दल के 25-30 कार्यकर्ताओं द्वारा मजार पर लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोप लगा कर तोड़फोड़ की गई थी। अब इसी मामले में चंदन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मजार पर रहने वाले चार मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को पानी पिलाया जाता था और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह है कि जब मज़ार पर लव जिहाद और धर्मान्तरण हो रहा था तो क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नही थी। प्रशासन ने वक्त रहते कार्यवाही क्यों नही की, वही बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को किसने यह अधिकार दिया कि वो मज़ार पर तोड़फोड़ करे, और वहां मौजूद लोगों के साथ मार पीट करे। एक तरफा कार्यवाही पुलिस प्रशासन पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाता है। पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर चुप्पी साधे हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस एहतियात के तौर पर नजर बनाए हुए है। वाक थ्रू-- अली मुक्तेदा0
0
Report
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा
Faridpur, Uttar Pradesh:बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को एक महिला ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि पहले से परिचित जुबेद उर्फ जुबेर उसे दवा दिलाने के बहाने बाइक से सुनसान स्थान पर ले गया और बंद कमरे में उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने शिवपुरी जंगल नहर कोठी के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबेद उर्फ जुबेर निवासी मलपुर, थाना भुता के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, ₹37,690 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।0
0
Report
दिल्ली हाईकोर्ट में चमका बरेली का सितारा, वरुण गोस्वामी बने वरिष्ठ अधिवक्ता
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गोस्वामी के पुत्र एडवोकेट वरुण गोस्वामी को दिल्ली हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने 9 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ता (सीनियर एडवोकेट) के रूप में नामित किया है। इस उपलब्धि से बरेली अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है। वरुण गोस्वामी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वर्ष 1989 में हार्टमैन कॉलेज, बरेली से प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 1995 में बरेली कॉलेज से विधि की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपने विधिक करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में बरेली जिला न्यायालय में अपने पिता वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गोस्वामी के साथ की। कुछ महीनों बाद वह दिल्ली चले गए और वर्ष 1996 से दिल्ली हाईकोर्ट तथा सर्वाेच्च न्यायालय में दीवानी एवं आपराधिक मामलों की पैरवी कर रहे हैं। वर्ष 2013 से 2017 तक उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस के सरकारी अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण डेथ रेफरेंस मामलों में प्रभावी पैरवी की। चर्चित सीरियल किलर चंद्रकांत झा उर्फ बुचर ऑफ दिल्ली के मामले में भी उन्होंने सरकार की ओर से अहम भूमिका निभाई। इस बहुचर्चित प्रकरण पर आधारित वेब सीरीज बुचर ऑफ दिल्ली नेटफ्लिक्स पर भी प्रसारित हो चुकी है। वहीं, वरुण गोस्वामी ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने पिता रामेश्वर गोस्वामी, माता सुरक्षा गोस्वामी तथा दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आर.सी. मिश्रा और इश्तियाक खान के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का श्रेय दिया।वरुण गोस्वामी के वरिष्ठ अधिवक्ता नामित होने पर बरेली के अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है। अनेक अधिवक्ताओं, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।0
0
Report
Advertisement
