icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
451001
RJRakesh JaiswalFollow19 Jul 2024, 06:20 am

अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ में पुलिस ने नदी और नालों किनारे महुआ शराब की गर्म भट्टियों को पकड़ा

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बेड़ियां चौकी क्षेत्र के ग्राम बकवा नाले के पास यह कारोबार किया जा रहा था। अवैध कच्ची शराब के निर्माण की भट्टियों को नष्ट करते समय पुलिस दल भी बाल - बाल बचा। गर्म महुआ लहान से भरी भट्टियों पर बन रही शराब के बड़े - बड़े बर्तनों में बन रही गर्म शराब पुलिस दल पर भी गिरा। गनीमत रही कि खोलता शराब का लहान जवानों पर गिरते ही वह स्थान से हट गए जिससे कोई भी चपेट में नही आया 115 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और 200 लीटर महुआ लहान नष्ट किया। एक दर्जन जलती भट्टियों से बन रही शराब को नष्ट किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आठ पदक जीते

Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं - एसीआई सीसै स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो में जीते आठ पदक. निदेशक मनोज शर्मा और विकास शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन. एसीआई सीसै स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते आठ पदक. कृष और जयश ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. यशवर्धन ने रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में सफलता हासिल की. मोहित भार्गव, मो. चांद, अल्फाज, नितेश और मोहक ने कांस्य जीते. प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या ने विजेता खिलाड़ियों और अभिभावकों को दी बधाई.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में गुरुवार से बारिश, ठंडी हवा से लोगों ने गर्म कपड़े पहने

New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और अब झमाझम बारिश हो रही है जहाँ इस बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है तो वहीं दिल्ली में अब ठंड बढ़ने लगा है. दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिससे मौसम ठंडा और सुहाना हो गया है लोगों को अक्टूबर के महीने में ही ठंड लगने लगा है जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं यह तस्वीर आज दिल्ली के कालकाजी इलाके की है जहाँ आप देख सकते हैं झमाझम बारिश हो रही है और बारिश की वजह से लोग सड़क पर कम दिखाई देंगे तो वही जो लोग दिखाई दे रहे हैं वह लोग छतरी का प्रयोग करते हुए नजर आएंगे.
0
0
Report

पटना के गोपाल डेयरी में फूड सेफ्टी रेड: मिठाई-घी में मिलावट पकड़ी गई

Patna, Bihar:पटना में खाद्य सुरक्षा निदेशालय के निर्देश पर त्योहारों के मौसम को देखते हुए मिठाई बनाने वाले दुकान और दूध डेयरी पर लाइव छापेमारी की गई. चित्रगुप्त नगर के गोपाल पटना डेयरी के दुकान और कारखाने पर रेड किया गया और खराब मिठाई, पनीर, खोवा, छेना के नमूने लेकर सील कर लैब भेज दिए गए. साथ ही 360 किलो घी जिसकी कीमत 2 लाख 62 हजार है, नंदनी घी के नाम पर बेचे जाने वाले घी को जब्त किया गया. अधिकारियों ने इन मिठाई, घी, पनीर की गुणवत्ता को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया और पूरी इकाई बंद कर दी गई. गोपाल डेयरी में गंदगी, मख्खियों के झुंड और सड़ी मिठाइयों के ढेर मिले. मिठाई और पनीर की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एक्सपायर्ड डिब्बों और रंगों के साथ लिए गए. यह रेड त्योहारों के मौसम में खपत बढ़ने के कारण किया गया है; कारवाई की जाएगी.
0
0
Report

चमोली की कीवी दिल्ली आजादपुर मंडी तक पहुंचकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली की कीवी अब देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और पहाड़ी क्षेत्रों में उद्यानिकी को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में जनपद चमोली से पहली बार 200 कुंतल कीवी की खेप दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए रवाना की गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कीवी की खेप को रवाना किया। इस पहल से स्थानीय काश्तकारों को बड़े बाजार से जुड़ने और अपनी उपज के बेहतर विपणन की नई उम्मीद जगी है。 जनपद में मिशन कीवी के तहत 800 काश्तकार लगभग 62 हेक्टेयर भूमि पर कीवी का उत्पादन कर रहे हैं। इस वर्ष जनपद में 500 कुंतल से अधिक कीवी का उत्पादन हुआ है। अब उत्पादन के साथ विपणन व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय बाजारों पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को कीवी उत्पादन के लिए तकनीकी सहयोग एवं पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही किसानों की विपणन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उत्पादन से लेकर बाजार तक की व्यवस्था को मजबूत करने से जनपद में उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। फल एवं फूलों की खेती के प्रति काश्तकारों का रुझान बढ़ाने और उनकी आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उसके विपणन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी दिशा में पहली बार चमोली के काश्तकारों की 200 कुंतल कीवी दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजने की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने, संभावित खरीदारों से जुड़ने और अपनी उपज के विपणन के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में कीवी उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए उद्यान विभाग ने वर्ष 2026-27 में 60 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में कीवी की खेती का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पहल के तहत लगभग 400 नए कृषकों को कीवी उत्पादन से जोड़ने की योजना है। इसके लिए हार्वर्ड्स, एलिसन, मॉन्टी, ब्रूनो, एबॉट, लिमोन एलिना सहित कीवी की विभिन्न प्रजातियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। चमोली की कीवी का दिल्ली की आजादपुर मंडी तक पहुंचना जनपद की बागवानी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में फल उत्पादन को प्रोत्साहन मिलने, किसानों को व्यापक बाजार उपलब्ध होने तथा उद्यानिकी को आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। मिशन कीवी के माध्यम से उत्पादन, तकनीकी सहयोग, पैकेजिंग और विपणन को एक साथ प्रोत्साहित कर स्थानीय काश्तकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे से भारत-स्वीडन स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को नया मौका

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वीडन दौरे के दौरान स्टॉकहोम में आयोजित भारत-स्वीडन सतत शहरी विकास राउंड टेबल कॉन्फ़्रेंस में की शिरकत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्मार्ट मोबिलिटी, जल संरक्षण और ग्रीन एनर्जी में साझेदारी के लिए स्वीडिश कंपनियों को किया आमंत्रित हरियाणा के नए शहरों को विकसित करने में स्वीडन करेगा सहयोग, निवेश के खुलेंगे नए द्वार 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी और केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ पांच नए शहरों के विकास में स्वीडिश कंपनियों के लिए व्यापक अवसर भारत और स्वीडन के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का समय- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 100 नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का बीड़ा उठाया - मुख्यमंत्री इनमें हरियाणा के दो नगर करनाल व फरीदाबाद भी शामिल इनके अलावा, गुरुग्राम और पंचकुला को भी सरकार इसी तर्ज पर स्मार्ट सिटी बना रहे हैं - मुख्यमंत्री स्मार्ट शहरों के विकास में स्वीडन के अनुभव से लाभ उठाएगा हरियाणा हैमरबी स्यो-स्ताद और वेस्टर्न हार्बर से मिलتی है टिकाऊ शहरी नियोजन की प्रेरणा हरियाणा और आईवीएल के बीच सहयोग के ठोस अवसरों की पहचान की जा सकेगी - मुख्यमंत्री हरियाणा की रणनीतिक स्थिति निवेशकों के लिए बड़ा अवसर- मुख्यमंत्री भारत और स्वीडन के बीच विश्वास, नवाचार और साझा जिम्मेदारी पर आधारित संबंध - मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी साथ में रहे मौजूद
0
0
Report

दर्ग गरबा पंडाल में भड़की बहस: लव जिहाद के आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Durg, Chhattisgarh:के पर्व में भक्ति और शक्ति के साथ मां दुर्गा की आराधना और पूजा की जाती है इसी कड़ी में गरबा के आयोजन भी किए जाते हैं छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी हॉकी ग्राउंड में गरबा का आयोजन किया गया था आयोजन करता दुर्ग नवनिर्माण समिति और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल थे 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित इस गरबा कार्यक्रम में सैकड़ों युवक-युवतियां गरबा करने के लिए पहुंचे थे पारंपरिक और सांस्कृतिक तरीके से गरबा पांडाल में गरबा किया जा रहा था माता ले भजनों में भक्त झूम रहे थे तभी अचानक बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे और मंच पर चढ़कर माइक हाथ में लेकर लोगों को हिदायत देने लगे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि गरबा में किसी भी प्रकार की अश्लीलता न फैलाई जाए तो वही किसी भी धर्म विशेष के लोगों को गरबा पांडाल के अंदर प्रवेश न करने दिया जाए केवल हिंदुओं का प्रवेश ही गरबा पांडाल में मान्य होगा इतना ही नहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भरे मंच से यह भी कहा कि धर्म विशेष के युवक गरबा पांडाल में आकर लव जिहाद करते हैं इसके बाद माहौल गर्म हो गया और बजरंग दल और वहां मौजूद गरबा करने वाली युवकों के बीच में हाथापाई भी हुई फिलहाल इस पूरे मामले पर दुर्ग पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा अब इस पूरे मामले की विवेचना भी की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

फतेहगढ़ में नई बिल्डिंग निर्माण का निरीक्षण, समय-सीमा लागू, ठेकेदार ने आश्वासन दिया

Jaisalmer, Rajasthan:जिला - जैसलमेर विधान सभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - फतेहगढ़ उपखंड के पंचायत समिति फतेहगढ़ की न्यू बिल्डिंग का चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे फतेहगढ़ पंचायत समिति के अतिरिक्त विकास अधिकारी हरिसिंह देथा व फतेहगढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी ऋषिराज मीणा पहुंचे जहां पर ठेकेदार मोटुराम द्वारा निर्माण कार्य में ठीलाई बरतनें पर दिया मौखिक आदेश इसे तुरंत कार्य को समय पर करवाना होगा बंद चल रहे कार्य को सुचारू आने वाले समय में हो जाएगी तेयार जो काम बाक़ी है उसका एक माह में करने के लिए ठेकेदार ने दिया आश्वासन
0
0
Report

करहल संत विवेकानंद स्कूल्स में मना विश्व हाथ धुलाई दिवस,हाथों की स्वच्छता इसका महत्वपूर्ण आधार ।

Ajay KumarAjay KumarFollow7m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों में गुरुवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस जागरूकता,उत्साह एवं सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ.जे.पी.यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ हाथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ संक्रमणों के प्रसार को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डायरेक्टर डॉ.जे.पी.यादव ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है और हाथों की स्वच्छता इसका महत्वपूर्ण आधार है। बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित करना उनके स्वस्थ भविष्य के साथ-साथ एक जागरूक एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हाथ धोना केवल एक औपचारिकता नहीं,बल्कि दैनिक जीवन की अनिवार्य आदत होनी चाहिए। भोजन करने से पहले,साबुन और स्वच्छ जल से हाथ अच्छी तरह धोने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हाथ धोने की उचित विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। उन्हें बताया कि हाथों को केवल पानी से धोना पर्याप्त नहीं है,बल्कि साबुन के साथ हथेलियों,उंगलियों के बीच,अंगूठों,नाखूनों और कलाई को भी अच्छी तरह साफ करना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रबंधक सरिता सिंह,प्रधानाचार्य चंद्रजीत सिंह,सोहित कुमार,अखिलेश कुमार,विजेंद्र कुमार,सुधीर कुमार,हरि सर,रीता यादव,सीता शर्मा,आसमा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

रीवा आयुर्वेद कॉलेज में OPD बंद, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग; आंदोलन तेज

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज में स्टूडेंट्स और डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर OPD बंद कर विरोध जताया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 से 400 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में OPD बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन कर रहे मेडिकल छात्र और डॉक्टरों का आरोप है हमें एक समान अधिकार मिले और अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हम इस आंदोलन को और तेज करेंगे और मध्य प्रदेश के सभी आयुर्वेद अस्पतालों की ओपीडी उड़ता है बंद कर देंगे
0
0
Report

जालौन में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर देकर फरार

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग की साइकिल में मारी ज़ोरदार टक्कर, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग साइकिल सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, जोरदार टक्कर में साइकिल हुई चकनाचूर, बुजुर्ग के पैर और हाथ में कई जगह फ्रैक्चर, हादसे के बाद बाइक चालक बाइक समेत मौके से हुआ फरार, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा घायल बुजुर्ग, काफी देर बाद पहुंची एंबुलेंस, राहगीरों ने बुजुर्ग को तड़पता देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल, हादसे में 50 वर्षीय पंचम कुशवाहा साइकिल से पीपरी से जा रहे थे कोंच, तभी हुआ हादसा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में घमूरी गांव के पास का हादसा।
0
0
Report

पंजाब बंद: किसानों के प्रदर्शन से ज़ीर्कपुर-डेरा बसी क्षेत्र में ट्रैफिक बाधित

Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ。 ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਐਂਟੀ ਡਰੱਗ ਐਕਟੀਵਿਸਟ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ಕાંડ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਵਿਗੜਦੀ ਕਾਨੂਨ ਵਿਵਸਥਾ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਦਾ ਅਸਰ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਅਤੇ ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਬੰਦ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਉਤਰ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਆਪਣੀ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ ਜ਼ਾਹਰ ਕੀਤੀ。 ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦੇ ਛੱਤ ਲਾਈਟ ਪੁਆਇੰਟ ’ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਨਿਹੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬੈਰੀਕੇਡ ਲਗਾ ਕੇ ਆਵਾਜਾਈ ਨੂੰ ਡਾਈਵਰਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਸੜਕ ’ਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜਾਈ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਈ ਅਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਲੰਬੀਆਂ ਕਤਾਰਾਂ ਲੱਗ ਗਈਆਂ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨકારੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਤੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਏਅਰਪੋਰਟ ਰੋਡ ਵੱਲ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰਸਤੇ ਨੂੰ ਵੀ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਬੰਦ ਕਾਰਨ ਆਪਣੇ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਨਿਕਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਆਵਾਜਾਈ ਸਬੰਧੀ ਦਿੱਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਅਜੀਜ਼ਪੁਰ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ’ਤੇ ਵੀ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਣ ਵਾਲੇ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਮਾਮਲਾ ਦੱਸਦਿਆਂ ਇਸ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਝੋਟੇ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੇਂਦਰੀ ਜਾਂਚ ਬਿਊਰੋ (ਸੀਬੀਆਈ) ਤੋਂ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਸਕੇ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋ ਸਕੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦਿਆਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਵਿਗੜ ਰਹੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਠਹਿਰਾਇਆ。 ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੋਂ ਨੈਤਿਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਂਦਿਆਂ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਵੀ की। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਅਮਨ-ਸ਼ਾਂਤੀ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਠੋਸ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ。 ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਇਸ ਸੱਦੇ ਕਾਰਨ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਅਤੇ ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਵਿੱਚ ਜਨਜੀਵਨ ਅਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਈ। ਛੱਤ ਲਾਈਟ ਪੁਆਇੰਟ ’ਤੇ ਧਰਨਾ ਅਤੇ ਅਜੀਜ਼ਪੁਰ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਬੰਦ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਦਾ ਦਬਾਅ ਵਧ ਗਿਆ। ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਝੋਟੇ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜਵਾਬਦੇਹ ਬਣਾਉਣਾ ਹੈ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top