451001
खरगोन के महेश्वर नर्मदा नदी में नहाने के दौरान इंदौर के तीन लोग डूबे तीनो एक ही फैमिली के
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के महेश्वर में पेशवा घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान इंदौर के एक परिवार के तीन सदस्य डूब गए। 18 वर्षीय विक्रम को डूबता देख उसकी मां उर्मिला राजपूत (44) और बहन मोहनी (25) ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों डूब गए। महेश्वर पुलिस, गोताखोर और SDRF की टीम ने तीनों के शव निकाले। एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने घटना की पुष्टि की। मृतक इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास रहते थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: नालंदा के सलमानचक में सनसनी
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सलमानचक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान कुमकुम देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि कुमकुम की शादी 2024 में सलमानचक गांव के गौरव कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही ससुराल पक्ष पलंग और नकद रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। छठ पर्व के मौके पर मायके वाले कुमकुम की विदाई कराने पहुंचे थे, लेकिन ससुराल वालों ने विदाई से इनकार कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। घटना के बाद पति और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा के अनुसार महिला की संदिग्ध मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जहानाबाद NH-33 पर ऑटो-ऑटो टक्कर, एक सब्ज़ी व्यवसायी की मौत, चार घायल
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां NH-33 पर गुरुवार देर शाम यात्रियों से भरी दो ऑटो के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक सब्जी कारोबारी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के गोड़िहा गांव के पास की है। वही हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान धानाडिहरी गांव निवासी कृष्णा साव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कृष्णा साव गुरुवार की देर शाम जहानाबाद से ऑटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक अनियंत्रित ऑटो से उनकी ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चार अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।0
0
Report
muzaffarpur: night-time free police bus service for Chhath travelers
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से छठ महापर्व में अन्य राज्यों से देर रात स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के लिए सुरु किए गए निशुल्क पुलिस बस सेवा, देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को उनके घर के नजदीकी चौराहा, दुसरे जिले में जानें वाले यात्रियों को उनके बस स्टैंड पर पहुंचा दिया जाता हैं Anchor - छठ महापर्व है और ऐसे भारी संख्या में लोग छठ पूजा में शामिल होने आ रहे हैं. दुसरे राज्यों में रहने वाले लोग अब भारी संख्या में घर को लौट रहे हैं और देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन पर उतरने के बाद वह दुसरे जिले के होते है तो बस स्टैंड या शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों रात्रि के समय घर लौट रहे होते हैं और उनके साथ कोई घटना न हो जाय. इसलिए मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से रात में स्टेशन पर उतरने वाले लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रात्रि के समय में दो पुलिस बस चलाई जा रही है, जो बिल्कुल निशुल्क है. मुजफ्फरपुर पुलिस के इस सेवा से लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच जा रहे हैं. वहीं यात्रियों ने कहा कि मुजफ्फरपुर पुलिस की बस सेवा सुरक्षित भरा सेवा है इस तरह पुलिस की छवि बनेगी और यहां के एसएसपी को भी धन्यवाद की वह छठ पर्व में शामिल होने आ रहे अपने गांव लौट रहे लोगों को सुरक्षित पहुंचवाने के लिए बस सेवा का लाभ दिया है. दरअसल लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों का लगातार अपने घर लॉट रहे है, ऐसे में देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन या फिर बस स्टैंड में उतरने वाले लोगों को घर पहुंचाने का झांसा देकर अक्सर असामाजिक तत्व के द्वारा लोगों के साथ छिनतई और लुट की बारदात के साथ नशाखुनारी जैसे घटना को अंजाम दे दिया जाता था, लेकिन असामाजिक तत्व के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा एक विशेष रणनीति बनाई गई जिसमें यह निर्णय लिया गया की देर रात जो अन्य राज्यों से लौटने वाले लोग मुजफ्फरपुर स्टेशन या फिर बस स्टैंड पर उतरेंगे उनको उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा निशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी. जिसके बाद रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पुलिस की यह निशुल्क बस सेवा देर रात्रि स्टेशन या फिर बस स्टैंड पर उतरने वाले आम लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम कर रही है. पुलिस की दोनों निशुल्क बस सेवा मुजफ्फरपुर Junction से बाहर खड़ी होती है. जिसपर मुस्तैद पुलिसकर्मी देर रात ट्रेन से स्टेशन पर उतरने के बाद जो लोग स्टेशन से बाहर निकलते हैं उनको इस सेवा के बारे में जानकारी देते है, फिर उन्हे निशुल्क बस में बैठा कर उनके सुरक्षित स्थान पर छोर दिया जाता है. जिससे मुजफ्फरपुर पुलिस की इस कार्यशैली को बाहर से अपने घर को लौट रहे यात्रियों ने भी खूब सराहना की है. वही मेघालय से देर रात मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पहुंचे यात्री राजेश कुमार ठाकुर ने बताया एक वह स्टेशन पर उतरने के बाद बस स्टेंड जानें के लिए स्टेशन परिसर में पहुंचे तो पुलिस वाले ने पूछा की कहा जाना है, उसने बताया की मोतीहारी जिला जानें वाली बस पकड़ने के लिए बस स्टेंड जाना है तो उन्होने निशुल्क बस में बैठाया और बस स्टेंड ला कर छोड़ दिया. जिससे हम सुरक्षित पहुंच गए. इसके लिए मुजफ्फरपुर पुलिस को धन्यवाद. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छठ पर्व को लेकर दुसरे प्रदेशों में रहने वाले लोग अपने घर लॉट रहे हैं, ऐसे में पुलिस की जवाबदेही है कि वह कैसे सुरक्षित घर पहुंचे. इस लिए रात्रि में दो पुलिस बस सेवा चालू किया गया है, जो उनके सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दे. इसके साथ सभी थानों को आदेश दिया गया है कि वह अपने थाना क्षेत्र में भरमनशील रह कर लोगो को सुरक्षा का भरोसा दे.0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में भास्कर महोत्सव: छठ पूजा में गंगा आरती और लाइट शो धमाकेदार
Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जहानाबाद में कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर परिषद क्षेत्र के दरधा yमूने संगम घाट पर आयोजित महोत्सव में गंगा आरती के दौरान घाटों पर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन कला संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद चन्द्रवंशी, स्थानीय विधायक राहुल कुमार और जिलाधिकारी छिड़ीद वाई भूटिया ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव के दौरान आकर्षक लेजर शो ने छठ की महत्ता, परंपरा और लोक आस्था को आधुनिक तकनीक से जीवंत किया। रंग-बिरंगी रोशनी और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मंच से लोक गायिका के पारंपरिक छठ गीतों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति भाव से भरा। दीपों से घाट जगमग हो उठा और ऐसा लग रहा था मानो धरती पर तारों की रोशनी उतर आई हो। भास्कर महोत्सव के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। आयोजन ने लोक आस्था को नई पहचान दी और जहानाबाद की सामूहिक सहभागिता और समरसता की तस्वीर भी पेश की। मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी को पर्व की महत्ता समझाई जा सके और स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने इसकी सराहना की। जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग और नगर परिषद के सहयोग से जिले में तीन स्थानों जहानाबाद, काकo और मखदुमपुर में भास्कर महोत्सव आयोजित किए गए; हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने जिलेवासियों को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
60 घंटे बाद वैशाली पुलिस ने टिंकू गायब कांड में दो गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली के टिंकू उर्फ विवेक गायब कांड में 60 घंटे बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। SSP शुभांक मिश्रा की गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 नामजद अभियुक्तों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। सराय कांड में पुलिस ने प्रिंस पासवान और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएसपी शुभांक मिश्रा की गठित विशेष टीम को यह बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की और दोनों अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होंडा WR-V कार BR01DR7357 को भी बरामद कर लिया है। यही वह कार है, जिससे टिंकू का शव छिपाने के लिए हत्यारे लेकर फरार हुए थे। देर रात सराय थाना परिसर में इस कार को लाया गया था। बरामद कार में खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने धब्बों को वैज्ञानिक जांच के लिए FSL भेज दिया है। FSL रिपोर्ट से ही साफ होगा कि कार में मिला खून किसका है और टिंकू के साथ क्या हुआ। बाकी 3 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। टिंकू का शव अब भी बरामद नहीं हुआ है। अब सबकी निगाहें FSL रिपोर्ट और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर टिकी हैं। उसी से इस हत्याकांड का पूरा राज खुलेगा।0
0
Report
गुरुग्राम की नई बस्ती में युवक पर जानलेवा हमला, 4-5 युवकों ने मिलकर पीटा
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग न्यूज़ नई बस्ती में युवक पर जानलेवा हमला, 4-5 युवकों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा गुरुग्राम के नई बस्ती इलाके में नितिन कुमार नाम के युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया। पूरी घटना का सीसीटीवी आया सामने बुधवार को पड़ोसियों के साथ मामूली कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश के चलते मारपीट किए जाने का आरोप。 आरोप है कि साहिल, गिल्लू उर्फ तुषार, लोकेश उर्फ लोकी और उनके साथियों ने मिलकर नितिन पर हमला किया। करीब 4-5 युवकों ने एक साथ घेरकर नितिन के साथ मारपीट की। हमले में घायल नितिन को आरोपियों ने अस्पताल पहुंचाने की बजाय स्कूटी पर लादा और दूसरी जगह फेंककर फरार हो गए。 घायल का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गुरुग्राम पुलिस शिकायत के बाद जांच में जुटी अभी नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी0
0
Report
Advertisement
ग्रीन स्ट्राइक से सेंधवा में गांजा खेती का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-Sendhwa में ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पलासपानी में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश, खेत का मालिक गिरफ्तार NDPS एक्ट में मामला दर्ज बड़वानी जिले मे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने पलासपानी के सूलिया फलिया में जंगल किनारे स्थित खेत पर दबिश देकर गांजे की अवैध खेती पकड़ी मौके से करीब 6 फीट ऊंचे 627 गांजे के पौधे जब्त किए गए जिनका कुल वजन 586 किलो और अनुमानित कीमत 58 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है पुलिस ने खेत मालिक आपसिंह पिता कमरिया डावर को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धाराओं मे मामला दर्ज किया है वहीं ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत जिले में अब तक पांच मामलों में 2 हजार 593 गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक बताई गई है पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा0
0
Report
ब्रेकिंग जालौन: कोंच में मलंगा पुल बना हादसों का खतरा, रेलिंग न होने से ई-रिक्शा नीचे गिरा ,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन: कोंच में मलंगा पुल बना हादसों का खतरा, रेलिंग न होने से ई-रिक्शा नीचे गिरा ➡️ जालौन के कोंच नगर में सीएचसी के पास मलंगा पुल से दूध से भरा ई-रिक्शा नीचे गिरकर पलट गया। ➡️ हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ➡️ ई-रिक्शा पुल से गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ➡️ पुल पर लंबे समय से रेलिंग नहीं होने के चलते हादसों का खतरा बना हुआ है। ➡️ कई वर्षों से रेलिंग लगवाने की मांग उठ रही है, जिम्मेदारों पर अनदेखी का आरोप।0
0
Report
वाराणसी में छठ महापर्व की तैयारी के बीच वीआईपी कल्चर के नाम पर जगह रिजर्व करने का आरोप
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में छठ महापर्व की तैयारी के बीच वीआईपी कल्चर के नाम पर जगह रिजर्व करने का आरोप, आम श्रद्धालु परेशान मयंक कश्यप / वाराणसी। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच काशी के घाटों पर वीआईपी कल्चर के नाम पर जगह रिजर्व किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और व्रतियों का कहना है कि पर्व से पहले ही कई घाटों पर कुछ लोगों द्वारा अपने नाम की पर्ची, बैनर, रस्सी और टेंट लगाकर जगह घेर ली गई है। छठ महापर्व में व्रती सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जगह बनाते हैं। आरोप है कि वीआईपी और प्रभावशाली लोगों के नाम पर पहले से ही प्रमुख घाटों की अच्छी जगहों को रिजर्व कर लिया जा रहा है, जिससे आम श्रद्धालुओं को जगह के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन जगह पर कब्जे को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। इससे हर साल व्रतियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। व्रतियों ने प्रशासन से मांग की है कि छठ घाटों पर किसी भी प्रकार की वीआईपी रिजर्व व्यवस्था को रोका जाए और सभी के लिए समान रूप से जगह सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर व्यवस्था लागू की जाए, ताकि कोई भी व्रती पर्व से वंचित न रहे।0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग जालौन: मोड़ से निकल रहे ट्रैक्टर में बाइक ने मारी टक्कर, महिला और बच्चा गंभीर घायल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन: मोड़ से निकल रहे ट्रैक्टर में बाइक ने मारी टक्कर, महिला और बच्चा गंभीर घायल ➡️ जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में कुसमी-खरूसा गांव के पास सड़क हादसा हुआ। ➡️ मोड़ से निकल रहे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। ➡️ टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, हादसे में महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। ➡️ राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
गायघाटा के टीएमसी नेता नारोत्तम विश्वास गिरफ्तार, मारपीट-धमकी-उत्पीड़न के आरोप
Kolkata, West Bengal:মারধর, হুমকি ও তোলাবাজি-সহ একাধিক অভিযোগে গ্রেপ্তার হলেন গাইঘাটার তৃণমূল নেতা নরোত্তম বিশ্বাস। বৃহস্পতিবার রাতে তাঁকে গ্রেপ্তার করে গাইঘাটা থানার পুলিশ。 ঠাকুরনগরের বাসিন্দা নরোত্তম বিশ্বাস বনগাঁ মহকুমার পরিচিত তৃণমূল নেতা। মমতা ঠাকুর পরিচালিত মতুয়া সঙ্ঘের একাধিক দায়িত্ব সামলেছেন তিনি। গাইঘাটা বিধানসভা কেন্দ্র থেকে তৃণমূলের প্রার্থী হিসেবে পরপর দু’বার নির্বাচনে প্রতিদ্বন্দ্বিতা করলেও দু’বারই বিজেপি বিধায়ক সুব্রত ঠাকুরের কাছে পরাজিত হন। দলেরও একাধিক গুরুত্বপূর্ণ দায়িত্বে ছিলেন তিনি。 তাঁর গ্রেপ্তারের ঘটনাকে ঘিরে বনগাঁর রাজনৈতিক মহলে শুরু হয়েছে জোর চর্চা。0
0
Report
मधुबनी में फरार ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव खेत से बरामद, हत्या का नया मोड़
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव खेत से बरामद हुआ है। बारदात बाबूबरही थाना के बलिराज गढ़ का है। शव के पास से बैग से सर्विस रिवॉल्वर, आधार कार्ड और लैपटॉप मिला। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में खेत से एएसआई चन्द्रमोहन सिंह का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव के पास मिले बैग से पुलिस ने सर्विस रिवॉल्वर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि अशोक यादव हत्याकांड के बाद से ही पुलिस एएसआई चन्द्रमोहन सिंह की तलाश कर रही थी। एएसआई चन्द्रमोहन सिंह 3 नवम्बर को एक युवती के घर में मौजूद था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया था। आरोप है कि ग्रामीणों से घिरने के बाद एएसआई ने कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में एक व्यक्ति अशोक यादव की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद से ही एएसआई की तलाश जारी थी। अब खेत से उनका शव बरामद होने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शव धान के खेत में बोरी में बंद पड़ा था किसानों ने बदबू आने पर झाड़ी में संदिग्ध हालत में बैग देख लोगों को बुलाया और पुलिस को भी सूचना दिया गया। एसएसपी ने फरार एएसआई की सूचना देने वालों को 25 हजार के इनाम का ऐलान किया था और आज ही 3 लाख रुपये के इनाम के लिए अनुशंसा भेजा था। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी है, एफएसएल टीम भी साक्ष्य इकट्ठा किया है। शव पर कई जगह जख्म का निशान है और चेहरे को कुचल दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस जब्त सर्विस रिवॉल्वर लेपटॉप सहित अन्य सामानों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बाइट योगेंद्र कुमार एसएसपी मधुबनी0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग जालौन: एंबुलेंस की देरी से निजी कार में हुआ प्रसव, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन: एंबुलेंस की देरी से निजी कार में हुआ प्रसव, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल ➡️ जालौन के कुठौंद विकासखंड क्षेत्र के निजामपुर में एंबुलेंस की देरी के चलते प्रसूता का निजी कार में प्रसव हो गया। ➡️ प्रसव पीड़ा होने पर परिजन माया देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लेकर पहुंचे थे। ➡️ पीएचसी से उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किए जाने के बाद सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर नहीं पहुंची। ➡️ परिजन प्रसूता को निजी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जा रहे थे, तभी रास्ते में कार के अंदर प्रसव हो गया। ➡️ परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।0
0
Report
सहारनपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक, साइबर अपराध एवं सुरक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा की गई। अपर पुलिस महानिर्देशक, मेरठ जोन, मेरठ ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन और अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न तरीकों से जाल में फंसाकर बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। सतर्क रहने की सलाह दी गई और कहा गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंकिंग डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।0
0
Report
जयपुर में फर्जी आधार कार्ड से 69.50 लाख की जमीन धोखाधड़ी गिरफ्तार गिरोह
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जमीन के नाम पर 69.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश जमीन का मालिक कोई और, खातेदार बनकर बैठे थे ठग, फर्जी दस्तावेजों से किया सौदा फर्जी नर्बदा देवी बनकर परिवादी को दिखाई जमीन, 69.50 लाख रुपए ऐंठे फुलेरा की 3.4394 हेक्टेयर खातेदारी भूमि बेचने के नाम पर की धोखाधड़ी 81.69 लाख रुपए में तय किया था जमीन का सौदा, 69.50 लाख रुपए वसूल लिए फर्जी आधार कार्ड बनाकर नर्बदा देवी, रामस्वरूप और रिंकू देवी के नाम से किया प्रतिरूपण असली खातेदार की जगह फर्जी महिला को खड़ा कर रचा धोखाधड़ी का खेल इकरारनामा करने के बाद भी परिवादी के नाम नहीं करवाई जमीन की रजिस्ट्री छानबीन में खुली पोल, जमीन की असली मालकिन ही नहीं थी कथित नर्बदा देवी बनीपार्क थाना पुलिस ने रिंकू देवी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार रामस्वरूप वर्मा, पप्पूराम वर्मा और अरविंद सिंह भी गिरफ्तार 16 अप्रैल 2024 को किया था 81.69 लाख रुपए में जमीन का सौदा 16 जुलाई 2026 को परिवादी ने दर्ज करवाया था धोखाधड़ी का मुकदमा0
0
Report
Advertisement
