खरगोन के राजपुरा गांव में रेणुका माता मंदिर से चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के राजपुरा गांव स्थित रेणुका माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर से रेणुका माता का सोने का मुकुट और दान पेटी के पैसे चुरा लिए। घटना जैतापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश मंदिर में घुसकर चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
