icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धरियावद में कविता महफिल: हास्य से लेकर वीर रस तक कवियों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : धरियावद में सजी काव्य की महफिल, हास्य के ठहाकों और वीर रस की कविताओं ने बांधा समां एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में विजयादशमी और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका की ओर से रावलाबाग में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में कवियों और कवयित्रियों ने हास्य, व्यंग्य और वीर रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य कविताओं ने खूब ठहाके लगवाए, वहीं ओजस्वी रचनाओं ने जोश और उत्साह का संचार किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर भानु सिंह राणावत सहित पार्षदों का नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने स्वागत-सम्मान किया। तालियों की गूंज के बीच कवि सम्मेलन ने दशहरा पर्व के उत्साह को दोगुना कर दिया और क्षेत्र की साहित्यिक-सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊर्जा दी।
0
0
Report

हथुनिया में त्योहारों के पहले शांति समिति ने भाईचारा और सुरक्षा की अपील

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना परिसर में सोमवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। थाना अधिकारी उदयवीर सिंह ने सभी समुदायों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। बैठक में आसपास के गांवों से सीएलजी सदस्य और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपील की।
0
0
Report

गृह मंत्री दूरवंजारा गांव पहुंचे, गुलजार सिंह के परिवार से मिलकर क्या मांगें सुनेंगे

Noida, Uttar Pradesh:ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਦਿੜਬਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਤੂਰ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ 2 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚਣਗੇ ਜਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਮਹੀਨੇ ਸੱਤ ਅੱਠ ਦੀ ਦਰਮਿਆਨੀ ਰਾਤ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜਹਰੀਲੀ ਚੀਜ਼ ਖਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲਈ ਸੀ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਸੀਗਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਬੇਟਾ ਨਸ਼ੇ ਕਰਨ ਦਾ ਆਦੀ ਹੈ ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਨਸ਼ੇ ਬੰਦ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਪਰ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮੌਤਵਰ ਬੰਦਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾਣ ਲੱਗਿਆ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨੇ ਜਹਰੀਲੀ ਚੀਜ਼ ਖਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲਈ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਬਣਾ ਕੇ ਪਾਈ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹ ਚੀਮਾ ਦਾ ਨਾਮ ਲੈ ਰਿਹਾ ਸੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਰੂਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਪੰਚ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਇਹ ਮੁੱਦਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਤੋ ਵੱਡਾ ਮੁੱਦਾ ਬਣ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਦੂਰ ਵੰਜਾਰਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਮਿਲਣਗੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀ ਗੱਲਬਾਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸ ਚੀਜ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਰੱਖੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਇਹ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਹ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਮਿਲਨੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਪਤਾ ਚਲੇਗਾ
0
0
Report
Advertisement

पंजाबी बाग में रैपिडो स्नैचर गिरफ्तार, विशाल- विनय उर्फ कान्हा से चार मोबाइल बरामद

Delhi, Delhi:पंजाबी बाग में रैपिडो स्नैचर गिरफ्तार बाईक पर आए थे दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाबी बाग मादीपुर चौकी की पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट पार्क, पश्चिम पुरी से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार स्नैचिंग और चोरी के गए चार मोबाईल फोन और एक बाईक की बरामद राजेश शर्मा पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग मादीपुर चौकी की पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सेंटर पार्क पश्चिम पुरी इलाके से दो शातिर स्नेचरों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल और विनय के रूप में हुई है।दोनों दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके के रहने वाले है।इन पर कई अपराधिक मामले दर्ज है।पुलिस ने इनके पास से स्नैचिंग किए और घर में चोरी के चार मोबाईल फोन और एक बाईक बरामद की है।इसके पकड़े जाने से स्नैचिंग और घरों में चोरी के दो मामलों का भी खुलासा हुआ है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाबी बाग थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि वह टी-पॉइंट, रोड नंबर 77, पंजाबी बाग में एक रैपिडो सवारी का इंतजार कर रही थी,उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पीछे से उसके पास आए, उसके हाथ से दो मोबाइल फोन छीन लिए और क्लब रोड, पंजाबी बाग की ओर भाग गए।टीम ने घटनास्थल और आस-पास के रास्तों पर लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज के एनालिसिस से एक सस्पेक्ट की साफ तस्वीर मिली। लोकल इंटेलिजेंस और आगे मिली जानकारी से, सस्पेक्ट की पहचान टैगोर गार्डन, दिल्ली के रूप में हुई।एक सीक्रेट इन्फॉर्मर से मिली खास जानकारी पर, टीम ने 26 साल के विशाल और 20 साल के विनय उर्फ ​​कान्हा को डिस्ट्रिक्ट पार्क, पश्चिम पुरी, दिल्ली के पास से पकड़ा। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है कि और कहा कहा घटना कोअंजाम दिया गया है。
0
0
Report

बैतूल में विजयदशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, नेताओं व अधिकारियों की उपस्थिति

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित विधायकगण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पुलिस के शस्त्रों का विधिवत पूजन किया और प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस लाइन में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन किया जाता है। इस दौरान पुलिस के आधुनिक हथियारों के साथ पुराने शस्त्रों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों की मौजूदगी रही। विजयदशमी के मौके पर पुलिस लाइन में परंपरा, आस्था और शौर्य का संगम देखने को मिला.
0
0
Report
Advertisement

मां ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान, एक बच्ची बची रह गई

Damoh, Madhya Pradesh:दिल दहला देने वाली वारदात, तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, 2 बच्चों और मां की मौत एक की बची जान.. एंकर/ एमपी के दमोह जिले से बड़ी खबर है यहां एक मां अपने तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई और इस घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक मासूम के साथ चमत्कार हुआ और लम्बे समय बाद भी मासूम की जान बच गई। मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है । यहां सुबह सुबह कुएं पर नहाने के लिए पहुंचे लोगों ने कुएं के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आई तो लोगों ने उसके अंदर झांक कर देखा और उसके अंदर एक बच्ची फंसी हुई थी, लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई और गांव वालों ने 5 साल की मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन जब पानी के अंदर देखा तो उसमें कुछ और लोग नजर आ रहे थे। पुलिस को सूचना दी गई और जब उन्हें बाहर निकाला गया तो दो बच्चे और एक महिला को रिकवर किया गया लेकिन तीनों की जिंदगी खत्म हो चुकी थी। इस महिला की पहचान इसी गांव जमुनिया की 28 साल की मंजू गौंड के रूप में हुई जबकि दो और मासूम बच्चे 4 साल की बेटी अन्नू और तीन साल का बेटा अनुज था जबकि सुरक्षित बची बच्ची आरुषि है। आरुषि और तीनों अन्य को पथरिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने एक बेटा एक बेटी और उससे माँ को मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में मातम फैला दिया है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह 4 बजे अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकली और माना जा रहा है कि उसने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई है। महिला के पति और बच्चों के पिता निजाम गौंड के मुताबिक घर में किसी तरह का विवाद नहीं था और न ही कुछ ऐसा हुआ जिससे उसकी पत्नी इतना बड़ा कदम उठाए। वहीं पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस वारदात की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि एक महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो साफ होगा उसके मुताबिक कार्यवाही की जायेगी। बाइट/ निजाम गौंड ( मृतिका का पति) बाइट/ डॉ अखिलेश कुमार ( चिकित्सक सिविल अस्पताल पथरिया दमोह) बाइट / महेंद्र सिंह जगेत ( थाना प्रभारी पथरिया दमोह)
0
0
Report

बलिया में दशहरे की तैयारी जोर-शोर से, 50 फुट का रावण पुतला तैयार

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में विजयदशमी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दशहरा यानी विजयदशमी के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। बलिया शहर के जापलिनगंज स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन की तैयारी की जा रही है। 50 फुट लंबे रावण का पुतला खड़ा किया जा रहा है। राम रावण के युद्ध के बाद भगवान श्री राम प्रतीकात्मक रूप से रावण का दहन करेंगे। वही रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में खिलौने और खाने-पीने की दुकान भी लगाई गई हैं जहां लाखों की संख्या में लोग रामलीला और रावण दहन देखने के साथ ही मेले का आनंद उठाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

नौतनवा में 70 वर्ष की परंपरा, 35 फीट रावण दहन आज विजयादशमी

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- देशभर में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महराजगंज जिले के कुल 30 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम है। नौतनवा में भी रावण दहन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यहां पिछले 70 वर्षों से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। इस बार करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस आयोजन में भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वी/ओ- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और इस जीत का गवाह बनने के लिए तैयार है महराजगंज का नौतनवा कस्बा। यहां रावण दहन की करीब 70 साल पुरानी परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही है। करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ ही देर में शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5 बजकर 15 मिनट पर रावण दहन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भारत और नेपाल से कुल मिलाकर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नौतनवा के इस आयोजन की खासियत सिर्फ इसकी पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच आस्था का जुड़ाव भी है। सीमावर्ती नेपाल से महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। रामलीला देखने के लिए रामलीला मैदान में जगह कम पड़ने पर लोग आसपास की छतों से भी कार्यक्रम का आनंद लेते हैं। इस बार जनकपुर और अयोध्या से आए कलाकार भी रामलीला की प्रस्तुति में शामिल हैं।
0
0
Report

अलीगढ़ में बाइक सवार को बचाते वक्त कार पलटी, चारों लोग सुरक्षित

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग: अलीगढ़ बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, कार सवार पांचों लोग सुरक्षित; एंकर: अलीगढ़ में गभाना टोल से पहले दौरऊ नगर के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई नहर के पास गड्ढे में पलट गई कार में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई; वीर: दिल्ली से एटा के जलेसर क्षेत्र स्थित गांव बढ़ावली जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कर गड्ढे में पलट गई, हादसे के बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ
0
0
Report
Advertisement

दशहरा पर छतरपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, विधायक–राज्यमंत्री समेत अधिकारी मौजूद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर हर साल की तरह इस साल भी विजयादशमी पर जिले भर में शस्त्र पूजन किया गया। छतरपुर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हथियारों की विधि-विधान से पूजा की गई और मां काली की आराधना की गई, कार्यक्रम में मप्र शासन में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक ललिता यादव, नगरपालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र पूजन सनातन और हिंदू धर्म की परंपरा है और विजयादशमी पर पूरे देश में शस्त्र पूजन होता है। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report

नवरात्रि सुरक्षा चाक-चौबंद: जिलेभर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त नजर

Vidisha, Madhya Pradesh:नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने नवरात्रि पर्व की जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग असामाजिक तत्वों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहकर निगरानी करेंगे। एसपी ने लोगों से सतर्कता बरतने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top