icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पत्नी की हत्या: पति को उम्रकैद, दहेज के लिए मारपीट, दूसरी शादी

Nawada, Bihar:पत्नी की हत्या के जुर्म में पति को उम्रकैद, दहेज के लिए करता था मारपीट, दूसरी युवती से भी कर ली थी शादी, 17 अक्टूबर 2021 को ससुराल में मिली थी रूबी देवी की लाश नवादा। पत्नी की हत्या के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय उमेश कुमार की अदालत ने पति धीरेंद्र कुमार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई。 मामला अकबरपुर थाना कांड संख्या 630/21 से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार, नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी रूबी देवी की शादी धीरेंद्र कुमार से हुई थी। दहेज की मांग को लेकर पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। 17 अक्टूबर 2021 को रूबी की मौत की सूचना उसके पिता अयोध्या सिंह को मिली। ससुराल पहुंचने पर उन्हें बेटी की लाश मिली। इसके बाद उन्होंने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
0
0
Report

झारखंड वित्त मंत्री के राजस्व लक्ष्य 34.05% पर चिंता, कर चोरी रोकने के निर्देश

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री ने राज्य में अगस्त माह में राजस्व संग्रह के 41% लक्ष्य के मुकाबले 34.05% राजस्व संग्रह पर चिंता जताई है. वित्त मंत्री ने अधिकारियों को राजस्व संग्रह बढ़ाने और कर चोरी रोकने के निर्देश दिए हैं. वित्त मंत्री ने कहा है राजस्व संग्रह के साथ कर चोरी रोकना, बकाया राजस्व की वसूली और राजस्व के नए श्रोत तलाशना प्राथमिक में दें. वित्त मंत्री ने बताया जीएसटी रेशनलाइजेशन के कारण झारखंड को 4 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान है. एमएमडিআर संशोधन से 14 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान है. झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पूरे सरकार की चिंता है; मुख्यमंत्री खुद संजीदा हैं, केंद्र सरकार से सहयोग मिल नहीं रहा तो आंतरिक राजस्व मजबूत रहे, तय लक्ष्य को हासिल करें इसको लेकर ही वित्त मंत्री ने बैठक भी किया, जो भी कमियां आई उनको दूर करते हुए राजस्व संग्रह में वृद्धि होगी ताकि लक्ष्य को हासिल किया जा सके. पहली तिमाही में राजस्व इंचीव नहीं कर पाए, उसके बहुत सारे कारण हैं, सभी को दूर करते हुए आने वाले तिमाही में भरपाई करेंगे. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार जिस तरह काम कर रही है, उसके तरीके पर पहले ही वित्त मंत्री ने सवाल खड़े किए थे; प्रथम तिमाही में बजट की राशि का एक प्रतिशत से भी कम खर्च हुआ था, अब राजस्व को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं.
0
0
Report

बिहार भोजपुर में गंगा-सोन उफान से पलायन, मवेशी संरक्षण संकट

Mumbai, Maharashtra:बिहार के भोजपुर जिले में सोन और गंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। विशेष रूप से शाहपुर,और बड़हरा प्रखंड के दियारा इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नदियों के जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि के कारण निचले इलाकों के निवासियों के लिए न केवल अपने घरों की सुरक्षा, बल्कि अपने पालतू मवेशियों को बचाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। बाढ़ के संभावित खतरों और बढ़ते पानी के दबाव को देखते हुए शाहपुर के सारनपुर, सुरेमपुर और लच्छू टोला और बड़हरा प्रखंड के पिपरपाती,बखोरापुर,महुली, सिन्हा,सरैया,जैसे प्रभावित गांवों के कई परिवारों ने सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। अपने मवेशियों के साथ ये ग्रामीण बिहिया प्रखंड के दोघरा पंचायत अंतर्गत तेघरा गांव के ऊंचे स्थानों (बाल) पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में यहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अपने पशुधन के साथ अस्थायी आश्रय बनाकर रह रहे हैं।पशुपालकों की मानें तो बाढ़ की स्थिति में सबसे बड़ी समस्या मवेशियों के चारे और उनके लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था करना होती है। जलमग्न होते निचले इलाकों में अब न तो पशुओं के लिए पर्याप्त चारा बचा है और न ही उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कोई स्थान। ऐसी विकट परिस्थितियों में ऊंचे स्थानों पर शरण लेना ही एकमात्र विकल्प शेष बचा है। मवेशी न केवल इन ग्रामीणों की जीविका का मुख्य साधन हैं, बल्कि उनके परिवार का अहम हिस्सा भी हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं।जबकि बड़हरा के कई इलाकों में गंगा नदी में हो रहे कटाव की मार झेल रहे ग्रामीण सरकारी स्कूलों में या पलायन को मजबूर हो गए है।इधर, स्थानीय प्रशासन भी पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी भोजपुर मनेश मीणा ने जानकारी दी कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जो लोग विस्थापित हुए हैं या जो पशुपालक सुरक्षित स्थानों की ओर आए हैं, उन्हें प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।साथ ही साथ बाद प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन ने सामुदायिक रसोई,चिकित्सा व्यवस्था,और राहत सामग्री वितरण पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि किसी भी बाढ़ प्रभावित आम जनों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।जिले में आए बाढ़ को देख जनप्रतिनिधि भी अपनी भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं।लगातार बढ़ रहे गंगा और सोन नद के जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी भोजपुर मनेश मीणा ने आम जनता से अपील किया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकल कर सुरक्षित स्थानों की ओर जायें और पानी के नजदीक न जाए खतरा हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के बाद महिला की मौत, मांगें कार्रवाई

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में निजी नर्सिंग होम में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिले में संचालित दर्जनों अवैध नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान प्रसूता और बच्चे की मौत आम बात हो गयी है वहीं प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। निजी नर्सिंग होम में डिलेवरी के दौरान महिला की हुई मौत परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप।मामला झंझारपुर थाना के मोहना चौक स्थित कथित नर्सिंग होम की है।मृतिका की पहचाना मोहना गांव निवासी 25 वर्षीय गुड़िया देवी के तौर पर हुई है।परिजनों की माने तो महिला को डिलेवरी के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म हुआ।ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गयी।नर्सिंग होम संचालक ने मरीज के बिगड़ते हालत को देख डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया जहां प्रसूता की मौत हो गयी।परिजनों का आरोप है कि निजी नर्सिंग होम में गलत ऑपरेशन की वजह से महिला की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।बहरहाल जिले में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम फर्जी चिकित्सक के सहारे चलाया जा रहा है। दलालों के माध्यम से अवैध नर्सिंग होम फलफूल रहा है और भोले भाले लोग शिकार हो रहे हैं।जरूरत है ऐसे मौत के सौदागरों और रैकेट पर कड़ी कार्रवाई की। बाइट मृतिका के परिजन बाइट परिजन बाइट पुलिस
0
0
Report
Advertisement

अंता नगर निकाय चुनाव घमासान: भाजपा-कांग्रेस के साथ 40 निर्दलीयों की चुनौती

Baran, Rajasthan:अंता कस्बे में नगर निकाय चुनाव हुआ घमासान,भाजपा कांग्रेस का 40 निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण ,,35 वार्डो के लिए 110 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बारां जिले के अंता में नगर निकाय चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया हे वही 35 वार्डो के लिए 40 निर्दलीय प्रत्याशीयो ने भाजपा ओर कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर दी हे जिसके चलते दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की धड़कने बढ़ना शुरू हो गया हे । भाजपा कांग्रेस सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी के चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के बाद प्रत्याशियों द्वारा डोर टू डोर जनसंपर्क तेज कर दिया गया हे कही बुजुर्गों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया जा रहा हे तो कही मतदाताओं से विजय श्री दिलाने के लिए मान मनुहार की जा रही हे । हालांकि आज सवेरे से ही हो रही झमाझम बारिश ने चुनावी प्रचार फीका कर दिया हे । बता दे कि अंता शहर राजनीति का गढ़ माना जाता हे ऐसे में अंता नगर निकाय के चुनाव में दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर होती हे इस बार 35 वार्डो के लिए फिलहाल 110 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हे जिसके कारण पूरे कस्बे में चुनावी माहौल की रंगत देखने को मिल रही हे । विजुअल _ चुनावी माहौल
0
0
Report
Advertisement

पल्लू में बारिश नहीं होने से खरीफ फसलें बर्बाद, किसानों ने महापड़ाव की चेतावनी दी

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के पल्लू तहसील क्षेत्र में बारिश नहीं होने से खरीफ फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। किसान नेता गौरीशंकर थोरी ने क्षेत्र के कई गांवों में खेतों का निरीक्षण कर फसल खराबे का जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि पल्लू तहसील क्षेत्र में बिना बारिश के 80 फीसदी से अधिक फसल नष्ट हो चुकी है। खेतों में फसल की स्थिति देखकर किसान चिंतित हैं। किसान नेता थोरी ने बताया कि करीब 6-7 दिन पहले किसानों ने तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को फसल खराबे की स्थिति से अवगत करवाया था। किसानों की मांग है कि पल्लू तहसील क्षेत्र में विशेष गिरदावरी करवाकर क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। साथ ही फसल बीमा कंपनियों को पाबंद कर खराब हुई फसल का कम से कम 25 फीसदी भुगतान तत्काल किसानों को करवाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेतों की स्थिति बेहद खराब है। बारिश के अभाव में ग्वार, मूंग, मोठ, बाजरा और मूंगफली सहित विभिन्न खरीफ फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों के अनुसार अधिकांश खेतों में फसल 80 फीसदी से अधिक खराब हो चुकी है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 3-4 दिन में विशेष गिरदावरी शुरू करवाकर पल्लू तहसील क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया तो हजारों किसान और युवा पल्लू तहसील कार्यालय पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव डालेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
0
0
Report

त्योहारी सीजन में कटघोरा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर दो गिरफ्तार

Korba, Chhattisgarh:त्योहारी सीजन को देखते हुए कोरबा पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कटघोरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 दरअसल मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटघोरा थाना पुलिस ने जडगा मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी हरिशंकर यादव और संजय कंवर को पकडकर उनकी तलाशों ली. तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े सात हजार रुपये कीमत की 60 पौआ अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसे पुलिस द्वारा कर लिया गया, इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पैशन प्रो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया. कटघोरा पुलिस ने मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है。 त्योहारी सीजन में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

यूपी चुनाव: छह क्षेत्रीय समितियाँ बनाकर जातीय समीकरण मजबूत किया

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को और धार देने के लिए सभी छह क्षेत्रीय टीमों का गठन गुरुवार को कर दिया। सबसे बड़ी गोरखपुर और सबसे छोटी अवध की टीम बनाई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में काशी, अवध, ब्रज, कानपुर और गोरखपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए अपनी क्षेत्रीय कार्यकारिणी समितियों की घोषणा की है। इस नई सूची में कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नवंबर 2020 के बाद अब नई क्षेत्रीय टीमें बनाई गईं। पिछली बार की तुलना में भाजपा ने सात की जगह दस-दस उपाध्यक्ष एवं मंत्री बनाया है, जबकि तीन की जगह अब चार महामंत्री बनाए गए हैं। बाईट---अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा ग्राफिक्स इन--- गोरखपुर में 39 और अवध में 34 सदस्यीय टीम बनाई गई है। कानपुर क्षेत्र की टीम में 38 लोगों को स्थान मिला है। इसके अलावा पश्चिम यूपी और ब्रज में एक बराबर 37-37 लोगों को रखा गया है। काशी क्षेत्र की टीम में 36 नेताओं-कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों ने अपनी टीमों की घोषणा की है। कानपुर में राजेश पटेल, काशी में कविता पटेल, ब्रज में राजेश्वर पटेल एवं अवध में अवधेश कटियार के रूप में चार कुर्मी चेहरों को महामंत्री बनाकर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा के काशी क्षेत्रीय कार्यसमिति की क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तति के बाद घोषित नई कार्यसमिति में नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और चार महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा दस मंत्री और 12 सदस्य बनाए गए हैं। पश्चिम क्षेत्र की टीम में किसी ब्राह्मण को महामंत्री या उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। अवध क्षेत्र में उपाध्यक्ष रहे राजीव मिश्रा को इस बार महामंत्री बनाया गया है। अवध में ब्राह्मणों की संख्या बढ़ाई गई है। सभी क्षेत्रों में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। पश्चिम क्षेत्र में सैनी समाज के दो चेहरों को स्थान दिया गया है। महामंत्री बने अशोक मोगा और संजीव सिक्का की लंबे समय बाद संगठन में वापसी हुई है। अन्य क्षेत्रों में कई नामों को लंबे समय बाद संगठन में वापस लिया गया है। अनुभवी एवं युवा लोगों का समन्वय बनाया गया है। ब्रज, कानपुर क्षेत्र में भी जातीय समीकरणों का गुलदस्ता पूरी तरह सजाया गया है। वीओ---भाजपा ने 25 जून को छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की। चार जुलाई को राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने लखनऊ में कहा कि टीमें जल्द बनाई जाएं। उनके कहने के दो महीने बाद क्षेत्रीय टीमें घोषित की गईं। क्षेत्रीय टीमों को जहां पार्टी के कई दिग्गज संतुलित बता रहे हैं, वहीं एक खेमा चुनावी की दृष्टि से इसे साधारण टीम करार दे रहा है। फिलहाल अब यही टीम 2027 विधान सभा चुनाव एवं 2029 का लोकसभा चुनाव संभालेगी
0
0
Report

यह यूपी के चुनाव से पहले बीजेपी की छह क्षेत्रीय टीमें घोषित करने पर केंद्रित है

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को और धार देने के लिए सभी छह क्षेत्रीय टीमों का गठन गुरुवार को कर दिया। सबसे बड़ी गोरखपुर और सबसे छोटी अवध की टीम बनाई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में काशी, अवध, ब्रज, कानपुर और गोरखपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए अपनी क्षेत्रीय कार्यकारिणी समितियों की घोषणा की है। इस नई सूची में कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नवंबर 2020 के बाद अब नई क्षेत्रीय टीमें बनाई गई हैं। पिछली बार की तुलना में भाजपा ने सात की जगह दस-दस उपाध्यक्ष एवं मंत्री बनाया है, जबकि तीन की जगह अब चार महामंत्री बनाए गए हैं। अवध में अवधेश कटियार, कानपुर में राजेश पटेल, काशी में कविता पटेल और ब्रज में राजेश्वर पटेल को महामंत्री बनाकर संकेत दिया गया है। काशी क्षेत्रीय कार्यसमिति की क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद घोषित नई कार्यसमिति में नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और चार महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा दस मंत्री और 12 सदस्य बनाए गए हैं। पश्चिम क्षेत्र की टीम में किसी ब्राह्मण को महामंत्री या उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। अवध क्षेत्र में उपाध्यक्ष रहे राजीव मिश्रा को इस बार महामंत्री बनाया गया है। अवध में ब्राह्मणों की संख्या बढ़ाई गई है। सभी क्षेत्रों में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। west क्षेत्र में सैनी समाज के दो चेहरों को स्थान दिया गया है। महामंत्री बने अशोक मोगा और संजीव सिक्का की लंबे समय बाद संगठन में वापसी हुई है। अन्य क्षेत्रों में कई नामों को लंबे समय बाद संगठन में वापस लिया गया है। अनुभवी एवं युवा लोगों का समन्वय बनाया गया है। ब्रज, कानपुर क्षेत्र में भी जातीय समीकरणों का गुलदस्ता पूरी तरह सजाया गया है। भाजपा ने 25 जून को छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की। चार जुलाई को राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने लखनऊ में कहा कि टीमें जल्द बनाई जाएं। उनके कहने के दो महीने बाद क्षेत्रीय टीमें घोषित की गईं। क्षेत्रीय टीमों को जहां पार्टी के कई दिग्गज संतुलित बता रहे हैं, वहीं एक खेमा चुनावी की दृष्टि से इसे साधारण टीम करार दे रहा है। फिलहाल अब यही टीम 2027 विधान सभा चुनाव एवं 2029 का लोकसभा चुनाव संभालेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top