icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतिहारी रेड में नकद चोरी: 4 सिपाही सेवा से बर्खास्त

Motihari, Bihar:मोतिहारी में खाकी पर बड़ा एक्शन: रेड के दौरान रुपये चुराने वाले 4 सिपाही सेवा से बर्खास्त, जानें पूरा मामला मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार, मनमानेपन और अवांछित आचरण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। रेड के दौरान जब्त राशि से नकदी गायब करने के आरोप में चार पुलिस सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त (Dismiss from Service) कर दिया गया है। 1. मामला क्या था? (ठगी और डकैती से जुड़ी रेड) गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव निवासी अमरेश पांडेय (पिता: नारद पांडेय) के घर पर जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के मोहनजी गुप्ता से जालसाजी और ठगी के जरिए 19 लाख रुपये नकद, 2 मोबाइल और 1 सोने की चेन छीन ली गई थी। दर्ज प्राथमिकी: इस संबंध में गोविंदगंज थाना में कांड संख्या-280/2025 (जालसाजी/ठगी) दर्ज किया गया था। छापेमारी: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 21 नवंबर 2025 की रात मामले के प्राथमिक अभियुक्त चंदन सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की। बरामदगी: इस रेड में 4.15 लाख रुपये नकद, 10 सोने जैसे बिस्कुट और 1 सोने जैसी चेन बरामद हुई थी। 2. सिपाहियों की करतूत: बैग से रुपये गायब कर गाड़ी में छुपाए छापेमारी दल में शामिल चार सिपाहियों की नीयत बरामद रकम देखकर डगमगा गई। इन चारों सिपाहियों ने मौके का फायदा उठाकर कुल बरामदगी वाले बैग में से नकदी गायब कर दी: *दागी सिपाही:* *सिपाही 940 संतोष कुमार* *सिपाही 672 गौतम कुमार यादव* *सिपाही 633 कृष्ण कुमार* *सिपाही 14 ओमप्रकाश* स्वीकारोक्ति व बरामदगी: कड़ाई से पूछताछ करने पर सिपाहियों ने कबूला कि उन्होंने 3 लाख रुपये छिपाकर अपनी पुलिस गाड़ी में रख दिए थे। बाद में उस रकम को बरामद कर विधिवत जब्ती सूची (Seizure List) बनाई गई। 3. क्रिमिनल केस और गिरफ्तारी गोविंदगंज थानाध्यक्ष पु०नि० राजकुमार मिश्रा के आवेदन के आधार पर साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) थाना में कांड संख्या-691/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 317(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। चारों आरोपी सिपाहियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया था। 4. विभागीय जांच और जांच रिपोर्ट घटना की गंभीरता को देखते हुए चारों सिपाहियों को तुरंत निलंबित (Suspend) कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। सिपाहियों द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद: जांच अधिकारी: अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) श्री प्रीतीश कुमार को जांच पदाधिकारी और पु०अ०नि० सौरभ कुमार आजाद को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया। जांच का निष्कर्ष: उपलब्ध साक्ष्यों, बयानों और अभिलेखों के गहन परीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट में चारों सिपाहियों को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और मनमानेपन का पूर्णतः दोषी पाया गया। 5. बर्खास्तगी का अंतिम आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, सिपाहियों का यह कृत्य पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला, भ्रष्ट आचरण और नैतिक अक्षमता को दर्शाने वाला है। नियमों का उल्लंघन: यह कृत्य बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली-1976 के नियम-III और बिहार पुलिस एक्ट-2007 के रूल-31(O) का सीधा उल्लंघन है। कार्रवाई: बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम-14(xi) एवं पुलिस हस्तक नियम-824 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए चारों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से "सेवा से बर्खास्त" कर दिया गया है।
0
0
Report

जालोर में युवक गंभीर हालत, पेट्रोल बोतल व माचिस मिलने से जाँच शुरू

Jaipur, Rajasthan:जालोर जिले में आज एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला। युवकके शरीर पर कपड़े जले हुए दिखाई दिए, जबकि उसके पास पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस भी बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया घटना को लेकर युवक के साथ किसी वारदात या उसके द्वारा आत्महत्या के प्रयास की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घायल युवक की पहचान कर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जालौर से जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

प्रमोद तिवारी बोले: UCC संविधान से चलेगा; भाजपा का जाना तय, महंगाई से राहत

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश। UCC पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "ये देश भाजपा के संकल्प पत्र से नहीं चलेगा। ये देश भारत के संविधान से चलेगा... भाजपा एक बुझता हुआ चिराग है। उनके पास मुद्दे नहीं बचे हैं तो अब UCC निकाल रहे हैं। खुद उनके NDA में विरोध है... वो दो तिहाई बहुमत के साथ भारत के संविधान में परिवर्तन करके ले आएं। उनको पता चल जाएगा कि जनता क्या चाहती है और देश क्या चाहता है। देश महंगाई मैन मोदी से मुक्ति चाहता है। वो इनके टैक्स से परेशान हो गया है और अब इस बदलाव को रोक नहीं पाएंगे। भाजपा का जाना तय है।
0
0
Report

बोकारो में बच्चा चोर का आरोप: ग्रामीणों ने महिला को खंभे से बांधकर थाने पहुंचाया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ा और खंभे में बांध दिया। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो मिर्जाटोला की यह घटना है। ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा और खंभे में रस्सी से बांधा। देखते ही देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची चंद्रपुरा थाना पुलिस और उसे भीड़ के बीच छुड़ाकर थाना ले गई। पुलिस के अनुसार महिला विक्षिप्त है और धनबाद के गोबिंदपुर की रहनेवाली है। महिला के घरवालों को थाना बुलाया गया है। फिलहाल जांच जारी है। पूरी घटना बताते चले की बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी का मामला सामने आते ही सनसनी फैल गई। तेलो मिर्जाटोला में एक अज्ञात महिला बच्चे को जबरन उठाकर भागने लगी, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान स्थानीय लोगो ने महिला को खंभे से बांध दिया। आरोप है कि बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो मिर्जाटोला पश्चिमी पंचायत में एक अज्ञात महिला घर में दाखिल हुई और बच्चे को जबरन उठाकर भागने का प्रयास करने लगी। आवाज सुनकर घर के लोग और आस-पास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चे को बचा लिया गया। इस घटना के बाद पूरे परिवार और क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। पीड़ित जमीरुद्दीन अंसारी, पिता - तेलो मिर्जाटोला पश्चिमी पंचायत, चंद्रपुरा ने चंद्रपुरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अज्ञात महिला के विरुद्ध उचित कानूनी धाराओं के तहत तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लें और उचित कानूनी कार्रवाई करें। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची जहां रस्सी से सहारे खंभे से बांधी गई महिला को भीड़ से छुड़ाते हुए अपने साथ थाना ले गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की मांग है कि बच्चा चोर गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
0
0
Report
Advertisement

पड़रौना शुगर मिल में चोरी का मामला: गैस कटर से मशीनें काटीं, 35 कंप्यूटर चोरी

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - पडरौना शुगर मिल में हो रही चोरी - चोरों ने लगभग 35 कंप्यूटर तोड़कर किया चोरी - मिल में लगे बड़े बड़े मोटर हुए चोरी - महंगे कलपुर्जों की हो रही चोरी - गैस कटर से काटकर मशीनों की हो रही चोरी - टरबाइन मशीन में लगे कीमती धातुओं की चोरी - जिला प्रशासन के कब्जे में है पडरौना शुगर सेमिल - शुगर मिल की रखवाली के लिए गार्ड की है तैनाती - केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय के अधीन इस चीनी मिल को चलाने का हो चुका है कई प्रयास पड़रौना चीनी मिल करीब 14 वर्षों से बंद है। इसे दोबारा संचालित कराने के लिए कई बार प्रयास किए जा चुके हैं।मिल की नीलामी के लिए करीब 30 बार तारीख निर्धारित की चुकी है, लेकिन किसी न किसी कारण से नीलामी नहीं हो सकी।मिल बंद होने के कारण गन्ना किसानों और कर्मचारियों का करोड़ों रुपये बकाया भी है। केंद्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन रही इस चीनी मिल को दोबारा संचालित कराने की कवायद भी पूर्व में की जाती رہی है लेकिन मिल को ना तो दोबारा शुरू किया जा सका और ना ही कोई नई चीनी मिल स्थापित हो सकी। लगातार हो रही चोरी के बीच कर्मचारियों ने सरकार से पडरौना चीनी मिल को दोबारा चलाने की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि पुरानी मिल को चलाना संभव नहीं है तो उसकी जमीन पर नई चीनी मिल स्थापित करने की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को लाभ मिल सके और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा हों। बंद पड़ी मिल की सुरक्षा और करोड़ों की संपत्ति की चोरी का मामला अब प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इस मामले में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से बात किया गया तो उन्होंने ऑन कैमरा बोलने से इंकार करते हुए बताया कि पडरौना चीनी मिल को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र के गन्ना किसानों और मिल कर्मचारियों के साथ बैठक करके महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया जा चुका है जिसके तहत मिल पर बकाये को लेकर सहमति बनी है और इस निर्णय से भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय को लिखित रूप से सूचित कर दिया गया है।मिल में हो रही चोरियों पर उन्होंने कहा कि चोरियों को रोकने के लिए एसडीएम सदर को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा और उनकी रिपोर्ट मिलने पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड की पारदर्शी खनन नीति से राजस्व रिकॉर्ड, अवैध खनन पर लगाम

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में सरकार की पारदर्शी खनन नीति का बड़ा असर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में खनन राजस्व ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खनन में राजस्व वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व वृद्धि पर पारदर्शी व्यवस्था का मानक एक ही होता है कि तिजोरी में कितना पैसा आ रहा है। अगर तिजोरी घट रही है तो नीतियों पर विचार करने की जरूरत है। पिछले तीन साल में जो खनन राजस्व पहले 300 से 350 करोड़ होता था, वो आज 1200 करोड़ को पार कर रहा है। हर साल 900 करोड़ से ज्यादा राजस्व बढ़ा है। इसके पीछे कारण है कि अवैध खनन और चोरी बंद हुई है। इसका परिणाम अब दिख रहा है। भारत सरकार ने भी अच्छे काम के लिए हमें 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है। अब तो अन्य राज्य भी हमारे इस मॉडल का अध्ययन कर अपने यहां लागू करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अवैध खनन पर लगाम लगाने और सिस्टम को पारदर्शी बनाने से ही ये संभव हो पाया है। केंद्र सरकार से मिले 200 करोड़ के इनाम ने इस मॉडल पर मुहर लगा दी है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर वार्ड 50 के पुनर्मतदान में मतदाताओं की भीड़, भाजपा-कांग्रेस मुकाबला तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 50 के बूथ नंबर 338 पर बुधवार को पुनर्मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह 10 बजे तक कुल 1,025 मतदाताओं में से 237 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इस तरह अब तक 23.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पुनर्मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधिकारी लगातार मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। वार्ड 50 की सीट को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की सक्रियता देखने को मिल रही है। पूर्व के चुनाव परिणामों और इस सीट पर दोनों दलों की दावेदारी को देखते हुए मुकाबला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Filhal मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदाता विकास कार्यों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करने की बात कह रहे हैं। अब परिणाम सामने आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी कि वार्ड 50 की सीट किसके पक्ष में जाती है।
0
0
Report

गया में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिवार ने जांच की मांग की

Patna, Bihar:गया में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मृतक की पत्नी ने बिहार सरकार के एससी-एसटी कल्याण मंत्री को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और न्याय की मांग की है। आवेदन में पत्नी ने पुलिस पर मारपीट करने और पैसे मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला गया जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। आवेदन के मुताबिक, अजय मांझी को 12 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति द्वारा पिकअप वाहन से बुलाया गया था। पत्नी का आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि अजय मांझी को छुड़ाने के लिए उनसे 20 हजार रुपये की मांग की गई। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि पैसे देने के बावजूद अजय को नहीं छोड़ा गया। रात करीब 3 बजे परिवार को दोबारा फोन आया और अजय के संबंध में जानकारी दी गई। आवेदन में पत्नी ने दावा किया है कि जब उसने अजय से फोन पर बात की, तो वह कराह रहा था। परिवार का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पत्नी ने शेखर यादव और पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की मांग की है। मृतक की पत्नी काजी देवी ने एससी-एसटी कल्याण मंत्री को दिए आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
0
0
Report

जनता की चौखट पर पहुंचा संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

Dipu RawatDipu RawatFollow17m ago
Partawal, Uttar Pradesh:जनता की आवाज ही विकास की पहली सीढ़ी : सतीश मद्धेशिया। परतावल/महराजगंज जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना ही जनसेवा की असली पहचान है। इसी उद्देश्य के साथ नगर कार्यालय परतावल में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों को गंभीरता से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के क्रम में आयोजित संवाद के दौरान नगर में साफ-सफाई, पेयजल सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने में प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए।इस दौरान विभिन्न वार्डों से पहुंचे आवास योजना के लाभार्थियों, पेंशनधारकों तथा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से जुड़े लोगों ने अपनी बात रखी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी देते हुए उनके निराकरण की दिशा में सहयोग का भरोसा दिलाया।चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि नगर का विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सहभागिता और जागरूकता से संभव है। नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही जनप्रतिनिधित्व का वास्तविक दायित्व है।उन्होंने स्वच्छता, पेयजल और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। संवाद के दौरान लोगों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और नगर विकास को लेकर अपने सुझाव दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top