Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khargone451001

खरगोन नगरपालिका ने गिराए छह जर्जर मकान वहीं 50 और चिन्हित किए गए

Jul 31, 2024 07:54:30
Khargone, Madhya Pradesh

खरगोन नगरपालिका ने बारिश के मौसम में जर्जर भवनों को चिन्हित कर मालिकों को नोटिस दिए। कोई कार्रवाई न होने पर नगरपालिका ने जेसीबी से छह मकानों को गिराया। भावसार मोहल्ला, सराफा बाजार, भाटवाड़ी मोहल्ला, माली मोहल्ला और नूतन नगर में यह कार्रवाई की गई। 50 से अधिक भवन अभी भी चिन्हित हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshutosh Sharma1
Mar 24, 2026 08:31:51
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर की एक आवासीय सोसायटी में लिफ्ट टूटने का गंभीर मामला सामने आया है। जगतपुरा क्षेत्र स्थित दी महिमा पैनोरमा रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में दूसरी मंजिल से लिफ्ट अचानक गिरकर बेसमेंट में जा गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में एक ही परिवार के 8 सदस्य सवार थे।जानकारी के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे की है। एल-ब्लॉक में रहने वाले मिथलेश मीणा अपने परिवार के साथ खाना खाने बाहर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। दूसरी मंजिल तक पहुंचते ही लिफ्ट अचानक अटक गई। इमरजेंसी बटन दबाने पर मेंटेनेंस स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन इसी दौरान लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे बेसमेंट में गिर गई, हादसे के बाद लिफ्ट में मौजूद सभी लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में मिथलेश मीणा के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य 7 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित परिवार ने अब रामनगरिया थाने में सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि लिफ्ट की स्थिति को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सोसायटी प्रबंधन की लापरवाही की पड़ताल की जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है..
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 24, 2026 08:30:57
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में एक 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव की है, जहां बीए फाइनल ईयर की छात्रा प्रतीक्षा कुमारी ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, छात्रा सोमवार देर रात अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं जागी, तो परिजन उसे उठाने पहुंचे। कमरे में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता सुनील कुमार, जो कुरारा पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं, ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले तीन महीनों से आरोपी युवक उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। वह शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां विनीता, भाई अमन और दो बहनों का शोक में डूबा हुआ है। पूरे गांव में भी इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है और संबंधित युवक की भूमिका की जांच की जा रही है। वही पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 24, 2026 08:30:34
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल एक्सिस बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक्सिस बैंक में लूट के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव स्थित एक्सिस बैंक में बेख़ौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधी मोटरसाइकिल से बैंक पहुंचे और अंदर घुसते ही बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया।अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में लूटपाट की और लाखों रुपये लेकर फरार हो गये। इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने करीब 4 से 5 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष और तेघरा डीएसपी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।दिनदहाड़े बैंक लूट की इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 24, 2026 08:30:18
Deoghar, Jharkhand:देवघर चैती छठ पूजा को लेकर आस्था की नगरी देवघर में उत्साह देखा जा रहा है शिवगंगा यानी शिव की गंगा में खास तैयारी की जा रही है आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है शिवगंगा के आसपास और शिवगंगा की विशेष साफ-सफाई की जा रही है शिवगंगा चैती छठ पूजा समिति विगत 25 वर्षों से चैती छठ पूजा में अहम योगदान निभा रही है आज विशेष साफ-सफाई के अलावे छठ वर्ती को निशुल्क दूध धूप धूमन सहित पूजा सामग्री वितरण किया जाएगा मौका पर समिति के सदस्य मनोज केसरी ने बताया कि चैती छठ को लेकर उत्साह समिति के लोग और स्थानीय लोगों में देखा जा रहा है सभी मिलजुल कर साफ सफाई में लगे हुए हैं आज डूबते हुए सूर्य को अरघ दिया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 24, 2026 08:18:41
271
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 24, 2026 08:17:55
Dungarpur, Rajasthan:बिछीवाड़ा थाने के बाहर विधायक गणेश घोगरा का धरना दो दिन से जारी डूंगरपुर जिले में पुलिस और जनप्रतिनिधि के बीच ठन गई है। डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा एक युवक के साथ हुई कथित पुलिस मारपीट के विरोध में कल दोपहर से ही बिछीवाड़ा थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। आज दूसरे दिन भी विधायक गणेश घोगरा ने एसपी को मौके पर बुलाने व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वही मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन ओर तेज करने की चेतावनी दी है。 मामले के अनुसार बिछीवाड़ा पुलिस पर एक स्थानीय आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना से आक्रोशित विधायक गणेश घोग्रा, पीड़ित युवक, उसके परिजनों और सैकड़ों समर्थकों के साथ कल दोपहर बिछीवाड़ा थाने पहुंचे और वहीं पड़ाव डाल दिया था। विधायक ने अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर ही पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। वही दूसरे दिन भी धरने पर रहते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक गणेश घोग्रा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। वही विधायक गणेश घोग्रा ने डूंगरपुर पुलिस प्रशासन पर तीखे हमले बोले हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए है। विधायक का कहना है कि पुलिस आदिवासियों को बेवजह परेशान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विधायक ने साफ किया कि जब तक मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज नहीं गिरती, वे हटने वाले नहीं हैं। विधायक गणेश ने डूंगरपुर पुलिस पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाने के साथ डूंगरपुर पुलिस को आरएसएस का एजेंट भी बताया। साथ ही विधायक ने साफ कहा कि जब तक डूंगरपुर एसपी मौके पर आकर उनसे बात नहीं करते है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते है पड़ाव जारी रहेगा और आगे आंदोलन ओर तेज किया जाएगा。
255
comment0
Report
Mar 24, 2026 08:17:22
Varanasi, Kesharipur, Uttar Pradesh:रोहनिया नरउर ग्राम स्थित बाबा बाणासुर मंदिर पर मिशन शक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक मानसी चौरसिया द्वारा नारी महिला सशक्तिकरण के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने महिलाओं को बताया कि घरेलू हिंसा एक गंभीर अपराध है और इसका सामना करने वाली महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया और उन्हें बताया कि वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में भी बताया गया। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता बहुत जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को अपने बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि वे घरेलू हिंसा का सामना कर रही हैं। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताना था। उप निरीक्षक मानसी चौरसिया ने कहा कि वे आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेंगी और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगी। इस कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया और सभी ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझा और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुईं।
248
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 24, 2026 08:16:01
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त गोपनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कौशांबी थाना पुलिस ने की है। अब तक पुलिस 18 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है। आज की गिरफ्तारी में कुल मिलाकर अब तक 21 लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं, जिन्हें कौशांबी थाना पुलिस ने जेल भेजने का काम किया है। इनमें एक नाबालिक लड़का भी बताया जा रहा है जो की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है और इस पूरे नेक्सस में अहम भूमिका निभा रहा था, जिसे पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
220
comment0
Report
Advertisement
Back to top