Back
खरगोन में संघ का 100वां वर्ष मनाते हुए भारी पथ संचलन
RJRakesh Jaiswal
Oct 05, 2025 06:48:01
Khargone, Madhya Pradesh
खरगोन शहर में निकला स्वयंसेवक संघ का वृहद पथ संचलन 5 हजार से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल। स्थापना का 100वां वर्ष होने पर जमकर उत्साह। शताब्दी वर्ष को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा। जिले में निकलेंगे 76 स्थानों पर अलग- अलग समय पर पथ संचलन। कदमताल के साथ निकला अनुशासनात्मक पथ संचलन। प्रांत प्रचारक राजमोहन के बौद्धिक उद्बोधन के बाद शुरू हुआ पथ संचलन। उत्कृष्ट स्कूल मैदान खरगोन में बौद्धिक के बाद शुरू हुआ पथ संचलन। संघ शताब्दी वर्ष। सामाजिक सांस्कृतिक और राष्ट्रीय जीवन के लक्ष्य को बौद्धिक में बताया। खरगोन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयादशमी पर अपनी स्थापना का 100वां वर्ष पूर्ण करने पर एक माह से तैयारियां की जा रही थी। संगठन को 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने प्रारंभ किया था। शताब्दी वर्ष को लेकर संघ पांच बड़े कार्यक्रम करेगा। शताब्दी वर्ष एवं पथ संचलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक माह से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर संचलन में हर घर से एक सदस्य को आमंत्रित किया गया। तैयारी के लिए इसमें 20 बस्तियों के लगभग 400 स्वयंसेवक सतत संपर्क कर रहे थे। आज उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से तय समय पर एकत्रिकरण होगा। यहां संचलन प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचेगा। संचलन में सबसे आगे ध्वज वाहिनी रहेगी। इसके बाद घोष वाहिनी और फिर पूर्ण गणवेश में दंड के साथ स्वयं सेवक शामिल थे। 5 बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार: संघ पदाधिकारियों ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष का यह संचलन पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य और स्वभाव जागरण जैसे प्रमुख कार्यों पर केंद्रित रहेगा। समाज जागरण के इन 5 कार्यक्रमों की सफलता के लिए पथ संचलन के बाद सामाजिक सद्भाव बैठक युवा सम्मेलन प्रत्येक खंड स्तर पर होंगे। वृहद गृह संपर्क होगा, जिसके अंतर्गत संघ के 100 वर्षों की यात्रा से अवगत कराया जाएगा। जनवरी में मंडल और बस्ती स्तर पर बड़े हिन्दू सम्मेलन अप्रेल में प्रमुख नागरिकजन गोष्ठी जैसे आयोजन भी होंगे। इसकी तैयारी चल रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBhanu Sharma
FollowOct 05, 2025 09:20:140
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 09:20:020
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 09:19:552
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 09:19:450
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 09:19:370
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 05, 2025 09:19:240
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 05, 2025 09:19:030
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 05, 2025 09:18:480
Report

0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 05, 2025 09:18:370
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowOct 05, 2025 09:18:230
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 05, 2025 09:18:040
Report
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:दारानगर कस्बे में चल रही 246 वर्षों की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए श्री राम लीला कमेटी दारानगर के सौजन्य से बहुत ही अनूठी शैली में पुरोहितों द्वारा पढ़ा जाता।यह वाराणसी के राम नगर की तर्ज पर पढ़ी जा रही है।नवयुवक लोग मिलजुकर परम्परा का निर्बाध रूप से निर्वहन करते हैं।
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 05, 2025 09:17:52Ayodhya, Uttar Pradesh:पंडित कल्किराम पांडेय ज्योतिषाचार्य
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 05, 2025 09:17:360
Report