icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरैना में करोड़ों खर्च के बाद सीवर लाइन फेल, जनता गंदगी में जूझने को मजबूर

Morena, Madhya Pradesh:मुरेना शहर में करोड़ों रुपये खर्च कर बिछाई गई सीवर लाइन अब खुद सवालों के घेरे में है। जिस सिस्टम سے शहर को साफ-सुथरा रखने का दावा किया गया था, वही सिस्टम अब फेल होता नजर आ रहा है। तस्वीरें साफ बता रही हैं कि शहर के अलग-अलग इलाकों में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है… सड़कों पर गंदा पानी जमा है… और हालात इतने बदतर हैं कि लोग खुद ही सीवर साफ करने को मजबूर हैं। सोचिए… करोड़ों खर्च होने के बाद भी अगर आम जनता को खुद गंदगी में उतरना पड़े, तो फिर इस पूरे प्रोजेक्ट का फायदा आखिर किसे मिला? स्थानीय लोग नाराज हैं उनका कहना है कि ना समय पर सफाई होती है, ना ही शिकायतों पर कोई सुनवाई। सबसे बड़ा सवाल यही है क्या सीवर लाइन बनाने में गुणवत्ता से समझौता किया गया? या फिर जिम्मेदारों की लापरवाही ने पूरे सिस्टम को फेल कर दिया? अब देखना होगा कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब जागता है। और शहरवासियों को इस गंदगी और बदहाली से कब राहत मिलती है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में जाकिर हुसैन ट्रस्ट की 25 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जाकिर हुसैन ट्रस्ट पर मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव फर्रुखाबाद से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से जुड़े जाकिर हुसैन ट्रस्ट की 25 एकड़ जमीन पर अब मेडिकल कॉलेज बन सकता है। भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने इस प्रस्ताव को दिया है。 फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बांसगंज में स्थित जाकिर हुसैन ट्रस्ट की 25 एकड़ जमीन पर विवाद गहरा गया है। 30 साल की लीज पर 1 अप्रैल 1995 को इस ट्रस्ट को धर्मार्थ चिकित्सालय खोलने के लिए जमीन दी गई थी, लेकिन अब लीज खत्म हो चुकी है。 उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने लीज रद्द करने का पत्र स्वास्थ्य विभाग को भेजा है। इसी बीच, भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने इस जमीन पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का जोरदार प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी。 ट्रस्ट का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन के नाम पर है और यह सलमान खुर्शीद से जुड़ा बताया जा रहा है। विधायक सुशील शाक्य ने कहा, "यह जमीन बर्बाद पड़ी है। मेडिकल कॉलेज बनेगा तो हजारों युवाओं को रोजगार और इलाज की सुविधा मिलेगी।" स्थानीय लोग भी इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन ट्रस्ट द्वारा फोन पर बताया गया कि उनकी लिस्ट 30 साल की नहीं बल्कि 60 साल की है लेकिन कोई दस्तावेज या बयान जारी नहीं किया गया
0
0
Report
Advertisement

संभल में बीजेपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति का अखिलेश यादव पर हमला; महिला आरक्षण पर भी निशाना

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बीजेपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बयान देकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोला हमला .. बयान देकर कहा .. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी परिवार बाद की फैक्ट्री ..सपा को परिवार के अलावा पार्टी में बाहरी नेता बर्दाश्त नहीं .. बीजेपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर भी सपा पर निशाना साधा . सपा और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर साबित कर दिया ..महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर उनकी विचार धारणा महिलाओं के प्रति कितनी संकीर्ण है .. सपा को पूर्व के चुनाव परिणामों से सबक लेना चाहिए .. बीजेपी नेता ने बंगाल में बीजेपी की जीत का बड़ा दावा भी किया . दावा करते हुए कहा ..पूर्व में जिन राज्यों में चुनाव में प्रचंड बोटिंग हुई है ..वहां बीजेपी की सरकार बनी है ...बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना तय है । संभल में बीजेपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है यह बयान ।
0
0
Report

नागपूर एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों का विरोध समाप्त, यात्रियों को मिली राहत

Nagpur, Maharashtra:नागपूर - - नागपूर विमानतळावरील टॅक्सी चालकांचा संप अखेर मागे, प्रवाशांना मोठा दिलासा - जिल्हाधिकारी कुमार आशीर्वाद यांच्या यशस्वी मध्यस्थीतून ॲप आधारित टॅक्सी चालकांनी पुकारलेला संप मागे घेतला आहे - 14 एप्रिल पासून नागपूर विमानतळ येथे 'नो पिकअप, नो ड्रॉप' चा निर्णय घेतला होता - गेल्या आठ दिवसांपासून सुरू असलेल्या संपाला मिटविण्यासाठी जिल्हाधिकारी यांनी परिवहन विभागाची वेळोवेळी बैठक घेऊन लक्ष दिले - जिल्हाधिकाऱय यांच्या अध्यक्षतेखाली झालेल्या बैठकीनंतर टॅक्सी संघटनेच्या पदाधिकारीांनी संप मागे घेत असल्याचे जाहीर केले
0
0
Report

इंदौर में दो बच्चों के अपहरण का मामला: महिला समेत पांच गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के पलासिया क्षेत्र के लाला राम नगर स्थित ग्रेटर तिरुपति गार्डन से दो बच्चों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस की जांच में मामला अपहरण का निकला। वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक युवती दो बच्चीं को ले जाते हुए दिखी थी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजेंद्र नगर से मुख्य आरोपित युवती और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे सकुशल मिले है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार तिरुपति गार्डन में 9 साल का नैतक और 11 साल का सम्राट जयदेव खेल रहे थे। शाम के समय लाल रंग के कपड़े पहने आरोपित राधिका प्रजापति आई जिसने दोनों में से एक बच्चे को चूहा दिखाने का लालच दिया और लेकर चली गई। उस समय मौके पर नैतिक सोनकर की बहन भी जिसने नैतिक को महिला के साथ जाते देखा तो तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजन घबराकर गार्डन पहुंचे तब तक महिला दोनों को लेकर जा चुकी थी। थोड़ी देर बाद महिला का नैतिक की माँ पूजा के नंबर पर व्हाट्सऐप कॉल आया और उसने उनसे बच्चा देने के बदले 15 लाख की डिमांड की। थोड़ी देर बाद एक वीडियो भी भेजा जिसमें नैतिक मोबाइल में गेम खेल रहा था। वही घटना के बाद सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें महिला एक बच्चे को चिप्स दिलवा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच घंटे के अंदर आरोपित भाई-बहन राधिका पिता राजेश प्रजापति, विनीत पिता राजेश प्रजापति निवासी तिलक नगर, पति-पत्नी ललित सेन (21) और तनीषा पति ललित सेन निवासी राजेंद्र नगर को गिरफ्तार कर लिया है। और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो वह भागने लगे जिसमें उनके हाथ-पैर में चोटें भी आई हैं।
0
0
Report
Advertisement

सबलगढ़ के शादी समारोह में हिंसक झगड़ा, लाठी-डंडों से भिड़े दोनों पक्ष

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के सबलगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे तक चल गए। सबलगढ़ शहर के जगदंबा मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में बीजेपी नेता दीपक गौड़ समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में SAF के एक जवान का हाथ भी फैक्चर हो गया। घायल जवान ने सबलगढ़ थाने में पहुंचकर FIR दर्ज कराई है।
0
0
Report

भागलपुर में बृजभूषण ने क्षत्रिय समाज को चेतावनी देकर राजनीतिक सवाल उठाए

Gonda, Uttar Pradesh:बृजभूषण शरण सिंह ने कल बिहार के भागलपुर टाउन हॉल में बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव कार्यक्रम में शामिल होते हुए क्षत्रिय समाज के लोगों को संबोधित किया और राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निराश या डरने की जरूरत नहीं है, अगर हम भार बन चुके हैं तो कह दें। संविधान सभा में 242 सांसद थे, बाबा साहब अंबेडकर नहीं थे—यहো कथन भी प्रकट किया। देश की आजादी के समय क्रांतिकारियों के बलिदान का उल्लेख कर उन्होंने अपने नेतृत्व और उपयोगिता पर चिह्नित किया कि आज उन्हें अनुपस्थित माना जा रहा है। आगे उन्होंने दिनकर की कविता, रामायण-हनुमान चालीसा का संदर्भ देते हुए अपने समर्थकों से आत्म-मूल्यांकन और बल-बुद्धि को अर्जित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
0
0
Report

कानपुर देहात: दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में दबंगों का कहर युवक को बांध कर बेरहमी से पीटा. युवक के साथ बर्बरता का वीडियो हुआ वायरल. घर से जाते समय रास्ते में रोक कर शुरू किया विवाद. नफीस अली, सतार अली, नसीम अली और मुबारक पर मारपीट करने का आरोप. गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को बेरहमी से पीटा. बीच-बचाव करने आये लोग को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा. घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर दी लिखित शिकायत. पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला. पुलिस मामले की जांच में जुटी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग. गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव का मामला
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में प्रतिबंधित पदार्थ वितरण केंद्र का भंडाफोड़; FSSAI और NADA ने छापा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (सीएफएसओ), एफएसएसएआई - उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय और स्थानीय पुलिस के नेतृत्व में एक संयुक्त कार्य दल ने दिल्ली के नजफघर में प्रतिबंधित प्रदर्शन बढ़ाने वाले पदार्थों और एक्सपायर्ड स्वास्थ्य पूरकों के एक अनधिकृत वितरण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। युवा मामला एवं खेल मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) से मिली उच्च प्राथमिकता वाली सूचना के बाद, यह अभियान गौरव वत्स द्वारा संचालित गौरव वत्स न्यूट्रिशन के परिसर को लक्षित करके चलाया गया। जांच में पता चला कि यह प्रतिष्ठान औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 और एफएसएस अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक लाइसेंस के बिना संचालित हो रहा था। स्रोत: एफएसएसएआई
0
0
Report

रायगढ़ महिला थाने ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार किया

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ के महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़िता ने 21 अप्रैल को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पहचान बादल सारथी (20 वर्ष), निवासी रायगढ़ से हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने साथ रखा और करीब तीन माह तक पत्नी की तरह रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए।आरोप है कि जब भी पीड़िता शादी के लिए दबाव बनाती, आरोपी टालमटोल करता और मारपीट कर उसे घर से निकाल देता। इसके बाद पीड़िता काम के सिलसिले में दिल्ली चली गई, जहां आरोपी भी उसके पास पहुंचा और कुछ समय तक उसके साथ रहा।इस दौरान पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने जल्द शादी का भरोसा दिया, लेकिन 24 मार्च 2026 को वह बिना बताए रायगढ़ लौट आया। जब पीड़िता 2 अप्रैल को रायगढ़ पहुंचकर आरोपी के घर गई, तो उसने उसे घर में घुसने नहीं दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया।मामले में महिला थाना में अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया。
0
0
Report

उज्जैन महाकाल मंदिर निर्माण: समयसीमा में पूर्णता के कड़े निर्देश

Ujjain, Madhya Pradesh:श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर एवं महाकाल महालोक में चल रहे निर्माण कार्यों का आज प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक तथा नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मंदिर के आंतरिक और बाह्य परिसर का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति को लेकर संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करने पर जोर दिया, ताकि मंदिर आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौके पर उपस्थित रहे और कार्यों की प्रगति से संबंधित जानकारी दी गई।
0
0
Report
Advertisement

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना: 18,000 रुपये मानदेय और अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपनी मुख्य three सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 2 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री 22 दिनों से कार्य बहिष्कार पर है धरने पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि हम लोग लंबे समय से मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार से मांग कर रहे है लेकिन सरकार हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि हमारी मुख्य मांग हमें प्रतিমाह 18000 रुपए मानदेय दिया जाए, सेवानिवृत्ति होने पर 10 लख रुपए दिए जाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बायोमेट्रिक मशीन से नहीं जोड़ा जाए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं करती हमारा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा。
0
0
Report

फतेहगढ़ में अज्ञात युवक की मौत: वाहन ने कुचला; शव मोर्चरी भेजा गया

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह अज्ञात बाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की हुई मौत युवक के सिर और गर्दन से पहिया निकलने से हुआ हादसा छोटी जेल चौराहा के करीव रामप्यारी गेस्ट हाउस के पास सेंट्रल जेल मार्ग पर एक करीब 35 वर्षी अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया सूचना पर पहुंचे फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने अपने हमराह सिपाहियों के साथ अपनी सरकारी गाड़ी से अज्ञात युवक को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नुरुल हुड्डा ने अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया अस्पताल प्रशासन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना भेज दी है फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो अज्ञात युवक वहां पड़ा हुआ था जिसे आनन फानन में अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी पहुंचाया इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में जिला जेल सेंट्रल जेल मार्ग पर रामप्यारी गेस्ट हाउस के पास का मामला
0
0
Report

बक्सर में लू-गर्मी ने जनजीवन डुबो दिया, पारा 43°C तक पहुंचा

Buxar, Bihar:बक्सर में पिछले एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 43 डिग्री पहुचते ही लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लग रहा है। देह जल देने वाली धूप सुबह से ही लोगो को प्रचण्ड गर्मी का एहसास दिलाने लगता है। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति बन जा रही है। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर देती है। हालात यह हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। लू और भीषण गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और तरल पदार्थों का सेवन कर रहे है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री अधिकतम 42, 24 अप्रैल आज 29 न्यूटन अधिकतम 43 डिग्री कल यानी 25 अप्रैल को न्यूनतम 29 डिग्री अधिकतम तापमान 43 डिग्री बताया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top