451001
सिरवेल महादेव में श्रावण माह के दौरान भक्तों की भीड़
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिरवेल महादेव में श्रावण माह के दौरान शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से भक्त महादेव के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। सिरवेल महादेव का मंदिर सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में स्थित है, जहां प्राकृतिक शिवगुफा में महादेव विराजमान हैं। श्रद्धालु सीढ़ियों से चढ़कर शिवगुफा में बैठे भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। गुफा के पास 40 फीट ऊंचाई से गिरते झरने का दृश्य भी आकर्षक है। महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर ओसियां में भयावह हादसे के बाद ट्रक जलकर खाक, चालक सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर ओसियां रायमलवाड़ा के पास भारतमाला रोड पर बड़ा हादसा, मतोड़ा टोल नाके के समीप टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक, लोहे की जाली से टकराने के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग की चपेट में आकर ट्रक हुआ खाक, प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल बचाई जान, सूचना पर पुलिस व दमकल टीम पहुंची मौके पर, हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल, चालक को निकाला गया सुरक्षित, ट्रक पूरी तरह जलकर हुआ नष्ट ।0
0
Report
बूंदी में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने कड़े निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में लंबित प्रकरणों के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने, साइबर ठगी पर त्वरित प्रतिक्रिया देने और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। वहीं मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नियमित गश्त, नाकाबंदी और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में यातायात व्यवस्था, जनसुनवाई और सामुदायिक पुलिसिंग की भी समीक्षा की गई।0
0
Report
राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन की हार के बाद समीक्षा, सभी विधायक एकजुट रहे
Ranchi, Jharkhand:गठबंधन में होगी हार की समीक्षा : विनोद पांडेय रांची। राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार के बाद झामुमो ने कहा है कि उसके सभी विधायक एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुसार मतदान किया। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया और गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं पार्टी एजेंट के रूप में पूरे मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मौजूद थे और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे। विनोद पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने चुनाव से पहले गठबंधन दलों की कई बैठकें की थीं। मतदान को लेकर रणनीति बनाई गई थी और विधायकों को प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए अभ्यास (मॉक ड्रिल) भी कराया गया था। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के बावजूद गठबंधन के एक प्रत्याशी का चुनाव हार अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। महासचिव पांडेय के अनुसार, राज्यसभा चुनाव परिणाम की महागठबंधन में समीक्षा की जाएगी और यह देखा जाएगा कि किन कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका। ताकि, भविष्य में ऐसी कमियों को दूर किया जा सके और भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
क्रिकेट खेल का मैदान बना जंग का अखाड़ा युवक पिस्टल लेकर पहुंचा मैदान पर
Syondi Lalaipur, Uttar Pradesh:साढ़ थाना क्षेत्र के जसरा गांव में क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच हुए मारपीट में युवक ने लहराई पिस्टल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक शुरू ऐप नहीं करता है वायरल वीडियो से क्षेत्र में दहशत का माहौल बात थे वही थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है शिकायत मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
विष्णुदेव साय ने जशपुर करमा में बिरसामुंडा मूर्ति का अनावरण और विकास की सौगात दी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:सीएम विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर पहुंचे, जशपुर स्थित आगडीह एयरस्ट्रिप पर सीएमसाय स्टेट प्लेन पहुंचे जहाँ जिले के जनप्रतिधियों और अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया, अगडीह से सीएम साय सड़क मार्ग से ग्राम पंचायत करमा पहुंचे जहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसामुंडा के मूर्ति का अनावरण किया और करमा गांव के लोगों को लाखों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात भी दी।0
0
Report
रतनगढ़ फायरिंग: 10 गिरफ्तारी, नया आरोपी न्यायालय में पेश
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तार अब तक 10 लोगो की हो चुकी गिरफ्तारी चूरू। जिले के रतनगढ़ शहर में 14 मई को फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है, जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 24 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि 25 वर्षीय केसराराम पुत्र किशनाराम जाट निवासी कानसुजियों की ढाणी तहसील रतनगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। केसराराम फिरौती के रुपए लोगों से एकत्रित कर गैंगस्टरों को भिजवाता था। इससे पूर्व पुलिस ने गैंगस्टरों के माता-पिता, शूटर्स एवं उनके सहयोगियों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया था और अब केसराराम की गिरफ्तारी हुई है。0
0
Report
Advertisement
आगरा में किसान ने मंत्री के सामने रास्ते पर बैठकर किया प्रदर्शन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा,ब्रेकिंग कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी की गाड़ी के सामने रास्ते में बैठे किसान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे भूपेंद्र चौधरी, कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे थे किसान, किसानों का आरोप कार्यक्रम में बुलाकर आवाज को नहीं सुना गया, नाराज होकर मंत्री की गाड़ी के सामने रास्ते पर बैठ गए किसान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला कार्यक्रम को किसान दिवस के रूप में किया गया था आयोजित, किसान दिवस के कार्यक्रम में किसान दिखे नाराज, गाड़ी के रास्ते में बैठे किसानों को जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने उठाया, जिला अध्यक्ष ने किसानों की कैबिनेट मंत्री से कराई मुलाकात, कार्यक्रम स्थल पर भी किसानों में देखने को मिली नाराजगी, आलू का उचित मूल्य न मिलने से किसानों में दिखी नाराजगी, अन्य कई मांगों को लेकर भी किसान दिखे नाराज, भूपेंद्र चौधरी ने किसानों को दिया आश्वासन अगली बार करूंगा मुलाकात- बोले किसान, आगरा बिचपुरी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का मामला।0
0
Report
भरत तिवारी एनकाउंटर: मोबाइल सबूतों के डर से प्रशासन पर दबाव
Arrah, Bihar:भरत तिवारी के एनकाउंटर के पीछे का मुख्य कारण परिवार के सदस्य जगदीशपुर एसडीएम को बता रहे हैं भारत के भाई अंशु ने बताया कि उसके मोबाइल में बहुत सारे सबूत थे बहुत सारे ऐसे डॉक्यूमेंट थे जो भ्रष्टाचार का पोल खोल सकता था और इसी की वजह से उसके साथ यह घटना हुई उसका मोबाइल भी जप्त किया गया है उसके भाई का मोबाइल भी जप्त किया गया है अब तक जप्त मोबाइल डिस्क्लोज नहीं किया गया है उसकी बाइक भी पुलिस उठा कर ले गई है जगदीशपुर एसडीएम और यहां के प्रशासन के खिलाफ बहुत सारे सबूत भारत के मोबाइल में थे जिसे डर था की सरकारी व्यवस्था का पल न खोल दे और इसको लेकर प्रशासन उसके पीछे पड़ी थी अंशु भरत के फुफेरे भाई0
0
Report
JK LON अस्पताल में नई नर्सिंग अधीक्षक नियुक्त, नीलम नावरिया ने संभाला पदभार
Jaipur, Rajasthan:जेके लोन चिकित्सालय को मिली नई नर्सिंग अधीक्षक नीलम नावरिया ने संभाला पदभार प्रदेश सरकार के पदोन्नति आदेशों के तहत हुई नियुक्ति जेके लोन अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.एन. सेहरा ने करवाया कार्यग्रहण नीलम नावरिया को बेहतर प्रबंधन और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए पहले भी मिल चुके हैं सम्मान माँ योजना को बेहतर तरीके से संचालित करने पर चिकित्सा अधीक्षक ने किया था सम्मानित अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के लिए सराहना रात्रिकालीन सुपरवाइजर ड्यूटी के दौरान अस्पताल में आग की घटना को सफलतापूर्वक संभालने पर राज्य स्तर पर मिला था प्रशस्ति पत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिला फ्लोरेंस नाइटिंगेल राज्य स्तरीय अवार्ड महिला एवं बाल विकास विभाग से मिला विशिष्ट महिला सम्मान SMS मेडिकल कॉलेज की ओर से स्वच्छता और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए प्रथम चल वैजयंती पुरस्कार से भी किया जा चुका है सम्मानित0
0
Report
Advertisement
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी: राजद पूर्व विधायक मुकेश रौशन
Patna, Bihar:एंकर--महुआ से राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने पटना एसएसपी को लिखित शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मुकेश रौशन ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके मोबाइल नंबर 9934466.... पर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए लगातार धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। शिकायत के अनुसार 9346060129 नंबर से धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। पूर्व विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से तत्काल जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश रौशन ने कहा कि उनके परिवार का पहले भी अपराधियों से सामना रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 में उनके पिता समेत कई परिजनों की हत्या कर दी गई थी, जिसमें कई कुख्यात अपराधियों और राजनीतिक व्यक्तियों के नाम सामने आए थे। ऐसे में मौजूदा धमकी को वह बेहद गंभीर मानते हैं। फिलहाल पुलिस मिले आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
जळगाव: मंत्री गिरीश महाजन के फर्जी AI फोटो वायरल, मामला दर्ज
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव: मंत्री गिरीश महाजन यांचे फोटो व्हायरल केल्याप्रकरणी जळगावच्या सायबर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाला आहे. मंत्री यांच्या फेक AI जनरेट तसेच मोर्फ फोटो व्हायरल केल्याप्रकरणी विविध कलमान्वये गुन्हा दाखल झाल्याचे पोलिस अधीक्षकांनी म्हटलं आहे. बीएनएस कलम 356(3), 66, 67 आयटी अॅक्ट नुसार गुन्हा दाखल झाल्याची माहिती पोलिस अधीक्षकांनी दिली आहे. तक्रारीत ज्या फेसबुक खातेधारकांविरुद्ध फोटो व्हायरल केल्याच म्हटलं आहे, ते खाते खरे आहे की खोटे आहे त्याची पडताळणी करत पुढची कारवाई केली जाणार असल्याचे पोलिस अधीक्षकांनी म्हटलं आहे. भाजपचे नगरसेवक अरविंद देशमुख यांनी याबाबत सायबर पोलीस ठाण्यात तक्रार दिली असून त्यावरून गुन्हा दाखल झाला आहे.0
0
Report
अम्बेडकरनगर में टैक्स डिपार्टमेंट की सरिया दुकान पर छापेमारी, बिल मांगने पर विवाद
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर सरिया की दुकान पर टैक्स डिपार्टमेंट के सचल दस्ते की छापेमारी छापेमारी के दौरान व्यापारियों की टीम के साथ हुई नोकझोंक सरिया लदे ट्रक का पीछा करते हुए दुकान पर पहुंची थी टीम ट्रक ड्राइवर से बिल मांगने पर बढ़ा विवाद हुई नोकझोंक सुल्तानपुर से अम्बेडकरनगर पहुंची थी छापेमारी करने वाली टीम जलालपुर के मालीपुर रोड पर स्थित है सरिया की दुकान0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ कोर्ट ने हत्या के मुकदमें में दो आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड सुनाई
Azamgarh, Uttar Pradesh:करीब ढाई साल पूर्व हुए हत्या के मुकदमे में कोर्ट ने सुनवाई के बाद दो आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को पच्चीस हजार रूपये अर्थदंड की सजा। जनपद आजमगढ़ की अदालत ने हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद 2 आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 25-25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला विशेष सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा ने आज शुक्रवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादिनी शबनम निवासी सदरपुर बरौली थाना फूलपुर के लड़के बेलाल ने गांव के कासिम तथा फहीम से दो लाख रूपये उधार लिए थे। जिसका तगादा कासिम व फहीम अक्सर करते रहते थे। इसी कारण 6 नवंबर 2023 की शाम लगभग साढ़े सात बजे बेलाल को कासिम तथा फहीम गांव के ट्यूबबेल के पास ले गए और उसे गोली मार दिये, जिसमें मौके पर ही बेलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता निर्मल कुमार शर्मा, ओमप्रकाश सिंह तथा रविंद्र नाथ उपाध्याय ने कुल सात गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी कासिम तथा फहीम को सश्रम आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
सहारनपुर अस्पताल में गर्मी से मरीजों की भीड़, डेंगू alert जारी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने बताया कि गर्मी के कारण पाचन संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर पेट दर्द, लूज मोशन, उल्टी और बुखार के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि अन्य सामान्य बीमारियों के मरीजों की संख्या पहले की तरह ही बनी हुई है। सीएमओ ने कहा कि गर्मी के मौसम में फल और अन्य खाद्य पदार्थों को अत्यधिक ठंडा खाने से भी पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से आम, तरबूज, खरबूजा समेत अन्य फलों को सामान्य तापमान पर खाने की सलाह दी। साथ ही धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ताजा भोजन करने और भोजन से पहले हाथों को अच्छी तरह धोने की अपील की। हिटवेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। सीएमओ के अनुसार अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर मरीजों के लिए बेड भी आरक्षित किए गए हैं। फिलहाल गंभीर हिटवेव का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। वहीं आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने बताया कि 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों की खोज करेंगी तथा मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की पहचान करेंगेगी। लोगों को घरों, कूलरों, टायरों, गमलों और जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।0
0
Report
गहलोत ने कहा: कृषि मंत्री ने ACB को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान कहा-राजस्थान की भाजपा सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार की आपसी कलह को उजागर कर दिया है कृषि मंत्री ने ACB पर सीधे किसी दबाव में आकर फँसाने के आरोप लगाए हैं। कृषि मंत्री ने ACB को "पॉलिटिकल वैपन" के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है。 ACB सीधे मुख्यमंत्री के अधीन है। क्या कृषि मंत्री सीधे मुख्यमंत्री पर उन्हें फँसाने का आरोप लगा रहे हैं? अब ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री की है? कि वह सच्चाई बताएँ कि कृषि मंत्री इस रिश्वत प्रकरण में लिप्त हैं या मुख्यमंत्री के अधीन ACB उन्हें फँसा रही है?0
0
Report
Advertisement
