icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़: चुनाव तैयारी तेज, ईवीएम वेयरहाउस से मतगणना स्थल तक सुरक्षा इंतजाम पर जोर

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने ईवीएम वेयरहाउस, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल और विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बिजली, पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सहित सभी इंतजाम समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। चित्तौड़गढ़ के मेजर नटवर सिंह स्कूल और सिटी गर्ल्स स्कूल सहित चंदेरिया के कई मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
0
0
Report

नीमकाथाना की खुशी अग्रवाल CS फाइनल ऑल इंडिया टॉपर

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नीमकाथाना की बेटी खुशी अग्रवाल ने CS परीक्षा फाइनल में देश में किया टॉपर। खुशी को बधाई देने वालों का सुबह से लगा तांता मिठाई खिलाकर और माला पहनकर खुशी को दे रहे हैं लोग बधाइयां। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया。 CS फाइनल का रिजल्ट जारी होते ही नीमकाथाना में खुशी की लहर दौड़ गई। नीमकाथाना की बेटी खुशी अग्रवाल पुत्री गोपाल अग्रवाल ने CS फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया है। खुशी की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। खुशी अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया प्रथम स्थान मिलने की खबर सुनकर उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने गूगल पर अपना रिजल्ट सर्च किया और प्रथम स्थान देखकर बेहद खुशी हुई。 खुशी ने बताया कि वह सफलता के लिए प्रतिदिन करीब 10 घंटे कड़ी मेहनत करती थीं। ऑनलाइन क्लासेज के साथ नियमित पढ़ाई और बेहतर प्लानिंग के जरिए उन्होंने अपना सिलेबस पूरा किया। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान उनका सबसे बड़ा चैलेंज सिलेबस को समय पर पूरा करना था, जिसे उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ पूरा किया。 युवाओं को दिया संदेश खुशी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जो भी काम करें, उसे सबसे अच्छा करने का प्रयास करें। उन्होंने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर भी युवाओं से कहा कि मोबाइल का उपयोग उतना ही करें, जितना वह उनके काम आता है। खुशी ने कहा कि CS के क्षेत्र में आगे भी बेहतर काम करना ही उनका लक्ष्य रहेगा। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे नीमकाथाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बता दे खुशी के पिता एक बिजनेसमैन है जबकि माता ग्रहणी दो भाई बहनों में खुशी सबसे बड़ी है छोटा भाई हैप्पी जो भी पढ़ाई कर रहा है।
0
0
Report

जमशेदपुर: गुड़ाबांदा वाहन चोरी गिरोह के तीन गिरफ्तार, 17 मोटरसाइकिलें बरामद

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गुड़ाबांदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 17 मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर रही है। दरअसल, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव को गुप्त सूचना मिली कि ज्वालकट्टा स्थित हरिकीर्तन मंडप और मिलनवीथी हाई स्कूल के पास कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को तीन वाहनों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक और स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 17 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें अधिकांश हीरो स्प्लेंडर प्लस हैं। इसके अलावा पेंशन प्रो और होंडा साइन बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एप्पल आईफोन, एक रेडमी और एक पोको स्मार्टफोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभाष महली, उम्र 28 वर्ष, जयप्रकाश महली उर्फ प्रकाश, उम्र 22 वर्ष और सचिन महली, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चशोल हवेली डुगरीगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले के अलावा आरोपियों का कोई अन्य आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। इस मामले में गुड़ाबांदा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों का मिलान कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में डीएसपी रोहित कुमार रजवार, थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव समेत गुड़ाबांदा थाना की पुलिस टीम शामिल रही। बाईट.... राहुल कुमार ग्रामीण एसपी, जमशेदपुर।
0
0
Report
Advertisement

टंडवा के सुशी कंपनी ऑफिस फायरिंग: 24 घंटे में दो गिरफ्तार, रैकेट का खुलासा

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के उडसू मोड़ स्थित चंद्रगुप्त कोल माइंस स्थित सुशी कंपनी ऑफिस में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मामले में चतरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 32,800 रुपये नकद, तीन स्मार्टफोन और 7.65 एमएम का एक तथा 7.62 एमएम के 19 खाली खोखे बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधी विकास कुमार सिंह, पिता विजय सिंह, ग्राम सचिवालय कॉलोनी, थाना डोरंडा, जिला रांची, दूसरा स्वराज ठाकुर, पिता वीरेंद्र ठाकुर, ग्राम असधी, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग, वर्तमान पता- भवानीपुर, थाना डोरंडा, जिला रांची का रहने वाला है। मामले का खुलासा करते हुए चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने टंडवा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित SIT ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। यह गिरफ्तारी रांची एयरपोर्ट थाना से सटे मैदान के समीप से की गई। जिसमें विकास कुमार सिंह और स्वराज ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के मोबाइल फोन की जांच में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और तीन अन्य आरोपियों के नाम भी बताया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद गिरोह के सरगना राहुल दुबे की ओर से स्वराज ठाकुर के खाते में 50 हजार रुपये मंगवाए गए थे। पुलिस के अनुसार पूछताछ में विकास कुमार सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियार को वारदात के बाद भागने के दौरान रास्ते में छिपाया गया था। हथियार की बरामदगी के लिए SIT टीम विकास को साथ लेकर बताए गए स्थान पर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस के मुताबिक, विकास कुमार सिंह ने एक पुलिस पदाधिकारी की कमर से पिस्टल छीनकर गोलीबारी करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा और हथियार की सुरक्षा के लिए चेतावनी देने के बाद जवाबी फायरिंग की। इसमें विकास के पैर में गोली लगी। घायल विकास को तत्काल NTPC अस्पताल, टंडवा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया।
0
0
Report

टोंक नगर परिषद चुनाव में भाजपा पूरी तरह तैयार, ट्रिपल इंजन के संकेत सामने

Tonk, Rajasthan:टोंक भाजपा का नगर परिषद चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर मंथन एंकर ..नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर परिषद टोंक क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का व्यापक सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सम्मेलन में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर खासा उत्साह और जोश नजर आया। प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरता से मैदान में उतरना होगा और वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आमजन के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। जनता से निरंतर संवाद और संपर्क के माध्यम से पार्टी के प्रति विश्वास को और मजबूत किया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनाव टोंक के विकास का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में टोंक में अनेक घोटाले हुए और नगर परिषद की व्यवस्थाएं बदहाल हुईं। उन्होंने कहा कि टोंक के लोग नगर परिषद को 'नरक परिषद' कहने लगे थे। अब सभी को मिलकर टोंक में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस की हठधर्मी सरकार ने युवाओं का भविष्य खराब किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर परिषद चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण के बल पर पार्टी चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाए। चुनावी तैयारियों को केवल चुनाव तक सीमित नहीं रखते हुए संगठन को लगातार सक्रिय रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास को मजबूत करना और क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभाना है। कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को सुनें, उनके समाधान के लिए प्रयास करें तथा पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं ka लाभ पहुंचाने में सहयोग करें। सम्मेलन में आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए। विभिन्न वार्डों से आए कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर की परिस्थितियों और चुनावी तैयारियों को लेकर अपने विचार एवं सुझाव वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष रखे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी को चुनाव में सफलता दिलाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ एवं वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आमजन के बीच लगातार जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।
0
0
Report

एक पेड़, स्वस्थ राजस्थान: चिकित्सा संस्थानों में पौधारोपण अभियान

Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक हरियाला राजस्थान अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों में होगा पौधारोपण एक कर्मचारी–एक चिकित्सा संस्थान पर एक पौधा लगाने का संकल्प दूनी चिकित्सा प्रभारी सतीश कुमार जौहरवाल ने बताया कि प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर पौधारोपण अभियान के तहत दूनी ब्लाक के प्रत्येक चिकित्सा संस्थान में अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पौधारोपण करेंगे। अभियान का प्रमुख संदेश “एक पेड़, स्वस्थ राजस्थान” रखा गया है। इसी भावना के साथ प्रत्येक कर्मचारी द्वारा अपने कार्यस्थल को हराभरा बनाने में योगदान देने के लिए पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

धीरजी का खेड़ा में जिला स्तरीय कार्यशाला से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता

Begun, Rajasthan:किसानों को उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए धीरजी का खेड़ा में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि पर्यवेक्षकों, सहकारी समिति पदाधिकारियों और उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। किसानों को FFS मोबाइल ऐप के जरिए खाद की बुकिंग से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर किसानों से ऐप के माध्यम से खाद की बुकिंग करवाकर सहकारी समिति से उर्वरक उपलब्ध कराया गया। वहीं किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फार्मर आईडी भविष्य में विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में महत्वपूर्ण होगी।
0
0
Report

7 वर्षीय बच्चे के साथ बेरहमी: युवक ने थप्पड़ मारकर जमीन पर पटक दिया, मामला दर्ज

Mathura, Uttar Pradesh:(मथुरा): 7 वर्षीय मासूम के साथ बर्बरता, युवक ने थप्पड़ मारकर जमीन पर पटका; मामला दर्ज मथुरा। जनपद के थाना बरसाना क्षेत्र अंतर्गत एक सात वर्षीय बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट ka मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक मासूम को थप्पड़ मारने के बाद उठा कर जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है। पीड़ित बच्चे नीरज के बड़े भाई पंकज के अनुसार, नीरज घर के बाहर स्थित एक दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान बरसाना निवासी राजू नाम का युवक वहां पहुंचा और बिना किसी बात के नीरज पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले मासूम को जोरदार थप्पड़ मारा और फिर उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपी राजू के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट-
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली बस हादसा: शराब के नशे में ड्राइवर से बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई चौराहे के पास दिल्ली से इन्हौना जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर फंस गई। गनीमत रही कि बस खाई में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। यात्रियों का आरोप है कि बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। हादसे के तुरंत बाद बस में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई , सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.
0
0
Report

दिल्ली को कांदा भेजे जाने के पीछे रेलवे स्टेशन पर किसान उठाते सवाल

Lasalgaon, Maharashtra:लासलगाव (नाशिक) : लासलगाव रेल्वे स्थानकावर रात्री बारा वाजेच्या सुमारास मालगाड्यांमध्ये कांदा लोड करण्यास सुरुवात. दुपारी मीडियासमोर उभ्या असलेल्या मालगाडीत केवळ 20 क्विंटल कांदा लोड करण्यात आला होता. मंगळवारी तब्बल 840 मेट्रिक टन कांदा दिल्लीसाठी रवाना होणार असल्याची माहिती. मात्र दिवसभरात रेल्वे स्थानकावर केवळ एकच कांद्याचा ट्रक दाखल. रात्रीच्या अंधारात मात्र तब्बल 12 ट्रक कांदा घेऊन रेल्वे स्थानकावर दाखल. रात्री उशिरा मालगाडीत कांदा भरण्यास सुरुवात झाल्याने शेतकऱ्यांमध्ये संशयाचे वातावरण. दिवसा एक ट्रक आणि रात्री अचानक 12 ट्रक; दिल्लीला नेमका कोणत्या प्रकारचा कांदा पाठवला जात आहे? नाफेड-एनसीसीएफच्या माध्यमातून खरेदी केलेल्या कांद्याबाबत कांदा उत्पादक शेतकऱ्यांचा गंभीर सवाल. रात्रीच्या अंधारात कांदा लोडिंग करण्यामागे नेमके कारण काय? शेतकऱ्यांकडून पारदर्शकतेची मागणी...
0
0
Report

पुणे के खेड ग्रामसभा में सरपंच पर महिला सदस्य ने किया हमला, पुलिस जांच शुरू

Khed, Maharashtra:पुणे जिल्ह्यातील खेड तालुक्यात निघोजे येथे पोलीस संरक्षणात ग्रामसभा सुरू असतानाच लोकनियुक्त सरपंच महिलेवर ग्रामपंचायत सदस्य महिलेने यांनी थेट हल्ला चढवलाय. ग्रामसभेत काही विषयांवरून चर्चा सुरू असताना वाद विकोपाला गेला आणि ग्रामपंचायत सदस्या छाया येळवंडे यांनी सभेचे अध्यक्षस्थान भूषवणाऱ्या सरपंच सुनीता येळवंडे यांच्यावर हल्ला केला. घटनास्थळी पोलीस बंदोबस्त तैनात असतानाही हा प्रकार घडल्याने उपस्थित ग्रामस्थांमध्ये मोठी खळबळ उडाली. दरम्यान, उपस्थित नागरिक आणि सदस्यांनी मध्यस्थी करत परिस्थिती नियंत्रणात आणली. या प्रकरणी सरपंच सुनीता येळवंडे यांच्या तक्रारीवरून संशयित सदस्य छाया येळवंडे यांच्याविरुद्ध पोलिसांत गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, सीसीटीव्ही फुटेज आणि उपलब्ध व्हिडिओच्या आधारे पोलीस पुढील तपास करत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

नागपुर में ओबीसी जनगणना के लिए बैठक, दिल्ली में ठिय्या आंदोलन की रणनीति तय होगी

Nagpur, Maharashtra:नागपूर २०२७च्या जनगणनेत स्वतंत्र ओबीसी कॉलमचा समावेश करण्याच्या मागणीसाठी आज नागपुरात महत्त्वाची बैठक राष्ट्रीय ओबीसी महासंघाच्या वतीने धनवटे नॅशनल कॉलेज, काँग्रेस नगर येथे बैठकीचे आयोजन दुपारी १२ वाजता बैठकीला सुरुवात दिल्लीतील रामलीला मैदानावर हिवाळी अधिवेशनादरम्यान ठिय्या आंदोलनाचे नियोजन स्वतंत्र ओबीसी जनगणनेच्या मागणीसाठी आंदोलनाची रणनीती ठरणार ओबीसींच्या विविध प्रलंबित प्रश्नांवर बैठकीत चर्चा विविध ओबीसी संघटना आणि जात संघटनांचे प्रतिनिधी बैठकीला उपस्थित राहणार
0
0
Report

दमोह में मिलादुनबी का जश्न पूरे शहर में रोशनी और हुजूम के साथ

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में पूरी रात चला जश्न, शहर रोशनी से नहाया, सरकार की आमद में खुशियां मनाता दिखा शहर.. एंकर/ इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद पैगम्बर साहब का जन्मोत्सव आज पूरी दुनिया में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जा रहा है तो एमपी का दमोह एक दिन पहले से ही अपने खास अंदाज में खुशिया मनाने में जुटा है। देश भर में मशहूर दमोह का जश्न मिलादुनबी का त्यौहार इस बार बड़ी जोशो खरोस के साथ मनाया गया। दमोह की अपनी अलग परम्परा के तहत पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा और हर सड़क रंगीन रोशनी से सजी दिखाई दी तो शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ही नहीं बल्कि बाजार और दूसरे प्रमुख स्थल भी इस तरह से सजाए गए कि लोग देखते ही रह गए। शहर भर में अलग अलग जगहों पर कई सांस्कृतिक धार्मिक आयोजन हुए जिनमें पूरी रात लोगों ने हिस्सा लिया और हुजूर की आमद में पलकें बिछाए लोग देखे गए। जैसे ही सुबह के 3 बजकर 55 मिनट हुए मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न आतिशबाजी के साथ शुरू हुआ। आज दोपहर शहर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा और दिन भर जश्न चलता रहेगा। दमोह देश भर में अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और ऐसे मौकों पर इसकी झलक साफ देखने को भी मिलती है लिहाजा तमाम धर्म सम्प्रदायों के लोग इस जश्न को भी सिद्दत के साथ मनाते है।
0
0
Report

स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादलों की सूची जारी की

Begun, Rajasthan:रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के आपसी स्थानांतरण को मंजूरी देते हुए जारी किया आदेश. सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक तथा अन्य शैक्षणिक संवर्ग के कर्मचारी शामिल... सूची में कुल शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी 252 लोगों के नाम... विभिन्न जिलों में पदस्थ शिक्षकों को उनकी आपसी सहमति के आधार पर दी गई नवीन पदस्थापना. रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर, सूरजपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, कांकेर, बलरामपुर-रामानुजगंज, महासमुंद सहित कई जिले शामिल.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top