खरगोन शिवडोले में रात्रि को आकर्षक झांकियां और डीजे पर थिरकते युवा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन के शिवडोले में रात्रि के समय आकर्षक झांकियां, अखाड़े और डीजे पर थिरकते युवाओं ने माहौल को जीवंत बना दिया। धर्मप्रेमी जनता की भारी भीड़ से शिवडोला मार्ग खचाखच भर गया। बोल बम और शिव भजनों पर धीरे-धीरे कारवां आगे बढ़ता गया। डोले में सिद्धनाथजी महादेव और महाबलेश्वरजी महादेव मुख्य झांकी में विराजमान थे। साथ चल रही झांकियों में पौराणिक दृश्य रात्रि की रोशनी में श्रद्धालुओं के लिए बेहद आकर्षक लग रहे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
