Back
जाम गेट के पास खेलते समय युवक 500 मीटर खाई में गिरा, मौत
RJRakesh Jaiswal
Dec 17, 2025 17:31:43
Khargone, Madhya Pradesh
खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के मण्डलेश्वर-महू मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाम गेट पर मंगलवार आज पर एक हादसा हो गया। जहां जाम गेट से महज 100 मीटर आगे, धार जिले के कुक्षी निवासी 26 वर्षीय युवक सुजल कन्नौज और उसका एक अन्य साथी बंदरों को बिस्किट खिला रहे थे। इसी दौरान बंदरों को बिस्किट खिलाते समय संतुलन बिगड़ने से सुजल कन्नौज सहित उसका साथी खाई में गिर गए। इस दौरान उसका साथी तो झाड़ी में फंसने से बच गया लेकिन सुजल कन्नौज नाम का युवक सीधे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मंडलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन गहरी खाई में गिरने के बाद रेस्क्यू टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवक सुजल की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्त के बाद उसके शव को पहाड़ी के ऊपर लाया गया और शव को पीएम के लिए खरगोन जिले के मंडलेश्वर शासकीय अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि मृतक सुजल इंदौर स्थित DAVV कॉलेज में अध्ययनरत था। जानकारी के अनुसार, कुक्षी से चार दोस्त अपनी थार गाड़ी (नम्ब MP 17 CD 0511) से सुबह-सुबह जाम गेट घूमने आए थे। दोस्तों में सुजल कन्नौज (उम्र 26 वर्ष), विजय मुजाल्दा (उम्र 25 वर्ष), मंसाराम सोलंकी (उम्र 27 वर्ष), और लोकेश शामिल थे। इन चारों में से सुजल कन्नौज ही हादसे का शिकार हुआ। स्थानीय निवासी और समाजसेवी जितेंद्र बारिया पटेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चार दोस्त घूमने आए थे। सुजल कन्नौज और उसका दोस्त खाई के एकदम किनारे खड़ा होकर बंदरों को बिस्किट खिलाते थे। तभी अचानक सुजल का पैर फिसला और वह करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। खाई इतनी गहरी है कि युवक तुरंत ही आँखों से ओझल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस टीम द्वारा उसके शव को रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है उसके बाद भी यहां पहुंचने वाले पर्यटक हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 17, 2025 18:46:070
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 17, 2025 18:45:410
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 18:33:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 18:32:000
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 17, 2025 18:31:430
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 18:31:300
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 17, 2025 18:31:170
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:31:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:30:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 18:30:310
Report
HBHemang Barua
FollowDec 17, 2025 18:16:040
Report
APAMOL PEDNEKAR
FollowDec 17, 2025 18:15:500
Report
0
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 17, 2025 18:15:250
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 17, 2025 18:01:17Noida, Uttar Pradesh:She is amazing and young in gymnastic
0
Report