451001
MP के बड़वाह में रहवासी मकान में बिस्तर पेटी से निकला 8 फीट का अजगर
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बड़वाह स्थित चारण मोहल्ले में दीपक वर्मा के घर एक बड़ा अजगर मिला। दीपक जब बिस्तर पेटी से कपड़े निकालने गए तो उन्होंने देखा कि एक 8 फीट लंबा अजगर कुंडली मारकर बैठा है। परिवार ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। एनिमल वेलफेयर की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति के इस अजगर को बाद में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विपक्षियों द्वारा ध्वस्त किये गये आशियाने के मामले में सुनबाई नहीं होने पर परिवार अनशन पर बैठा
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर बालाबेहट कस्बे में करीब 6 माह पूर्व विपक्षियों द्वारा ध्वस्त किये गये आशियाने के मामले में सुनबाई न होने से आक्रोशित परिबार घंटाघर पर अनशन पऱ बैठा धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर गांव के विपक्षियों के खिलाफ उठाई कार्यवाही की मांग विपक्षियों पर कार्यवाही न होने तक धरना प्रदर्शन अनशन पर बैठने की भी चेतावनी घटना के बाद थाना और तहसील स्तर पर शिकायत करने के बाद भी विपक्षियों पर कार्यवाही न करने का आरोप थाना बालाबेहट क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे की घटना0
0
Report
भरत मिलाप में उमरी भारी भीड़ पुलिस और आयोजको में नोकझोक
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़ी भारी भीड़ और प्रयागराज से पहुंचे सैकड़ों कानफोडू DJ व भव्य झांकियों के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी, गिरधर चौराहे पर पुलिस ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के बावजूद जब सड़क जाम हुई तब आयोजकों और पुलिस के नोकझोक का वीडियो...0
0
Report
बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश में पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ कोतवाली नगर पुलिस ने बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के पीछे रचे गए आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए पुलिस विभाग के एक आरक्षी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सिपाही ने अपनी बेटी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के पुराने मुकदमे में चल रही सुनवाई को प्रभावित करने तथा पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाने के लिए यह साजिश रची थी। इसके लिए एक महिला से दूसरे युवक के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में पुलिस लाइन मऊ में तैनात आरक्षी विशाल भारती, मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला सकीना खातून, निसार उर्फ नेसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार शामिल हैं पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को सकीना खातून ने मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कोइरियापार निवासी इमरान अहमद के खिलाफ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान (Mau) पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया तो मुकदमे के पीछे कथित आपराधिक साजिश की बात सामने आई।जांच में पता चला कि आरक्षी विशाल भारती का इमरान अहमद की बेटी फिजा खातून से जुड़ा वर्ष 2023 का एक पुराना मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विशाल भारती ने शादी का झांसा देकर फिजा के साथ दुष्कर्म किया था और उसके अंतरंग वीडियो वायरल किए थे। इस मामले में सात जुलाई 2023 को उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह करीब सात माह जेल में भी रह चुका है। फिलहाल मुकदमे की सुनवाई सेशन कोर्ट मऊ (Mau)में चल रही है। पुलिस का दावा है कि पुराने मुकदमे में सजा होने की आशंका के चलते विशाल भारती ने सकीना खातून, उसके करीबी निसार अहमद और महिला मित्र जोया उर्फ गुल निहार के साथ मिलकर साजिश रची। इसके तहत इमरान अहमद को एक अन्य महिला के माध्यम से दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाया गया, ताकि उसकी बेटी से जुड़े पुराने मुकदमे की सुनवाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े और परिवार पर दबाव बनाया जा सके। बाइट एसपी सर्वेश मिश्रा मऊ0
0
Report
Advertisement
मिर्जापुर: सरदार पटेल की जयंती पर अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी को चुनाव आयोग के मुद्दे पर घेरा
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: सरदार पटेल की जयंती पर अनुप्रिया पटेल ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा मिर्जापुर: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 191वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूरा अपना दल परिवार और एनडीए परिवार सरदार पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि देता है। इस दिन को देशवासी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर राष्ट्रीय एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि देश में ऐसा विपक्ष मौजूद है, जो देश को अस्थिर करने के लिए उपद्रव और अराजकता को हथियार बना रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सरदार पटेल का राष्ट्रीय अखंडता के प्रति समर्पण विपक्ष के नेताओं के लिए भी सीख है। राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन और चुनाव आयुक्तों को हटाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चुनाव आयुक्तों को पद से हटाने की संविधान में निर्धारित प्रक्रिया है। इसके लिए महाभियोग का प्रस्ताव लाया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी संवैधानिक प्रक्रिया से परिचित है, लेकिन इसके बावजूद देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है। विपक्षी नेताओं को यदि देश के लिए कुछ करना है तो उन्हें जनता के बीच जाकर उनकी बात सुननी चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर सत्ता तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। बाइट: अनुप्रिया पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार।0
0
Report
धनबाद के बारामुड़ी खटाल मामले में प्रशासनिक सवाल खड़े
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बारामुड़ी खटाल मामले में झारखण्ड पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर अतिक्रमण की कार्यवाही रोकने और जांच की मांग की है । मामले में कांग्रेस नेता सुन्दर यादव ने अपने निवास स्थान पर प्रेसवार्ता कर धनबाद सीओ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग को आवेश में आकर दिया गया बयान बतलाया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए । कहा की देश के प्रधानमंत्री भूमिहीनो को बसाने की बात कह रहे हैं और 21 साल पहले हमें बसाया भी गया था । पर न जाने क्यों हमें फिर से उजाड़ा जा रहा है । अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा है । जिसका हम विरोध करते हैं । जरुरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे । वहीं सीओ द्वारा सुन्दर यादव पर मामला दर्ज करवाए जाने के मामले मैं आरजेडी प्रदेश महासचिव मुकेश यादव ने निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ धनबाद सीओ के द्वारा बेवजह मुकदमा किया गया है जो कि उचित नहीं साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर खटाल हटाए जाने को लेकर भी कई पोस्ट जारी किए गये हैं जिसे लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई और जेएलकेएम समर्थकों को इसका जिम्मेदार ठहराया0
0
Report
झूठे दुष्कर्म के मुकदमे का पर्दाफाश, पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:पुराने मुकदमे में फंसाने के लिए रची गई साजिश, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा; एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा मऊ। कोतवाली नगर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विशाल भारती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सकीना खातून, निसार अहमद और जोया उर्फ गुल निहार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को सकीना खातून ने मुहम्मदाबाद गोहना निवासी इमरान अहमद के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना, सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि आरक्षी विशाल भारती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुराने मुकदमे में इमरान अहमद और उनकी बेटी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से कथित तौर पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची थी। गौरतलब है कि आरक्षी विशाल भारती के खिलाफ वर्ष 2023 में इमरान अहमद की बेटी ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को 31 अक्टूबर की सुबह सोनीधापा मैदान के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं में संशोधन कर आगे की विवेचना की जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक मऊ ने कोतवाली नगर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।0
0
Report
Advertisement
IPS अजय पाल शर्मा का योग पर बड़ा संदेश, बोले- शरीर को साधकर ही मन और देश की तरक्की को दी जा सकती है
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर: अरविन्द दुबे/ सोनभद्र Anchor: सोनभद्र के ओबरा में धन्वन्तरि पतंजलि योग संस्थान का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज के एडिशनल कमिश्नर IPS अजय पाल शर्मा की मौजूदगी रही। इस दौरान योग के मंच से उन्होंने स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण का एक ऐसा संदेश दिया, जिसमें देश के भविष्य यानी बच्चों की सेहत को सबसे अहम बताया। अजय पाल शर्मा ने कहा कि सोनभद्र जैसे जिले में योग का इतना वृहद स्वरूप विकसित होना न केवल विकसित भारत के लिए सार्थक है, बल्कि स्वस्थ भारत की दिशा में भी एक बेहतर पहल है। उन्होंने फिट इंडिया मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि शरीर को साधकर ही व्यक्ति अपने मन और देश की तरक्की को गति दे सकता है। वहीं कार्यक्रम में बच्चों ने योग के अलग-अलग आसनों और मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। VO: कार्यक्रम के दौरान IPS अजय पाल शर्मा ने योग को केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रखते हुए स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। जब देश का भविष्य यानी बच्चे स्वस्थ होंगे, तभी एक स्वस्थ और सशक्त भारत का सपना और मजबूती से साकार होगा। सोनभद्र जैसे जनपद में योग को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। VO: वहीं संस्थान समिति के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने जीवन में योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। आचार्य अजय पाठक ने कहा कि आज बदलते भारत में आधुनिकता ने भले ही जीवन को सरल बना दिया है, लेकिन असामान्य खानपान और अनियमित दिनचर्या लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। इसकी वजह से लोग असमय ही कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, तो कुछ लोग असाध्य रोगों से भी ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में यदि व्यक्ति नियमित रूप से योगाभ्यास करे, तो स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी कई समस्याओं से बचाव संभव है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली अपनाने का भी रास्ता है। VO: आचार्य अजय पाठक ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ भारत का निर्माण करना है। इसके लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में योग को अपनाए और नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न योगासनों और मुद्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने योग के प्रति अनुशासन, समर्पण और जागरूकता का संदेश दिया। संस्थान की ओर से आयोजित यह स्थापना दिवस कार्यक्रम योग को जन-जन तक पहुंचाने और फिट इंडिया अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया। VO: ओबरा में आयोजित इस कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का संदेश एक साथ देखने को मिला। मुख्य अतिथि IPS अजय पाल शर्मा ने जहां स्वस्थ बच्चों को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया, वहीं योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने नियमित योगाभ्यास के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। Byte: अजय पाल शर्मा - एडिशनल कमिश्नर प्रयागराज Byte: आचार्य अजय पाठक - संस्थापक धनवंतरी पतंजलि योग समिति0
0
Report
जालौन के बंगरा नहर में गिरी तेज रफ्तार बेकाबू कार, राहगीरों ने कार सवारों को सुरक्षित निकाला,
Orai, Uttar Pradesh:**ब्रेकिंग जालौन** **बंगरा नहर में गिरी तेज रफ्तार बेकाबू कार, राहगीरों ने कार सवारों को सुरक्षित निकाला** जालौन। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के बंगरा-कोंच मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंगरा नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के दौरान राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में उतरकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर में पानी नहीं होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। हालांकि नहर में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि राहगीरों की सूझबूझ और तत्परता से कार सवारों की जान बच गई। **स्थान:** बंगरा-कोंच मुख्य मार्ग, माधौगढ़, जालौन।0
0
Report
नोएडा ब्रेकिंग:- भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल।
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग:- भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल। नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपू यादव के नेतृत्व में किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। अवैध कपड़ा रंगाई फैक्ट्रियों और बिल्डर प्रोजेक्ट्स में भू-जल के अंधाधुंध दोहन का उठाया मुद्दा। किसानों का आरोप—रसायनयुक्त जहरीला पानी जमीन में बहाए जाने से भूमिगत जल दूषित हो रहा है। अवैध रंगाई फैक्ट्रियों को सील करने, संचालकों पर एफआईआर और भारी जुर्माना लगाने की मांग। बिल्डर साइटों पर निर्माण कार्य के लिए एसटीपी के ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल अनिवार्य करने की मांग। बिना अनुमति चल रहे व्यावसायिक बोरवेल पर रोक और सोसायटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच कराने की भी मांग। किसान संगठन ने चेतावनी दी—मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे जनपद में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर
Korba, Chhattisgarh:कोरबा (छत्तीसगढ़): औद्योगिक नगरी कोरबा में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह भीषण हादसा मुख्य मार्ग पर हुआ, जिसमें टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से लहूलुहान बाइक चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Major Road Accident in Korba: Horrific Collision Between Car and Bike Leaves Rider Critically Injured0
0
Report
हमीरपुर मुख्यालय के सुभाष बाजार में बंदरों का आतंक, चार लोगों पर हमला कर किया गंभीर रूप से घायल
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:शहर के सुभाष बाजार में बंदरों का आतंक, चार लोगों पर हमला हमीरपुर जिले के सुभाष बाजार में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, पिछले कई महीनों से बंदरों के झुंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है, हैरानी की बात है कि पिछले कई बार पकड़े जाने के बाद फिर से बंदरों की संख्या बढ़ गई है , अब बंदरों ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है और चार लोगों को काटकर घायल कर दिया है, जिसमें दो की हालत गंभीर है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार में जगह-जगह बंदरों के झुंड बैठे नजर आते हैं, हालात ये हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने और गलियों में जाने से डरने लगे हैं, पहले बंदर सिर्फ उत्पात मचाते थे लेकिन अब लोगों पर हमला करने लगे हैं, भीड़भाड़ वाले सुभाष बाजार में बंदरों ने चार लोगों पर हमला कर दिया, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने और ठोस कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जालौन के उरई में सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर एकता-अखंडता बनाए रखने का लें संकल्प : डीएम
Orai, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर एकता-अखंडता बनाए रखने का लें संकल्प : डीएम रिपोर्टर - आदित्य जालौन उत्तर प्रदेश उरई (जालौन)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज, एडीएम नमामि गंगे शिवानी सिंह, एडीएम न्यायिक शत्रुहन पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर के पुवायां में प्राचीन तालाब में डूबकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के पुवायां में घर से टहलने निकले 26 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। वीओ: मामला पुवायां के देवी स्थान मोहल्ले का है, जहां रहने वाले प्रदीप कुमार का 26 वर्षीय बेटा मोहित शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से टहलने निकला था। परिजनों के मुताबिक, मोहित नगर स्थित हरे राम पक्का तालाब पहुंचा और तालाब में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया युवक को सीएचसी भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सरदार पटेल जयंती पर झांसी मंडल ने लगाई एकता की दौड़
Jhansi, Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर झांसी मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में आयोजित एकता दौड़ में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रारंभ होकर सीनियर इंस्टीट्यूट के रास्ते मंडल रेल चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। भारतीय रेल भी देश के विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने वाली सशक्त कड़ी है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से टीम भावना और आपसी सहयोग के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। आयोजन में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा, नंदीश कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा सहित मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ जवान, स्काउट्स एवं गाइड्स और बच्चे शामिल रहे।0
0
Report
कौशांबी विस्फोट के बाद महराजगंज पुलिस अलर्ट, अवैध पटाखा भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई
Mahuwa, Uttar Pradesh:कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखा कारोबार और भंडारण पर शिकंजा कसने की तैयारी है। महराजगंज में भी पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पटाखों के वितरण के लिए लाइसेंस में स्थान, समय और निर्धारित तारीखों का स्पष्ट उल्लेख होता है। इन नियमों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे स्थानों पर पटाखों का भंडारण रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जहां इससे आम लोगों की सुरक्षा और जान-माल को खतरा हो सकता है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध भंडारण मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
