icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के पास पेड़ पर अजगर रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय के आवास के सामने सड़क किनारे स्थित पेड़ बुधवार रात 10 बजे करीब पेड़ पर अजगर बैठा था अजगर देखकर पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी मौके मौके विभाग के कर्मचारी पहुंचे और घंटे तक रेस्क्यू चला मैं पेड़ डाल पर लपेटकर अजगर बैठा था वही कटवा से की मदद से और डाल को तोड़कर नीचे गिराया गया उसके बाद वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए अजगर को पकड़ कर बोरी में डाला उसके बाद वह जंगल में लेकर जाकर छोड़ दिया उसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत के सांस ली
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर: डीएसटी ने डोडा-पोस्त तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार किए

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) वेस्ट ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केरू क्षेत्र के पास दो आरोपियों को पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र से डोडा-पोस्त की खेप लेकर जोधपुर पहुंचे थे। केरू के पास खेप खाली करने के बाद डीएसटी टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ जाट उर्फ संदीप निवासी बस्सी, चित्तौड़गढ़ और दिनेश थोरी जाट निवासी खेड़ी सालवा, जोधपुर के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर डोडा-पोस्त की सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन की भी जांच की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में अवैध हथियार मिलने की भी सूचना है। हालांकि पिस्टल, मैगजीन व कारतूस की बरामदगी तथा वाहन के चोरी का होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ख़बर वायरल: खुडियाला गांव में प्रेमी युगल का मुंडन और जूतों की माला

Jodhpur, Rajasthan:एंकर बालेसर पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बालेसर के खुडियाला गांव का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक एवं युवती का, कुछ महिलाएं एवं पुरुष मुण्डन करके उनको जूतों की माला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुडियाला गांव का गणपत नाथ पुत्र पुनानाथ खुडियाला जो शादीशुदा है, गांव की एक विवाहिता पपूदेवी पत्नी जेठानाथ तीन बच्चों की मां है, दोनों खुडियाला के निवासी हैं। इस युवक और युवती के प्रेम संबंध थे। अभी कुछ दिन पहले यह युवक इस युवती को घर से भगाकर ले गया और एक माह तक बाहर रहने के बाद वापस घर आया तो पता चला कि दोनों ने शादी कर ली। अभी दो दिन पहले सुबह चार बजे युवती के पति और ससुराल पक्ष के लोग दोनों को घर से उठाकर लाये और उनके मुंडन करवाकर जूते की माला पहनाई गई और तरह तरह की प्रताड़नाएं दी गईं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि अभी तक इस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
0
0
Report

जोधपुर हाईकोर्ट ने गोचर भूमि संरक्षण के मामले में 100 पेड़ लगाने की पहल की सराहना की

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में गोचर भूमि के संरक्षण से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान शहर के पर्यावरण को लेकर अहम टिप्पणी सामने आई। खोखरिया के पास गोचर भूमि पर एसटीपी प्लांट से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विकास के साथ पर्यावरण और हरियाली के संरक्षण को जरूरी बताया। कोर्ट की अपील के बाद याचिकाकर्ता पक्ष ने जोधपुर को ग्रीन और क्लीन बनाने की दिशा में 100 पौधे लगाने की पहल का प्रस्ताव रखा। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ के समक्ष बुधवार को ओमाराम चौधरी बनाम राजस्थान सरकार मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शहर में विकास के नाम पर बढ़ते कंक्रीटीकरण पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि जोधपुर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि कानूनी बिरादरी को भी पर्यावरण संरक्षण में आगे आना चाहिए। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मुक्तेश माहेश्वरी ने कोर्ट को बताया कि यदि प्रशासन पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराता है तो याचिकाकर्ता और अधिवक्ता की ओर से 50-50 पौधे लगाए जाएंगे। इस तरह कुल 100 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। साथ ही पौधरोपण की तस्वीरें और रिपोर्ट अगली सुनवाई में पेश करने का आश्वासन दिया गया। कोर्ट ने इस पहल की सराहना करते हुए राज्य सरकार के अधिवक्ता को पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राज्य की ओर से निर्देश प्राप्त करने के लिए समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी。
0
0
Report

राजस्थान HC: हनुमानगढ़ धोखाधड़ी केस में 26 सितम्बर को आदेश सुनवाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने हनुमानगढ़ में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े दो मामलों में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत दी है। जस्टिस अशोक कुमार जैन की अदालत ने दोनों याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करके आदेश सुरक्षित रख लिया। अब मामले में 26 सितंबर को आदेश सुनाया जाएगा। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विनोद शर्मा एवं अधिवक्ता कुणाल उपाध्याय ने पेरवी की। मामला हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 624/2026 और 625/2026 से जुड़ा है। पहली एफआईआर 17 सितंबर और दूसरी 18 सितंबर को दर्ज हुई थी। दोनों मामलों में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन एफआईआर को चुनौती देते हुए संतोष बंसल, गणेश राज बंसल और वंदना जैन की ओर से बीएनएसएस की धारा 528 के तहत याचिकाएं दायर की गई थीं। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी एवं सीआईडी-सीबी बीकानेर रेंज सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता गणेश राज बंसल, जो वर्तमान में विधायक हैं, को एफआईआर संख्या 624/2026 के संबंध में गिरफ्तारी हुई है और वह पुलिस रिमांड पर हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि इस एफआईआर में गणेश राज बंसल के खिलाफ जारी प्रक्रिया को छोड़कर अन्य याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं एफआईआर संख्या 625/2026 में भी सभी याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

उदाकिशुनगंज के स्कूल के बाहर छात्रा से मिलने आए युवक पर विवाद वीडियो वायरल

Madanpur, Bihar:जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला अभी चर्चा में है। इसी बीच मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में स्कूल के बाहर छात्रा से मिलने पहुंचे एक युवक को कुछ युवकों द्वारा घेरने और उसके साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला अपग्रेड हाई स्कूल उदा के आसपास का बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है। वायरल वीडियो में कुछ युवक स्कूल के बाहर छात्रा और उसके साथ मौजूद युवक को घेरकर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक छात्रा और उसके साथ मौजूद लड़के से स्कूल के बाहर एकांत में खड़े होने को लेकर सवाल करते नजर आते हैं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवक लड़के की बाइक की चाबी निकाल लेते हैं। युवक चाबी वापस मांगता है, लेकिन युवक चाबी देने से इनकार करते हुए मामले को सार्वजनिक करने की बात कहते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगती है। मामला धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच जाता है। वीडियो में कुछ युवक लड़के को घेरकर उससे सवाल करते नजर आ रहे हैं। वहीं लड़का भी युवकों से उलझता दिखाई देता है। घटनाक्रम के दौरान आसपास मौजूद कुछ महिलाएं भी वहां पहुंचती हैं। कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आते हैं।बताया गया कि घटनाक्रम मंगलवार का है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय बाहरी युवकों के घूमने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को लेकर भी कुछ युवकों द्वारा फब्तियां कसने की शिकायतें रहती हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रधानाध्यापक बोले- स्कूल परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई एपग्रेड हाई स्कूल उदा के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने स्कूल परिसर में इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के बाहर क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वायरल वीडियो के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की उन्हें कोई सूचना नहीं है। वायरल वीडियो के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर थाने में अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। बताया गया कि 21 से 23 सितंबर तक उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों ने स्कूलों के आसपास निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट हिट-एंड-रन: आरोपी थार चालक गिरफ्तार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार से हुए हिट एंड रन मामले में फरार चल रहे आरोपी चालक को बिसरख थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आशीष पॉल के रूप में हुई है। सोमवार को बिसरख थाना क्षेत्र के इटैड़ा में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी थी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज कुमार सिन्हा (40) की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस के मुताबिक, हादसा थार चालक के ओवरटेक करने के दौरान हुआ था। टक्कर के बाद आरोपी चालक थार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने आज यानि बुधवार को आरोपी आशीष पॉल को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में घायल नीरज कुमार सिन्हा की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, महिला के शरीर में करीब 18 फ्रैक्चर हुए हैं।वह एक प्ले स्कूल में टीचर है।इनकी शादी इसी साल 9 मार्च को हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में हिट एंड रन की कड़ी धारा जोड़ने की मांग को लेकर बिसरख थाने पर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया था। परिजनों की मांग के बाद पुलिस ने FIR में BNS की धारा 106(2) भी जोड़ दी थी। अब पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, परिवार ने आज नीरज कुमार सिन्हा का अंतिम संस्कार किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top