450001
खंडवा के माता चौक की महिलाओं ने जल संकट को लेकर खंडवा कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के माता चौक की महिलाओं ने जल संकट को लेकर जिला प्रशासन के सामने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि उनके क्षेत्र का जल संकट जल्द से जल्द दूर किया जाए नहीं तो वे आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगी। पिछले सप्ताह जल संकट के कारण चक्का जाम भी किया गया था लेकिन जिला प्रशासन के आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र स्थगित, कांग्रेस के हंगामे से सियासी बवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का बयान कांग्रेस का नंगा खेल, अलोकतांत्रिक व्यवहार और मर्यादाओं के विपरीत उनका आचरण आज सामने आया है स्पीकर के कक्ष में विपक्ष की मौजूदगी में यह तय हुआ कि सदन चलाएंगे कांग्रेस ने नाटक किया, कल भी गेट खुला था, आज भी खुला हुआ है कांग्रेस तुष्टीकरण से ग्रसित है कांग्रेस को वंदे मातरम् नहीं गाना था, इसलिए कांग्रेस ने हंगामा किया एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए कांग्रेस ने वॉकआउट किया यूसीसी अब सदन की प्रॉपर्टी है, आचार संहिता के बाद फिर से सदन आहूत होगा और सभी बिल पास होंगे0
0
Report
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित; कांग्रेस ने बहस नहीं की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बयान विपक्ष ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए सदन के अंदर प्रदर्शन किया कांग्रेस में विधानसभा में चर्चा करने का दम नहीं है सदन में कांग्रेस ने अपनी बात क्यों नहीं रखी, किसने रोका था?0
0
Report
Hanumangarh में ग्रामीणों ने जेईएन अमनदीप सिंह की कार्यशैली के विरोध में धरना
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में ग्रामीण क्षेत्र डबली वास पेमा में विद्युत विभाग के जेईएन अमनदीप सिंह की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजलीघर पर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेईएन द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही, संतोषजनक जवाब देने के बजाय ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई विद्युत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। स्वीकृत हो चुके ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगवाए गए हैं। वहीं, 11 हजार केवी सिंगल लाइन के कई पोल टूटे हुए हैं, जिन्हें बदलवाने की मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। करीब छह घंटे चले धरने के बाद दोपहर 3 बजे विद्युत विभाग की ओर से ग्रामीणों को पांच दिन में सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।0
0
Report
Advertisement
ड्रग्स वीडियो वायरल: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया के गांव में बदनामी पर बहस
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਪੰਚਾਇਤ ਨੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ।।0
0
Report
नोएडा में नाबालिग ने ग्रैंड विटारा से होंडा सिटी पीछे से टक्कर मारी; FIR
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में नाबालिग ने चलाई कार, पीछे से दूसरी कार में मारी टक्कर; पुलिस ने दर्ज की FIR नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में नाबालिग द्वारा कार चलाने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग चालक ने ग्रैंड विटारा कार से होंडा सिटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित कुमार शिवम के मुताबिक, वह 19 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे अपनी होंडा सिटी कार (UP16DN5698) से परिवार और 13 महीने के बच्चे के साथ सेक्टर-119 की सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद रंग की ग्रैंड विटारा (UP16DR0999) ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से होंडा सिटी के पिछले हिस्से में काफी नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के समय ग्रैंड विटारा को 14 वर्षीय नाबालिग युवक चला रहा था। वही पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में ग्रैंड विटारा ने होंडा सिटी में पीछे से टक्कर मारी थी। वाहन नाबालिग चालक चला रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-113 में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह जिसमें खूब बहस चल रही है। पुलिस के सामने नाबालिग की मां ने कथित तौर पर बताया कि उस दिन उनका ड्राइवर उपलब्ध नहीं था, इसलिए उन्होंने कार की चाबी दे दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
बुरारी SDM कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का तेज विरोध, आरोपों की जांच की मांग
New Delhi, Delhi:बुराड़ी SDM ऑफिस के बाहर आज अधिवक्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एक अधिवक्ता ने SDM पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्द कहने और धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। नाराज अधिवक्ताओं ने SDM पर कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी SDM ऑफिस की हैं... जहाँ बड़ी संख्या में अधिवक्ताएं एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आएं। नारेबाजी के बीच अधिवक्ताओं ने SDM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और इस्तीफा देने की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। दरअसल, अधिवक्ता रामवीर चौहान का आरोप है कि वह झड़ाड़ा इलाके में मिलन विहार पुस्ते के पास एक जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बुराड़ी SDM जगत भूषण कपिल से मुलाकात करने पहुंचे थे। अधिवक्ता के मुताबिक, जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था, उस पर पहले से स्टे है। उनका दावा है कि यह इलाका हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद OZONE क्षेत्र में घोषित किया गया है। इसी मामले में निर्माण कार्य को लेकर शिकायत करने वह SDM कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान SDM और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद SDM ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। अधिवक्ता रामवीर चौहान के इन आरोपों के बाद मामला गरमा गया और बड़ी संख्या में अधिवक्ताएं SDM ऑफिस के बाहर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता ने SDM पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि OZONE क्षेत्र में कई निर्माणों पर कार्रवाई हुई है, लेकिन इसी क्षेत्र में कथित तौर पर नया निर्माण कार्य जारी था। फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में SDM कार्यालय में अधिवक्ता के साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल हुआ? इन तमाम सवालों का जवाब जांच के बाद ही साफ होगा। वहीं, प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता SDM के खिलाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है और SDM पक्ष का बयान भी सामने आना बाकी है.0
0
Report
Advertisement
नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए धरना, 25 अगस्त को प्रदर्शन
Nuh, Haryana:एसआईआर के नोटिस का जवाब दें कार्यकर्ता, 25 अगस्त को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पर होगा धरना: आफताब अहमद नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने शुक्रवार को अपने नूंह निवास पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर के तहत मिले नोटिसों का संबंधित दस्तावेजों के साथ जवाब देने की अपील की। साथ ही नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर आगामी 25 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आफताब अहमद ने कहा कि पूरे हरियाणा में एसआईआर का कार्य चल रहा है। जिन लोगों ने एसआईआर के दौरान फॉर्म भरे थे और उनमें किसी प्रकार की कमी रह गई थी, उन्हें अब नोटिस प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने नोटिस का संबंधित कागजात लगाकर जवाब दें तथा अपने गांव और परिवार के लोगों के भी फार्म भरवाएं, ताकि किसी की वोट के साथ छेड़छाड़ न हो सके। विधायक ने कहा कि नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की बिगड़ती स्थिति को लेकर वह लंबे समय से विधानसभा से लेकर उच्च अधिकारियों तक आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं तथा मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल कॉलेज अब महज रेफर सेंटर बनकर रह गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा। आफताब अहमद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर 25 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ था और उस समय यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सरकार से मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल दुरुस्त करने और पर्याप्त चिकित्सक व दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की।0
0
Report
द्वारका में किसानों का विरोध: सूखा घोषित करने की मांग
Dwarka, Gujarat:દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં આ વર્ષે વરસાદની ભારે घट નોંધાતા ખેડૂતોની મુશ્કેલીઓમાં સતત વધારો થઈ રહ્યો રહ્યો છે. આ પરિસ્થિતિ વચ્ચે જિલ્લા કોંગ્રેસની આગેવાનીમાં મોટી સંખ્યામાં ખેડૂતોએ કલેક્ટર કચેરી ખાતે એકઠા થઈને અનોખી રીતે સરકાર સામે વિરોધ પ્રદર્શન કર્યું હતું. વિરોધ દરમિયાન ખેડૂતો અને આગેવાનોએ ભગવાન દ્વારકાધીશની છબી રાખી પૂજા-અર્ચના કરી હતી અને જિલ્લાને તાત્કાલિક દુષ્કાળગ્રસ્ત જાહેર કરવાની માંગ ઊંચારી હતી. ખેડૂતો અને કોંગ્રેસના જણાવ્યા અનુસાર, चालु वर्षे દ્વારકા જિલ્લામાં માત્ર 6 ટકા જેટલો જ વરસાદ નોંધાયો છે. જેના કારણે 94 ટકા જેટલીuat માત્ર વરસાદી ઘટ વર્તાઈ રહી છે. આ કપરી સ્થિતિને કારણે ખેતીના પાકને વ્યાપક નુકસાન તો થયું જ છે. સાથે સાથે મૂંગા પશુધન માટે પણ ગંભીર કટોકટી સર્જાઈ છે. વરસાદની ઘટને કારણે નદી-નાળા, ચેકડેમ અને કુવાઓમાં ભૂગર્ભ જળસ્તર પણ ચિંતાજનક રીતે નીચે જતા રહ્યા છે. વિરોધ પ્રદર્શન દરમિયાન કોંગ્રેસના અગ્રણી નેતા પાલ આંબલિયાએ सरकार સામે આક્રમક સવાલો ઉંડાવ્યા હતા કે જ્યારે ખેડૂતોની સમસ્યાઓ માટે બધું જ ભગવાન દ્વારકાધીશ પર છોડી દેવાનુ હોય તો કૃષિમંત્રીએ પોતાના પદમાંથી રાજીનામું આપી દેવું જોઈએ. તેમણે સરકારને ટકોર કરી હતી કે ખેડૂતોના ડેમો માટે 'સૌની યોજના' દ્વારા ભરી嫌વમાં આવે, ભગવાન દ્વારકાધીશ નહીં. કોંગ્રેસે આક્ષેપ કર્યો હતો કે વર્ષ 2019 થી જિલ્લાની ડેમો 'સૌની યોજના'થી ભરવાની યોજના હોય તો પણ 2019 થી 2026 સુધીના લાંબા સમયગાળામાં એક વખત પણ આ યોજના થી ડેમો ભરાયા નથી. કોંગ્રેસ અને ખેડૂતો દ્વારા કલેક્ટર સમક્ષ રજૂ કરાયેલી મુખ્ય માંગણીઓમાં જિલ્લાના સૂકા ડેમોને 'સૌની યોજના' થી ભરવા, Grazing Centerો, પાક ધિરાણ તથા વીજ બિલ માફ કરવાની માંગો સામેલ છે. અંતે, જિલ્લા કલેક્ટરને લેખિત આવેદનપત્ર પાઠવીને સ્પષ્ટ ચીમકી આપવામાં આવી હતી કે જો સરકાર દ્વારા તાત્કાલિક દૃષ્ઠિક પ્રસ્તુતિ ન મળી, તો આગામી દિવસોમાં આંદોલનને વધુ ઉગ્ર બનાવવામાં આવશે.0
0
Report
बिना छत के कमरे में गिरा जंगली जानवर वन विभाग ने सुरक्षित किया ग्राम करसा में छत व
Bamhnawa, Uttar Pradesh:बिना छत के कमरे में गिरा जंगली जानवर वन विभाग ने सुरक्षित किया ग्राम करसा में छत विहीन मकान में जंगली जानवर के गिरकर फंस जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मकान में फंसने के कारण जंगली जानवर बाहर नहीं निकल पा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद बिसवां रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद जंगली जानवर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत और सावधानी के बाद टीम ने जंगली जानवर को सकुशल मकान से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और सभी की निगाहें वन विभाग की टीम पर टिकी रहीं। जंगली जानवर के सुरक्षित निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में बिसवां रेंज के डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान अभय प्रताप सिंह सुलतान अहमद मोहन समेत वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम की तत्परता और सूझबूझ से जंगली जानवर को सुरक्षित बचा लिया गया। वन विभाग की कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की।0
0
Report
Advertisement
त्रियुगीनारायण क्षेत्र में डीएम ने स्थलीय निरीक्षण से सुविधाओं के विकास पर जोर दिया
Routhiya, Uttarakhand:त्रियुगीनारायण क्षेत्र के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग, मंदिर परिसर और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया, वहीं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। वीओ- जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने त्रियुगीनारायण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सोनप्रयाग से त्रियुगीनारायण तक सड़क मार्ग का जायजा लेते हुए मार्ग को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। त्रियुगीनारायण मंदिर परिसर में डीएम ने श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पार्किंग, हेलीपैड और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की संभावनाओंका निरीक्षण किया। साथ ही सुलभ शौचालय में स्वच्छता और पानी की व्यवस्था देखी तथा नए शौचालय निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने महिलाओं को फूलों की खेती से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण, पॉलीहाउस, स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती और इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग रखी। डीएम ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने त्रियुगीनारायण को पंवालीकांठा और गंगोत्री क्षेत्र से जोड़ने के साथ बेहतर कनेक्टिविटी, पार्किंग और हेलीपैड जैसी सुविधाएं विकसित करने की मांग भी रखी। डीएम ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर आजीविका के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद सोनप्रयाग में डीएम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कॉम्पेक्टर प्लांट और घोड़े-खच्चरों के ठहरने की सुविधा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के व्यवस्थित निस्तारण, परिसर की नियमित सफाई और पशुओं के लिए चारा-पानी व स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।0
0
Report
खरसिया में गर्ग फर्नीचर से चार साल की लकड़ी जब्त, दुकान सील
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने खरसिया के हमालपारा स्थित गर्ग फर्नीचर में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साल की लकड़ी जब्त किए हैं। कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की गई। वन विभाग के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि गर्ग फर्नीचर में देर रात लकड़ी लाई गई है। जांच के दौरान चार नग साल के लट्ठे मिले। संचालक भीम प्रकाश अग्रवाल से लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने फर्नीचर दुकान, गोदाम और आरामिल को सील कर दिया। मौके पर लकड़ी के दस्तावेज और स्टॉक की जाँच जारी है। संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। खरसिया वन विभाग की रेंजर लीला पटेल ने बताया कि जब्त साल की लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में वन विभाग द्वारा आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
GO को सच मानकर कुत्ते ने नहर में छलांग दी; बचाव कर बाहर निकाला गया
Noida, Uttar Pradesh:Dog takes ‘GO’ far too literally and jumps straight into a canal. Luckily there was no strong current and the dog was rescued shortly afterwards. Safe, sound and desperately in need of a bath.0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा के सरकारी स्कूल में हाईटेक बदलाव: प्राइवेट स्कूलों को टक्कर
Greater Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बदल रही है सरकारी स्कूलों की सूरत कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा लगातार स्कूलों की बदहाल हालात को दिखाया जा रहा है लेकिन हम आपको उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक ऐसा सरकारी हाईटेक स्कूल दिखाएंगे जो प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहा है। इस स्कूल में 400 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं, कंप्यूटर लैब ,लाइब्रेरी, खेल का मैदान और स्कूल की बिल्डिंग इतनी शानदार है कि कोई से बता हो नहीं सकता कि यह सरकारी स्कूल है। दरअसल उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों की सूरत को लगातार बदला जा रहा है,जिसके माध्यम से स्कूलों को नया रूप दिया जा रहा है और उसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा के लुक्सर उच्च प्राइमरी स्कूल की सूरत बिल्कुल बदल गई है, इस स्कूल की बिल्डिंग प्राइवेट स्कूलों की तरह है, हर क्लास रूम में बच्चों के लिए पंखे लगे है,बैठने के लिए अच्छी-अच्छी बेंच है, उसके अलावा इन्हें कंप्यूटर लैब में एआई के माध्यम से हाईटेक तरीके से पढ़ाया जाता है, बच्चों के लिए बाकायदा एक लाइब्रेरी भी तैयार की गई है । बच्चों के पानी पीने के लिए वाटर कूलर का इंतजाम किया गया है।0
0
Report
धनबाद-जामताड़ा पुल धंसाव से हड़कंप, बालू माफिया पर उठे सवाल
Jamtara, Jharkhand:धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा पुल के पिलर नंबर चार के धंसने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुल की हालत देखते हुए प्रशासन ने तत्काल रास्ता बंद करा दिया है। स्थानीय लोगों ने पुल के आसपास बड़े पैमाने पर बालू अवैध उठाव को पिलर के धंसने की बड़ी वजह बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी से बालू निकासी और पुल से भारी वाहनों की आवाजाही ने पुल की नींव को कमजोर कर दिया। सवाल है कि बालू की ढुलाई लंबे समय से हो रही थी, तो निगरानी क्यों कमजोर रही? बेजरा पुल जामताड़ा और धनबाद जिले के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। पिलर नंबर चार के धंसने के बाद प्रशासनिक अमले ने स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार जुरगुडीह घाट से नाव के जरिए बालू उठाया जा रहा है, जिससे नदी की सतह और पुल की नींव प्रभावित हो सकती है। बालू लदे ट्रैक्टर और हाईवा भी पुल से होकर गुजरते हैं, जिससे अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारी और एक्सक्यूटिव इंजीनियर मौके पर पहुंचे और नाव-बालू अवैध खनन पर कार्रवाई की तैयारी बताई गई है। Officials ने ग्रामीणों से वैकल्पिक मार्ग के इस्तेमाल की अपील की है ताकि जानमाल की सुरक्षा बनी रहे।0
0
Report
बेगूसराय के भगवानपुर में 7 वर्षीय आयांश कुमार का शव बरामद, क्षेत्र में मातम
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बॉसबारी के एक गड्ढे से लापता बालक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान ताजपुर निवासी विनोद राम के 7 वर्षीय पुत्र आयांश कुमार के रूप में हुई है। आयांश बीते 15 अगस्त से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर वार्ड संख्या-6 की हैं, जहां शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बॉसबारी के गड्ढे में बालक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान आयांश कुमार के रूप में की।परिजनों के मुताबिक आयांश मानसिक रूप से विक्षिप्त था और बीते 15 अगस्त से लापता था। वह पहली कक्षा का छात्र था। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने भगवानपुर थाने में उसके लापता होने की सनहा दर्ज कराई थी।शुक्रवार की सुबह बॉसबारी के गड्ढे से शव मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे आयांश की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। मासूम बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता विनोद राम बेसुध पड़े हैं। बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार और एसआई वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
