icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा में स्वाइन फ्लू अलर्ट: प्रशासन ने खतरे के बीच सतर्कता बढ़ा दी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने एडवायजरी के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश दिल्ली-लखनऊ में बढ़ते मामलों के बाद आगरा में बढ़ाई गई सतर्कता ताजमहल और फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों की स्क्रीनिंग के निर्देश एसएन मेडिकल कॉलेज में 16 और जिला अस्पताल में 18 बेड का विशेष वार्ड बनाया स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए 5 हजार टैमीफ्लू टैबलेट का ऑर्डर सीएचसी डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू को लेकर ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई जिला अस्पताल और रैपिड रिस्पांस टीम के स्टाफ को वैक्सीन लगाई गई हर सर्दी-जुकाम वाले मरीज की नहीं होगी स्वाइन फ्लू की जांच गंभीर लक्षण वाले मरीजों की ही कराई जाएगी स्वाइन फ्लू की जांच भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने और हाथ साफ रखने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने कहा—घबराने की जरूरत नहीं, सावधानी बरतें बाइट सुरेन्द्र मोहन प्रजापति नोडल अधिकारी स्वाइन फ्लू
0
0
Report

कैप्टन अजय यादव ने भाजपा सरकार को घेरा: महंगाई, जलभराव और कानून-व्यवस्था फेल

Rewari, Haryana:महंगाई से जलभराव तक सरकार पर बरसे कैप्टन अजय यादव बोले- हर मोर्चे पर विफल साबित हुई भाजपा सरकार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर किया कटाक्ष बोले- सीएम के कार्यक्रमों से दूरी बना बना रहे हैं राजा साहब, इसीलिए नहीं होता समाधान नेपाल त्रासदी में मारे गए लोगों को अर्पित की श्रद्धांजलि सफाई कर्मचारियों की मांगों को बताया जायज रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव के सफाई अभियान पर की तीखी प्रतिक्रिया लगातार हो रहे धरना प्रदर्शनों पर सरकार को बताया पूरी तरह फेल रेवाड़ी के दिल्ली रोड बाईपास पर अपने पिता रेवाड़ी के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे कैप्टन अजय सिंह यादव एंकर - पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। कैप्टन अजय यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि चीनी और प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल के नाम पर चीनी के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। वे रेवाड़ी के दिल्ली रोड बाईपास पर अपने पिता एवं रेवाड़ी के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की जन्मतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए इसे 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर छात्रों की लड़ाई लड़ेगी। दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। आयुष्मान योजना को लेकर आईएमए की नाराजगी पर कैप्टन अजय यादव ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कंगाल हो चुकी है और योजनाओं के नाम पर जनता को झूठे प्रलोभन दिए जा रहे हैं। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिल रही है। रेवाड़ी और गुरुग्राम में जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि "राजा साहब मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं, इसलिए समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। नेपाल त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्राकृतिक आपदाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कैप्टन अजय यादव ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव के सफाई अभियान पर उन्होंने कहा कि एक दिन झाड़ू लगाने से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होगी, इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करनी होगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम में राव अभय सिंह को याद करते हुए कैप्टन अजय यादव ने कहा कि उनके पिता रेवाड़ी के प्रथम विधायक थे और उन्होंने बिना वेतन के जनता की सेवा की। उन्होंने कहा कि राव अभय सिंह ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में KYP केंद्र बंदी के विरोध में आंदोलन तेज, दोबारा खोलने की मांग

Patna, Bihar:बिहार में KYP केंद्रों के बंद होने के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है, करीब 1,700 से 1,799 KYP केंद्र बंद होने का दावा करते हुए बिहार के अलग-अलग जिलों से केंद्र संचालक और छात्र पटना पहुंचे हैं प्रदर्शनकारियों ने पहले BJP कार्यालय और इसके बाद JDU कार्यालय का घेराव किया, तेज बारिश के बावजूद संचालक और छात्र JDU कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये संचालकों का दावा है कि पिछले करीब 10 वर्षों में KYP के जरिए 32 लाख बच्चों के स्किल डेवलपमेंट और 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया गया है उनके मुताबिक, केंद्रों के संचालन में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश भी किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र बंद होने से छात्रों का नामांकन और प्रशिक्षण रुक गया है, जिससे युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है, उनकी मांग है कि सभी KYP केंद्रों को दोबारा खोलकर नामांकन शुरू कराया जाए। संचालकों के मुताबिक, धरने का आज तीसरा दिन है। मंत्री, विभागीय सचिव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बावजूद उन्हें अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है प्रदर्शनकारियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है और कहा है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा वहीं, संचालकों ने पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कुछ साथियों को हिरासत में लिये जाने और कथित धक्का-मुक्की की बात कही है। साथ ही 5 सितंबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है。
0
0
Report

खूँटी के जनवितरण दुकानदारों का धरना, कमीशन के लिए राज्यस्तरीय आंदोलन की चेतावनी

Khunti, Jharkhand:झारखंड सरकार के विरुद्ध खूँटी में आज समाहरणालय के सामने सैकड़ों जनवितरण प्रणाली दुकानदारों ने झारखंड राज्य फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें कई वर्षों से कमीशन ने मिलने को प्रमुखता से लिया। इस दौरान लोगों ने समाहरणालय के सामने झारखण्ड सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वहीं मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जहाँ पूरे जिले भर के महिला पुरूष जनवितरण दुकानदार कार्यक्रम में शामिल थे। कर्रा प्रखंड अध्यक्ष सरस्वती देवी ने बताई की सरकार जन वितरण दुकानदार से सारा कार्य लेती है हर प्रकार का कार्य में शामिल किया जाता है। लेकिन जब मां दिया कमीशन की बात आती है तो इस पर सरकार का उदासीनता रहती है। हम जब समय देते हैं तो इसका लाभ मिलना चाहिए। कई वर्षों से कमीशन अभी तक नहीं मिला है। प्रकाश साहू ने बताया कि पांच पुत्री मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया जो पूरे राज्य भर के जन वितरण की दुकानदार अपने-अपने जिले में धरना प्रदर्शन किए हैं। और हम लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उपाय को ज्ञापन सौंपा है। अगर इस बार हमें हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया तो आगे राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अनुपम बगराय नाग ने बताया कि हम सभी लोग जन वितरण दुकानदार सरकार के रवैया से परेशान है। एक तो काम पूरा लेता है लेकिन हम लोगों को कमीशन की बात आती है तो दिया नहीं जाता है। वही विपरीत परिस्थिति में नेट सर्वर डाउन रहता है तो भी इधर उधर जाकर राशन दिया जाता है। वहीं अन्य कार्यों का भी बोझ लाद दिया जाता है। बाइट - सरस्वती देवी, अध्यक्ष कर्रा प्रखंड। बाईट - प्रकाश साव , जन वितरण दुकानदार, अध्यक्ष खूँटी। बाईट - अनुपम बगराय नाग, जनवितरण प्रणाली दुकानदार, कर्रा।
0
0
Report

UGC नियमों के विरोध में स्वर्ण समाज का महाधरना, सरकार से बिल वापसी की मांग

Dhanbad, Jharkhand:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। नियमों के विरोध में स्वर्ण समाज के तत्वावधान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन और महाधरना का आयोजन किया गया। केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम के दौरान धनबाद के जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल तक भव्य पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों और प्रदर्शनकारियों ने नए कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी आवाज बुलंद की। वही केंद्र सरकार पर UGC रोलबैक का नारा लगाया साथ स्वर्ण समाज ने कहा जब तक सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती जब तक आंदोलन जारी रहेगा वही राजपूत विचार मंच के धनबाद के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा जबतक केंद्र सरकार यूजीसी बिल वापस नहीं लेती ये पगड़ी नहीं खुलेगी वही कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय झा ने कहा स्वर्ण समाज के छात्रों पर इसका खासा असर होगा इसलिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द यूजीसी कानून को वापस ले
0
0
Report
Advertisement

मां ने मैराथन में हिस्सा लेकर 3 हजार बच्चों के लिए किताबें खरीदी, प्रेरणा बनी

Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ऑन लेडी मैराथन- मां के त्याग की बहुत सी कहानियां हमने सुनी हैं, लेकिन यह कहानी बताती है कि एक मां अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए किस हद तक जा सकती है। पैरों में चप्पल और खेल की सुविधा न होने के बावजूद मां ने मैराथन में हिस्सा लिया और मिले 3 हजार रुपये से अपने बच्चों के लिए किताबें खरीदीं। यही मां की ममता और त्याग है, जिसका समाज को सम्मान करना चाहिए। सरकार बच्चों को किताबें, ड्रेस, फीस और पढ़ाई की सुविधाएं दे रही है, लेकिन कई बार सरकार हर जरूरतमंद तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाती। इस मामले का सरकार संज्ञान लेगी और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाएगी। ऑन फुटबॉल ग्राउंड - ग्राउंड को एक्वायर कर एग्जिबिशन सेंटर या मॉल बनाना सही नहीं है। अगर बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड ही नहीं बचेंगे तो बच्चे खेलेंगे कहां? बिजनेस तो हो जाएगा, लेकिन बच्चों के खेलने के लिए जगह भी जरूरी है। हम ज़ी न्यूज़ की इस मुहिम का स्वागत करते है आप लोगो की खबर से लोगो में जागरूकता होती है
0
0
Report

पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के विध्वंस पर जम्मू में बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन

Jammu, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पंजाब प्रांत के नारोवाल में एक सदी पुराने ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहाए जाने की खबर के बाद, अब भारत में भी गुस्सा भड़क उठा है। आज जम्मू की सड़कों पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस कायराना हरकत के खिलाफ एक बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया। जम्मू में भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और उन्होंने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान प्रशासन और कट्टरपंथी ताकतों का पुतला भी फूंका। बजरंग दल का आरोप है कि मंदिर बारिश की वजह से नहीं गिरा, बल्कि साजिश के तहत उसे मदरसे में मिलाने के लिए तोड़ा गया है। संगठन ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मांग की है कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा राजनयिक रुख अपनाया जाए, ताकि वहां रह रहे अल्पसंख्यकों और उनके प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report
Advertisement

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने Navi Mumbai के तुर्भे MIDC में साधना एंटरप्राइज का लाइसेंस कैंसिल किया

Noida, Uttar Pradesh:फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने नवी मुंबई के तुर्भे MIDC इलाके में मौजूद साधना एंटरप्राइज नाम की कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी पर रेड के दौरान 75 लाख 21 हज़ार रुपये कीमत के कुल 4,942 कार्टन सामान ज़ब्त किया गया। जांच के दौरान करीब 30 हज़ार रुपये का सामान बिना लेबल और एक्सपायरी डेट का पाया गया। इस मामले में साधना एंटरप्राइज के मालिकों और पार्टनर्स के खिलाफ तुर्भे MIDC पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और कंपनी का लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया गया है। फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई है कि कंपनी में बड़ी संख्या में खाने की चीज़ों को रीपैक और लेबल करके उनमें हेराफेरी की जा रही थी। पता चला है कि खाने की चीज़ों की असली प्रोडक्शन डेट और एक्सपायरी डेट को बदलकर नई डेट लिखी जा रही थी, और पैकेट पर इंग्रीडिएंट्स की जानकारी भी बदली जा रही थी। जांच में पता चला है कि इस तरह पैकेजिंग में छेड़छाड़ करके इन खाने की चीज़ों को दोबारा मार्केट में सप्लाई किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान आलू के चिप्स, कॉर्न स्नैक्स, कुरकुरे, इंस्टेंट नूडल्स, रेडी-टू-ईट पनीर टिक्का, दम आलू, रसोई पनीर भुर्जी, रसोई दाल मखनी, मेयोनीज़ और थम्सअप जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स मिले। इस समय, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने चेतावनी दी है कि नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मधुबनी के फुलपरास पुलिस ने मोबाइल झपटमारी गिरोह को गिरफ्तार, 10 स्मार्टफोन-3 बाइक बरामद

Madhubani, Bihar:मधुबनी के फुलपरास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। NH-27 सड़क पर मोबाइल झपटमारी गिरोह का भंडाफोड़। 5 लुटेरा गिरफ्तार, 10 स्मार्टफोन, 3 बाइक बरामद। 3 अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। डीएसपी ने बताया भटबाड़ी दुर्गा मंदिर के पास कुछ संदिग्ध लोग लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री के लिए जमा हुए हैं। सूचना के बाद विशेष पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके से दीपेश कुमार एवं प्रयंत कुमार को गिरफ्तार किया। औ पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-갤 स्थानों पर छापेमारी करते हुए मुस्तकीम, अमानुल्लाह और अमित कुमार रंजन को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभ्युक्तों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 10 स्मार्टफोन और 3 बाइक बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार रंजन जो कालापट्टी चौक पर मोबाइल की दुकान चलाते थे, पुलिस का आरोप है कि झपटमारी के मोबाइलों का लॉक खोलकर उसे स्थानीय बाजार और नेपाल में खपाने का काम किया जाता था। मामले में फुलपरास थाना कांड संख्या 371/26 दर्ज किया गया है। পুলিশ ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report

सीवान के गांधी मैदान पोखरे में युवक की डूबने से मौत, तीन दोस्त फरार

Siwan, Bihar:सीवान में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हुई है। मृत युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को तालाब से बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने NDRF की टीम को सूचना दे दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित तालाब की है। बताया जा रहा है कि चार दोस्त गांधी मैदान पोखरा में नहाने के लिए आए थे। नहाने के क्रम में एक युवक डूबने लगा तब उसके तीनों दोस्त फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि अभी तक गोताखोरों की टीम नहीं पहुंच सकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

सुलतानपुर लोधी में लुटेरों ने बुजुर्ग को बर्बरतापूर्वक पीटा, मोबाइल और नकदी लूटे

Kapurthala, Punjab:Kapurthala : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ’ਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਬੁਲੰਦ, 70 ਸਾਲਾ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਮਗਰੋਂ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕੁੱਟਿਆ ਮੋਬਾਈਲ ਤੇ ਨਕਦੀ ਖੋਹ ਕੇ ਵੀ ਨਾ ਆਇਆ ਰਹਿਮ—ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੂੰ ਲਹੂ-ਲੁਹਾਣ ਕਰਕੇ ਸੜਕ ’ਤੇ ਸੁੱਟ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋਏ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰੇ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲੁਟ-ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਖ਼ਤੀ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਇੱਕ ਦਿਲ ਦਹਿਲਾ ਦੇਣ ਵਾਲੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੇ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ। ਇੱਥੇ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਖੇਤਾਂ ਤੋਂ ਘਰ ਪਰਤ ਰਹੇ 70 ਸਾਲਾ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੂੰ ਘੇਰ ਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਅਤੇ ਨਕਦੀ ਖੋਹ ਲਈ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੀ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ-ਸ਼ਤਾਬਗੜ੍ਹ ਰੋਡ ’ਤੇ ਇਹ ਵਾਰਦਾਤ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵਾਪਰੀ ਜਦੋਂ 70 ਸਾਲਾ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਤੋਂ ਘਰ ਵੱਲ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਰੋਕ ਲਿਆ ਅਤੇ ਧਮਕਾਉਂਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਮੌਜੂਦ ਸਾਮਾਨ ਕੱਢਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਪੀੜਤ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮੁਤਾਬਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਤੇ ਨਕਦੀ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਰਹਿਮ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰਨ ਮਗਰੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੜਕ ’ਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ, ਪੀੜਤ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ: “ਮੈਂ ਖੇਤਾਂ ਤੋਂ ਘਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਰੋਕ ਲਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੋ ਕੁਝ ਵੀ ਹੈ ਕੱਢ ਦੇ। ਮੈਂ ਆਪਣਾ ਮੋਬਾਈਲ ਤੇ ਪੈਸੇ ਦੇ ਦਿੱਤੇ, ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੇਰੀ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰਕੇ ਸੜਕ ’ਤੇ ਸੁੱਟ ਕੇ ਭੱਜ ਗਏ。” ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਵਾਪਰੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਰਾਹ ਜਾਂਦੇ 70 ਸਾਲা ਬਜ਼ੁਰਗ ਵੀ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਤੋਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਹੀਂ ਹਨ ਤਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚਿੰਤਾ ਹੋਣਾ ਸੁਭਾਵਿਕ ਹੈ। ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਗਸ਼ਤ ਵਧਾਉਣ ਅਤੇ ਅਜਿਹੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ。 ਬਾਈਟਾਂ: * ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ — ਪੀੜਤ ਬਜ਼ੁਰਗ * ਡਾ. ਅਮਿਤ — ਇਲਾਜ ਕਰ ਰਹੇ ਡਾਕਟਰ * ਰਾਹਗੀਰ — ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ
0
0
Report

अजीतगढ़ में डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Sikar, Rajasthan:अजीतगढ़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा मोटर साइकिल सवार को डम्पर ने मारी टक्कर मौके पर ही मोटर साइकिल सवार की हुई मौत मृतक था ओमवीर जांगिड़ निवासी चिड़ावा झुंझुनूं जी डी पी रेस्टोरेंट अजीतगढ़ थोई रोड पर हुआ हादसा मौکے پر पहुंची अजीतगढ़ पुलिस शव को रखवाया अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में अजीतगढ़ कस्बे में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अजीतगढ़-थोई रोड स्थित जीडीपी रेस्टोरेंट के पास हुआ। मोटरसाइकिल सवार को एक डम्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान ओमवीर जांगिड़ निवासी चिड़ावा, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही अजीतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।राहगीरों और पुलिस की मदद से मृतक के शव को अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा, अगस्त में 97 नए मरीज, कुल 167 पहुंचे

Noida, Uttar Pradesh:आत्मजा पटना राजधानी पटना में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 30 अगस्त तक पटना में डेंगू के मरीजों की संख्या 167 पहुंच गई है। सिर्फ अगस्त महीने में ही 97 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, जनवरी से जून तक कुल 44 मरीज मिले थे। यानी बारिश के मौसम के साथ डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बढ़ते डेंगू संक्रमण को लेकर PMCH के सर्जन डॉ. राहुल ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि घर के आसपास साफ पानी जमा होने से भी डेंगू का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पानी को लंबे समय तक जमा करके न रखें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि PMCH में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके। वहीं, डॉक्टर ने डेंगू होने पर समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज कराने की भी बात कही। ऐसे में बारिश के बीच लोगों को अपने घर और आसपास पानी जमा न होने देने के साथ-साथ मच्छरों से बचाव पर खास ध्यान देने की जरूरत है। BYTE: डॉ राहुल, सर्जन पीएमसीएच
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top