450001
खंडवा में यूरिया ले जा रही ट्रक का टायर ब्लास्ट, बड़ा हादसा टला
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पंधाना रोड पर यूरिया लेकर जा रही एक ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक ब्रिज की रेलिंग तोड़कर दो ब्रिजों के बीच गैप में फंस गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इमरान मसूद: अमेरिका के दबाव में तेल नहीं खरीदेंगे, बेरोजगारी-ऋण पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "... आप(भाजपा) अमेरिका के दबाव में रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। आप अमेरिका के दबाव में ईरान से सस्ता तेल नहीं खरीदेंगे लेकिन वेनेजुएला से महंगा तेल खरीदकर देश के लोगों पर महंगाई की मार मारेंगे। आपने 12 वर्षों में भारत के प्रति व्यक्ति पर कर्ज की दर को 4 गुना कर दिया है... बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है... आज नौजवान अपने रोजगार के लिए परेशान है..."0
0
Report
पुलिस मुठभेड़ में नोटों की माला चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली। थाना अलीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नोटों की माला चोरी की घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार थाना सिरौली और अलीगंज क्षेत्र में दुकानों से नोटों की माला चोरी होने की घटनाओं के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार तड़के चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने भागने के साथ पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में साहिल मलिक निवासी संभल घायल हो गया, जबकि उसका साथी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नोटों की मालाएं, एक तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।0
0
Report
भोपाल में कांग्रेस का धरना, प्रमाण पत्र पर सुप्रीम कोर्ट तक घमासान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन हमें जानकारी मिली थी, 11:30 बजे तक जीत का प्रमाण पत्र दे देंगे बीजेपी प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में मामला जा रहा है इंतजार करना पड़ेगा अब ये लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में चलेगी हम अंदर गए थे टर्निंग ऑफिसर के पास हम चेता कर आये है 3:00 से पहले कोई भी प्रमाण पत्र जीत का नहीं दे सकते है बाइट पीसी शर्मा पूर्व मंत्री0
0
Report
Advertisement
हाउसिंग बोर्ड का कोचिंग हब प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों की लागत पर धूल
Jaipur, Rajasthan:हाउसिंग बोर्ड का कोचिंग हब प्रोजेक्ट फेल 300 करोड़ रुपए की लागत से हुआ था निर्माण प्रताप नगर में 67 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बना हुआ है कोचिंग हब कोचिंग हब में बनाए गए 9 थे टॉवर 1 एडमिन ब्लॉक, 8 एजुकेशन टावर्स, लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं का हुआ था निर्माण 2021 में हुई थी प्रोजेक्ट की शुरुआत 2023 में प्रोजेक्ट हुआ था तैयार एजुकेशन टावर्स में 224 क्लासरूम का हुआ था निर्माण 224 में से सिर्फ 14 कोचिंग स्पेस ही बिके प्रोजेक्ट से हाउसिंग बोर्ड को 500 करोड़ रुपए रेवेन्यू की थी उम्मीद करोड़ों रुपए की लागत से बना प्रोजेक्ट फांक रहा है धूल बिल्डिंगों के मेंटेनेंस पर हाउसिंग बोर्ड के लाखों रुपए हो रहे हैं खर्च हाउसिंग बोर्ड को नहीं मिले खरीदार, अब बिल्डिंगों का हाल भी बदहाल।0
0
Report
चाय वाले कार्यक्रम का प्रमो वीडियो जारी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:ये चाय वाले प्रोग्राम का प्रोमो है0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली, EC पर बीजेपी के पक्ष में कार्रवाई के आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत मीनाक्षी नटराजन को नहीं मिली राहत सुप्रीम कोर्ट कल करेगा मामले की सुनवाई आज बीजेपी उम्मीदवारों को मिलेगा जीत का प्रमाण नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान हाईकमान को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा केंद्रीय चुनाव आयोग कल फैसला दे सकता था चुनाव आयोग के पास अधिकार है आयोग बीजेपी के लिये रबर स्टाम्प के तौर पर काम कर रहा रिटर्निंग ऑफिसर ने नियमों की धज्जियां उड़ाई न्याय में इतनी देरी क्यों ? अब इस महत्वपूर्ण मामले में कल सुनवाई होगी बीजेपी के हिसाब से आयोग काम कर रहा आज सुनवाई होती तो कांग्रेस को स्टे मिलता कोर्ट को कल फैसला देकर एक नजीर बनाना चाहिए0
0
Report
Advertisement
खड़गे की अध्यक्षता में AICC की बैठक: राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए AICC के महासचिवों, प्रभारियों और PCC अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की।0
0
Report
लालू यादव का 79वां जन्मदिन राजद कार्यालय पटना में धूमधाम से मनाया गया
Patna, Bihar:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन आज राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यालय को गुब्बारों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस अवसर पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों, किसानों और मजदूरों के मसीहा तथा सामाजिक न्याय के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को आवाज देने और उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया है, यही वजह है कि उनका जन्मदिन केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाई वीरेंद्र ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई आगे भी उनके मार्गदर्शन में जारी रहेगी।0
0
Report
झारखंड राज्यसभा चुनाव पर सियासी घमासान: मंत्री ने परिमल नाथवानी और भाजपा पर निशाना
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा और एनडीए के पास पर्याप्त समर्थन नहीं है। परिमल नाथवानी से डील का अंदेशा, चीनी के पीछे मानो चींटी दौड़ रही है...... मंत्री ने कहा कि उन्हें आशंका है कि भाजपा और परिमल नाथवानी के बीच कोई राजनीतिक समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यदि चुनाव लड़ना था तो उसे अपना अधिकृत उम्मीदवार मैदान में उतारना चाहिए था। बीजेपी पर बाजार खोलने का आरोप।स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा ने बाजार खोल दिया है और विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि एनडीए किसी भी कीमत पर आवश्यक संख्या नहीं जुट पाएगा。 नामांकन को लेकर कोर्ट और चुनाव आयोग जाने की तैयारी...... परिमल नाथवानी के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को चुनाव आयोग और न्यायालय तक ले जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रतिनिधि चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे इंडिया गठबंधन के पास जीत के लिए पर्याप्त वोट..... मंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अपने 16 विधायकों का पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के सिपाहियों की पार्टी है और हमारे विधायक नमक हराम नहीं हैं।उन्होंने यह भी दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन करेंगे और कांग्रेस उम्मीदवार को पूरा समर्थन मिलेगा。 बीजेपी विधायकों के समर्थन का दावा..... स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि भाजपा के कुछ विधायक भी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने किसी विधायक का नाम नहीं लिया。 रिसॉर्ट पॉलिटिक्स से किया इनकार..... विधायकों को बाहर भेजे जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि गठबंधन को किसी तरह की रिसॉर्ट पॉलिटिक्स की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे यहीं रहकर राजनीतिक गतिविधियां संचालित करेंगे और कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। सीता सोरेन को लेकर भी बीजेपी पर साधा निशाना..... डॉक्टर इरफान ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपना आधिकारिक उम्मीदवार उतारने के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर गलत संदेश दिया है। मंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पार्टी के पास उपयुक्त उम्मीदवार नहीं था तो उसे अपनी नेता सीता सोरेन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक बार फिर सीता सोरेन की उपेक्षा की है。 IV इरफान अंसारी,स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर में मूसलाधार बारिश ने मौसम बदला; नदियाँ उफान और जलभराव
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में दो घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लगातार वर्षा के चलते कई इलाकों में नदियां और नाले उफान पर हैं, जबकि कुछ स्थानों पर सड़कों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश से पहाड़ों में ठंडक बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, भीषण गर्मी से जूझ रहे मैदानी इलाकों के मुकाबले बागेश्वर का मौसम सुहावना हो गया है। किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, क्योंकि धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी की जरूरत थी। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
देहरादून में USDMA के मानसून पूर्व तैयारी के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून(उत्तराखंड): आईटी पार्क स्थित USDMA(उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) बिल्डिंग में मानसून पूर्व तैयारियों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।0
0
Report
झालावाड़: मानव तस्करी गिरोह के 11 आरोपी गिरफ्तार, 15 लड़कियाँ बचाई गईं
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़- मानव तस्करी गिरोह के तीन और आरोपी गिरफ्तार, दलाल हनीफ,अनवर और राजेश को मुंबई से प्रोडक्शन वारंट पर लाई झालावाड़ पुलिस, कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया, झालावाड़,बूंदी व टोंक जिले के कंजर डेरो से नाबालिग बच्चियों को खरीद कर मुंबई में करवा रहे थे जिस्म फरोशी, एसपी अमित बुडानिया के नेतृत्व में झालावाड़ पुलिस ने किया था भंडाफोड़, अभी तक 15 लड़कियों को घिनौने जाल से कराया जा चुका मुक्त, 11 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी0
0
Report
Advertisement
कोटा में पैसे के विवाद के बाद पड़ोसी का चाकू हमला, तीन घायल
Kota, Rajasthan:कोटा में पड़ोसी का खूनी तांडव, पैसे के विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला कोटा शहर के लाडपुरा थाना क्षेत्र स्थित करबला इलाके में पैसे के लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पड़ोसी द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए。 पीड़ित इमरान खान ने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी शराब के नशे में उनके घर के बाहर पहुंचा और पैसों के विवाद को लेकर कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर इमरान खान पर हमला कर दिया。 इमरान को बचाने के लिए उनके भाई माशू खान और आशिक खान मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया。 पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर उनकी बहन की सोने की अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई。 पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
देवरिया के ओवरब्रिज पर गड्ढा, बरसात में धसنے से बड़ा हादसा खतरा
Deoria, Uttar Pradesh:त्रिपुरेश पति त्रिपाठी लोकेशन..देवरिया ओवर ब्रिज पर गड्ढे ने प्रशासनिक लापरवाही उजागर कर दिया है। यह गड्ढा लगातार तीन बार भरा जा चुका है। लेकिन बरसात होते ही फिर यह गड्ढा धस गया। बड़े हादसे की आशंका है। सलेमपुर से विधायक और प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि इस गड्ढे को तुरंत भरा जाए, पर मामूली सी प्रक्रिया पूरी कर ली गई और आज यह गड्ढा बड़े गड्ढे का रूप ले लिया है। सलेमपुर विधानसभा में ओवर ब्रिज यूपी-बिहार को जोड़ता है। इस ओवर ब्रिज पर हजारों भारी वाहन गुजरते हैं। प्रशासनिक लापरवाही के कारण यहां कभी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह गड्ढा जानलेवा है और कभी बड़ा हादसा हो सकता है।0
0
Report
छात्र की बाइक दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,मोह साहूकारा मे ब्रिटिश में पढ़ने आए छात्र करन कश्यप की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में एक युवक बेखौफ होकर बाइक ले जाता दिख रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंडा निवासी शिव कुमार के पुत्र करन कश्यप रोज की तरह ब्रिटिश अकादमी पढ़ने आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अकादमी के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा और कुछ ही सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक पहले रेकी करता है, फिर मौका देखकर बाइक स्टार्ट कर ले जाता है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप है। पूरनपुर,,मोह साहूकारा मे ब्रिटिश में पढ़ने आए छात्र करन कश्यप की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में एक युवक बेखौफ होकर बाइक ले जाता दिख रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंडा निवासी शिव कुमार के पुत्र करन कश्यप रोज की तरह ब्रिटिश अकादमी पढ़ने आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अकादमी के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा और कुछ ही सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक पहले रेकी करता है, फिर मौका देखकर बाइक स्टार्ट कर ले जाता है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप है।0
0
Report
Advertisement
