icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ECI ने रेखा गुप्ता की एंट्री AC-14 शालीमार बाग में शामिल करने की पुष्टि

New Delhi, Delhi:चुनाव आयोग ने बताया कि चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ियों की सूची में नाम आने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक नोटिस जारी किया गया था। उनके तथ्यों और दस्तावेजों की जांच के बाद, उनकी एंट्री को सही मान लिया गया है और इसे AC-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जिसे 4 नवंबर, 2026 को प्रकाशित किया जाना है। सोशल मीडिया पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (Special Intensive Revision) के दौरान नोटिस जारी किए जाने के बारे में खबरें आई हैं। इस संबंध में सूचित किया जाता है कि मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) 2026 के दौरान, विधानसभा क्षेत्र 14 (शालीमार बाग) में पंजीकृत मतदाता, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से संबंधित एंट्री की पहचान 'एन्यूमरेशन फॉर्म' (गणना प्रपत्र) में दी गई जानकारी के आधार पर 'तार्किक विसंगतियों' (logical discrepancies) की सूची में की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुसार, मतदाता को नोटिस जारी किया गया और नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा भौतिक फील्ड सत्यापन (physical field verification) किया गया। मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों और दस्तावेजों के उचित सत्यापन के बाद, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की एंट्री को मान्य कर दिया गया है और इसे AC-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। इस सूची का आधिकारिक प्रकाशन 4 नवंबर, 2026 को होना है (जैसा कि ECI द्वारा जारी कार्यक्रम में बताया गया है)। आयोग एक पारदर्शी, भागीदारीपूर्ण और समावेशी पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 'कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो'।
0
0
Report

पटना में त्योहार से पहले 15 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी तेज

Patna, Bihar:पटना में त्योहारों से पहले शहर की सड़कों को रोशन करने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के साथ ही करीब 15 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में करीब छह महीने का वक्त लग सकता है। ऐसे में त्योहारों के दौरान शहर में रोशनी की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं。 पटना की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है。 त्योहारों से पहले खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ ही जरूरत के मुताबिक नई लाइटें लगाई जाएंगी。 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए फील्ड में टीमों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 कर दी गई है। हर टीम में ड्राइवर, बिजली मिस्त्री और हेल्पर शामिल हैं। टीमों को जरूरी उपकरणों से लैस पिकअप वैन भी उपलब्ध कराई गई है。 नगर निगम की पांच अलग-अलग टीमें भी फील्ड में निगरानी कर रही हैं। इन टीमों में बिजली मिस्त्री और सहायक शामिल हैं, जो पहले से लगी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की जांच कर रहे हैं。 नगर निगम ने फिलहाल रोजाना औसतन 650 से 700 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का लक्ष्य रखा है। जो लाइटें मरम्मत के बाद भी बार-बार खराब हो रही हैं, उन्हें बदलने की तैयारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

डभरा थाना: अवैध विद्युत तार बिछाने के मामले में चंद्रशेखर चन्द्रा गिरफ्तार

Sakti, थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध रूप से विद्युत तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किए जाने से रोहित कुमार बरेठ की मृत्यु के मामले में थाना डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्द्रशेखर चन्द्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की है। मवेशी चराते समय चन्द्रशेखर चन्द्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंच गया। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना डभरा पुलिस द्वारा तत्काल मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मृत्यु विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा विद्युत तार में करंट प्रवाहित किए जाने की बात स्वीकार की गई। आरोपी के कब्जे से 02 नग सिल्वर रंग के तार, लगभग 100 मीटर एवं 02 नग लोहे की नंगी जीआई तार, लगभग 150 मीटर, कुल सामग्री को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया तथा प्रकरण में आरोपी चंद्रशेखर चन्द्रा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है。
0
0
Report

अलीराजपुर कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे

Alirajpur, Madhya Pradesh:कलेक्टर नीतू माथुर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भेजी जा रही है फ्रेंड रिक्वेस्ट। प्रशासन ने जारी किया अलर्ट अलीराजपूर। अलीराजपूर कलेक्टर नीतू माथुर के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर अज्ञात हैकरों द्वारा एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। हैकर इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए जिले के कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर नीतू माथुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस प्रकार की फर्जी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी तरह के झांसे या पैसों की मांग के शिकार होने से बचें। कलेक्टर की नागरिकों से सतर्क रहने की अपील: कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उनके नाम से फर्जी आईडी द्वारा मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है, तो उसे तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर पुलिस को दें। प्रशासन द्वारा उक्त फर्जी आईडी को बंद करवाने और आरोपी साइबर ठगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस एवं साइबर सेल को निर्देश दे दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

गणेश विसर्जन पर डीजे बंद: महिलाओं समेत भारी हंगामा, थाने तक पहुंचा प्रदर्शन

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर गणेश विसर्जन में डीजे बंद कराने के बाद हुआ हंगामा भारी संख्या में महिला और पुरुष ने थाने में आकर किये हंगामा महिलाओं ने थाना प्रभारी के साथ जमकर किये बहस करीब घंटे भर थाना परिसर में चलता रहा हंगामा कुछ महिलाएं थाने में आकर बैठ गई पुलिस की समझाइस के बाद नगरवासियों का गुस्सा हुआ शांत रामानुजगंज नगरपालिका क्षेत्र के खोपा महुआ वार्ड से कन्हर नदी में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे वार्डवासी,तभी लरंगसाय चौक में पुलिस ने बंद कराया था डीजे जिसके बाद नगरवासियों ने किया विरोध रामानुजगंज थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

प्रताड़ना के कारण किटनाशक सेवन से मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sakti, सक्ती जिले के चौकी अडभार थाना मालखरौदा के मृतिका आरती गबेल कि मर्ग डायरी कि जांच दौरान मृतिका के परिजनो का कथन लेख किया गया। आरती गवेल की शादी बंजारी निवासी राहुल गवेल के साथ हुई थी जो शादी के बाद से मृतिका के पति राहुल गवेल सास शांति बाई ससुर शशी गवेल तीनों एक राय होकर मृतिका को तू अनाथ है बहरी है कुछ लायी नही है किसी दूसरे जगह से शादी करते तो दहेज मिलता बोलकर प्रताडित करते थे। जिससे मृतिका प्रताडित होकर किटनाशक कि सेवन करने से ईलाज दौरान जिला अस्पताल कोरबा में मौत हो गयी है। मर्ग जांच पर आरोपीगण 01 राहूल गवेल सास शांति बाई गवेल ससुर शशी कुमार गवेल सभी के विरूद्ध अपराध बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही कर आज दिनांक आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है。
0
0
Report

गर्भवती महिला की मौत के खिलाफ अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, लापरवाही के आरोप

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - गर्भवती महिला की मौत पर जयपुर के सिरसी रोड मेट्रोपॉलिटन अस्पताल के बाहर धरना अस्पताल पर ईलाज में लापरवाही के आरोप कल सुबह पेट दर्द की शिकायत के साथ गर्भवती महिला पहुंची थी अस्पताल परिजनों के आरोप, म Metropolis अस्पताल स्टाफ ने समय से नहीं दिया मरीज पर ध्यान मरीज की हालत खराब होने पर किया गया अन्य निजी अस्पताल में रैफर वहाँ से एसएमएस फिर महिला अस्पताल, जहाँ हो गई मरीज की मौत विवाहिता के परिजन और अन्य लोग अस्पताल के बाहर कर रहे प्रदर्शन वैशाली नगर थाना पुलिस को लिखित में दी गई शिकायत सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर
0
0
Report
Advertisement

1 अक्टूबर से BAA अनिवार्य: आधार बायोमेट्रिक से LPG कीमत तय

Jaipur, Rajasthan:अब गैस सिलेंडर लेने से पहले सिर्फ बुकिंग नंबर नहीं, आधार का बायोमेट्रिक भी मायने रखेगा। 1 अक्टूबर से रसोई का यह नया हिसाब लागू होने जा रहा है। बायोमेट्रिक पूरा है तो आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन बाकी है तो सामान्य घरेलू दर पर सिलेंडर लेने का रास्ता रुक जाएगा। बायोमेट्रिक नहीं कराना चाहते हैं तो LPG मिलेगी, मगर बिना सब्सिडी बाजार भाव पर 5 या 10 किलो के सिलेंडर में। देश के करीब 90% उपभोक्ता यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। राजस्थान में करीब 30 लाख कनेक्शन अभी बाकी बताए जा रहे हैं। यानी अब आधार का अंगूठा सिर्फ पहचान नहीं बताएगा...आपकी रसोई में गैस किस व्यवस्था और किस कीमत पर पहुंचेगी, यह भी तय करेगा. घर में LPG सिलेंडर खत्म होने पर अगर आप सामान्य घरेलू दर पर अगला रिफिल चाहते हैं तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपके गैस कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी हुआ है या नहीं....1 अक्टूबर 2026 से BAA पूरा नहीं होने पर रेगुलेटेड रिटेल प्राइस (RSP) और लागू सब्सिडी के साथ घरेलू LPG रिफिल बुक नहीं हो सकेगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। यानी आम उपभोक्ता के सामने अब दो रास्ते हैं। पहला बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी पूरा कराएं और पहले की तरह सामान्य व्यवस्था में घरेलू LPG लेते रहें। दूसरा अगर आधार बायोमेटिक नहीं कराना चाहते या नहीं करा सकते हैं तो LPG मिलना पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन उन्हें तेल कंपनी के डिजिटल चैनल पर इसका विकल्प दर्ज कराना होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर बिना सब्सिडी बाजार मूल्य पर 5 किलो या 10 किलो सिलेंडर दिया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता BAA करा चुके हैं। यह कुल उपभोक्ताओं का 89.9% है। राजस्थान में करीब 30 लाख घरेलू कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी लंबित होने का आंकड़ा सामने आया है. आम आदमी समझे—1 अक्टूबर से क्या होगा? मान लीजिए आपके घर में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर आता है और आपने BAA करा रखा है। आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा। पहले की तरह रिफिल बुक करा सकेंगे। लेकिन BAA बाकी है तो RSP और लागू सब्सिडी के साथ रिफिल बुकिंग BAA पूरा होने के बाद ही शुरू होगी। इसका मतलब कनेक्शन हमेशा के लिए काटा नहीं जा रहा। प्रमाणीकरण पूरा करते ही सामान्य व्यवस्था बहाल हो सकेगी. घर बैठे भी हो सकता है BAA, डिलीवरी बॉय भी कर सकेगा। LPG उपभोक्ता को जरूरी नहीं कि गैस एजेंसी के चक्कर ही लगाने पड़ें। सरकार ने तीन प्रमुख तरीके दिए हैं। सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के जरिए, गैस एजेंसी/डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से घर बैठे। इंडेन उपभोक्ता IndianOil ONE, भारत गैस उपभोक्ता HelloBPCL और HP Gas उपभोक्ता HP PAY के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. सात बार बढ़ी डेडलाइन, अब 1 अक्टूबर से कीमत से जुड़ जाएगा BAA। BAA की प्रक्रिया अचानक लागू नहीं की गई है। उपभोक्ताओं को पहले 30 जून 2026 तक इसे पूरा करने को कहा गया था। इसके बाद समय सीमा क्रमशः 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और आखिर में 14 सितंबर तक बढ़ाई गई। अक्टूबर 2023 से तेल कंपनियां अभियान चला रही हैं और सरकार के मुताबिक अब तक 12 करोड़ से ज्यादा SMS और WhatsApp संदेश भी भेजे गए हैं. आपकी रसोई का सीधा हिसाब: BAA हो चुका है- कुछ नहीं करना, रिफिल पहले की तरह। BAA नहीं हुआ- 1 अक्टूबर से रेगुलेटेड रिटेल प्राइस+लागू सब्सिडी वाला रिफिल लेने के लिए पहले BAA। BAA नहीं कराना चाहते/नहीं करा सकते-तेल कंपनी के डिजिटल चैनल पर विकल्प दर्ज कराएं। स्थानीय उपलब्धता के अनुसार बाजार भाव पर 5 या 10 किलो LPG मिलेगी, सब Subsidy नहीं। कनेक्शन हमेशा के लिए बंद?- नहीं। BAA पूरा होने के बाद RSP पर रिफिल बुकिंग फिर शुरू हो सकती है. सरकार का तर्क-फर्जी कनेक्शन,कमर्शियल इस्तेमाल रोकना। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि हर घरेलू कनेक्शन को आधार-प्रमाणित उपभोक्ता से जोड़ने से डुप्लीकेट व अपात्र कनेक्शन हटाने और घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर के व्यावसायिक या औद्योगिक इस्तेमाल की ओर डायवर्जन रोकने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि व्यवस्था का उद्देश्य वास्तविक परिवार को LPG से वंचित करना नहीं है. बहरहाल,अब गैस कनेक्शन में सिर्फ मोबाइल नंबर और पता अपडेट होना काफी नहीं होगा, आधार का बायोमेट्रिक भी तय करेगा कि आपकी रसोई तक सिलेंडर किस कीमत पर पहुंचेगा। 1 अक्टूबर से नियम बदल रहा है BAA है..तो घरेलू सिलेंडर की सामान्य व्यवस्था जारी रहेगी, नहीं है तो पहले प्रमाणीकरण कराना होगा। यानी महीने का कैलेंडर बदलने से पहले गैस कनेक्शन का स्टेटस देख लेना जरूरी है, वरना अगली बुकिंग के वक्त रसोई का बजट और इंतजार दोनों बढ़ सकते हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top