450001
नवागत निगम आयुक्त ने प्रेस वार्ता लेकर दी जानकारी
Khandwa, Madhya Pradesh:नगर निगम आयुक्त प्रियंका पटेल ने अपनी जॉइनिंग के दूसरे दिन कहा कि वह शहर के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगी। उन्होंने बताया कि जनता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शहर को तेजी से विकास की ओर ले जाया जाएगा। प्रियंका पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और शहर की जलापूर्ति व्यवस्था उनकी प्राथमिकताओं में है। अमृत योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने शहरवासियों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील की और भरोसा दिलाया कि शहर को पानी पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नंदवाण के खेत में बर्र हमले में एक बुजुर्ग की मौत, कई घायल
डीडवाना के नंदवाण गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में काम कर रहे लोगों पर बर्र (मधुमक्खियों) के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान बुजुर्ग पति पर मधुमक्खियों का भीषण हमला देखकर घबराई पत्नी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदवाण गांव के एक खेत में कुछ लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक वहां बर्र और मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले की चपेट में आने से करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां काम कर रहे बुजुर्ग मानसिंह पर मधुमक्खियों के पूरे झुंड ने धावा बोल दिया। अपने पति मानसिंह को मधुमक्खियों से घिरा और उन पर जानलेवा हमला होते देख पास ही खड़ी उनकी पत्नी रतन कंवर बुरी तरह घबरा गईं। पति पर हुए इस भयानक हमले के सदमे और डर के कारण रतन कंवर को मौके पर ही दिल का दौरा पड़ गया और वह अचेत होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में अचेत रतन कंवर और घायल मानसिंह सहित अन्य लोगों को डीडवाना के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद रतन कंवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए बुजुर्ग मानसिंह और अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना के बाद से नंदवाण गांव और पीड़ित परिवार में शोक की लहर छा गई है।0
0
Report
झुंझुनूं के सौरभ कस्वां ने 31 अंक से भारत को क्वार्टर फाइनल दिलाया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं के छोरे सौरभ कस्वां का चीन में जलवा कायम फिलीपींस को अकेले दम पर दिलाई भारत को ऐतिहासिक जीत अटैक, सर्विस, ब्लॉक में फिलीपींस का नहीं मिला जवाब सौरभ ने अकेले 31 अंक, बने प्लेयर ऑफ द मैच लगातार तीसरे मैच में सौरभ का धाकड़ प्रदर्शन जारी भारत ने फिलीपींस को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश अब क्वार्टर फाइनल में जापान से होगी भारतीय टीम की टक्कर चीन में आयोजित अंडर-18 एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झुंझुनूं जिले के पिलानी निवासी सौरभ कस्वां का शानदार प्रदर्शन लगातार तीसरे मैच में भी जारी रहा। मंगलवार को फिलीपींस के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में सौरभ ने ऐसा दमदार खेल दिखाया कि फिलीपींस की टीम उनके आक्रमण का कोई जवाब नहीं ढूंढ़ सकी। सौरभ के सनसनीखेज प्रदर्शन की बदौलत भारत ने फिलीपींस को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच में सौरभ कस्वां ने 31 अंक जुटाए और भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े नायक बने। उनके सटीक अटैक, धारदार सर्विस, मजबूत ब्लॉक और निर्णायक डिफेंस ने पूरे मुकाबले में फिलीपींस की टीम को लगातार दबाव में रखा। हर महत्वपूर्ण मौके पर सौरभ ने टीम के लिए अंक जुटाए और भारत को यादगार जीत दिलाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सौरभ के पिता जितेंद्र कस्वां ने बताया कि सौरभ लगातार तीसरे मैच में भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने बहरीन के खिलाफ 16, ईरान के विरुद्ध 21 और फिलीपींस के खिलाफ 31 अंक हासिल किए हैं। इस तरह तीन मुकाबलों में सौरभ अब तक 68 अंक अपने नाम कर चुके हैं। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में बहरीन को 3-1 से हाराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में ईरान से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत ने फिलीपींस को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है, जहां गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में जापान से मुकाबला होगा। विशेष बात यह है कि राजस्थान से भारतीय टीम में सौरभ कस्वां एकमात्र खिलाड़ी हैं। चीन में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन से न केवल पिलानी और झुंझुनूं बल्कि पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों को अब उम्मीद है कि सौरभ की इसी लय के दम पर भारतीय टीम चैंपियनशिप में और बड़ा इतिहास रचेगी।0
0
Report
झज्जर भाजपा कार्यालय पहुंचकर ओमप्रकाश धनखड़ ने नंदकिशोर जी को श्रद्धांजलि दी
Jhajjar, Haryana:झज्जर में भाजपा पार्टी कार्यालय कमलम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़। मीडिया से रूबरू होते हुए अध्यक्ष नंदकिशोर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की; बाद में मीडिया से रूबरू हुए। नंदकिशोर जी के कार्यों कि सहारणा भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने की0
0
Report
Advertisement
भोपाल में MBA छात्रों की स्कॉलरशिप घोटाला: करोड़ों का फर्जीवाड़ा, पुलिस- FIR की तैयारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में MBA छात्रों की स्कॉलरशिप के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा ज़ी न्यूज़ की पड़ताल में पता चला academy of management कॉलेज में ज्यादातर समय ताला जड़ा रहता है सिर्फ परीक्षा के समय ही कॉलेज में बच्चे नजर आते हैं हमने कॉलेज के अंदर जाने और प्रोफेसर से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन कॉलेज के गेट पर ही ताला लगा मिला। कॉलेज डायरेक्टर विनय मल्होत्रा से भी हमने बातचीत करने की कोशिश की। विनय मल्होत्रा के घर पहुंचे; घर के गेट पर एक शख्स हमें मिलता है जो विनय मल्होत्रा का रिश्तेदार बताता है। संवाददाता ने विनय मल्होत्रा के बारे में पूछा तो पहले शख्स ने कहा कि मैं परमिशन लेकर आता हूं फिर बाद में आकर कहता है कि वह घर पर मौजूद नहीं है। स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर शख्स ने कहा बैंक वालों का आपस का मैटर था हमें झूठा फसाया जा रहा। वही इस पूरे स्कॉलरशिप घोटाले में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि जिन कॉलेजों ने मिलकर धोखाधड़ी की है बैंक ने अपनी ओर से FIR करवाई है, उन पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे।0
0
Report
गरियाबंद के वार्ड 7-8 में डायरिया प्रकोप, निजी बोर के पानी से स्वास्थ्य संकट
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान गरियाबंद. वार्ड क्रमांक 7 और 8 में डायरिया का प्रकोप; स्वास्थ्य विभाग की जांच में 120 घरों से 40 उल्टी-दस्त के मरीज मिले. जांच से पता चला कि निजी बोर के पानी के पीने से लोगो की सेहत बिगड़ी. मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. BMO डॉक्टर स्नेहलता हुमने टीम के साथ वार्ड में पहुंचकर स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगो की जाँच कर रहे हैं. फिलहाल नए मरीज नहीं मिले; स्थिति नियंत्रण में है. नगर पंचायत के टैंकर से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है. लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने की अपील की गई है.0
0
Report
Nazeem Khan: राजनीतिक विश्लेषक की भूमिका पर नई बहस
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
पन्ना के रास्ते पर बाघ का सड़क पार करना वीडियो वायरल
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में बाघ का सड़क किनारे या सड़क पर दिख जाना एक सामान्य सी बात है। आज ऐसा ही कुछ नजर एनएमडीसी की रोड पर देखने के लिए मिला । जहां राहगीरों ने बाघ के विचरण का वीडियो बनाया। पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा में विचरण कर रहे इस बाघ ने पहले जंगल के अंदर चहल कदमी की। इसके बाद सुरक्षा दीवार को पार करके मुख्य सड़क पर आ गया और सड़क को पार करता हुआ पुनः जंगल में चला गया। इस रोमांचकारी दृश्य को राहगीरों ने अपने कमरे में कैद किया। और अब यह वीडियो बहुत अधिक वायरल हो रहा है0
0
Report
खनिज विभाग ने अवैध रेत- मिट्टी खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई शुरू की
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई गनियारी इलाके के मुक्ति धाम के पास अवैध रेत-मिट्टी उत्खनन करते बिना नंबर की जेसीबी की गई जब्त खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को पुलिस चौकी सासन में खडा कराया अधिकारियों के मुताबिक मौके से खनिज की मात्रा का किया जा रहा है आंकलन जब्त वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत की जा रही है वैधानिक कार्रवाई अवैध खनन पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई है जारी0
0
Report
खंडवा विधायक का ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड: 1000 करोड़ विकास और कुंडों का जीर्णोद्धार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने आज जनता के सामने अपने ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मीडिया के सामने उन्होंने शासन की ओर से विधायकों को दी जाने वाली राशि के बदले अपनी विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को ध्यान में रखते हुए ही अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचे उसी को ध्यान में रखते हुए राशि को आवश्यक विकास कार्यों पर खर्च किया गया। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिली 15 करोड़ रुपए की विशेष निधि से शहर के प्राचीन कुंडों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के चार प्रमुख कुंडों को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है ताकि धार्मिक और पर्यटन महत्व भी बढ़े। विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में लगभग 1000 करोड रुपए के कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू हुए हैं। जो काम अभी अधूरे हैं, उन्हें भी शेष कार्यकाल में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि खंडवा की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं लंबे समय से खराब पड़ी खंडवा-मूंदी सड़क के सुधार के लिए भी शासन स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि निमाड़ क्षेत्र का संभागीय मुख्यालय खंडवा में स्थापित हो इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के साथ रिश्ते के मामा पर छेड़छाड़ का मामला; आरोपी गिरफ्तार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते के मामा पर गलत नीयत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते के मामा रमेश कुर्रे द्वारा कथित तौर पर गलत नीयत से छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन सीधे पत्थलगांव थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी रमेश कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
आमिर खान की तीसरी शादी पर फतوا बने विवाद, धार्मिक और राजनीतिक बहस तेज
Aligarh, Uttar Pradesh:बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.. मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना इफराहीम हुसैन की ओर से आमिर खान को लेकर फतवा जारी किए जाने का दावा किया गया है हालांकि, आमिर खान की ओर से इस पूरे विवाद और फतवे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.. मामला अब धार्मिक बहस के साथ सियासी चर्चा का विषय भी बन गया है0
0
Report
जयपुर गैस सिलेंडर कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर पूरी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुरगैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई DSO प्रियव्रत सिंह चारण की अगुवाई में सतर्कता दल का अभियान। देविका नगर, बिंदायका रोड पर अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़। मौके से 45 घरेलू-व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 4 बांसुरी जब्त। ऑटो रिक्शा से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 12 घरेलू सिलेंडर जब्त। खातीपुरा स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई। घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग का मामला पकड़ा। कार्रवाई में 9 घरेलू सिलेंडर और रेगुलेटर-रबर पाइप जब्त। कुल 66 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त। 4 बांसुरी और 1 रेगुलेटर रबर पाइप भी बरामद। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया। अवैध रिफिलिंग, भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी।0
0
Report
Advertisement
नूंह पुलिस ने थार-ट्रैक्टर स्टंट मामले में दोनों वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
Nuh, Haryana:वायरल थार-ट्रैक्टर स्टंट मामले में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार, आरोपियों ने मांगी माफी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए थार गाड़ी और ट्रैक्टर के खतरनाक स्टंट मामले में नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा दोनों चालकों को हिरासत में लिया है। चालकों की पहचान थार चालक अनवर पुत्र अब्दुल हफीज निवासी हसनपुर बिलोंडा तथा ट्रैक्टर चालक शाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गांव अगोंन के रूप में हुई है। यह मामला फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव अगोंन का है, जहां कुछ युवकों ने थार और ट्रैक्टर की ताकत आजमाने के लिए दोनों वाहनों को टोचन से बांधकर सार्वजनिक सड़क पर खींचतान का खतरनाक स्टंट किया था। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था । वीडियो सामने आने के बाद मामलें पर संज्ञान लेते हुए नूंह पुलिस ने जांच शुरू की और वायरल वीडियो के आधार पर दोनों वाहनों तथा उनके चालकों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार और ट्रैक्टर को बरामद कर लिया तथा दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है । नूंह पुलिस ने आम लोगों, विशेषकर युवाओं से सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
फरीदाबाद में भीषण गर्मी से राहत, शाम को मौसम बदला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे भीषण गर्मी से मिली राहत, फरीदाबाद में शाम को बदला मौसम का मिजाज फरीदाबाद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शहर के कई इलाकों में हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।0
0
Report
सरगजा में झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या ग्रामीण मरीजों के लिए खतरा
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या ने ग्रामीण मरीजों की जान से खिलवाड़ करने पर आमादा हैं। अंबिकापुर शहर से लगे सकालो स्थित एक घर में अवैध क्लीनिक संचालित किया जा रहा है, जहाँ मरीजों को लेटाकर स्लाइन बोटल चढ़ाया जा रहा है. रोजाना कई मरीजों का इलाज इसी तरह से किया जाता है. इससे साफ जाहिर होता है कि किस तरह से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इस क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील बंद की कार्रवाई भी की गई थी. बावजूद इसके फिर से अवैध क्लिनिक के रूप में फिर से लोगों का इलाज किया जा रहा है. पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या में इजाफा देखा तो गया है, लेकिन समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर अवैध क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है. आपको जानकारी दी गई है, उसके अनुसार आने वाले दिनों में मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
