450001
आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के कोतवाली थाने में आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर के नेतृत्व में यह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। आगामी त्यौहार को लेकर इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर खंडवा एडिशनल एसपी ने कई तरह के सभी को निर्देश दिए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर खीरी में नाबालिग के साथ तीनों का दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद इलाके के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी से तीन आरोपियों द्वारा सामूहिक यौन शोषण का आरोप लगा है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। और देखते ही देखते 5 महीने बीत गए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे प्रकरण में मामला दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 महीने पूर्व उसकी पुत्री गन्ने के खेत में साँच के लिए गई थी। वहीं पहले से मौजूद तीन आरोपियों जिनकी उम्र 55 साल से ऊपर बताई जा रही है उन लोगों ने किशोरी को खेत में खींच लिया और तीनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और किशोरी को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के दबाव में लोक लाज के मारे डरी सहमी किशोरी ने पूरी बात घर पर नहीं बताई। लेकिन जब उसे यह पता चला कि वह 5 महीने से गर्भवती है तो उसने पूरी बात घर वालों को बताई जिसके बाद परिजनों ने थाने पर जाकर पूरे मामले में शिकायत की।0
0
Report
दान पेटी में अर्जी: मां दन्तेश्वरी के दरबार से लंबित सड़क पूरी कराने की मांग
Dantewada, Chhattisgarh:बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के मंदिर में दान पेटी खोली गई तो श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई नकदी और अन्य सामग्री के साथ एक ऐसी अर्जी भी मिली, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। यह अर्जी दंतेवाड़ा शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर डेंंगलरास गांव तक सड़क बनवाने के लिए लगाई गई थी। 21 साल से अधूरी पड़ी करीब 4 किलोमीटर सड़क को पूरा कराने की मांग को लेकर सरपंच और ग्रामीणों ने अब मां दन्तेश्वरी के दरबार में गुहार लगाई है। कतियाररास से डेंंगलरास तक बनने वाली यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जानी थी। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क का काम फेस-वन में डब्ल्यूबीएम स्तर तक हुआ, लेकिन इसके बाद पक्का निर्माण नहीं हो सका। बारिश के दिनों में सड़क की हालत और खराब हो जाती है, जिससे गांव तक आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अधूरी होने के कारण जरूरी सामान लाने से लेकर बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने तक काफी परेशानी होती है। खास बात यह है कि करीब एक महीने पहले ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत नेताओं के पोस्टर लेकर ग्रामीण पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचे थे और अधिकारियों से सड़क पूरी कराने की मांग की थी। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक जब सरकारी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई, तो आखिरकार उन्होंने मां दन्तेश्वरी के दरबार में अर्जी लगाई और इसे दान पेटी में डाल दिया। मंदिर समिति ने अर्जी पढ़ने के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार उसे नदी में विसर्जित कर दिया।0
0
Report
भोपाल में बृज गोपाल लोया बने बीजेपी मीडिया प्रभारी
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बृज गोपाल लोया बने बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनने पर रिक्त था पद0
0
Report
Advertisement
अनिल बलूनी की जिम्मेदारी बढ़ी, कम्युनिकेशन विभाग के कॉर्डिनेटर नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:अनिल बलूनी की जिम्मेदारी बढ़ी बलूनी को कम्युनिकेशन विभाग का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया मीडिया विभाग और सोशल मीडिया विभाग को करेंगे कोऑर्डिनेट0
0
Report
गंगरार में 70वीं जिला स्तरीय हॉकी-शतरंज प्रतियोगिता का चार दिवसीय उद्घाटन
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की हॉकी एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का चार दिवसीय आगाज हुआ। स्टर्लिंग एकेडेमी गंगरार में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 59 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें शतरंज की 42 और हॉकी की 17 टीमें शामिल हैं। सांसद सीपी जोशी ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद खेल ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख भेरूसिंह चौहान ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। सांसद सीपी जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतिभा प्रदर्शन का आह्वान किया।0
0
Report
खर्रा: भाजपा की रिकॉर्ड जीत, कांग्रेस अब राजस्थान की जनता से नहीं मिलेगी माफी
Jaipur, Rajasthan:मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत पर कांग्रेस पर जमकर तंज कसे हैं. जी मीडिया से खास बातचीत में खर्रा ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को जनता ने उसके pापों की सजा दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितना भी प्रायश्चित कर ले, राजस्थान की जनता उन्हें अब कभी माफ नहीं करेगी. खर्रा ने दावा किया कि भाजपा की जीत का सिलसिला पंचायत चुनाव से लेकर अगले विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
CBN ने 156.650 किलो डोडा चूरा के साथ गुजरात नंबर की कार पकड़ी
Begun, Rajasthan:मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। CBN टीम ने कपासन तहसील के टाना गांव में भिंडर-रामगढ़ रोड पर एक होंडा अमेज कार को रोककर तलाशी ली। कार्रवाई के دوران कार से अवैध डोडा चूरा के 9 बैग बरामद हुए, जिनका कुल वजन 156.650 किलोग्राम है। CBN को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात नंबर की कार से मंगलवाड़ क्षेत्र से बालोतरा की ओर डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। टीम ने करीब 15 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। कार रुकने के बाद चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार और डोडा चूरा जब्त कर आगे की जांच जारी है।0
0
Report
सोनीपत के गांव से उभरा काला जठेड़ी, गैंगस्टर बनने की कहानी
Sonipat, Haryana:सोनीपत का यही वो जठेड़ी गांव है जहां कभी संदीप नाम का एक सीधा-साधा लड़का रहता था... लेकिन साल 2004 में जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद इसी गांव के नाम से उसे पहचान मिली काला जठेड़ी... आज ये गांव देश के कुख्यात गैंगस्टरों में से एक के नाम से जाना जाता है... जो तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे से भी दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में अपना सिंडिकेट चला रहा है... अपराध की इस कहानी ने इस शांत गांव की पहचान को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया है...0
0
Report
पटना में आयुर्वेद दिवस: AI से आयुर्वेद को आगे बढ़ाने का अवसर
Patna, Bihar:बिहार का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए और आयुर्वेद चिकित्सा को आगे बढ़ाने में AI के उपयोग की बात की आज के समय में लोगों के खान-पान से काफी बीमारियां हो रही है इसका बचाव आयुर्वेद है लोग आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़कर अपने स्वास्थ्य को ठीक रखा सकते हैं0
0
Report
Advertisement
बेतिया-लौरिया मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौत
Bettiah, Bihar:Anchor ____ बेतिया से बड़ी खबर है जहां सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना लौरिया बेतिया मुख्यमार्ग की है जरिया बंगाली माई के स्थान के समीप यह बड़ा हादसा हुआ है बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई तीनों युवक एक ही गांव के बताए जा रहे है तीनों युवक लखनपुर पंचायत के जवाहरपुर गांव के रहने वाले थे तीनों युवक बेतिया जा रहे थे तीनों मृत युवकों का नाम साहिल आलम सुंदर कुमार और याकूब आलम बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्म के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है0
0
Report
बेगूं में 70वीं जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, कपासन ने खिताब जीता
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापरा में आयोजित चार दिवसीय 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर की 56 टीमों के करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चार दिनों के दौरान कुल 22 मुकाबले खेले गए। अंतिम दिन स्वामी विवेकानंद राज्य मॉडल स्कूल कपासन और केपीएस आकोला के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में कपासन की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आकोला की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंकित सामरिया ने विजेता और उपविजेता टीम को पारितोषिक वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।0
0
Report
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जीबी पंत ने दवाओं की उपलब्धता पर क्या कहा? सोमवार तक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा
New Delhi, Delhi:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जीबी पंत अस्पताल पहुंचे। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता को लेकर MS एवं HODs के साथ बैठक की गई और दवाओं की उपलब्धता के लिए सोमवार तक समय दिया गया। मंत्री ने फार्मेसी तक पहुंचे लोगों से बातचीत की और जिन दवाइयों की आपूर्ति नहीं हो रही थी, उन्हें स्थानीय आदि से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अगर किसी मरीज को दवा सोमवार तक नहीं मिली, तो वह सीधे उन्हें कॉल कर सकता है और वहां मौजूद अधिकारी जवाब देंगे। Zee News के जरिए उपलब्ध एक्सक्लूसिव तस्वीरों में अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता के बारे में चर्चा की गई और कहा गया कि 95–97 प्रतिशत दवाइयां अस्पताल में हमेशा उपलब्ध रहती हैं। डॉक्टर कभी-कभी जूनियर होने के कारण कुछ दवाइयों के विकल्प लिख देते हैं; इसके कारण कुछ दवाइयों का समस्या आ जाती है, लेकिन पूरी कोशिश है कि मरीजों तक दवाइयां समय पर पहुंचें और उपलब्ध न हों तो वैकल्पिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।0
0
Report
Advertisement
कोरबा: 1 घंटे की बारिश ने SECL गेवरा खदान में तबाही, रेस्ट सेल्टर बहा
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- मंगलवार को हुई 1 घंटे की बारिश ने SECL गेवरा खदान में मचाई तबाही, बारिश के तेज बहाव और मलबे के बहाव में बहा रेस्ट सेल्टर, सेल्टर के बहने का वीडियो आया सामने, वीडियो में क़ैद हुआ पानी के तेज बहाव और मलबे के साथ सेल्टर गिरा खाई में, खदान में कर्मचारियों के उपयोग के लिए बनाया गया था रेस्ट सेल्टर, गनीमत रही हादसे के वक्त कोई भी मौजूद नही था सेल्टर में...0
0
Report
गोपालगंज में हाई स्कूल प्राचार्य पर हमला: वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में उच्य विद्यालय में घुसकर कुछ लोगो ने प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बीइओ को जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया है घटना बीते कल मंगलवार बरौली थानाक्षेत्र के उच्य विधायक बघेजी की है जहाँ प्रधानाध्यापक संजय त्रिवेदी की कुछ लोगो ने स्कूल में घुसकर पिटाई कर दी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्कूल कैम्पस में प्रधानाध्यापक को दौड़ाकर पीटा जा रहा है वीडियो में पिटाई करने वाले युवक छेड़खानी की बात कर रहे हैं वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय ने बीईओ बरौली को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है डीईओ ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के बाद दोषियों पर करवाई की जाएगी बाइट-अमरेंद्र पांडेय, डीईओ, गोपालगंज0
0
Report
जळगाव में दुपहर बाद मुसळधार बारिश, लोगों में राहत की लहर
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr - जळगाव शहरासह जिल्ह्यातील काही भागांमध्ये आज दुपारनंतर मुसळधार पावसाने हजेरी लावली आहे. गेल्या दीड महिन्यापासून पावसाने पाठ फिरवली होती मात्र, आज अचानक झालेल्या पावसामुळे नागरिकांना काहीसा दिलासा मिळाला आहे. जळगाव शहरात सुमारे 35 मिनिटे मुसळधार पाऊस झाला. अनेक दिवसांच्या प्रतीक्षेनंतर पाऊस झाल्याने वातावरणात गारवा निर्माण झाला, मात्र अचानक आलेल्या पावसामुळे नागरिकांची तारांबळ उडाली. दरम्यान, या पावसामुळे काही पिकांना जीवदान मिळण्याची आशा निर्माण झाली आहे.0
0
Report
Advertisement
