450001
खंडवा में लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में मुस्लिम युवाओं द्वारा फिलिस्तीन का झंडा खुलेआम लहराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बजरंग दल ने इसकी शिकायत खंडवा के मुखर थाने में की और इस मामले में फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल यह युवक कौन है इसकी पहचान की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ पर्व के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों और ऑन डिमांड सेवा, होल्डिंग एरिया
Danapur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। छठ के दौरान बिहार आने और पूजा के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दानापुर रेल मंडल ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। वहीं, यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने पर ऑन डिमांड ट्रेन चलाने की भी व्यवस्था की गई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिहार पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग दिशाओं से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा यात्रियों की वापसी को देखते हुए भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है, जहां टिकटिंग, प्राथमिक उपचार और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रमुख स्टेशनों पर वॉर रूम बनाए जा रहे हैं। इन वॉर रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी होगी। साथ ही अधिकारी 24 घंटे स्टेशन पर मौजूद रहकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर नजर रखेंगे।0
0
Report
चंदौली में जमीन विवाद: दबंगों ने होटल पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - जमीन विवाद में दबंगों का तांडव, महादेव रोड लाइन होटल पर चला बुलडोजर - सैयदराजा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बवाल - सुबह करीब 5 बजे महादेव रोड लाइन होटल पर चलाया गया बुलडोजर - होटल को कथित तौर पर दबंगों ने गोलबंद होकर कराया ध्वस्त - बताया जा रहा है कि होटल 15 साल की लीज पर संचालित था - मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कार्रवाई का आरोप - विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप - घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सैयदराजा पुलिस - आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस - घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी - सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर हुई घटना।0
0
Report
छठ महापर्व: 157 घाटों पर सुरक्षा के लिए एक हजार पुलिसकर्मी
Jaunpur, Uttar Pradesh:छठ महापर्व को लेकर जौनपुर में चाक-चौबंद व्यवस्था, 157 घाटों पर होगी पूजा; सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार पुलिसकर्मी जौनपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। छठ पूजा में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। गोमती और सई नदी के घाटों सहित जिले के विभिन्न तालाबों एवं जलाशयों की साफ-सफाई कराई गई है। छठ व्रती महिलाओं ने घाटों पर पूजा के लिए वेदियां तैयार कर ली हैं। नगर क्षेत्र में गोपी घाट, विसर्जन घाट, हनुमान घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सद्भावना पुल की रेलिंग पर बैरिकेडिंग कराई गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 157 घाटों पर छठ पूजा आयोजित की जाती है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही जलाशयों और नदियों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में गोताखोरों को भी लगाया गया है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को मेरठ रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, भारी पुलिस बल तैनात किया गया है मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कोंडागांव में वाहन चालक संघ का आंदोलन नेशनल हाईवे पर भारी असर
Kondagaon, Chhattisgarh:ऑल इंडिया वाहन चालक संघ का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वाहन चालक सड़कों पर उतर आए हैं। ट्रक, बस समेत भारी वाहनों के पहिये थम चुके हैं। कोंडागांव में वाहन चालक संघ के सदस्य नेशनल हाईवे पर डटे हुए हैं और सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर आंदोलन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। आंदोलन का तरीका भी चर्चा में है। जो वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं, उन्हें रोककर पहले फूलों की माला पहनाई जा रही है और फिर जूतों की माला पहनाकर विरोध जताते हुए आंदोलन में शामिल किया जा रहा है। संघ की मांगों में राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड बनाना, ड्राइवरों का दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा, हेल्थ कार्ड, 55 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और परिवार के लिए कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा ड्राइवरों के लिए निर्धारित कार्य समय, उचित वेतन और भत्ते, ओवरटाइम की व्यवस्था, पुलिस प्रताड़ना पर रोक, निष्पक्ष जांच, कानूनी सहायता और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग, शौचालय, स्नानघर एवं भोजन जैसी सुविधाओं की मांग भी की गई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि वाहन चालकों की इस हड़ताल का सरकार पर कितना असर पड़ता है और आम लोगों को इस परेशानी से कब तक राहत मिलती है। फिलहाल कोंडागांव में वाहन चालकों का आंदोलन जारी है और नेशनल हाईवे पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। वाक थ्रू वाहन चालक संघ के अध्यक्ष से बातचीत0
0
Report
छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने घर पर बोला धावा, धारदार हथियार और तमंचों से हमला; तीन भाई गंभीर
Mainpuri, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिछपुरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ मनचले की हरकत का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और तमंचों के साथ घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, यह घटना गत 09 नवंबर 2026 (सोमवार) की सुबह लगभग 8:00 बजे की है। प्रार्थी संतोष कुमार पुत्र स्व. मिंजाजीलाल, निवासी ग्राम रिछपुर ने बताया कि घटना से दो दिन पहले उनके गाँव के ही धमीराम का भांजा विक्की (जो फिरोजाबाद का रहने वाला है) उनके घर आया था। आरोप है कि विक्की ने प्रार्थी के छोटे भाई की पत्नी के साथ अछूती छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जब इस आपत्तिजनक हरकत की शिकायत प्रार्थी ने विक्की के परिवार वालों से की, तो आरोपी पक्ष आग बबूला हो गया। शिकायत से नाराज होकर उसी दिन दबंगों ने एकजुट होकर प्रार्थी के घर पर हमला बोल दिया। धारदार हथियारों और तमंचों से लैस होकर पहुँचे हमलावर तहरीर में नामजद आरोपियों—धमीराम, गंगासहाय उर्फ चेला, लालू पुत्र बेताल, उदयकोर, सिंकू, ऋषी, हृदेश (सभी पुत्रगण छोटेलाल), नीलेश पुत्र बालकराम तथा बेताल पुत्र दीनदयाल—ने एक राय होकर प्रार्थी के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों के हाथों में धारदार हथियार (बेलचा) और तमंचे थे। हमलावरों ने घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए और प्रार्थी के तीनों भाइयों—रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार तथा आदित्य कुमार (पुत्रगण मिंजाजीलाल)—पर बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, एफआईआर (FIR) में नाम छोड़ने की शिकायत घटना के बाद पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा, तो आरोप है कि थाना कुर्रावली पुलिस ने उनकी वास्तविक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रार्थी का कहना है कि पुलिस ने उनकी तहरीर वापस कर दी और दीवान जी द्वारा किसी दूसरी पर्ची पर तहरीर लिखवाकर सामान्य धाराओं में मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या-09/2026, धारा- 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत बेताल पुत्र दीनदयाल, धमीराम, लालू, गंगासहाय उर्फ चेला आदि के खिलाफ मामला दर्ज तो किया गया, लेकिन प्रार्थी का आरोप है कि मुख्य आरोपियों के नाम रिपोर्ट से छोड़ दिए गए हैं और गंभीर धाराओं को हटाकर सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। न्याय की गुहार पीड़ित संतोष कुमार ने पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी को शिकायती पत्र सौंपकर माँग की है कि उनके भाइयों (रविन्द्र कुमार, आशीष कुमार व आदित्य कुमार) की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में उचित गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं और सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों की सलाह और मेडिकल परीक्षण के आधार पर सही मायनों में FIR दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर रोडवेज बस ने बाइक सवार दो को कुचला, मौके पर मौत
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ /अलवर रामस्ट and हरियाणा बॉर्डर पर मौत बनकर दौड़ी रोडवेज बस, बाइक सवार दोनों की दर्दनाक मौत एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरे की जयपुर ले जाते समय मौत; राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अलवर से जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे नौगांवा थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया。 जानकारी के अनुसार, नौगांवा लालदास गेट निवासी बनवारी सैनी (42) अपने साथी हरचंद (40) निवासी किशनपुरा, जिला डीग के साथ बाइक से हरियाणा बॉर्डर की तरफ पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रही सवारियों से भरी रोडवेज बस ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार बस के अगले पहिए के नीचे आ गए। हादसे में बनवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल हरचंद को नौगांवा सीएचसी से अलवर और फिर जयपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी भी सांसें थम गईं。 दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ बनवारी दूध का कारोबार कर चार बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। वहीं हरचंद मजदूरी कर अपने परिवार को संभाल रहा था। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
महिलाओं और बच्चों के पोषाहार के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में पूर्ण देखरेख
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों से गभर्वती महिलाओ सहित अतिकुपोषित बच्चों को पोषाहार देकर उनका पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है । जिले में वर्ष 2026 में गर्भवती लाभार्थी महिलाओं की संख्या 8029 है जबकि 06 माह से 03 वर्ष तक की लाभार्थी महिलाओं की संख्या 29631 हैइसके अलावा 03 वर्ष से 06 वर्ष तक लाभार्थी महिलाओं की संख्या 25058 है । शासन द्वारा दी जाने वाली राशन सामग्री में पारदर्शिता लाने के लिए फेस कैप्चर के माध्यम से लाभर्थियों की पहचान की जाती है उसके बाद आटा, वेसन, हलुआ,दलिया,मूंगदालसहित खिचड़ी दी जाती है । आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिला से लेकर जब तक बच्चा 06 वर्ष तक नहीं हो जाता तब तक पोषाहार दिया जाता है ताकि बच्चा स्वस्थ रहे । गर्भवती महिलाएं बताती है कि आयरन कैल्शियम की दवा के साथ राशन पोषाहार दिया जाता है और बजन के साथ-साथ लम्बाई की नाप-तौल की जाती है और गर्भवती अवस्था मे क्या-क्या खाना और कैसे रहना हर तरह की जानकारियां दी जाती है । बाईट-सुनीता (लाभार्थी महिला) बाईट-सपना (लाभार्थी महिला) बाईट- हेमलता (लाभार्थी महिला)0
0
Report
पीलीभीत ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान पाया
Pilibhit, Uttar Pradesh:सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की रैंकिंग में विकास कार्यों को लेकर पीलीभीत में लगातार दूसरी बार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को बरकार रखते हुए पूरे प्रदेश में 94.60 रैंकिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश में ओवरऑवल विकास व राजस्व को लेकर पीलीभीत दूसरे, रामपुर तीसरे व बरेली पहले स्थान पर काबिज हुआ है। मूल्यांकन के तहत बरेली को ओवरऑवल रैंकिंग में 10 में से सर्वाधिक 9.37 अंक, पीलीभीত को 9.29 अंक और रामपुर को 9.12 अंक प्राप्त हुए हैं। पीलीभीत के जिलाधिकारी आलोक कुमार के अनुसार, जिले में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के साथ-साथ सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज होने वाली जनशिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा केवल शिकायतों के निस्तारण तक ही सीमित न रहकर, समाधान के बाद फरियादियों से प्राप्त होने वाले फीडबैक की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे जिले को प्रदेश में विकास कार्य को लेकर प्रथम स्थान व विकास एंव राजस्व कार्यो को लेकर दूसरा स्थान मिला है।0
0
Report
Advertisement
शाहनगर थाना पुलिस पर युवक की पिटाई और जेल भेजने आरोप, जांच की मांग
Panna, Madhya Pradesh:शाहनगर थाना पुलिस पर युवक की पिटाई और जेल भेजने आरोप पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही एंकर-पन्ना जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है।जहां शाहनगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने एसपी कार्यालय पहुँचकर तीन पुलिसकर्मियों पर बेल्ट से मारपीट करने और 12 हजार रुपये छीनने के आरोप लगाए हैं।इतना ही नही पीड़ित युवक के साथ मारपीट कर उसे BNS की धारा 151 में ममला बनाकर दीपावली के दिन पवई जेल भेज दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद युवक परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुँचा और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है。 विषय- जानकारी के अनुसार, शाहनगर थाना क्षेत्र के बीजाखेड़ा गांव के निवासी मनीष पाल ने बताया कि वह 8 नवंबर दीपावली के दिन पारिवारिक विवाद के सिलसिले शिकायत करने शाहनगर थाने पहुंचा था।यहां मौजूद तीन–चार पुलिसकर्मी पहले तो उसकी शिकायत नहीं लिखी। उल्टा उसके साथ अभद्रता की गई। युवक के विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे एक कमरे में लेजाकर बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान जेब में रखे करीब 12 हजार रुपये छीनने, पानी डालकर बेल्ट से मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि मारपीट करने के बाद उस पर 151 की कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया। युवक के शरीर में मारपीट के कई निशान भी मौजूद हैं। युवक ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं पन्ना एसडीओपी आनंद तिवारी का कहना है कि युवक की शिकायत पर मामले की जांच करवाई जाएगी और फिर आगे की कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
रोहित सिंह गेटवे पर उद्धव ठाकरे को चेतावनी: छठी मइया से टकराने की नहीं
Patna, Bihar:मुंबई गेटवे आफ इंडिया पहुँचकर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला रोहित ने कहा की छठ को रोकने की ताकत उद्धव ठाकरे जी आप में और आपके लोगों में नहीं है। रोहित ने कहा मैं मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़ा हूँ और यहाँ से उद्धव ठाकरे जी आपको चेतावनी देता हूँ,छठी मैया के व्रत से टकराने का प्रयास मत कीजिए। छठी मईया बिहार,पूर्वांचल और दुनिया भर के लोगों के आस्था का पर्व है।इस पर्व के साथ और छठी माई के साथ टकराने की शक्ति दुनिया में किसी को नहीं है। छठी मईया की कृपा महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, देश और दुनिया के लोगों पर बरस रही है। यह समानता, समता और लोक आस्था का पर्व है। रोहित ने कहा की उद्धव जी, वोट की आकांक्षा में बार-बार आप देश के लोगों को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। रोहित ने कहा की मैं आपको चेतावनी देता हूँ, छठी मईया के महाव्रत से टकराने का सोचिएगा भी मत。0
0
Report
फतहनगर में शटर तोड़कर चोरी की कोशिश; पुलिस जीप देखकर चोर भागे
Udaipur, Rajasthan:फतहनगर में शटर तोड़कर चोरी का प्रयास, पुलिस जीप देखते ही भागे चोर रात्रि गश्त के दौरान मौके से गुजरी पुलिस की गाड़ी, दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना उदयपुर जिले की मावली तहसील के फतहनगर कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का शटर और ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, इसी दौरान पुलिस की रात्रि गश्ती जीप मौके से गुजरने पर चोरों के मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस वाहन को देखते ही चोर मौके से भाग निकले。 जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर एक दुकान के शटर और ताले को तोड़ने में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक फतहनगर पुलिस की रात्रि गश्ती जीप वहां से गुजर गई। पुलिस की गाड़ी को देखकर चोर घबरा गए और बिना चोरी किए ही मौके से फरार हो गए。 पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान मौके से गुजरने के चलते चोरी की वारदात टल गई।0
0
Report
Advertisement
जल जीवन मिशन की पानी टंकी चोरी, सुरक्षा पर उठा सवाल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जल जीवन मिशन की पानी टंकी के पंप रूम में चोरी, सरकारी संपत्ति को हजारों का नुकसान; आखिर जिम्मेदार कौन? जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के कोतवलपुर गांव में हर घर जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी के पंप रूम में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर कमरे का ताला तोड़कर एक इनवर्टर, दो बैटरियां, जनरेटर के पार्ट्स और बैटरी चोरी कर ले गए। इस घटना से सरकारी संपत्ति को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? जानकारी के अनुसार, बीते 10 नवंबर की रात चोरों ने पंप रूम को निशाना बनाया। कमरे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर रखे एक इनवर्टर, दो बैटरियों के साथ जनरेटर के पार्ट्स और बैटरी भी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कमलेश मिश्रा ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने घर सोने चले गए थे। सुबह जब पंप रूम पहुंचे तो देखा कि चोरों ने कमरे की कुंडी काट दी थी। अंदर रखे इनवर्टर और बैटरियां समेत अन्य सामान गायब थे। इसके बाद तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित जल जीवन मिशन की सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गई है? पंप रूम में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं।0
0
Report
हमीरपुर में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर, ग्राम समाज की जमीन मुक्त
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बुलडोजर चला कर ग्राम समाज की जमीन पर किये गए कब्जे को कराया गया मुक्त, ग्राम समाज की जमीन पर बने मकान को जेसीबी से किया गया जमीदोज, राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच हटवाया अतिक्रमण, कई बार नोटिस के बाद भी नहीं हटाया गया था कब्जा, कब्जे की जमीन में कराया जा रहा था नया निर्माण, बिदोखर मेदनी गाँव के बारातशाला के पास ग्राम समाज की जमीन में किया गया था कब्जा, सुमेरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के बिदोखर मेदनी गांव का मामला।0
0
Report
मलिहाबाद के खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौतों के पीछे जांच तेज
Noida, Uttar Pradesh:स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची फुटेज परिवार वालों के शॉट्स परिवार वालों की बाईट अपडेट मलिहाबाद खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौत का मामला स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी जुटाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट तीनों मासूमों की मौत का रहस्य रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा मल्हाबाद के खंडसरा गांव में तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से हड़कंप तीन दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत 9 नवंबर को 3 वर्षीय दिव्यांश ने तोड़ा दम 10 नवंबर को 7 वर्षीय कार्तिक की भी हुई मौत 10 वर्षीय बेटी लक्ष्मी ने भी जिंदगी से तोड़ा नाता तीनों बच्चों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मौत के बाद नाक और मुंह से खून निकलने की बात0
0
Report
Advertisement
