icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नजीबाबाद होटलों से अवैध वसूली करने वाले गैंग गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:होटलों से अवैध वसूली करने वाला गैंग गिरफ्तार नजीबाबाद जिले में एक संगठन के पदाधिकारी बताकर होटलों में छापामारी करते हुए वसूली करने में पति पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नजीबाबाद पुलिस ने इनके खिलाफ अलग अलग होटल से वसूली करने में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। पकड़ा गया यह गैंग जिले भर मे कई होटलों मे कर चुका लाखो रूपये की अवैध वसूली। नजीबाबाद में राजन होटल पर एक महिला समेत चार लोग पहुंचे जिन्होंने एक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए होटल संचालक को डराया धमकाया, इसके बाद एक कमरे में घुस गए। उस कमरे में अपने पति के साथ ठहरी बुर्कानशी महिला के निजी पलों में खलल पड़ा तो वह आपा खो बैठी। बुर्कानशी महिला ने आरोपी महिला को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, मारपीट होने पर पुलिस पहुंची और चारों आरोपियों को थाने ले आई। होटल मालिक के भाई सतेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी हिमालयन कॉलोनी शेखपुर गढ़ू ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उनके होटल पर आकर पैसों की मांग कर रहे थे और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिलेभर में कई होटलों से कर चुके हैं वसूली नजीबाबाद पुलिस ने बताया कि ये आरोपी कुछ दिन पहले नजीबाबाद में एक होटल पर पहुंचे थे, जिन्होंने प्रेमी जोड़ों को कमरे देने का आरोप लगाया था। होटल में छापा पड़ता देख होटल स्वामी ने 17 हजार रुपये देकर अपना पीछा छुड़ाया था। इसके अलावा एक अन्य होटल में भी घुस गए थे, जिसमें प्रेमी जोड़ा तो नहीं पति पत्नी ही कमरे में मिले थे। जगजीत निवासी लक्कीवाला, थाना कोतवाली शहर, अक्षय निवासी जेके कॉलोनी कोतवाली शहर, बिट्टू पुत्र विशाल निवासी जेके कॉलोनी बिजनौर, प्रियंका पत्नी जगजीत निवासी लक्कीवाला कोतवाली शहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है सीओ नजीबाबाद डॉक्टर अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया है कि यह गैंग पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।जिले भर मे यह गैंग काफ़ी समय से अवैध वसूली कर रहा था। इनके अन्य सदस्यों के विषय मे भी जानकारी जुटाइ जा रही है। पकड़े गए चारो सदस्यों को जेल भेजा जा रहा है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में सार्वजनिक वाटर कूलर फेल, गर्मी में जनता पानी को तरस रही

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में नगर पालिका और नगर पंचायत कमालगंज में सार्वजनिक वाटर कूलर व प्याऊ काम नहीं कर रहे। सरकारी फंड और आश्वासनों के बाद भी जनता पानी से वंचित है। चाहे विधायक कोटे से लगाए गए वाटर कूलर हो या नगर पालिका से सभी कागजों पर भले ही पानी दे रहे हो लेकिन हकीकत में तस्वीर है बयां कर रही हैं की सालों से इन टोटियों में पानी नहीं मिला और बाद में विधायक कोटे तथा जिला निधियों से लाखों रुपए खर्च कर वाटर कूलर और बोरिंग लगवाई गई थीं। ज़िले को हाल ही में गर्मी राहत के लिए रु.14 लाख दिए गए थे, ताकि प्याऊ और कूलिंग पॉइंट बनाकर लोगों को पानी और राहत दी जा सके। पर जमीन पर हालत यह है — कई कूलर बंद, टंकीयां गंदी और पाइपलाइन टूटी हुई मिलीं। जिन जगहों पर प्रशासन ने निर्देश दिए, वहां केवल प्लास्टिक के ड्रम में पानी भरकर अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा रेलवे ट्रैक पर डांस के दौरान युवती मौत, दो युवक फरार

Saharsa, Bihar:सहरसा में रेलवे ट्रैक पर रिल्स बनाना एक युवती को भारी पड़ गया. रेलवे ट्रैक पर रिल्स बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई. घटना शुक्रवार को सहरसा-सुपौल रेलखंड के हकपाड़ा स्कूल के समीप की है. मृतक युवती की पहचान अंजली कुमारी के रूप में हुई है, जो खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनचर गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार, वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस करने का काम करती थी और सहरसा में किराए के कमरे में रहती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंजली रेलवे ट्रैक पर डांस कर रही थी और दो युवक उसका वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान सुपौल की ओर से आ रही ट्रेन तेजी से नजदीक पहुंच गई, खतरा भांपते ही दोनों युवक ट्रैक से कूदकर अपनी जान बचाई जबकि युवती ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए. इधर सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
0
0
Report

लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मिली

Ranchi, Jharkhand:चारा घोटाला मामले में सजाया आपका लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई है। दरअसल लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और किडनी ट्रांसप्लांट के रेगुलर चेकअप के लिए सिंगापुर जाने की जरूरत है जिस वजह से उनके अधिवक्ता की तरफ से सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। लालू यादव की तरफ से दायर अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का ऑर्डर दे दिया है। मामले की जानकारी देते हुए लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया की रूटीन चेकअप के लिए लालू प्रसाद यादव को जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर जाना है जिसके लिए आवेदन दिया गया था। वही जब इलाज करने के बाद लालू प्रसाद यादव वापस अपने देश लौटते हैं तो एक बार फिर कोर्ट के समक्ष उन्हें पासपोर्ट जमा करना पड़ेगा।
0
0
Report

कोटा के फ्लाईओवर हादसे में खेमचंद चौधरी घायल, ड्राइवर शराब के नशे में था

Kota, Rajasthan:कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके में देर रात को तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा केशवपुरा से दादाबाड़ी को कनेक्ट करने वाले फ्लाईओवर पर हुआ, जहां पर एक स्विफ्ट कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी में सामने आया है कि घायल चालक की पहचान एएसआई खेमचंद चौधरी के रूप में हुई है जो की आरके पुरम थाने में तैनात बताए गए हैं। वह ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। वहीं प्रत्यकदर्शीयों ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में भी लग रहा था।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के युवाओं ने दस दिवसीय शिविर में दुर्ग भ्रमण कर साहस दिखाया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में आर्य वीर दल राजस्थान के दस दिवसीय प्रांतीय आवासीय शिविर के तहत युवाओं ने पैदल पहाड़ी मार्ग से दुर्ग भ्रमण कर साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। सुबह चार बजे गांधी नगर क्षेत्र से शुरू हुई यात्रा में युवाओं ने कठिन पहाड़ी रास्तों से दुर्ग पर चढ़ाई की। दुर्ग पहुंचकर शिविरार्थियों ने रानी पद्मिनी महल और विजय स्तंभ स्थित जौहर स्थल का भ्रमण किया। यहाँ वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गायत्री मंत्र का जाप और ध्यान किया गया। शिविर में युवाओं को आत्मरक्षा, योग, लाठी संचालन और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है。
0
0
Report

जोगणिया माता क्षेत्र में पैंथर की बार-बार मौजूदगी से क्षेत्रवासियों में भय

Begun, Rajasthan:पैंथर की लगातार गतिविधियाँ क्षेत्रवासियों के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं। पिछले चार से पाँच दिनों में अलग-अलग स्थानों पर पैंथर दिखाई देने की घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार सबसे पहले पैंथर रायता गाँव के आसपास नजर आया था। इसके बाद जोगणिया माता क्षेत्र के गोपालपुरा गाँव में पैंथर ने एक गाय के बछड़े का शिकार कर दिया। वहीं बीती रात गोल डूंगरी के पास भी पैंथर बैठा हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत और बढ़ गई है। जोगणिया माता क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में लगातार पैंथर की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर पैंथर को जल्द पकड़ने तथा नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
0
0
Report

झुंझुनूं: नवलगढ़ में कांस्टेबल भींवाराम की मौत के बाद परिवार को पांच लाख राहत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पुलिस कांस्टेबल भींवाराम के निधन का मामला नवलगढ़ सर्किल स्टाफ पहुंची पुलिसकर्मी भींवाराम के घर पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी परिजनों को पांच रोज पहले बदमाशों का पीछा करते हुए हुआ था निधन नवलगढ़ डीएसपी महावीर सिंह के नेतृत्व में स्टाफ पहुंचा भोड़की स्थित निवास पर परिवारजनों को बंधाया ढांढस झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ पुलिस थाने का कांस्टेबल भींवाराम का पांच रोज पहले बदमाशों का पीछा करते समय निधन हो गया था। जिसके बाद नवलगढ़ सर्किल के सभी थानाधिकारी अपने स्टाफ के साथ नवलगढ़ डिप्टी महावीर सिंह के नेतृत्व में भींवाराम के भोड़की गांव स्थित घर पहुंचे। पूरे सर्किल के स्टाफ ने मिलकर भींवाराम के परिजनों को पांच लाख का चैक सौंपा है। उस दौरान नवलगढ़ सीआई अजय सिंह भी मौजूद थे। हालांकि उनके प्लास्टर बंधा था। नवलगढ़ सीआई अजय सिंह को देख कर भींवाराम के परिवार के लोग फूट फूट कर रोने लगे। पूरे स्टाफ ने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भींवाराम को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर प्रशासक नेमीचंद जांगिड़, पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता, गोठड़ा सीआई धर्मेंद्र मीणा, गुढ़ा थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन आदि मौजूद थे。
0
0
Report
Advertisement

Masaurhi में चोरी: बंद घर में ताला तोड़कर नगद-जेवरात चोरी

Masaurhi, Bihar:Prabhanjan kumar singh की Masaurhi में घर पर ताला तोड़कर चोरी की गई। कादिर गंज थाना क्षेत्र के डेमा गांव में चोरों ने चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर बंद पड़े घर का ताला तोड़कर घुंस आए और घर से नगद और जेवरात लेकर चंपक हो गए। घटना की जानकारी घर के मालिक को सुबह में हुई। इस संबंध में कादिरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना था कि वह मसौढी में किराए के रूम लेकर शिक्षण कार्य करता है। बीते रात गांव स्थित घर में कोई नहीं था। अगले दिन लोगों की सूचना पर वह गांव पहुंचा। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर समान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे नगद और जेवरात गायब थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन जुटी है।
0
0
Report

जनाज़े में प्रतिबंधित आतंकी कमांडर शामिल, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Noida, Uttar Pradesh:हमज़ा बुरहान को इस्लामाबाद में दफ़नाया गया, जहाँ उसके जनाज़े की नमाज़ में कई प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडर मौजूद थे। हिज़्बुल मुजाहिदीन का सरगना, आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन, जनाज़े की नमाज़ में शामिल होते हुए देखा गया। उसके साथ-साथ, अल-बद्र का सरगना बख़्त ज़मीन ख़ान भी जनाज़े में पहुँचा। बख़्त ज़मीन ख़ान के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम दिखाई दिए, क्योंकि उसकी सुरक्षा के लिए AK-47 राइफल और अन्य आधुनिक हथियारों से लैस भारी हथियारों वाले आतंकवादियों को तैनात किया गया था। जनाज़े से सामने आए दृश्यों में अज्ञात हमलावरों द्वारा संभावित हमलों का साफ़ डर भी झलक रहा था, जिसमें आतंकवादी पूरे कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा घेरा बनाए हुए थे।
0
0
Report
Advertisement

छोटा बरदा मार्ग पर शराब दुकान हटाने की मांग तेज

Hemant NagziriyaHemant NagziriyaFollow13m ago
Anjad, Madhya Pradesh:नर्मदा तट मार्ग पर शराब दुकान संचालन को लेकर रहवासियों, जनप्रतिनिधियों और संत समाज में रोष अंजड़। नगर परिषद अंजड़ के छोटा बरदा मार्ग पर संचालित शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध तेज कर दिया गया है। यह मार्ग परम् पूजनीय मां नर्मदा नदी के किनारे स्थित होने के साथ-साथ साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन का प्रमुख मार्ग माना जाता है। क्षेत्र में आबादी, कॉटन एवं जिनिंग फैक्ट्री सहित धार्मिक वातावरण होने के बावजूद शराब दुकान संचालित किए जाने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि मार्ग से प्रतिदिन साधु-संत, नर्मदा भक्त एवं ग्रामीणजन गुजरते हैं। ऐसे धार्मिक एवं आवासीय क्षेत्र में शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा महिलाओं एवं परिवारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष सहित क्षेत्र के नागरिकों एवं जिनिंग फैक्ट्री संचालक जुगलकिशोर पाटनी ने भी विरोध दर्ज कराया है। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त शराब दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। इस संबंध में कलेक्टर, तहसीलदार, पुलिस थाना एवं आबकारी विभाग को लिखित शिकायत एवं आवेदन सौंपे गए हैं। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। प्रमुख मांगें आबादी एवं धार्मिक क्षेत्र से शराब दुकान हटाई जाए नर्मदा तट मार्ग की धार्मिक गरिमा बनाए रखी जाए महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाए शराब दुकान को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए समाचार हेडिंग विकल्प नर्मदा तट मार्ग पर शराब दुकान का विरोध, रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन छोटा बरदा मार्ग से शराब दुकान हटाने की मांग, जनप्रतिनिधि भी उतरे समर्थन में साधु-संतों के मार्ग पर शराब दुकान खोलने से आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग धार्मिक एवं आबादी क्षेत्र में शराब दुकान संचालन पर बवाल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top