icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महानगर में गुरु नानक जयंती की तैयारियाँ तेज, नौतनवा में प्रभात फेरी से भक्तिमय माहौल

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन: महराजगंज प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर सिख समुदाय ने नौतनवा नगर में निकाली भव्य प्रभात फेरी, गूंजे गुरु नानक देव जी के शबद नौतना नगर में गुरु नानक जयंती के प्रकाश पर्व को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल है। आज सुबह सिख समुदाय द्वारा पूरे नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों और मोहल्लों से गुजरी। श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान करते हुए शबद-कीर्तन और जयंती के पारंपरिक गीत गाते रहे। ढोलक और मंजीरे की थाप पर 'सतगुरु नानक प्रगटिया' और 'वाहेगुरु जी की फतेह' के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
0
0
Report

संभल में यातायात माह के बीच शवयात्रा ट्रैफिक जाम से फंसी

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । पुलिस के ' यातायात जागरूकता माह ' के बीच ट्रैफिक अव्यवस्था की हैरान करने वाली तस्वीर । ट्रैफिक जाम में फंसी मृतक की शव यात्रा .. आधे घंटे से अधिक मृतक की अर्थी को लिए ट्रैफिक जाम के बीच फंसे थे शव यात्रा में शामिल लोग । ट्रैफिक जाम से बमुश्किल निकल सकी मृतक की शव यात्रा । इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखे जाने के लिए जिलाधिकारी से कई बार लिखित मांग कर चुके है व्यापारी । डीएम से मांग के बाद भी लोगों को नहीं मिली रही ट्रैफिक जाम से निजात । यातायात जागरूकता माह के बावजूद इलाके में ट्रैफिक अव्यवस्था से ट्रैफिक पुलिस पर उठ रहे सवाल । बहजोई थाना क्षेत्र के वर्तन बाजार का मामला ।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल के मुलताई में गौवंश तस्करी: इरफान खान गिरफ्तार, 7 गौवंश रस्सी से बांधे मिले

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई में गौवंश तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटा सूमो में 7 गौवंश को बेरहमी से ठूंसकर कत्लखाने ले जाने की तैयारी में था। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल 20 अक्टूबर की रात नागपुर रोड के पास पुलिस को एक लावारिस टाटा सूमो मिली थी। वाहन में 7 गौवंश के पैर और मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे। इनमें 6 गौवंश घायल मिले,जबकि एक की मौत हो चुकी थी। आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 3 लाख 55 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर मामला दर्ज किया था। अब तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले के फरार आरोपी इरफान खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
0
0
Report

कैथल का AQI 260, स्मॉग बरकरार; लोगों को सावधानी जरूरी

Kaithal, Haryana:कैथल में प्रदूषण से थोड़ी राहत, AQI 440 से घटकर 260 पर पहुंचा, फिर भी स्मॉग का असर बरकरार एंकर :- दिवाली के बाद कैथल में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था। एक्यूआई का स्तर 440 तक दर्ज किया गया था, हालांकि अब इसमें कुछ गिरावट आई है और यह घटकर 260 पर पहुंच गया है। लेकिन प्रदूषण से लोगों को अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। शहर में सुबह और शाम के समय स्मॉग की चादर छाई हुई है। हवा की रफ्तार महज 3 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण प्रदूषित कण वातावरण से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं, शाम के समय तापमान गिरने से धुआं और प्रदूषित कण जमीन के नजदीक बने रहते हैं, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। वीओ :- प्रदूषण के इस बढ़ते प्रभाव को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखों को धोएं और परेशानी अधिक होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। वहीं, प्रशासन की ओर से भी प्रदूषण कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लघु सचिवालय परिसर में लगे पेड़ों पर पानी का छिड़काव करवाया गया, ताकि पेड़ों पर जमी धूल साफ हो सके और हरियाली बनी रहे। फिलहाल AQI में गिरावट जरूर राहत की बात है, लेकिन धीमी हवाओं के चलते स्मॉग का खतरा अभी बरकरार है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।
0
0
Report
Advertisement

सीकर पंचायत राज के अंतिम चरण में 4 लाख वोटर 123 सरपंच चुनेंगे

Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर में पंचायत राज चुनावों का अंतिम चरण 14-नवंबर से 4,01,124 वोटर्स चुनेंगे 12 जिला परिषद व 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव होंगे। सीकर की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायत के वोटर्स मतदान करेंगे। 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों तथा 16 नवंबर को पंच-सरपंच की Voteिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि सीकर जिले में अंतिम चरण के चुनावों के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग ईवीएम से तथा पंच-सरपंच की वोटिंग बैलट पेपर से होगी। रवानगी से पहले सभी पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग दी जाएगी। सीकर जिले में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण के लिए 123 ग्राम पंचायत में कुल 431 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मोदी ने बताया कि चुनावों के बाद सभी ईवीएम वापस SK गर्ल्स कॉलेज के स्ट्राँग रूम में करवाई जाएंगी। 20 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख व 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। 27 नवंबर को सभी पंचायत समितियों में प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान के चुनाव होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि अंतिम चरण में सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्राें की 123 ग्राम पंचायतों के 4 लाख 1 हजार 124 वोटर्स 12 जिला परिषद सदस्यों, 75 पंचायत समिति सदस्यों, 123 सरपंच और 1,115 वार्ड पंच का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण वोटिंग करने की अपील की है。
0
0
Report

खूँटी के ईख किसान छठ महापर्व पर आय बढ़ाने में सफल

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । छठ महापर्व में ईख की खेती करनेवाले किसानों का बना आय का स्रोत। छठ महापर्व पर ईख का उपयोग प्रमुख माना जाता है। जो कि खूँटी जिले के विरुमकेल गाँव से किसानों का ईख विभिन्न राज्यों तक जा रहा है। बिरंकल गाँव में लगभग किस एक की खेती करते हैं जो कि छठ महापर्व पर इसकी बिक्री अच्छी होती है। बिरूमकेल गाँव का गन्ना झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावे बिहार, बंगाल , उड़ीसा तक ईख चला जाता है। ईख की खेती करके किसान काफी खुश हैं। जोकि छठ महापर्व पर ईख की बिक्री अच्छी हो जाती है। इस प्रकार छठ महापर्व के कारण किसानों की ईख से आमदनी अच्छी हो जाती है। बाइट - सुग्रीव मांझी किसान । बाइट - नरेंद्र दास अधिकारी, किसान । बाइट - जगदीश मांझी , किसान ।
0
0
Report

शिवहर में विवाहिता की संदिग्ध हत्या, परिवार का आरोप सामने, जांच जारी

Sheohar, Bihar:शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान संजी कुमारी (26), पति रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब पाँच वर्ष पूर्व पूर्वी चम्पारण जिले के संजी कुमारी की शादी वृंदावन गांव निवासी फल विक्रेता रोहित कुमार के साथ धूमधाम से की थी। मृतिका के दो छोटे बच्चे भी हैं अक्सर घरेलू विवाद हुआ करता था मृतिका के परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद को लेकर संजी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक भिड़ंत, एक ड्राइवर फंसा, जाम लगा

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर बटियागढ़ के पास देर रात तीन ट्रकों की भिड़ंत हो गई। ब्लैक स्पॉट माने जाने वाले नीमन तिराहे पर तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हुई और तीसरा ट्रक क्रासिंग के वक्त एक ट्रक से पीछे से टकराया, जिससे ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर अंदर फँस गया जिसे लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। ट्रकों की भिड़ंत के कारण स्टेट हाईवे पर दोनों ओर कई किलोमीटर जमावड़ा लग गया और राहगीर परेशान रहे। बटियागढ़ पुलिस ने तीन घंटे तक मेहनत करके जाम खोला। तीनों ट्रकों के घायल ड्रायवर्स को बटियागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है और पुलिस हादसे की जांच में लगी है।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम जन्मोत्सव: लाखों भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपखंड अधिकारी अमृत खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कुमावत, डिप्टी श्रेष्ठ दीक्षित एवं थानाधिकारी पवन दुलड़ सहित उपखंड स्तरीय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जन्मोत्सव के लिए समय पर व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिये गए। 20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। श्याम द्वार, पार्किंग स्थल, बाबा पार्किंग में पांच दमकल तैनात रखने की व्यवस्था तय की गई। नगर पालिका को कस्बे में अस्थाई अतिक्रमण हटाने एवं रास्तों को सुगम बनाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, अग्निशमन आदि के समन्वय से कार्य होगा।
0
0
Report
Advertisement

एक बार फिर गाजियाबाद में प्रदूषण की मार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow37m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली-एनसीआर सहित गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 400 के पार पहुंच गया है, जो बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाए हैं। निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, वहीं नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को GRAP-3 के सभी नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलता है, वहां संबंधित संस्था और निर्माण साइट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सुबह के समय सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि धूल के कणों को नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन की कोशिश है कि लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता से लोगों को कुछ राहत मिल सके।
0
0
Report

गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में छठ महापर्व की शुरुआत

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow38m ago
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में छठ महापर्व की शुरुआत, नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब गाजियाबाद में विश्व प्रसिद्ध छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही आस्था का अद्भुत नजारा सुबह 4 वजे से ही देखने को मिल रहा है। मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार में आज नहाय-खाय के पहले दिन पूर्वांचल समाज के हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ छठ महापर्व की शुरुआत की। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर दिल्ली-एनसीआर में बसे पूर्वांचल समाज के लोग अपने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर इस महापर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जिसके बाद दूसरे दिन खरना पर छठी मैया के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होता है। पूर्वांचल समाज में छठ महापर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। छठी मैया को संतान सुख और संतान की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सच्चे मन से की गई छठी मैया की आराधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में भी नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत पर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top