खंडवा में नए भारतीय कानून का किया गया आगाज
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के कोतवाली थाने में नए भारतीय कानून का आगाज किया गया। सूचना के अनुसार कार्यक्रम में डीआईजी अतुल सिंह, एसपी मनोज राय, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं एसपी राय ने उपस्थित लोगों को नए कानून की विस्तृत जानकारी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में 'खाकी' के नाम पर डकैती: एनकाउंटर का खौफ दिखाकर 50 लाख की रंगदारी, 5 फर्जी अफसर दबोचे
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ में फर्जीवाड़े और बेखौफ बदमाशों का एक ऐसा सनसनीखेज सच सामने आया है, जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। टीपी नगर में फर्जी पुलिस चौकी का तांडव अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के झब्बालपुर गांव में 'एंटी करप्शन' का फर्जी चोला ओढ़े पांच हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का नापाक खेल बेनकाब हो गया। सादे कपड़ों में घूम रहे ये शातिर अपराधी अपनी उसी लग्जरी बोलेरो गाड़ी से वारदातों को अंजाम देते थे, जिस पर बाकायदा 'एंटी करप्शन' का रौबदार बोर्ड लिखा हुआ था। हाथ में फर्जी वॉकी-टॉकी और महंगे फोन लेकर घूम रहे इन आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं! इस शातिर गिरोह ने एक बेकसूर युवक को उसके घर के पास से अगवा किया और फिर उसके चाचा को फोन घुमाकर धमकी दी—"पचास लाख रुपये तैयार रखो, वरना फर्जी एनकाउंटर में लाश बिछा देंगे!" लेकिन मेरठ पुलिस की चाक-चौबंद घेराबंदी के आगे इन पुराने अपराधियों का यह खूनी खेल धरा का धरा रह गया। पुलिस ने मेरठ के ही रहने वाले पांचों हिस्ट्रीशीटर आरोपियों—मोनू, आशीष, मुरसलीन, इकबाल और फिरोज को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मौके से वही लग्जरी बोलेरो गाड़ी जिस पर 'एंटी करप्शन' लिखा था, वॉकी-टॉकी और पांच महंगे फोन बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन झब्बालपुर की इस वारदात ने यह साबित कर दिया है कि कैसे शातिर अपराधी फर्जी संस्थाओं की आड़ में सरेआम किडनैपिंग और मौत का खौफ बेच रहे थे।
