450001
खंडवा में बढ़ते मवेशियों पर नगर निगम की कार्रवाई
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा शहर में बढ़ते मवेशियों को देखते हुए नगर निगम की टीम ने एक पखवाड़े से अभियान शुरू किया है। उपयुक्त सचिन सितोले के नेतृत्व में निगम की टीम ने लाल चौकी क्षेत्र से मवेशियों की जब्ती की कार्रवाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुष्काळग्रस्त सोलापूर में विधायक आवताडे ने पानी और चारे के टैंकर भेजने का भरोसा दिया
Pandharpur, Maharashtra:solapur जिल्ह्यातील मंगळवेढा तालुक्यातील दुष्काळाच्या परिस्थितीची पाहणी आमदार समाधान आवताडे यांनी केली हुन्नूर ,लोणार , रेवेवाडी मानेवाडी पडळकरवाडी येथे मका बाजरी कांदा ऊस तूर या पिकांचे पाण्याअभावी नुकसान होत असल्याचा दिसून येत आहेत. या ठिकाणी पिके पूर्णपणे जळून गेली आहेत. जमिनीमध्ये भेगा पडल्या आहेत. पिकांचे नुकसान झाले आहे. पाण्याची टंचाई जनावरांच्या चाऱ्याचा प्रश्न गंभीर होत असल्याचं तक्रारी नागरिकांनी आमदारांसमोर मांडल्या. आमदार समाधान आवताडे यांनी तातडीने पाण्याचे टँकर तसेच चारा छावण्यासाठी आपण पाठपुरावा करू अस आश्वासन नागरिकांना दिला आहे0
0
Report
बैतूल में विधायक आपके द्वार अभियान से जनता की समस्याओं का सीधा समाधान
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल विधानसभा में अब विकास और जनसमस्याओं को लेकर विधायक खुद जनता के बीच पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आज से आपका विधायक आपके द्वार अभियान की शुरुआत की है। विनोबा वार्ड में आयोजित बैठक में चार वार्डों के नागरिकों से विधायक ने सीधे संवाद किया। इस दौरान प्रशासनिक और नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों ने सड़क, नाली, पानी और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिस पर हेमंत खंडेलवाल ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। खास बात यह रही कि वार्डों में चल रहे विकास कार्य, प्रस्तावित काम और विधायक स्तर से होने वाले कार्यों की जानकारी भी आम जनता को दी गई। विधायक ने बताया कि विधानसभा को अलग-अलग क्लस्टर में बांटा गया है और हर शुक्रवार इन क्लस्टरों में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसी दौरान विधायक हेमंत खंडेलवाल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोन आया। विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद चारों वार्डों के नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि इसी तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्लस्टर बनाकर विधानसभा के गांवों तक पहुंचकर जनसमस्याओं का समाधान और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे और मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ रोजगार और विकास के नए अवसरों पर भी काम किया जा रहा है।0
0
Report
प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रुड़की गांव का नाम रोशन किया
Rohtak, Haryana:रुड़की गांव की बेटी प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास गोल्ड मेडल जीतकर देश प्रदेश का नाम रोशन किया अगला टारगेट ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर आना रोहतक जिले के रुड़की गांव की बेटी और भारतीय महिला मुक्केबाज प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल जीत लिया है इस जीत के साथ ही प्रवीण ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर नाम किया प्रवीण की इस उपलब्धि के बाद रुड़की गांव सहित उनके परिवार में खुशी का माहौल है फाइनल मुकाबले में प्रवीण ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया उन्होंने मुकाबले के दौरान शानदार पंच लगाते हुए पांचों जजों का समर्थन हासिल किया और 5-0 के स्पष्ट अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल जीतने के बाद अब पूरा परिवार और गांव को प्रवीण के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है परिजनों का कहना है कि प्रवीण जब घर से प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी, तब उसने परिवार को पदक जीतकर लौटने का भरोसा दिया था। अब उसने गोल्ड जीतकर अपना वादा पूरा करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है परिजनों ने बताया कि प्रवीण की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर है परिवार के सदस्य लगातार मुकाबले से जुड़ी जानकारी लेते रहे और जैसे ही फाइनल में उसकी जीत की खबर मिली, घर में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि प्रवीण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक से चूकने के बाद अब एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने उस कमी को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की मेहनत और हौसले पर पूरा विश्वास है। बेटी ने उनका सपना पूरा किया है प्रवीण फाइनल जीतकर देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है प्रवीण के गांव लौटने पर ग्रामीणों द्वारा उसका भव्य स्वागत करने की भी तैयारी की जाएगी परिवार और गांव के लोगों को अब उस पल का इंतजार है, जब रुड़की की बेटी स्वर्ण पदक के साथ घर लौटेगी。 वॉक थ्रू -प्रवीण हुड्डा के परिवार के साथ राज टाकिया ज़ी मीडिया रोहतक0
0
Report
Advertisement
एशियन गेम्स 2026: हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते
Noida, Uttar Pradesh:एशियन गेम्स 2026 हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने लगाई देश के लिए स्वर्णिम हैट्रिक सिर्फ थोड़े से अंतराल में 3 खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल सुजीत कलकल ( चरखी दादरी) ने फ्री स्टाइल कुश्ती में जीता देश के लिए गोल्ड अंकुश( हिसार ) ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में बाक्सिंग में देश को दिलाया सोना प्रवीण कुमारी (रोहतक) ने भी महिला 65 किलोग्राम भारवर्ग में बाक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को इस जीत पर दी शुभकामनाएँ हमारे खिलाड़ी ना केवल देश बल्कि पूरे विश्व में कमा रहे हैं नाम- मुख्यमंत्री0
0
Report
ABVP protests BHU administration with symbolic 19 corpses
Varanasi, Uttar Pradesh:• BHU में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मालवीय मूल्यों की हत्या और चीफ प्रॉक्टर की कथित तानाशाही को ABVP का हल्ला बोल! • BHU के विश्वनाथ मंदिर के सामने सफेद चादर में लिपटे 19 छात्र, प्रतीकात्मक 'शव' बनकर जताया विरोध. • प्रशासनिक मनमानी और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ उग्र हुआ ABVP کا प्रदर्शन. • लंका गेट तक निकाली गई थी विशाल मशाल यात्रा, जमकर हुई नारेबाजी. • 'चीफ प्रॉक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था ताक पर रखी', छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल. • छात्रों ने कहा— "विश्वविद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक माहौल और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई. • "छात्रों की आवाज दबा रहा प्रशासन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का अभाव. • छात्र पुनीत मिश्रा ने कहा हॉस्टलों में भारी अव्यवस्था, बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद सो रहा BHU प्रशासन. • आंदोलनकारी छात्रों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई वापस ले प्रशासन, निष्पक्ष निस्तारण की मांग. • ABVP का अल्टीमेटम जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, छात्र स्वाभिमान और अधिकारों के लिए जारी रहेगा लोकतांत्रिक आंदोलन.0
0
Report
हरदोई में देवर-भाभी के शव फंदे पर लटके मिले, गांव में सनसनी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में देवर-भाभी के शव फंदे पर लटके मिले,गांव में सनसनी हरदोई में देवर-भाभी की मौत से सनसनी फैल गई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हबीबनगर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक ही कमरे में दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा सामने आ रही है। महिला का देवर उससे करीब 13 साल छोटा और अविवाहित था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सीमा पत्नी देशराज और 22 वर्षीय रामरूप पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे और एक ही घर में रहते थे। शुरुआती जानकारी और ग्रामीणों के मुताबिक, घर के एक कमरे में दोनों के शव साड़ी के फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। सीमा के परिवार में पति देशराज और तीन बेटे आयुष, दिव्यांश और लक्ष्य हैं। बताया गया है कि देशराज अयोध्या में ठेकेदारी करता है। वहीं रामरूप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाशने के लिए पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
चन्दौसी दरगाह उर्स मैदान पर महिला थाने को लेकर विवाद
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल चन्दौसी में हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने की तैयारी से विवाद .. चन्दौसी नगर पालिका परिषद ने महिला थाने के निर्माण के लिए उर्स मैदान की भूमि देने का प्रस्ताव पालिका बोर्ड की बैठक में पास किया । उर्स मैदान की 2500 गज भूमि महिला थाने के निर्माण 2800 गज भूमि पार्किंग के लिए देने की तैयारी । दरगाह के उर्स मैदान पर महिला थाना बनाए जाने की तैयारी से दरगाह के मौलाना भड़के .. मौलाना गुलाम साबिर का दावा ..उर्स मैदान वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी ... कोर्ट ने उर्स मैदान पर पालिका के किसी भी तरह के निर्माण/ बाधा उत्पन करने पर लगा रखी है रोक .. नगर पालिका परिषद पर चोरी छिपे हजरत दरगाह गुलाम शाह मियां के उर्स मैदान की भूमि महिला थाने के निर्माण के लिए देने का आरोप । चन्दौसी थाना इलाके के कम्पनी बाग स्थित हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह के उर्स मैदान का मामला । बाइट .. मौलाना गुलाम साबिर , हजरत गुलाम शाह मियां दरगाह . के मौलाना0
0
Report
गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला जारी रखा, मुसलमान पायलट के आधार पर राजनीति?
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है कि आज जब प्लेन को हाईजैक होने से स्मिथ मच्छार ने अपनी जान खेल कर बचाया। इस बात की जहां अमेरिका इजरायल सहित कई देश प्रशंसा कर रहे हैं और स्मिथ मच्छार ने भारत का नाम ऊंचा किया है। तो वही सोनिया प्रियंका या राहुल के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा। वस्तु स्थिति तो यह है कि प्लेन को हाईजैक करने का प्रयास करने वाला पायलट एक मुसलमान था और जब मुसलमान अपराधी हो तो कांग्रेस की जवान बंद हो जाती है। कांग्रेस सिर्फ देश में और अराजकता फैलाने का काम कर रही है और इसी को लेकर वह चुनाव आयोग पर लगातार निशाना साध रही है । जबकि चुनाव आयोग के द्वारा जब नाम काटने वालों की सूची मांगी गई थी तब कांग्रेस की ओर से एक भी नाम प्रस्तुत नहीं किया गया। आज यह लोग सिर्फ आंदोलन की धमकी देकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने स्मिथ मच्छार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मच्छार की वजह से पूरे भारत अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार उनसे संपर्क में हैं ।0
0
Report
गांधी ग्राम अनंत पुरा में बापू की याद में गांधी जयंती के आयोजन
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के गांधी ग्राम अनंत पूरा में लोगों ने याद क्या बापू और उनकी यात्रा को.. एंकर/ सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र का गांधी ग्राम अनंत पुरा बेहद ऐतिहासिक स्थल है और इस गांव से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें जुड़ी है। बापू ने 1933 में इसी गांव से अपनी हरिजन यात्रा की शुरूआत बुंदेलखंड क्षेत्र में की थी। गांव में गांधी की स्मृतियों को आज भी संजो कर रखा है तो आज गांधी जयंती पर यहां कई आयोजन किए गए, गांव में प्रभात फेरी निकाली गई तो पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में यहां गांधी प्रतिमा के सामने आयोजन हुए और बापू के संदेश को जन जन तक पहुंचाया है।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर दी; पांच लोग जख्मी
Masaurhi, Bihar:तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर। ऑटो सड़क किनारे पाइन में गिरी। ऑटो पर सवार 5 लोग जख्मी। मसौढ़ी, पटना गया NH 22 के विरांची मोड के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क किनारे में पाइन में लुढ़कती चली गई। चालक सहित ऑटो पर सवार सभी पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ने भेजा गया। जख्मी सभी लोग आरा के रहने वाले थे जो इलाज के लिए कादिरगंज जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।0
0
Report
यूपी STF ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करों का किया भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी STF को मिली बड़ी सफलता अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ यूपी STF ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया。 STF ने सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र से तीनों आरोपियों को दबोचा。 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान असद, इकराम और दानिश के रूप में हुई。 तीनों आरोपियों को बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैलो जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया。 STF ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए。 बरामद हथियारों में दो फैक्ट्री मेड 12 बोर की बंदूकें शामिल हैं。 एक फैक्ट्री मेड पंप एक्शन गन और 315 बोर की बंदूक भी बरामद हुई。 STF ने तीन फैक्ट्री मेड एयर गन और एक तलवार भी जब्त की。 एक 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए。 अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क और हथियारों की सप्ल्लाई को लेकर STF की कार्रवाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है。0
0
Report
कृष्णनगर में तीन दिन का सेवा सेतु अभियान शुरू, 20 सरकारी योजनाओं में सहायता
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস কৃষ্ণনগরে আজ থেকে শুরু তিন দিনের সেবা সেতু অভিযান শিবির জন কল্যাণ শিবির। পুজোর মুখে সাধারণ মানুষের কাছে সরকারি পরিষেবা পৌঁছে দিতে আজ, শুক্রবার থেকে কৃষ্ণনগর জুড়ে শুরু হল তিন দিনের 'সেবা সেতু অভিযান' শিবির। আগামী ৪ অক্টোবর, রবিবার পর্যন্ত এই বিশেষ জনকল্যাণ শিবির চলবে। প্রশাসন সূত্রে খবর, কৃষ্ণনগর পৌরসভা ও কৃষ্ণনগর ১ ও ২ নম্বর ব্লকের বিভিন্ন ওয়ার্ড ও পঞ্চায়েতে এই শিবির বসানো হয়েছে। প্রতিদিন সকাল ১১টা থেকে বিকেল ৫টা পর্যন্ত সাধারণ মানুষ এই শিবির থেকে পরিষেবা নিতে পারবেন। এই শিবিরের মূল লক্ষ্য হল, যে সমস্ত যোগ্য উপভোক্তা এখনও বিভিন্ন সরকারি প্রকল্প의 সুবিধা থেকে বঞ্চিত, তাঁদের এক ছাদের তলায় পরিষেবা দেওয়া। এই শিবিরে অন্নপূর্ণা যোজনায় এবারে কোনো ক্যাম্প বসবে না ঘোষণা ছিল। তবে অন্যান্য প্রকল্প আয়ুষ্মান ভারত কার্ড, প্রধানমন্ত্রী আবাস যোজনা, পিএম কিষান ক্রেডিট কার্ড, বার্ধক্য ভাতা, বিধবার ভাতা, জয় জোহর-সহ প্রায় ২০টি প্রকল্পের আবেদন ও তথ্য সংক্রান্ত সহায়তা মিলবে এই ক্যাম্পে, ভিড় নিয়ন্ত্রণে প্রতিটি শিবিরে পুলিশি নিরাপত্তার ব্যবস্থা রাখা হয়েছে। বাইট ক্যাম্পে আধিকারিক,উপভোক্তা, এবং শেষে বিধায়ক তারক চ্যাটার্জী।0
0
Report
Advertisement
डॉक्टर के घर चोरी: ई-रिक्शा से बदमाश, 15 हजार चोरी, CCTV फुटेज सामने
Satna, Madhya Pradesh:सतना सिटी कोतवाली क्षेत्र के नजीराबाद मुक्तिधाम के आगे डॉ. बहादुर खान के घर में रात करीब 2 बजे बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले मोहल्ले के ही एक घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी किया और उसी से इलाके में रेकी करते हुए सतना नदी की ओर गए। कुछ देर बाद वापस लौटकर डॉक्टर के घर में घुसे। डॉ. बहादुर की पत्नी फिरदौस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाश ई-रिक्शा से सड़क पर उतरते नजर आ रहे हैं। घर में घुसने से पहले बदमाशों ने बाहर से घर के दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद बाउंड्री कूदकर अंदर दाखिल हुए और क्लिनिक का दरवाजा खोलकर दराज में रखे करीब 15 हजार रुपए चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश घर के किचन तक पहुंच गए। और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किए। इसी दौरान आहट मिलने पर डॉ. बहादुर और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। दोनों ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। भागते समय बदमाशों के पास मौजूद सब्बल और रॉड मौके पर ही छूट गए। सूचना के बाद पुलिस सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सब्बल और रॉड जब्त कर लिए। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश घर के अंदर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके कुछ साथी ई-रिक्शा में बाहर इंतजार करते नजर आए। पुलिस के मुताबिक वारदात में दो से अधिक बदमाश शामिल हो सकते हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
कारका नदी हादसा: पखांजूर के बहे दो छात्रों में से एक का शव बरामद, SDRF दूसरे की तलाश में जुटी
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर जिले के पखांजूर से महाराष्ट्र सीमा पर स्थित कारका नदी में पिकनिक मनाने गए 9 दोस्तों में से बहे दो छात्रों के मामले में SDRF की टीम को बड़ी सफलता मिली है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे लापता छात्र की तलाश अब भी जारी है। गौरतलब है कि कक्षा 10वीं के छात्र नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव और गहराई के चलते दो बच्चे बह गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस, ग्रामीण और SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।0
0
Report
खाजूवाला में सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी
Bikaner, Rajasthan:सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी है। किसान आंदोलन के तहत कई ग्राम पंचायतों में तालाबंदी और चुनाव बहिष्कार का सिलसिला जारी है। खेत बचाओ-किसान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर पंचायत कार्यालयों पर तालाबंदी की गई। प्रशासन ने किसानों से पंचायतों में तालाबंदी नहीं करने की अपील की है। किसानों का कहना है कि सिंचाई पानी की समस्या का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। खाजूवाला क्षेत्र में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में तालाबंदी कर विरोध जताया गया है और पंचायत चुनाव के बहिष्कार का सिलसिला भी जारी है। तालाबंदी की सूचनाओं के बाद प्रशासन भी सक्रिय है। प्रशासन की ओर से किसानों से पंचायत कार्यालयों में तालाबंदी नहीं करने की अपील की गई है, लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक सिंचाई पानी की समस्या का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की मांग और प्रशासन के रुख के बीच गतिरोध बना हुआ है। अब देखना होगा कि इस संकट का समाधान कब निकलेगा।0
0
Report
Advertisement
