450001
खंडवा में 7 बजे से शुरू हुई Lok Sabha Chunav वोटिंग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में आज लोकसभा चुनाव को लेकर सुबह 7:00 बजे से ही वोटिंग का कार्य शुरू हो गया है। लोगों में मतदान के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। लोग बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुल 805 मतदान केंद्रों पर वोटिंग का कार्य चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं से अभद्रता करने वालों की गिरफ्तारी, होटल दलाली पर सख्त कार्रवाई
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। ये युवक तोरणद्वार के आसपास श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार कर जबरन होटल और गेस्ट हाउस में कमरे दिलाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस के अनुसार लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को अपनी पसंद के होटल और गेस्ट हाउस में ठहराने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मना करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होने के साथ-साथ सार्वजनिक शांति भी प्रभावित हो रही थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सीकर, झुंझुनूं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के युवक शामिल हैं। इनमें दीपक शर्मा नीमकाथाना, रोहित आगरा, अमन दीक्षित फरीदाबाद, विकास सिंह अजीतगढ़, विनोद सिंह नरूका की ढाणी, सोनू वर्मा उदयपुरवाटी, यशव खेतान दांतारामगढ़ तथा हरिओम गुना, मध्य प्रदेश शामिल हैं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। होटल या धर्मशाला की बुकिंग केवल अधिकृत काउंटर अथवा संबंधित संस्थान के माध्यम से ही करें। बिना पुष्टि किए किसी को भी अग्रिम राशि न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता केंद्र या कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं से अभद्रता होटल दलाली या शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेंगी।0
0
Report
जळगाव के चार प्रोफेसरों की विश्वस्तर पर धाकड़ जीत: ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स 2025
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मधील कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विद्यापीठाच्या चार प्राध्यापकांनी जगातील अव्वल वैज्ञानिकांमध्ये निवड. प्रा. प्रमोद माहुलीकर, प्रा. डी. जी. हुंडीवाले, प्रा. रत्नमाला बेंद्रे, प्रा. विकास गिते अशी चार ही प्राध्यापकांची नावे आहेत स्कूल ऑफ केमिकल सायन्सेसमधील चार प्राध्यापकांच्या संशोधन क्षेत्रात उल्लेखनीय कामगिरीबद्दल ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स २०२५' मध्ये नोंद सायरॅक ग्लोबल डेटाबेसच्या मूल्यमापनानुसार चारही प्राध्यापकांना वर्ल्डस टॉप फाइव्ह पर्सेंट सायंटिस्ट हा बहुमान प्राप्त झाला आहे. प्राध्यापकांच्या कामगिरीमुळे जागतिक स्तरावर विद्यापीठाच्या शिरपेचात मानाचा तुरा खोवला आहे. ग्लोबल सायंटिस्ट इंडेक्स हा जगभरातील संशोधकांच्या कार्याचे व्यापक विश्लेषण करून तयार करण्यात येणारा प्रतिष्ठित निर्देशांक आहे. या प्रक्रियेत सुमारे दोन कोटींहून अधिक संशोधकांचे, दोन कोटींहून अधिक संशोधन प्रकाशनांचे तसेच १५० हून अधिक देशांतील वैज्ञानिकांच्या योगदानाचे विश्लेषण केले जाते.0
0
Report
कांग्रेस ने नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस ने अपने सोशल मिडिया पर विडियो पोस्ट करते हुये लिखा कि नवनियुक्त प्रभारी का मथुरा की पावन धरा पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे स्थित वृंदावन कट पर महानगर कांग्रेस कमेटी, मथुरा-वृंदावन द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस गरिमापूर्ण अवसर पर मुख्य रूप से लोकसभा सांसद श्री तनुज पुनिया जी, पूर्व सीएलपी लीडर श्री प्रदीप माथुर जी तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम जी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर नवनियुक्त प्रभारी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रमोहन जैसवाल जी, चौधरी रामभरोसे सिंह जी, राहुल चतुर्वेदी जी, अनमोल चतुर्वेदी जी, दीपक पाराशर जी, शिवकुमार गौतम जी (बंटी), राहुल अरोड़ा जी, रामबाबू बुजेर जी, विष्णु राजपूत जी, चौबे चकलेश्वर जी, दीपक वाष्णेय जी, भूपेंद्र कुमार गौतम जी, राजू फारूकी जी, संदेश पाठक जी, निशांत शर्मा जी (निक्की), वरुण अरोड़ा जी, कौशल अग्रवाल जी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपए घटने से दुकानदारों को राहत
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील, चाय वाला अमित जैन 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 183.50 रुपए सस्ता, छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों को बड़ी राहत एजेंसी मैनेजर बोले ज्यादा दाम बढ़ने से लागत कम हो गई थी, अब बिक्री बढ़ने की उम्मीद हांसी समेत पूरे भारत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की बड़ी कटौती की है। आज नए दाम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद यह राहत दी गई है। इस फैसले से छोटे दुकानदारों, चाय की दुकानों, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से बढ़ी हुई गैस कीमतों के कारण कारोबारियों की लागत बढ़ गई थी, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा था। चाय विक्रेता अमित जैन ने बताया कि गैस के बढ़े हुए दामों से चाय बेचने में बचत नहीं हो रही थी। ऊपर से दुकानों पर काम भी पहले के मुकाबले कम था। अब सिलेंडर सस्ता होने से कुछ राहत मिलेगी और कारोबार में फायदा होने की उम्मीद है। वहीं गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील ने बताया कि 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कमी की गई है। इसका सबसे अधिक लाभ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। क्योंकि उनकी गैस पर होने वाली लागत अब कम हो जाएगी। पहले ज्यादा दाम बढ़ने से लागत कम हो गई थी।0
0
Report
जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार TB मुक्त भारत अभियान और डेंगू तैयारी पर बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' और डेंगू से निपटने की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।0
0
Report
गुरुद्वारा सुरक्षा के लिए पुलिस टीम को सम्मान, चोरी के तेज खुलासे की सराहना
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर (श्रीगंगानगर)। गुरुद्वारा सिंह सभा ने जिले की पुलिस व स्थानीय पुलिस प्रबंधन का सम्मान किया। हाल ही में गुरुद्वारे में हुई चोरी के त्वरित खुलासे व आरोपित की गिरफ्तारी पर SHO सुमन परिहार, हवलदार बंसीलाल और कांस्टेबल सुरेश जाखड़ को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन, सुखमणि समिति और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस टीम की सजगता, सतर्कता और कड़ी मेहनत की सराहना की। उपस्थित लोगों ने धर्मस्थल की सुरक्षा व समुदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस व समाज के समन्वय को अहम बताया और आगे भी सतर्क रहने का संकल्प जताया।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: Brajesh Pathak ने स्टेट-लेवल कॉआपरेटिव वीक उद्घाटन किया, SIT 15 दिन बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Brajesh Pathak (Deputy CM) on State-Level Cooperative Week inaugurated today. SIT investigating the Ram Mandir donation theft case has been extended by 15 days. Opposition has written a letter to the CJI amidst the commencement of the process in five states. SP Chief Akhilesh Yadav's birthday.0
0
Report
मस्जिद को तोड़ते लोगों के दृश्य सामने, वीडियो वायरल
Varanasi, Uttar Pradesh:मस्जिद को तोड़ते लोगों के दृश्य सामने, वीडियो वायरल0
0
Report
गुजरात वलसाड सोनवाड़ा पास NH 48 पर ट्रक में आग; दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात: वलसाड ज़िले के सोनवाड़ा गाँव के पास नेशनल हाईवे 48 पर एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं। और जानकारी का इंतज़ार है。0
0
Report
Advertisement
40 वर्षीय तुलसीराम मेहरा की हत्या का शक: गले पर निशान, पुलिस जांच में जुटी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम कठोतिया के पास बारूरेवा पुल के समीप झाड़ियों में 40 वर्षीय तुलसीराम मेहरा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर गहरे निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।0
0
Report
पुलिस ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए खास अभियान शुरू किया; 78 बुजुर्गों की पहचान
Panchkula, Haryana:पंचकूला: पुलिस ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। एक सप्ताह के भीतर ऐसे 78 बुजुर्गों की पहचान की गई है, जो अकेले रह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें साइबर ठग और अपराधी अकेले रहने वाले बुजुर्गों को अपना निशाना बनाते हैं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत अकेले रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत डाटा तैयार किया जाएगा। उनके क्षेत्र के बीट अधिकारी या संबंधित पुलिस कर्मचारी प्रत्येक 10 से 15 दिन में उनसे मिलकर उनका हालचाल जानेंगे और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देंगे। इसके अलावा पुलिस उनके घर का सत्यापन करेगी तथा उन्हें डिलीवरी बॉय, घरेलू सहायक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर या अन्य बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के बारे में जागरूक करेगी। यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है。 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उनके घरों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। यह विशेष सुरक्षा अभियान फिलहाल शुरू कर दिया गया है और चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।0
0
Report
पंडरा में दिनदहाड़े चोरी: डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट
Ranchi, Jharkhand:पंडरा थाना क्षेत्र में बंद घर को अपराधियों ने बनाया निशाना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में हुई भीषण चोरी बंद घर को निशाना बनाते हुए कीमती जेवरात सहित लाखों की हुई चोरी दिन दहाड़े हुई चोरी से इलाके में दहशत 15 लाख रुपया के जेवरात सहित 10 लाख रुपया की नगद की हुई चोरी अपराधियों की तस्वीर हुई सीसीटीवी कैद मौके पर सिटी एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद दिनदहाड़े चोरी सूचना पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी घटनास्थल पर पहुंचे मामले की ली पूरी जानकारी, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात कांग्रेस स्वागत कार्यक्रम में गुटबाजी से हंगामा, पुलिस ने नियंत्रण पाया
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात में कांग्रेस के स्वागत कार्यक्रम में जमकर हंगामा) प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में भिड़े दो गुट。 पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार और जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर के समर्थक आमने-सामने。 कार्यक्रम के दौरान मारपीट और धक्का-मुक्की से मची अफरा-तफरी。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर पाया काबू。 जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष, उनके बेटे और समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया。 महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष से बदसलूकी का भी लगाया गया आरोप。 पुलिस ने कहा—तहरीर मिलने पर की जाएगी विधिक कार्रवाई。 कांग्रेस के कार्यक्रम में गुटबाजी खुलकर आई सामने, घटना बनी चर्चा का विषय।0
0
Report
1 जुलाई से स्कूल बसों पर सख्त निगरानी; 8 जुलाई तक नोटिस, फिर कार्रवाई
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्कूली बसों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, एक जुलाई से आठ जुलाई तक दी जाएगी नोटिस, उसके बाद होगी कार्रवाई पूरे प्रदेश में आज यानी एक जुलाई से स्कूल बसों पर सख्त निगरानी रखने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक राज्यव्यापी विशेष स्कूल बस जांच अभियान शुरू किया है, परिवहन विभाग के इस अभियान के तहत स्कूल बसों की फिटनेस, तकनीकी स्थिति, स्पीड गवर्नर, ब्रेक सिस्टम, टायर, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास सहित सभी सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जाएगी। बसों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और चालकों के रिकॉर्ड व सत्यापन की भी जांच होगी, एआरटीओ रंजीत सिंह ने बताया कि एक सप्ताह यानी आठ जुलाई तक केवल नोटिस जारी करके हुए सुधारने का अवसर दिया जाएगा और अगर कोई सुधार नहीं होता तो आगे कार्रवाई की जाएगी, फतेहपुर के सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित वाहनों से स्कूल आ-जा सकें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
प्रयागराज के जर्जर मकान बारिश में हादसों के संकेत, डीएम ने खाली कराए निर्देश
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में जर्जर भवन दे रहे हादसों को दावत, बारिश के दिनों में जर्जर भवन के गिरने का ख़तरा ज्यादा, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जर्जर इमारतों में रह रहें हैं लोग, डीएम ने जर्जर भवनों को चिन्हित कर खाली कराने के दिए निर्देश। मानसून की दस्तक के साथ संगम नगरी प्रयागराज के शहरी इलाकों में वर्षों पुराने जर्जर मकान अब हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कई परिवार ऐसे मकानों में रह रहें हैं, जबकि कई इमारतें सड़क किनारे खड़ी होकर कभी भी बड़े हादसे को दावत दे रहीं हैं। पुराने शहर की तंग गलियों से लेकर कई रिहायशी इलाकों तक दर्जनों ऐसे मकान हैं, जिनकी दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, छतें कमजोर हो चुकी हैं और बारिश का पानी इन्हें और भी खतरनाक बना रहा है। पहले भी बारिश के दौरान जर्जर भवनों के हिस्से गिरने से हादसे हो चुके हैं। शहर के जानसनगंज और बादशाही मंडी, कोतवाली और शाहगंज इलाकों में दर्जनों की संख्या में जर्जर मकान हैं। नगर निगम और प्रशासन से जर्जर हो चुके मकानों की शिकायते भी कई बार की गई, लेकिन स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। सबसे ज्यादा चिंता उन मकानों की है, जिनके नीचे दुकानें चल रही हैं या जिनके आसपास रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इन इलाकों में कई जर्जर मकान ऐसे हैं जिसमें जान जोखिम में डालकर लोग रह भी रहें हैं। ऐसे में हल्की या तेज बारिश किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। बारिश के दिनों में जर्जर इमारतों की नींव और कमजोर हो जाती है। ऐसे भवनों की समय रहते पहचान, मरम्मत या ध्वस्तीकरण ही हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। हाल के वर्षों में तेज बारिश और आंधी के दौरान मकानों व अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे समय पर कार्रवाई की जरूरत और बढ़ गई है। डीएम मनीष वर्मा का कहना है कि जर्जर हो चुके मकानों को चिन्हित करके उसमें रहने वालों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि बारिश के दिनों में दुर्घटनाओं से बचने के लिए जर्जर मकानों से दूरी बनाए।0
0
Report
Advertisement
