icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेरठ: निदा हत्या का खुलासा, ननद गिरफ्तार, चाकू बरामद

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस ने किया निदा हत्याकांड का खुलासा, ननद गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद मेरठ, 14 जुलाई 2026 — थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने 2 दिन पहले हुए निदा हत्याकांड का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मृतका की ननद रिमशा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है。 क्या था मामला वादी आकिब अंसारी एडवोकेट पुत्र हाजी मो0 यामीन अंसारी निवासी किदवई नगर, हापुड़ रोड ने 12 जुलाई को थाना लिसाड़ी गेट पर तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात अभियुक्तों ने उनकी भतीजी निदा की चाकू मारकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 470/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था。 नद निकली हत्यारोपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आज 14 जुलाई को मामले का खुलासा करते हुए अभियोग में नामित अभियुक्ता रिमशा पत्नी उवैश निवासी गेट वाली, करीम नगर, अंसार ब्लॉक थाना नौचंदी को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद किया गया। विवाद में की हत्या पूछताछ में रिमशा ने बताया कि मृतका निदा और उसके भाई उवैश के बीच आपसी संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान रसोई में रखे चाकू से रिमशा ने निदा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया।
0
0
Report
Advertisement

शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता के हत्या का मामला: दामाद गिरफ्तार

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर-सिद्धार्थनगर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज एक महीने बाद एक नवविवाहिता को उसके पति ने हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। मृतका की मां की शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया गया। मामला सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव का है। मृतका की पहचान मुफीदुन के रूप में हुई है, जो संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसहवाँ गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार उसकी शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। मृतका की मां का आरोप है कि उनके दामाद ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। उसने फोन पर कहा कि मैंने आपकी बेटी की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है। मृतिका की मां की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज और नायब तहसीलदार डुमरियागंज की मौजूदगी में घर में दफन शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया से बात करते हुए मृतका की मां ने बताया कि मेरे दामाद ने फोन करके बताया कि मैंने आपकी लड़की को मार कर घर में ही दफना दिया है अभी महज़ एक महीने पहले मेरी बच्ची की शादी हुई थी मैं चाहती हूं कि उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। बाईट-तस्नीबुन्निशा, मृतका की मां। वही इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतिका की माँ ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी बेटी की शादी एक महीने पहले चक मझारी में हुई थी मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे दहेज के लिए मेरे दामाद ने मेरी बेटी को हत्या कर अपने ही घर में दफन कर दिया है मामले में मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया गया है। बाईट-बृजेश कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकार डुमरियागंज।
0
0
Report

नवादा में लग्जरी कार से भारी शराब जब्ती, आरोपी बोकारो से गिरफ्तार

Nawada, Bihar:नवादा में लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब जब्त गाड़ी में इंडिकेटर में छुपाकर झारखंड से बिहार लाई जा रही थी बिहार के नवादा में उत्पाद विभाग ने एक लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब वाहन के इंडिकेटर में बने गुप्त तहखाने में छुपाई गई थी। जब्त की गई शराब ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की ब्रांड की थी, जिसमें 180 मिलीलीटर के 676 टेट्रा पैक शामिल थे। इसकी कुल मात्रा 121.680 लीटर है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई गाड़ी सफेद रंग की महिंद्रा मराज़ो थी, जिसका पंजीकरण संख्या JH12K/2560 है। इस मामले में बोकारो, झारखंड निवासी संजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। संजय कुमार साव अवैध शराब के व्यापार और परिवहन में शामिल बताया गया है। यह कार्रवाई रजौली स्थित समेकित जाँच चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गुप्त तहखाने का पता लगाकर शराब और आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त से आगे की पूछताछ जारी है। 10 लाख की गाड़ी से शराब की कारोबारी की जा रही थी।
0
0
Report

मैया सम्मान योजना: हर महीने एक दिन में भुगतान, अक्टूबर से मैया सम्मान दिवस

Ranchi, Jharkhand:झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार अब मैया सम्मान योजना की राशि हर महीने अलग-अलग तारीखों के बजाय एक ही दिन सभी लाभुकों के खातों में भेजने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सरकार हर महीने मईया सम्मान दिवस भी मनाएगी, जिसकी शुरुआत अक्टूबर से होने की संभावना है। अभी मंईयां सम्मान योजना की राशि अलग-अलग तारीखों में लाभुकों के खातों में भेजी जाती है। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद हर महीने एक तय तारीख पर सभी महिलाओं के खातों में एक साथ राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। इसके लिए हर महीने मइया सम्मान दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत अक्टूबर महीने से की जाएगी। यह पहल राज्य की लाखों महिला लाभुकों के लिए राहत और सुविधा लेकर आएगी.
0
0
Report
Advertisement

महिला आरक्षण के जल्द लागू की मांग पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच तकरार

Ranchi, Jharkhand:महिला आरक्षण को लेकर सियासत, कॉंग्रेस की मांग जल्द लागू करे केंद्र सरकार, बीजेपी ने कहा महिला आरक्षण को लेकर कॉंग्रेस राजनीति कर रही महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है, 21 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘चलो संसद’ अभियान आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से महिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आरक्षण विधेयक वर्ष 2010 में राज्यसभा से पारित हुआ था, जबकि वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने इसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में पारित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून को परिसीमन और जनगणना से जोड़कर इसके क्रियान्वयन में देरी की जा रही है और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने को लेकर केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है। वहीँ बीजेपी कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। 21 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ''चलो संसद'' अभियान के तहत देशभर की महिला कार्यकर्ता जुटेंगी। झारखंड से भी बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी इसमें शामिल होंगी। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण लागू करने में देरी का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल लागू करने की मांग की है। इसके समर्थन में मिस्ड कॉल, पोस्टकार्ड और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है कांग्रेस के इस अभियान पर भारतीय जनता पार्टी ने कटाक्ष किया है। जब बंगाल असम में करारी शिकायत मिली है उसके बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ है कि आदि आबादी के साथ जो अन्य कांग्रेस ने किया था उसे सुधार करने का काम बीजेपी ने किया था लेकिन कांग्रेस ने उसका विरोध किया। इसीलिए अब समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस जो राजनीति कर रही है उसको जनता समझ गई है क्योंकि जब बिल आया था तो इन लोगों ने विरोध किया था तो आखिर आप किस मुंह से यह लोग राजनीति कर रहे हैं। जनता तो सवाल पूछेगी कि आपने इस दिल का समर्थन नहीं किया। शुरू से ही कांग्रेस में महिलाओं का विरोध किया है और यह जनता जानती है। भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार करते हुए उन्हें आईना दिखाया है। संसद के अंदर महिला आरक्षण विधेयक ऑलरेडी पारित है जो 33% आरक्षण का विधेयक है। भारतीय जनता पार्टी लोगों को भटका रही है। हमारी मांग है कि 2029 के चुनाव में इसे लागू कर दीजिए हम सब उसके समर्थक हैं। हमारे three लोकसभा सदस्य में एक महिला है हमने कर दिया है बीजेपी भी करें । झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने भी इस मामले पर भाजपा पर हमला किया है।
0
0
Report

लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, छह माह में लंबित अपीलें निपटाने का निर्देश

Ranchi, Jharkhand:चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से अहम राहत मिली है। हालांकि सबसे बड़ा निर्देश उनकी जमानत नहीं, बल्कि उनकी लंबित अपीलों को लेकर आया है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट से अनुरोध किया है कि लालू प्रसाद यादव की सभी लंबित अपीलों की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी करने का प्रयास किया जाए। साथ ही सीबीआई की जमानत रद्द करने की याचिका भी खारिज कर दी गई। इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए झारखंड हाई कोर्ट से अनुरोध किया कि लालू प्रसाद यादव की लंबित आपराधिक अपीलों पर छह महीने के भीतर सुनवाई पूरी करने का प्रयास किया जाए। अदालत का मानना है कि लंबे समय से लंबित अपीलों का समयबद्ध निपटारा होना चाहिए, ताकि मामले का अंतिम कानूनी निष्कर्ष सामने आ सके। लालू प्रसाद यादव के खिलाफ देवघर, दुमका, डोरंडा और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाला मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। इन मामलों में उनकी अपीलें झारखंड हाई कोर्ट में लंबित हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के अनुरोध के बाद इन अपीलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

चहनिया बाजार की किराने की दुकान में भीषण आग, लोगों में दहशत

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - चहनिया बाजार में किराने की दुकान में लगी भीषण आग - आग लगते ही बाजार में मची अफरा-तफरी, लोगों में दहशत का माहौल - सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची, शुरू कराया राहत कार्य - ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में निभाई अहम भूमिका - पुलिस, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनिया की घोर लापरवाही आई सामने - दुकान में आग लगने की सूचना पर गांव से आ रहे बाइक सवार महिला पुरुष हुए सड़क हादसे का शिकार - आग बुझाने के दौरान ही स्थानीय लोग गंभीर हालत में घायलों को लेकर पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया - समय रहते आग बुझने से आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति से बचाया गया - किराने की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख - आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता, जांच में जुटा प्रशासन - स्थानीय लोगों ने बलुआ पुलिस, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की तत्परता की सराहना की - बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया बाजार में बीती रात हुई घटना
0
0
Report

16 जुलाई को इस्कॉन जगन्नाथ रथयात्रा: भारी श्रद्धालु जुटने की उम्मीद

Jamshedpur, Jharkhand:16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद जमशेदपुर, इस्कॉन जमशेदपुर के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई, गुरुवार को पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। रथ यात्रा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रथ यात्रा दोपहर 2:30 बजे बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी यात्रा गोपाल मैदान, जुस्को गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम और साकची बड़ा गोलचक्कर ہوتے हुए शाम लगभग 7:30 बजे साकची वाहन पड़ाव पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु "हरे कृष्ण, हरे राम" महामंत्र का संकीर्तन करते हुए रथ के साथ चलेंगे। विभिन्न स्थानों पर आरती, पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के लिए तीन भव्य रथ तैयार किए गए हैं, जिन्हें आकर्षक फूलों, ध्वजों और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया है। इस्कॉन जमशेदपुर के प्रमुख एवं वरिष्ठ आचार्य स्वामी पद्मनाभ जगन्नाथ दास के मार्गदर्शन में पिछले एक महीने से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में प्रेसवार्ता एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए करीब एक हजार स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। यातायात नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं और रथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इस आयोजन में शहर के कई सामाजिक, धार्मिक और सेवा संगठन भी सहयोग करेंगे। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान, शीतल पेय, महाप्रसाद और प्राथमिक चिकित्सा के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे। मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाओं, लायंस क्लब, जेसीआई, रॉबिन हुड आर्मी, ग्रीन कैप्स फाउंडेशन, ब्लड वॉरियर्स, द वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी, साइलेंट टेल्स एनजीओ सहित अनेक संस्थाएं सेवा कार्य में भाग लेंगी।
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज सांसद आजाद ने DM से मुलाकात कर विकास बाधाओं के समाधान की मांग

Kishanganj, Bihar:किशनगंज सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आजाद ने नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी नवीन कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने जिले की जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी चिंता जताई....डॉ. जावेद आजाद ने खासतौर पर नदी कटाव की विकराल समस्या, बिजली की निम्न वोल्टेज और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति के बार-बार ठप होने की शिकायत की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण, पुलों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों को तेज गति देने की मांग की.....सांसद ने डीएम से मिलकर उन्हें विकास की राह में आ रही इन बाधाओं को जल्द दूर करने का मांग किया, ताकि जिले की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने जिला जिला पदाधिकारी से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top