450001
खंडवा में प्रतिबंधित सिगरेट बचने के मामले में कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में प्रतिबंधित सिगरेट के धड़ल्ले से हो रहे व्यापार को लेकर कोतवाली पुलिस ने सिगरेट बेचने वाले 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित सिगरेट के पैकेट जब्त किए है। इन पैकेट्स पर भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार कैंसर वाली चेतावनी भी नहीं दर्शाई गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की। जिसमें शंकरलाल, शेख बाबू, विशाल के पास से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सिगरेट जप्त किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कीर्ति आज़ाद ने राहुल गांधी के भाषण पर अमित शाह के स्पष्टीकरण की मांग
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KIRTI AZAD ON RAHUL GANDHI दिल्ली - लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर TMC MP कीर्ति आज़ाद ने कहा, "सबसे पहले मांग तो यही थी कि अमित शाह यहां आएं और स्पष्टीकरण रखें, उसके बाद बात हो। छात्रों का जो आंदोलन हुआ अगर ये नहीं होता तो शायद ये संशोधन बिल भी नहीं आता। शुरूआत से ही हमारी यही मांग थी कि जो लाठीचार्ज हुआ है, उसके ऊपर चर्चा होनी चाहिए। विधेयक तो आए हैं और आते ही रहेंगे... एक भी संशोधन में क्या सरकार ने ध्यान दिया है?..."0
0
Report
श्रावस्ती में 2 किलो चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पेट्रोलिंग के दौरान तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में एसएसबी की 62वीं वाहिनी के जवानों और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार किया। संयुक्त टीम भचकाही-तालबघौड़ा मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तीनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 2 किलो चरस बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बरामद चरस के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है。 फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है。0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली....….......शामली जनपद के झिझाना थाना क्षेत्र के गांव नोनांगली में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जनपद के झिझाना थानां पुलिस को एक अज्ञात युवक द्वारा फोन कर सूचना दी थी कि थानां क्षेत्र के गांव नौनागली में युवती की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती जांच की तो युवती के गले पर गहरे निशान दिखाई दिए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।वही मृतका के पिता सुधीर ने बताया कि वह परिवार के साथ शामली के मंडी गेट के सामने रहता है, जबकि गांव नोनांगली में उनका पैतृक मकान है।सुबह बेटी गरिमा की दादी उसे जगाने गई थीं, लेकिन वह नहीं उठी। इसके बाद घर पर चिकित्सक को दिखाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव आये थे और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए फौरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में दोनों पहलुओं मौत या ओनर किलिंग पर जांच कर रही हैं।वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में भी तरह तरह की चर्चा हो रही है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि एक युवक ने फोन कर सूचना दी थी कि युवती की हत्या कर परिजन गांव नोनांगली में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना देने वाले युवक से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
खजूरी पंथ के किसानों ने बीमा मुआवजे के लिए SDM को ज्ञापन दिया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर मंदसौर जिले के गरोठ में शामगढ़ तहसील के खजूरी पंथ के किसानों ने बीमा राशि न मिलने और पटवारी द्वारा समय पर कार्य न करने का आरोप लगाते हुए गरोठ SDM को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीमा राशि का भुगतान नहीं हुआ है इसलिए जल्द से जल्द उन्हें उनकी नुकसानी का मुआवजा बीमा राशि के माध्यम से प्रदान किया जाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत खजूरी पंथ के पटवारी पर समय पर काम न करने का आरोप लगाते हुए उसे भी हटाने की मांग करि। गरोठ SDM राहुल चौहान ने मामले में बीमा कंपनी को पत्र लिखकर किसने की समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।0
0
Report
खाद लेने आई महिला बेहोश, अम्बाह वेयरहाउस में हड़कंप
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - खाद की लाइन में बेहोश हुई महिला, हालत बिगड़ने से मचा हड़कंप अम्बाह सरकारी वेयर हाउस में खाद लेने पहुंची एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार महिला लंबे समय से लाइन में खड़ी होकर खाद का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी。 मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को संभाला और उसे पास में बैठाकर होश में लाने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होने पर मौके पर मौजूद पुलिस महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है。 घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि भीड़ और लंबी लाइन के कारण महिला की तबीयत बिगड़ी।0
0
Report
मिशन स्कूल की छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका के विरोध में कलेक्टर से शिकायत, हटाने की मांग
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर के हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल अधीक्षिका के द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जाता है और खाने की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए। नाराज़ होकर सैकड़ों की संख्या में छात्राएं कलेक्टर से शिकायत करने 15 किलोमीटर कलेक्टर कार्यालय जा रही थीं, लेकिन बीच रास्ते से ही जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रबंधन को पता चलने पर उन्हें वापस स्कूल लाया गया। जहां उनकी सभी समस्याओं को सुना गया और आने वाले समय में दूर कर लेने का आश्वासन दिया गया। छात्राओं की मुख्य मांग हॉस्टल अधीक्षिका को हटाना है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से 100 से अधिक लाभार्थी
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार के सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है इसी क्रम में आज से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू किया गया। शिविर में फिजिशियन, ईएनटी विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और शिविर में पहुँचे दिव्यांगों के प्रमाण पत्र भी बनाए गए स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच समेत जांचोपरांत निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन तकरीबन सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।0
0
Report
पुरकाजी के चेयरमैन ने 3 करोड़ जमीन दान दी, स्कूल निर्माण अब तक टला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी नगर पंचायत के निर्दलीय चैयरमैन जहिर फारुकी द्वारा बेटियों की परेशानियों को देखते हुए अपनी 3 करोड़ रूपये कीमत की 8 बीघा जमीन 12 क्लास तक सरकारी स्कूल बनाने के लिए सरकार को दान दे दी है. लेकिन जमीन दान दिए हुए एक साल बीत गया है और अब तक उस जमीन पर स्कूल बनाने का प्रस्ताव तक पास नहीं हो पाया है. बेटियों के लिए स्कूल बनवाने के लिए चैयरमैन ने मुज़फ्फरनगर से लेकर लखनऊ तक के कई चक्कर लगा चुके है लेकिन अभी तक शासन द्वारा स्वीकृति नहीं की गयी है. आपको बता दे की उत्तराखंड बॉर्डर के बाद ये पहला कस्बा पुरकाजी है जिसमे आजादी के बाद कोई भी इंटर तक का सरकारी स्कूल नहीं है जिसकी मांग लगातार कस्बा वासी उठा रहे है लेकिन अब तक ये स्कूल स्थापित नहीं हो सका है. चैयरमैन जहीर फारुकी द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल की शुरवात होते ही सबसे पहले अपनी 8 बीघा भूमि दान की और उसके बाद स्कूल बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा. मुज़फ्फरनगर जिलाधिकारी द्वारा भी जिला विद्यालय निरीक्षक से जाँच कराकर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है. अब जनता को इंतजार है कब सरकार यहाँ पर स्कूल स्थापित करती है.0
0
Report
कुशीनगर में खेतों के पेड़ पर फंदे से शव, रितेश और पूजा की पहचान
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - कुशीनगर - खेतों के बीच पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक-युवती का शव - मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रितेश भारती और 20 वर्षीय पूजा शर्मा के रूप में - आठ महीने पहले दोनों ने घर से भागकर की थी शादी - शादी के समय युवती के पिता ने जताई थी नाराज़गी, संबंधित थाने में दर्ज कराई थी शिकायत - पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की - कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
पवन खेड़ा ने कहा: गृह मंत्री जिम्मेदार, नागपुर से आदेश आते हैं?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "अगर गृह मंत्री अपना मंत्रालय चलाने में जिम्मेदार नहीं हैं? तो क्या वे भी कठपुतली हैं? जिम्मेदारी गृह मंत्री की ही है। क्या इनके आदेश भी नागपुर से आते हैं? गृह मंत्री माफी मांगे। पैलेट गन और लाठियां क्या राहुल गांधी ने चलवाई थीं? हम माफी क्यों मागे? हम नौजवानों की आवाज उठा रहे थे..."0
0
Report
जयपुर में सुमेरपुर के रास्ते शराब भरी पिकअप पकड़ी, कार्रवाई जारी
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर。 आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई। नाकाबंदी के दौरान सुमेरपुर में पकड़ी शराब से भरी पिकअप गाड़ी। जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा और आबकारी निरीक्षक हीरेंद्र की सजगता से पकड़ी गई। एक पिकअप में चंडीगढ़ निर्मित शराब बरामद हुई। शराब की गिनती सहित अग्रिम कार्रवाई जारी।0
0
Report
श्रावणी मेला देवघर का शुभारंभ: AI-सहायता से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज विधिवत उद्घाटन देवघर के झारखंड बिहार बॉर्डर दुम्मा में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , मंत्री दीपिका सिंह पांडे , देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक चुन्ना सिंह भाजपा से जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने सयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया है।दुम्मा बॉर्डर पर पहले मंत्री और अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोपचार के साथ विधिवत पूजा की जिसके बाद तोरण द्वार पर फीता काटकर किया गया वहीं मंच पर संबोधित करते हुए देवघर डीसी ने कहा कि AI तकनीक से इस बार श्रद्धालुओं की शिकायत का निपटारा किया जाएगा वही मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधाएं पूरी कर ली गई है वहीं झारखंड सरकार मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने कहा कि वह इसी क्षेत्र से आती है और बाबा बैजनाथ की असीम कृपा उन पर और राज्य पर हमेशा बनी रहती है आज मेले का विधिवत उद्घाटन कर लिया गया है श्रद्धालु के लिए तमाम सुविधाएं सुदृढ़ कर ली गई है इसके अलावा मौके पर पहुंचे मंत्री सुद्वीय कुमार सोनू ने कहा कि श्रावणी मेला को लेकर लगातार तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी और आज मेले का शुभारंभ कर दिया गया है अत्यधिक सुविधा कैसे दी जाए उसको लेकर काम किए गए हैं वहीं श्रद्धालुओं के लिए AI तकनीक से मॉनिटरिंग की जाएगी शिकायत सुझाव के लिए इस बार कार्य किया गया है पूरे देवघर को दुल्हन की तरह सजाया गया है कांवरिया पथ पर मखमली बालू के अलावे तमाम सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए मुकम्मल की गई है ताकि देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को एक सुखदानुभूति हो। बाबा बैद्यनाथ मंदिर के स्टेट पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर के श्रावणी मेले का उद्घाटन किया गया पुरोहित श्रीनाथ महाराज ने बताया कि सावन माह की आज से शुरुआत हो गई है आज पूर्णिमा के साथ ही आज के बाद से स्पर्श पूजा बाबा बैजनाथ मंदिर में बंद हो जाएगी इसके अलावा आज मंत्रियों के द्वारा मेले का सफल संचालन को लेकर बाबा बैजनाथ से विशेष कामना की गई और वैदिक मंत्रोचार के साथ इस मेले का शुभारंभ किया गया0
0
Report
Advertisement
तस्लीमा अख़्तर: POJK में नागरिक अधिकारों के लिए विश्व से जवाबदेही की मांग
Chaka, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट तस्लीमा अख़्तर ने वह पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में नागरिक अधिकारों के संघर्ष के बारे में बात करते कहा। 'जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JAAC) एक नागरिक समाज का आंदोलन है जो स्थानीय लोगों के बुनियादी अधिकारों, सम्मान और ज़रूरतों के लिए लड़ रहा है। उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को गोलियों से दबाया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों को"आतंकवादी" करार दिया जा रहा है। तस्लिमा ने दुनिया भर के मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे आवाज़ उठाएं, सेना से जवाबदेही मांगे और न्याय की लड़ाई में POJK के लोगों का समर्थन करें。0
0
Report
जयपुर में आबकारी कार्रवाई: सुमेरपुर से Chandigarh निर्मित शराब पकड़ी गई
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई। नाकाबंदी के दौरान सुमेरपुर में पकड़ी शराब से भरी पिकअप गाड़ी。 जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा और आबकारी निरीक्षक हीरेंद्र की सजगता से पकड़ी गई。 एक पिक अप में चंडीगढ़ निर्मित शराब बरामद हुई。 शराब की गिनती सहित अग्रिम कार्रवाई जारी。0
0
Report
सीधी में कस्तूरबा बालिका छात्रावास की पानी टंकी साफ कराने का वीडियो वायरल; जांच
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:छात्राओं से टंकी साफ कराने का वीडियो वायरल, एडीएम ने दिए जांच के आदेश सीधी जिले के सेमरिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक छात्राएं छात्रावास की खुली छत पर चढ़कर पानी की टंकी साफ करती दिखाई दे रही हैं। वीडियोस सामने आने के बाद एडीएम बी.पी. पांडेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।viral वीडियो ने छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न माना जाएगा। बाइट एडीएम बीपी पांडे0
0
Report
Advertisement
