450001
Khandwa - जल संकट पर प्रदर्शन: 8 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में एक दिन पहले जल संकट को लेकर प्रदर्शन करने वाले 8 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोतवाली थाने में जिला प्रशासन ने मामला दर्ज कर दिया है.इस मामले को लेकर खंडवा सांसद ने कहा है ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टिहरी में खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान: 70 नमूनों के सैंपल भेजे
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में डीएम नि खंडेलवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और पिछले 15 दिनों में अलग अलग क्षेत्रों से 70 खाद्य पदार्थों के सेम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए है जिसमें मिल्क,मिल्क प्रोडक्ट,मिठाईया और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल है,मुनिकीरेती,तपोवन,चंबा,घनसाली,नई टिहरी,प्रतापनगर,चमियाला सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान जारी है वही सफाई को लेकर भी एक दर्जन से अधिक दुकानदारों का चालान काटा गया है,खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा का कहना है कि चेकिंग के साथ ही मिठाई की दुकानों में मेनुफेकचरिंग डेट का स्टिकर लगाने के भी निर्देश दिए गए है।0
0
Report
जालौन में ट्रैक्टर और बोरिंग मशीन पलटने से दर्दनाक मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रैक्टर समेत बोरिंग मशीन पलटने से दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की दबकर हुई मौत, कोंच से बसोब गांव की तरफ जा रहा था बोरिंग मशीन समेत ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के नीचे दबने से 45 वर्षीय गुलाम हुसैन की हुई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव के पास का हादसा।0
0
Report
बरेली मुठभेड़: पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र के पासपोर्ट कार्यालय के पास महिला का पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, भरतौल रोड पर पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके साथी को भी दबोच लिया गया। दोनों के पास से दो तमंचे, कारतूस, छीना गया मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, छह चाबियां और नकदी बरामद हुई है। बारादरी पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर को स्कूटी से जा रही महिला के पर्स पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसे छीन लिया था। पर्स में मोबाइल, बैंक कार्ड, बैंक की अग्निरोधी फाइलिंग कैबिनेट की चाबियां और नकदी थी। महिला की शिकायत पर चार नवंबर को पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में अमित शाह के विरोध के दौरान यूजीसी रोलबैक के कार्यकर्ता हिरासत में
Panchkula, Haryana:पंचकूला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के समय यूजीसी रोलबैक के विरोध में काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे टीम के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में मौली निवासी मनीष राणा, अरुण राणा उर्फ अनु राणा और नरेंद्र राणा टबर शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ये सभी यूजीसी रोलबैक के विरोध में अमित शाह के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाने की योजना बना रहे थे. लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के बाद यूजीसी रोलबैक के विरोध को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.0
0
Report
श्रीगंगानगर की 102 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह तक तेज रफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर की 102 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक श्रीविजयनगर में सर्वाधिक 23.11 % हुआ मतदान, राजियासर में 22.59% हुई वोटिंग, सूरतगढ में 21.84% हुई पोलिंग, मतदान को लेकर मतदाताओं में दिख रहा खासा उत्साह0
0
Report
गोरखपुर दौरे में नितिन नवीन की रात्रिभोजन से बीजेपी की चुनावी तैयारी तेज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान सियासी गतिविधियां तेज नजर आईं। गोलघर में पदयात्रा और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने रात्रिभोज किया और पंकज चौधरी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। पंकज चौधरी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिवार के लोगों ने स्वागत किया। मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई गईं। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का एक साथ पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। बीती देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पंकज चौधरी और उनके परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंकज चौधरी की माता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ काफी समय बिताया और सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मुलाकात में साथ रहे। दरअसल, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कवायद तेज है। इसी कड़ी में नितिन नवीन ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों और पदयात्रा के बीच पंकज चौधरी के आवास पर पारिवारिक मुलाकात और रात्रिभोज ने भी खासा ध्यान खींचा। अब देखना होगा कि इस दौरे के बाद बीजेपी संगठन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को किस तरह आगे बढ़ाता है।0
0
Report
Advertisement
आगरा के खेरागढ़ में दर्दनाक हादसा: दामाद और सास की मौत, हेलमेट न पहनना कारण
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, दामाद और सास की दर्दनाक मौत। सैंया मार्ग पर महुआखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर। हादसे में बाइक सवार हाकिम सिंह (27) और उनकी सास गुड्डी की मौके पर मौत। दोनों बाइक से फतेहपुर सीकरी की गुड़ की मंडी जा रहे थे। मृतक हाकिम सिंह शमसाबाद के गांव दुलियापुरा के रहने वाले थे। तीन साल पहले हुई थी हाकिम की लक्ष्मी से शादी, मजदूरी कर चलाते थे परिवार। पहले पिता और अब मां व पति को खोने से लक्ष्मी पर टूटा दुखों का पहाड़। हादसे के वक्त युवक ने नहीं पहन रखा था हेलमेट, गांव में पसरा मातम।0
0
Report
दिग्विजय सिंह के बयान: हिंदुत्व से नफरत फैलाने का संबंध नहीं
Pltha Kheda, Madhya Pradesh:राजगढ़ (एमपी) नफरत फैलाना हिंदुत्व है, हिंदुत्व का धर्म से कोई लेनादेना नहीं - दिग्विजय सिंह देश मे नफरत फैलाने का काम हिंदुत्व कर रहा है पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हिंदुत्व पर भड़के... सत्य सनातन यात्रा निकाल रहे दिग्विजय सिंह बोले धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना देना नहीं... नफरत फैलाने का काम हिंदुत्व का है... आरएसएस सावरकर को मानने वाले लोग हिंदुत्व की आड़ में नफरत फैला रहे है...0
0
Report
कर्नाल में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कांग्रेस पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप
Karnal, Haryana:हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करनाल पहुंचे। यहाँ उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के लोगों ने भारत के लोकतंत्र को कुचलने का एक कुचक्र चलाया हुआ है। जिन लोगों ने 1975 में हिंदुस्तान के लोकतंत्र को मारा हो कुचला हो, उसकी हत्या की हो, वो लोग दोबारा से हिंदुस्तान में गलत नेरेटिव सेट करके इस देश के लोकतंत्र को कुचलने का कुप्रयास कर रहे है। वो गलत बात कहकर अपना अधिकार बता रहे है। हम लोगों की ड्यूटी बनती है कि हम अपने देश को बचाए। हम उन लोगों के कुप्रयासों को सफल नहीं होने देंगे। भूपेंद्र हुड्डा के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे है कि संविधान खतरे में है, मैं इन लोगों से पूछना चाहता हूं कि कौन सा संविधान खतरें में है। लोकतंत्र खबरे में बता रहे है, कहां पर खतरें में है। जब इनसे सवाल किया जाता है कि लोकतंत्र और संविधान खतरें में कैसे है, तो ये कोई संतोषजनक जवाब तक नहीं दे पाते। जहां पर एसआईआर हुआ है वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ता कह रहे है कि एसआईआर ठीक हुआ है। लेकिन फिर भी कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। अगर तुम्हारे कार्यकर्ता सही नहीं है तो उन्हें पार्टी से बाहर निकालो। अगर वे कार्यकर्ता सही है तो कांग्रेस को चुल्लु भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। महिपाल ढांडा ने कहा कि हम तो हमेशा से ही सड़कों पर रहे है और लोगों की आवाज को उठाया और सड़कों पर लोगों के लिए आए तो लोगों ने हमें गद्दी पर बैठाया। लेकिन कांग्रेस पहली बार सड़कों पर आई है। मां-बाप-बेटी एंड सन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को पसीने आए हुए है। गलती से देश की जनता ने कांग्रेस को 99 सीटे दी है, लेकिन अगली बार ये 9 सीटों के लायक भी नहीं रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
अग्निवीरों के 6 साल तक का कार्यकाल; यूपी वित्त मंत्री ने केंद्र का स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "अग्निवीरों का कार्यकाल 4 साल का था जिसे 2 साल का सेवा विस्तार दिया है। इसमें 25% लोग तो सेना में चले जाते हैं और 75% लोग जो हैं, उन्हें 2 साल का सेवा विस्तार दिया है। मैं केंद्र सरकार के इस कदम का हृदय से स्वागत करता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई देता हूं... ऐसे देशभक्त नौजवान की आवश्यकता है जो देश की सुरक्षा भी कर सके और आवश्यकता पड़े तो हर तरह से देश के काम आ सके... जो 6 साल इस सेवा को कर लेंगे, उसके बाद उनका अनुभव भी बड़ा होगा, जानकारी भी ज्यादा होगी और उन लोगों की वरीयता के आधार पर आगे की उनकी संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी。”0
0
Report
दलमा में शेखर की नई जिंदगी, रजनी और बादल के साथ हाथियों का परिवार
Jamshedpur, Jharkhand:दलमा में नन्हे हाथी शेखर की नई जिंदगी, रजनी और बादल के साथ बनेगा तीन हाथियों का परिवार जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव अभयारण्य में इन दिनों नन्हा हाथी शेखर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कभी अपने झुंड से बिछड़कर मुश्किलों में पड़ा शेखर अब दलमा के नए माहौल में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहा है। अपनी मासूमियत और नटखट अदाओं से वह हर किसी का ध्यान खींच रहा है। करीब सात महीने पहले शेखर को गुमला वन प्रमंडल से दलमा लाया गया था। दरअसल, वह अपने हाथियों के झुंड से बिछड़ गया था। वन विभाग की टीम ने उसे दोबारा झुंड में मिलाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर झुंड से अलग हो गया। इसके बाद उसकी सुरक्षा और बेहतर देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे दलमा लाने का निर्णय लिया गया गया। दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शेखर को दलमा लाया गया। यहां पहुंचने के बाद उसने अपनी चंचलता दिखानी शुरू कर दी। नए माहौल में वह काफी सक्रिय नजर आया और उसे संभालने में वनकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रजनी और बादल के साथ बनेगा नया परिवार दलमा में पहले से रजनी हथिनी और बादल हाथी मौजूद हैं। अब शेखर के आने से हाथियों का परिवार बढ़कर तीन सदस्यों का हो गया है। दलमा पहुंचने के बाद रजनी की देखभाल करने वाले महावत ने अपने हाथों से शेखर को खाना खिलाया। वन विभाग की निगरानी में उसकी देखभाल और खानपान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब दलमा आने वाले पर्यटकों को रजनी और बादल के साथ नन्हे शेखर को देखने का भी अवसर मिलेगा। झुंड से बिछड़ने के बाद शेखर को दलमा में नया ठिकाना मिला है। उम्मीद है कि यहां उसे बेहतर देखभाल और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।0
0
Report
चाय के पत्तों के नवजात पत्तों में स्वाद और पोषण क्यों सबसे अधिक होते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Tea leaf tips are harvested because the youngest leaves and buds contain the highest concentration of flavor compounds and beneficial nutrients,0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में 3400 से अधिक जवानों के साथ शांतिपूर्ण मतदान
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) संवेदनशील बूथों पर पुलिस का पहरा, 3400 से अधिक जवान तैनात हनुमानगढ़ में पंचायती राज चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार गश्त और चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि के नियम की पालना को लेकर लोगों को समझाइश दी जा रही है। वहीं, मतदान केंद्रों के आसपास समूहों में एकत्रित हो रही भीड़ को हटाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। एएसपी अरविंद बिश्नोई ने बताया कि जिलेभर में 3400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक मतदान केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाना है।0
0
Report
बालेसर ग्राम पंचायत में पेयजल संकट से 500 परिवार पानी के लिए तरस रहे
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर : जोधपुर बालेसर ग्राम पंचायत तोलेसर चारणान में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब 500 परिवार गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। नवनिर्वाचित सरपंच विमला कंवर-सोमुदान चारण सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंगाड़ी फिल्टर प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले एक महीने से पानी नहीं पहुंच रहा है। दीपावली पर घरों की साफ-सफाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता है, लेकिन ग्रामीण पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। ग्रामीणों को मजबूरी में मुंहमांगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवारों को हो रही है। उनके घरों में पानी संग्रहित करने के लिए टांके नहीं हैं और महंगे टैंकर मंगवाने की आर्थिक स्थिति भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि अकाल जैसी स्थिति के चलते पहले से ही चारे की कमी है। पेयजल संकट से पशुधन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बेसहारा पशुओं को चारा और पानी नहीं मिलने से उनकी मौत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि त्योहार के समय भी महिलाओं और बच्चों को पानी की व्यवस्था के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग से तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाकर राहत दिलाने की मांग की है,0
0
Report
सादुलपुर sarpanch चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं-युवाओं की बढ़ी भागीदारी
Churu, Rajasthan:सादुलपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, मतदान केंद्रों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ लंबोर बड़ी, लंबोर छोटी, बेरासर बड़ा-छोटा, इंद्रपुरा और बिजावास में महिलाओं की लंबी कतारें, युवा मतदाताओं में भी दिखा लोकतंत्र के पर्व को लेकर जोश सादुलपुर _ सरपंच पद के चुनाव 2026 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है। गांवों में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।लंबोर छोटी, लंबोर बड़ी, बेरासर बड़ा, बेरासर छोटा, इंद्रपुरा और बिजावास सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों के पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं अपने घरों की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर मतदान करने पहुंचीं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं सहित युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और भागीदारी का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। हर मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभा रहा है। लंबोर बड़ी गांव में मतदान के दौरान एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने की सूचना सामने आई। बताया गया कि मौके पर तत्काल मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। ऐसी स्थिति में मतदान केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मतदाताओं को तुरंत सहायता मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में उमड़ रही मतदाताओं की भीड़ के बीच लोकतंत्र के इस उत्सव में महिलाओं और युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी खास संदेश दे रही है.0
0
Report
Advertisement
