Khandwa: खंडवा कलेक्ट्रेट में फोटो निर्वाचक नामावली का किया गया प्रकाशन
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा कलेक्ट्रेट में फोटो निर्वाचक नामावली का प्रकाशन गुरुवार को किया गया। खंडवा कलेक्टर ने इस दौरान सभी 1062 मतदान केंद्रों के लिए या प्रकाशन जारी किया। जिसमें जिले के समस्त चारों विधानसभाओं में नए मतदाता जुड़े हैं इन सभी के नाम इसमें शामिल किए गए हैं।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र: संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध मौत पर पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में विद्युत विभाग में संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर झरिया टोला में राहुल का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर आकर सो गया था; सुबह शव मिलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर चोपन अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और जांच जारी है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।अतुल अग्रवाल के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने PM के नाम सौंपा ज्ञापन
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज: हिंदी खबर और लिविंग इंडिया के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस द्वारा नोएडा स्थित उनके निजी आवास से ले जाने के मामले में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने विरोध जताया। पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस क्लब ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अतुल अग्रवाल समेत सभी पत्रकारों की रिहाई और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
बाइट:अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज
