450001
Khandwa News: आंगनवाड़ी भवन निर्माण में रिश्वत की मांग को लेकर लोकायुक्त ने एक को किया गिरफ्तार
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पिपलिया में आंगनबाड़ी भवन निर्माण में 15000 की रिश्वत की मांग को लेकर इंदौर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। इंदौर लोकायुक्त ने रूपनारायण की शिकायत पर खंडवा जनपद सदस्य अनीता बाई और उसके पति हरे सिंह को उसके घर पर रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। इंदौर लोकायुक्त डीएसपी ने बताया कि पिछले 1 साल से रिश्वत नहीं देने के कारण आंगनवाड़ी भवन निर्माण में अड़ंगा लगाने का काम जनपद सदस्य द्वारा किया जा रहा था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिलाई ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा Death Penalty in Bhilai Triple Murder Case
Durg, Chhattisgarh:भिलाई के चर्चित तालपुरी ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने आरोपी रवि शर्मा को ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ मानते हुए मृत्युदंड सुनाया। 21 जनवरी 2020 को आरोपी ने पत्नी, बेटी और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। कोर्ट ने अपराध को अमानवीय बताते हुए सुधार की संभावना से इनकार किया। फांसी से पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की पुष्टि अनिवार्य होगी।0
0
Report
ड्रोन से हेरोइन तस्करी: खाजूवाला में गिरफ्त में दो हैंडलर, मास्टरमाइंड अभी फरार
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर, ड्रोन ड्रॉपिंग से हेरोइन तस्करी मामले में कार्रवाई, दो हैंडलर आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश के राहुल और प्रशांत पुलिस गिरफ्त में, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हुई थी सप्लाई, मास्टरमाइंड राकेश प्रजापत अब भी फरार, एसपी मृदुल कच्छावा ने किया खुलासा पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी। बीकानेर के खाजूवाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पूगल इलाके में ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है खाजूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो हैंडलर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्वालियर मध्यप्रदेश निवासी राहुल और प्रशांत के रूप में हुई है पुलिस जांच में सामने आया है कि सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन गिराई गई थी, जिसकी डिलिवरी खाजूवाला क्षेत्र के 28BD के पास हुई। 17 अप्रैल को आरोपी तीन पैकेज हेरोइन ले जाने में सफल भी रहे थे। इस मामले का मास्टरमाइंड राकेश प्रजापत अब भी फरार है, जिस पर बीकानेर एसपी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने प्रेस वार्ता करते हुए मामले का खुलासा किया फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और पंजाब कनेक्शन को खंगालने में जुटी हुई है।0
0
Report
जालोर जिले में जनगणना पर जोरो से तैयारी, स्व-गणना पोर्टल से जानकारी दर्ज करें
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले में भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। जिला कलक्टर प्रदीप के. गवांडे ने जिलेवासियों से 1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर अपने और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं भर सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद प्राप्त होने वाली SE ID को घर आने वाले जनगणना प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। कलक्टर गवांडे ने बताया कि 16 मई से 14 जून 2026 तक गणनाकर्मी मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर आवासों की सूची, सुविधाओं और अन्य आवश्यक आंकड़े एकत्रित करेंगे। उन्होंने जनगणना को सुशासन, विकासात्मक नियोजन और लोकनीति निर्माण का मूल आधार बताया, जिसके निष्कर्षों का प्रभाव संसाधनों के न्यायोचित आवंटन और समावेशी विकास पर पड़ता है। उन्होंने शुद्ध और सम्यक गणना के माध्यम से 'विकसित राजस्थान' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी जिलेवासियों के सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
मोहला मानपुर के आदित्य बसु ने 98.50% से दसवीं में चौथा स्थान पाया
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जैसे वनांचल क्षेत्र से निकलकर प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर में अध्ययन करने वाले आदित्य बसु ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 98.50 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान हासिल कर अपने मोहला मानपुर जिले का नाम रोशन किया है आदित्य बसु वैसे तो प्रयास स्कूल में पढ़ते हैं पर उन्होंने कहा कि दसवीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करना काफी मुश्किल नहीं था मैंने इसे आराम से निकाल दिया है उन्होंने अपने सपनों के बारे में बताया कि वह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं और उन्होंने यह भी कहा कि मैं उतने ही सपने देखता हूं जितने में पूरा कर सकता हूं और उन्होंने यह भी कहा कि बिना तनाव के पढ़ाई करनी चाहिए जिससे सब चीज खुद से ही ढलने लगती है उन्होंने अपने आवासीय प्रयास विद्यालय के शिक्षकों का भार व्यक्त किया क्योंकि उन्होंने साथ रहते उन्हें काफी गाइडेंस दिया और साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का व्यवहार भी काफी सकारात्मक रहा。0
0
Report
युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज कराई गई
Shahabad, Uttar Pradesh:कस्बे के एक मोहल्ले से युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मां की लिखित तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी बीस वर्षीय पुत्री 27 अप्रैल को घर से एटीएम से पैसे लेने गई थी तब से वापस लौट कर नहीं आई है। उसकी पुत्री बीमार रहती है उसे कभी कभी मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। उसने अपनी पुत्री को सभी रिश्तेदारियों मे ढूंढ़ लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
दुनिशा साहू ने टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया
Sakti, सक्ती ब्रेकिंग कक्षा 12 के छात्र दुनिशा साहू ने टॉप टेन में बनाई जगह, जिले में टॉप टेन में जगह बनाने वाली एक ही छात्रा, 10 वें स्थान में बनाई जगह, 96.40% प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद की छात्रा, उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर, छात्र की सफलता पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने दी बधाई,0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के पूर्व CM के फर्जी पत्र वायरल मामले में जयपुर कोर्ट ने बयानों पर सुनवाई तय की
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे का फर्जी पत्र वायरल मामला.. कांग्रेस IT सैल के कार्यकर्ताओं की भोपाल से गिरफ्तारी मामला.. राजस्थान पुलिस ने तीनों कार्यकर्ताओं को किया पेश.. चीफ जस्टिस के सामने पेश किए गए निखिल,बिलाल,इनाम. राजस्थान पुलिस ने 22 अप्रैल को दिखाई तीनों की गिरफ्तारी. 2 दिन बाद गिरफ्तारी दिखाने पर जयपुर पुलिस की सफाई.. 20 अप्रैल को गिरफ्तारी बिना खुद ही साथ आए थे तीनों कार्यकर्ता.. जयपुर कोर्ट ने तीनों कार्यकर्ताओं को दी जमानत : राजस्थान पुलिस.. मुचलका जमा करने के बाद जमानत पर रिहा होंगे कार्यकर्ता : जयपुर पुलिस... जांच के बाद जयपुर में 22 अप्रैल को दिखाई गई गिरफ्तारी. जयपुर DIG क्राईम के मौखिक निर्देश पर की गई कार्यवाई. तीनों कार्यकर्ताओं ने जयपुर पुलिस के बयान को बताया झूठा. HC ने CJM को दिए तीनों कार्यकर्ताओं के बयान दर्ज करने के निर्देश.. HC ने DIG जयपुर और DCP क्राईम भोपाल से मांगा जवाब. शपथपत्र पर दोनों अधिकारी बताएं सच्चाई : HC अगली सुनवाई में HC में haज़िर रहें सम्बंधित अधिकारी: HC HC ने 12 May को तय की अगली सुनवाई.0
0
Report
खुद अपहरण की साजिश रचने वाला युवक गिरफ्तार, परिजनों से फिरौती मांगना फर्जी निकला
Kanpur, Uttar Pradesh:खुद के अपहरण की रची साजिश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया युवक – फिरौती मांगने का निकला झूठा खेल कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने ही परिजनों से फिरौती मांगने की साजिश रची। दरअसल, थाना जाजमऊ क्षेत्र में 27 अप्रैल 2026 को एक महिला ने सूचना दी कि उसका 24 वर्षीय बेटा फैज, जो एक दिन पहले अपनी स्कूटी से काम पर निकला था, वापस घर नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की और एक टीम गठित की गई。 जांच के दौरान परिजनों को व्हाट्सएप कॉल के जरिए सूचना मिली कि फैज का अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के लिए 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें युवक की लोकेशन गाजियाबाद में मिली。 सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि मामला संदिग्ध है। जब पुलिस टीम ने गाजियाबाद में दबिश दी और युवक के साथी फसमान से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई。 पता चला कि फैज ने खुद ही अपने दोस्त के साथ मिलकर यह पूरा ड्रामा रचा था। गिरफ्तारी के डर से वह कानपुर लौट आया और अपनी मौसी के घर, थाना रेल बाजार क्षेत्र में छिप गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहां से सकुशल बरामद कर लिया。 पूछताछ में फैज ने स्वीकार किया कि उसने अपने मालिक से लिए गए 20,000 रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए यह साजिश रची थी। उसने अपने दोस्त और एक रिक्शा चालक को लालच देकर इस फर्जी अपहरण की योजना बनाई और परिजनों से अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगने लगा फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में डूबे युवक का शव गोताखोरों ने बरामद
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान डूबे एक 21 वर्षीय युवक का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया. सोमवार से जारी तलाश के बाद आखिरकार गोताखोरों को सफलता मिली, लेकिन इस खबर ने परिवार में कोहराम मचा दिया है. मृतक अयांश सोमवार को अपनी मौसी शिवांकी के साथ गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट आया था. स्नान के दौरान गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण वह आगे बढ़ गया और अचानक डूबने लगा. अयांश को डूबता देख वहां मौजूद लोगों और परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया. दो दिन से स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं. घंटों की कड़ी मशक्कत और दो दिनों की लंबी तलाश के बाद, बुधवार को गोताखोरों ने अयांश का शव गंगा से बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मेरठ में रहने वाले अयांश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
Advertisement
भीषण गर्मी में खाली सिलेंडर सिर पर, कौशांबी की महिला को गैस सिलेंडर मिला
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में भीषण गर्मी के बीच सिर पर खाली सिलेंडर रखकर पैदल गैस एजेंसी जा रही महिला का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। जिला पूर्ति विभाग ने महिला की पहचान कर उसे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया। महिला चायल तहसील के नेवादा गांव की रहने वाली ननकैया देवी निकलीं, जो पिछले 20 दिनों से गैस सप्लाई न मिलने से परेशान थीं। कौशांबी जिले में भीषण गर्मी के बीच सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर पैदल गैस एजेंसी जा रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जिला पूर्ति विभाग ने मामले की जांच शुरू की। जांच में महिला की पहचान चायल तहसील क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी ननकैया देवी के रूप में हुई। महिला ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो सकी। मजबूरी में उन्हें खाली सिलेंडर सिर पर रखकर गैस एजेंसी तक पैदल जाना पड़ा। जिला पूर्ति विभाग ने महिला को ट्रेस कर तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया। साथ ही ननकैया देवी का बयान रिकॉर्ड कर विभाग की ओर से प्रेस रिलीज भी जारी की गई। प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इस तरह की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
तेज रफ्तार कार नियंत्रित होकर पलटी, महिला गंभीर रूप से घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के हाईवे पर हरियाली बाजार के पास तेज रफ्तार कार चालक की आंख लग जाने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अनिल कुमार निवासी मुंडा धामू लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। जयपुर में काम करता है और परिवार के साथ रहता है। अपनी पत्नी आरती को लेकर जयपुर से कार द्वारा अपने घर जा रहा था। बुधवार की सुबह 6:00 बजे अचानक उसकी आंख लग गई और कार नियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसकी पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तत्काल सीएचसी शाहबाद लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।0
0
Report
45 स्कूलों को नोटिस: फीस बढ़ोतरी 7.23% से अधिक पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर-- गौतमबुद्धनगर स्कूल फीस मामला फीस वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन का एक्शन 45 स्कूलों को नोटिस जारी, फीस बढ़ोतरी पर कार्रवाई जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी के आदेशों का उल्लंघन पर नोटिस 7.23% से ज्यादा फीस बढ़ाना नियम के खिलाफ 7 अप्रैल फीस रेगुलेटरी कमेटी की बैठक में तय हुई फीस वृद्धि की सीमा डीएम की अध्यक्षता में लिया गया था फैसला अभिभावकों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने स्कूलों को दिया नोटिस सभी स्कूलों से मांगा गया जवाब, जांच भी शुरू अगली बैठक में मामलों पर होगा निर्णय जिला प्रशासन ने नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी पहली बार उल्लंघन पर ₹1 लाख तक जुर्माना दूसरी बार पर ₹5 लाख तक जुर्माना तीसरी बार उल्लंघन करने पर मान्यता किया जा सकता है रद्द0
0
Report
Advertisement
सुल्तानगंज EO हत्याकांड: सुपौल नगर परिषद में शोकसभा, सुरक्षा बहाल की मांग
Bihar:एंकर- सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड को लेकर सुपौल नगर परिषद में भी शोक की लहर है, नगर परिषद के EO और मुख्य पार्षद सहित तमाम वार्ड पार्षद ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. इस घटना को लेकर नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें EO, मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षदों सभी पार्षदों और कर्मियो ने मृतक अधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दिया है साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा है. इस मौके पर मौजूद सुपौल नगर परिषद के EO अरविन्द कुमार सिंह ने कहा की यह घटना बेहद ही गंभीर है, उन्होंने सरकार से नगर परिषद में सुरक्षा बहाल करने की मांग की है, वहीं मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने कहा कि इस घटना को लेकर सभी ने मृतक कि आत्मा कि शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दिया है दो मिनट का मौन भी रखा है और आज नगर परिषद में सारा कार्य बंद रखा गया है. बाइट- अरविंद कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुपौल सह महासचिव नगर सेवा संघ बिहार. बाइट- राघवेंद्र झा, नगर परिषद सुपौल.0
0
Report
समिक भट्टाचार्य ने परिवर्तन के लिए पश्चिम बंगाल में मतदान का आह्वान किया
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "हम पश्चिम बंगाल के लोगों का धन्यवाद करते हैं। लोगों ने भयमुक्त होकर इस बार मतदान किया है, और साफ तौर पर कहा है कि परिवर्तन के लिए वोट कर रहे हैं। जिस स्तर की विभाजन की राजनीति TMC करती है, उसके खिलाफ लोगों ने वोट किया है... पहले चरण में लोगों ने परिवर्तन के लिए मतदान किया था, दूसरे चरण में भी हमें वही देखने को मिल रहा है। यही होने वाला था... जिन लोगों ने कहा था कि हम डीजे बजाएंगे, हम उम्मीद करते हैं कि वे 4 तारीख के बाद हमारे लिए डीजे बजाएंगे।"0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर परिसर में फिर हुआ भव्य ध्वजारोहण, सुरक्षा प्रबंध मजबूत
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर परिसर में एक बार फिर भव्य ध्वजारोहण किया गया शिव मंदिर पर सीएम योगी ने धर्म ध्वजा स्थापित की. शिव मंदिर पर ध्वजारोहण के मौके पर राममंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे0
0
Report
Advertisement
