450001
Khandwa News: कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, नगर निगम अध्यक्ष को सौंपा निष्क्रिय होने का ज्ञापन
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों द्वारा सोमवार को जमकर बवाल किया गया। कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर के साथ मिलकर अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है 18 महीने के महापौर के नए कार्यकाल को लेकर अब तक कोई भी विकास का कार्य शहर में नहीं हुआ है। अगर जल्द विकास से कार्य नहीं होंगे तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भागलपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 3.5 करोड़ रुपये価 की स्मैक बरामद
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में ब्राउन शुगर यानी स्मैक के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महज 5 दिनों के भीतर पुलिस ने तकरीबन साढ़े 3 करोड़ रुपये तक का ब्राउन शुगर बरामद किया है। नशे के इस काले कारोबार पर पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है। अब एक और मामला मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से आया है, जहां उल्टा पुल जामा मस्जिद के पास स्मैक की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अभिषेक आनंद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 209 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वहीं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भागलपुर में ब्राउन शुगर का इतना बड़ा नेटवर्क कैसे चल रहा है? पांच दिनों में साढ़े तीन करोड़ रुपये तक के नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद अब पुलिस की जांच इस कारोबार के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचती है या नहीं, इस पर सबकी नजर है।0
0
Report
नवसारी SOG ने गुजरात-ओड़िशा गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश; 17.19 किग्रा गांजा ज़ब्त
Navsari, Gujarat:નવસારી SOG પોલીસને મળી મોટી સફળતા ઓરિસ્સાથી લાખોનો ગાંજો ટ્રાન્સપોર્ટ બસ દ્વારા गुजरातમાં ઘુસાડવાના રેકેટનો કર્યો પર્દાફાશ નેશનલ હાઈવે નં. 48 પર નવસારીના સીસોદ્રા ઓવરબ્રીજ પાસેથી પસાર થતી ગુજરાત 트ાવેલ્સની બસમાંથી 8.59 લાખ રૂપિયાનો 17.1870 કિલો ગાંજો પકડ્યો ઓરિસ્સાથી અલગ-અલગ બેગમાં સંતાડીને લવાયેલા ગાંજા સાથે ઓરિસ્સાના ગંજામ જિલ્લાના ચંદન કાલુ અને શંકર બીજયની કરી ધરપકડ પોલીસે ગાંજા સાથે મોબાઇલ અને રોકડ મળી કુલ 8.91 લાખનો મુદ્દામાલ કબ્જે કર્યો ઓરિસ્સાના બે સપ્લાયરો અને સુરત ગણેશ પેટ્રોલપંપ પાસે માલ લેવા આવનાર અજાણ્યા સહિત કુલ 3 આરોપી વોન્ટેડ નવસારી રૂરલ પોલીસ મથકમાં NDPS એક્ટ હેઠળ ગુનો નોંધી તપાસ આરંભી0
0
Report
कुएं में युवक के शव से लवकुशनगर में सनसनी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बगमऊ गांव में कुएं में 35 वर्षीय युवक का शव तैरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम मिलन अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बगमऊ गांव में अपने मामा के यहां रहता था और पिछले दो-तीन दिनों से लापता था। गांव के मुन्ना राजपूत के कुएं में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव दिखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लवकुशनगर थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस हांसी में वोट चोरी के खिलाफ 18 अक्टूबर को प्रदर्शन करेगी
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : कांग्रेस प्रवक्ता पंडित सुमन शर्मा, कांग्रेस नेता पवन गोयल, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी राहुल मक्कड़ वोट चोरी के विरोध में 18 अक्टूबर को हांसी में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे संबोधित, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठेगी मांग हांसी। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस 18 अक्टूबर को हांसी में विरोध प्रदर्शन करेगी। दोपहर एक बजे होने वाले इस प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाने के साथ ही सरकार का पुतला भी जलाया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर हांसी रेस्ट हाउस में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। प्रदर्शन में हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद जय प्रकाश और नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ कथित अत्याचार और दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए, ताकि मतदाताओं का विश्वास कायम रहे। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित सुमन शर्मा ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र की बुनियाद पर हमला है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। यदि जनता के मन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते हैं, तो उनका जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है और उसके मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल मक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को हांसी में होने वाला प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को उठाने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस नेता पवन गोयल ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ कथित अत्याचार और दुर्व्यवहार के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठाना लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाएगी।0
0
Report
रिंकू सिंह के डॉगी अलीगढ़ में लापता, तलाश तेज
Aligarh, Uttar Pradesh:इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर से रिंकू का डॉगी हुआ गायब, रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने डॉगी को तलाशने के लिए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कल सुबह से गायब होना बताया जा रहा है इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह का डॉगी, ब्रूडो नामक डॉगी के गले में लाल पट्टा बंधा हुआ है और घर से हुआ गायब, अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा इलाके के ओजोन सिटी स्थित घर से गायब हुआ डॉगी0
0
Report
अमरोहा में बुर्का पहनी महिलाओं पर दिनदहाड़े चोरी के आरोप, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा शहर में दिनदहाड़े चोरी के आरोप में बुर्का पहने महिलाओं को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि बुर्का पहने कुछ महिलाओं पर चोरी करने का आरोप लगा, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अभी तक घटना के सही स्थान, चोरी हुए सामान और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।0
0
Report
Advertisement
अमरजीत सिंह चावला SIT की कार्रवाई; विरसा सिंह वल्टोहा और सरबजीत झिंझर समन जारी
Chandigarh, Chandigarh:अमरजीत सिंह चावला SIT की कार्रवाई; विरसा सिंह वल्टोहा और सरबजीत झिंझर समन जारी0
0
Report
लखनऊ के मोहनलालगंज में पति ने पत्नी रेखा देवी की हत्या कर दी
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। धनुआसांड गांव में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद कथित तौर पर हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी रेखा देवी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। घटना के वक्त बच्चे घर से बाहर गांव में लगे मेले में गए हुए थे। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम है, जबकि पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है। देखिए, मोहनलालगंज से इस हत्याकांड की पूरी रिपोर्ट। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का धनुआसांड गांव… बुधवार देर रात यहां एक घर में ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि पति राधाकृष्ण ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। इस घटना के समय परिवार के बच्चे गांव में आयोजित मेले में गए हुए थे। घर में हुई इस वारदात के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रेखा देवी के परिवार में पांच बच्चे होने की जानकारी सामने आई है। एक तरफ मां की मौत से परिवार सदमे में है, तो दूसरी तरफ इस घटना ने घरेलू विवादों के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल की परिस्थितियों और संबंधित लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वारदात की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों से महिला की मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी। पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
लालगंज के SFC गोदाम से अनाज लोडिंग पर ओवरलोडिंग का सवाल उठे
Hajipur, Bihar:वैशाली में ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है। आलम यह है कि सरकारी गोदाम से निकलने वाली गाड़ियाँ ही नियमो की धज्जियाँ उड़ा रहे है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ। हैरत की बात तो यह कि इसका खामियाजा वाहन चलाने वाले चालक और आम लोग भुगत रहे है बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कुछ ऐसा ही नजारा लालगंज में देखने को मिला जब ओवरलोड एक पिकअप पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वहां मौजूद कई लोग बाल बाल बच गए। देर रात घटी इस घटना के बाद स्थानीय मुखिया ने एसएफसी गोदाम से निकलने वाली गाड़ियों को रोक दिया और गाड़ी को थाना के हवाले करते हुए एसएफसी के जीएम पर कार्रवाई की मांग की। दरअसल लालगंज के SFC गोदाम से अनाज लोड कर निकल रही एक पिकअप वैन चकशाले गांव के पास देर रात में पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अनाज की ढुलाई में ओवरलोडिंग को लेकर सवाल उठने लगे। मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय ने इस मामले में लालगंज के एजीएम पर वाहन चालको की जिंदगी से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। बता दे कि लालगंज थाना क्षेत्र के गुरमिया तिवारी टोला निवासी चालक श्याम बाबू पिकअप वैन पर अनाज लोड कर जा रहे थे। इसी दौरान चकशाले में गाड़ी पलट गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मुखिया गणेश राय ने घायल चालक को तत्काल लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि लोग चालक को अस्पताल पहुंचा कर लौट रहे तभी दूसरी ओवर लोड गाड़ी दिखी जिसजे लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले तो कर दिया गया लेकिन लालगंज थाना द्वारा बगैर कोई कार्रवाई किए गाड़ी को छोड़ दिया गया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि नियमो का पालन करना और करवाना सरकारी अधिकारी, पुलिस का काम है या फिर मुखिया या आम लोगो की। बाइट-गणेश राय,मुखिया बाइट-चंदन राम,मजदूर बाइट-सुजीत कुमार,बीडीओ लालगंज0
0
Report
Advertisement
यवतमाळ में नवरात्रि उत्सव: देवी दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ता जनसमूह
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ नवरात्री उत्सवात चैतन्यमयी वातावरण अनुभवास येत असून देवीच्या दर्शनासाठी भक्तांच्या गर्दीने शहर फुलले आहे. यवतमाळ चा दुर्गोत्सव आपल्या भव्यतेसाठी, भक्ती व उत्साहासाठी सोबतच मूर्तिकारांच्या देखण्या हातांनी साकारलेल्या जीवंत मूर्तींसाठी राज्यात ओळखल्या जातो. नऊ दिवस चालणाऱ्या धार्मिक व विविध सामाजिक उपक्रमांच्या माध्यमातून यवतमाळच्या नवरात्रोत्सवाने नावलौकिक मिळविला आहे. देशाच्या कानाकोपऱ्यातील विविध ऐतिहासिक वास्तूंच्या प्रतिकृती दरवर्षी या ठिकाणी तयार केल्या जातात. यामुळे जिल्ह्यासह लगतच्या जिल्ह्यातील हजारो भाविक दर्शनासाठी शहरात दाखल होत आहे. आठवडी बाजारातील शीतला देवी मंदिरात स्थापन होणारी दुर्गादेवी यवतमाळ ची ग्रामदेवता मानल्या जात असल्याने येथे दररोज लाखो भक्त नतमस्तक होतात.0
0
Report
मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण-जनगणना 2027 पर आक्रामक ज्ञापन से राजनीतिक हलचल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण और जनगणना 2027 में ओबीसी की गणना को लेकर राष्ट्रपति के नाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ओबीसी महासभा ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा हाईकोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के 9 अक्टूबर 2026 के फैसले के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्यवाही और नया विधायी कानून लाने की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। पार्टी ने इस विषय पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2019 में तत्कालीन राज्य सरकार ने अध्यादेश लाकर ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया था, जिसे बाद में विधायी प्रक्रिया से संशोधित किया गया। पार्टी का आरोप है कि 9 अक्टूबर को हाईकोर्ट में पैरवी के दौरान वर्तमान सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और महाधिवक्ता द्वारा मजबूती से पैरवी न करने के कारण न्यायालय ने 27% में से 13% होल्ड आरक्षण को असंवैधानिक घोषित कर निरस्त कर दिया और ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत रखने का निर्णय लिया। पार्टी के अनुसार इससे ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ छलावा हुआ है और बहुजन समाज में गंभीर चिंता है। पार्टी ने फैसले से असहमति जताई और कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी की अनुमानित आबादी 50% से अधिक है तथा वे आज भी शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़े हैं। जनगणना में पृथक कॉलम और जातिवार आंकड़े ओबीसी महासभा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के नाम ज्ञापन भेजा है। इसमें मांग है कि जनगणना 2027 में एससी-एसटी की तरह ओबीसी के लिए भी पृथक वर्ग एवं जाति कॉलम निर्धारित किया जाए, प्रमाणित ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराई जाए और ओबीसी की कुल एवं जातिवार जनसंख्या के आंकड़ों का संकलन व प्रकाशन हो। महासभा का कहना है कि सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए प्रमाणिक जनसांख्यिकीय आंकड़े जरूरी हैं। जनगणना 2021 कोविड-19 के कारण स्थगित हो गई थी। जातिगत गणना की लंबे समय से उठ रही मांग के बाद 30 अप्रैल 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की राजनीतिक मामलों की समिति ने आगामी जनगणना में जातियों की गणना शामिल करने का निर्णय लिया। जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति संबंधी जानकारी एकत्र की जानी है। महासभा के अनुसार 14 अगस्त 2026 को अधिसूचित प्रश्नावली में प्रश्न संख्या 10 में एससी, एसटी और जाति का उल्लेख है, लेकिन ओबीसी के लिए पृथक वर्ग तथा जातिवार पहचान की स्पष्ट व्यवस्था नहीं दिखती। मानकीकृत जाति सूची और आंकड़ों के प्रकाशन की स्पष्ट व्यवस्था के अभाव में जातिवार गणना की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। बाईट-01 राजेश गोयल जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी शाजापुर बाईट-02 जयसिंह कुशवाह जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा शाजापुर0
0
Report
आगरा में अखिलेश-योगी के बीच खुली चुनावी चुनौती, उपाध्याय की टिप्पणी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर अखिलेश यादव के सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का मामला योगी सरकार में केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की सपा मुखिया अखिलेश यादव को खुली चुनौती सीएम योगी तो प्रदेश और देश के ही नहीं विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता को चुनौती दी है तो मेरी अखिलेश को चुनौती है आगरा आकर चुनाव लड़कर दिखाएं मैं आपको दिखाऊँगा की चुनाव कैसे होता है/उपाध्याय मेरे अपने शेर योगी जी को एप्रिशिएट करता हूं कि उन्होंने अखिलेश की चुनौती स्वीकार की,और दो दो हाथ की बात कही जो लोग चुनाव आयुक्त को प्रदर्शन से हटाने की कोशिश कर रहे है,ऐसे प्रदर्शन से कोई चुनाव आयुक्त हटता है क्या/उपाध्याय ये राजनीति करने चले है इन्हें राजनीति का सलीका भी नहीं पता/उपाध्याय बाइट योगेंद्र उपाध्याय/कैबिनेट मंत्री0
0
Report
Advertisement
संभल के खुले नाले में 2 साल की बच्ची की मौत, लापरवाही पर सवाल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। पालिका प्रशासन की लापरवाही से घर के पास खुला नाला बना 2 साल की मासूम की मौत का कारण। 2 साल की बच्ची खुले नाले में गिरने से दर्दनाक मौत। घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, घर से 10 मीटर की दूरी पर खुले नाले में गिरी। नाले में बच्ची के गिरने की परिवार को भनक तक नहीं लगी। परिवार ने पुलिस को बच्ची के गुम होने की जानकारी दी थी। नाले में बच्ची के गिरने की आशंका के चलते पुलिस और नगर पालिका की टीम ने रात 2 बजे नाले को खंगाला। 2 घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद नाले में कूड़े और गंदगी की बीच से 2 साल की बच्ची अल्जामिया का शव बरामद। बच्ची की मौत से मचा परिवार में कोहराम। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल। सभल सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधर सराय का मामला।0
0
Report
DM ने लोनी ईओ वैभव त्रिपाठी के विरुद्ध निलंबन की सिफारिश दी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। तात्कालीन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पर गिरी गाज। तात्कालीन ईओ वैभव त्रिपाठी के खिलाफ DM ने शासन को भेजी निलंबन की संस्तुति। शासनादेशों की अनदेखी कर टेंडर और अनुबंध जारी करने पर हुई कार्रवाई। संपत्ति कर वसूली में 12.5 प्रतिशत कमीशन पर मनमाने तरीके से ठेका देने का आरोप। DM राजा गणपति आर ने नगर विकास विभाग को कठोर कार्रवाई की सिफारिश की। गाजियाबाद जिले के लोनी नगर पालिका में मौजूदा समय में तैनात है ईओ वैभव त्रिपाठी।0
0
Report
इस्लाम धर्मांतरण के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: ज़फर इस्लाम की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI SYED ZAFAR ISLAM (BJP) ON SUPREME COURT BARS AUTOMATIC RESERVATION BENEFITS AFTER CONVERSION TO ISLAM0
0
Report
Advertisement
