450001
खंडवा के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री और पर्यटन एवं धर्मस्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था पर फटकार लगाई और मरीजों के हाल-चाल भी पूछे। मंत्री ने अस्पताल की सुविधाओं को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में 9 साल बाद मां-बेटे की हत्या: पांच दोषियों को उम्रकैद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में 9 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फैसला, मां-बेटे की हत्या और लूट के पांच दोषियों को उम्रकैद。 अमेठी। अमेठी में साल 2017 में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड और लूट के मामले में करीब नौ साल बाद अदालत का फैसला आया है। जिसमें रायबरेली के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम ने पांच दोषियों को धारा 396 के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड तथा धारा 412 के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने शुक्रवार को जानकरी देते हुए बताया कि अपराधियों के विरुद्ध न्यायालय में चल रहे अभियोगों में अप्रेशन कनविक्शन अभियान के अन्तर्गत चिन्हित अभियोग में अभियोजन अधिकारी एवं मानीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय रायबरेली में मु0अ0सं0 614/2017 धारा 396/412 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के प्रकाश में आये 06 अभियुक्तगण में से 05 अभियुक्तगण ओमप्रकाश उर्फ जगदीश पुत्र लाल बहादुर 2.कल्लू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश उर्फ जगदीश, टिल्कू उर्फ समर बहादुर पुत्र लाले उर्फ रामफेर निवासीगण पूरे गढ़ी अलादीन मजरे भीखीपुर थाना मोहनगंज अमेठी,आशीष उर्फ नन्हा पुत्र इन्द्रपाल वनमानुष ,मुकेश उर्फ अरविन्द पुत्र सर्वजीत निवासीगण असनी थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को दोष सिद्ध कराने में सफलता प्राप्त हुई। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम जनपद रायबरेली द्वारा अभियुक्तों को 17 अक्टूबर को धारा 396 भादवि में आजीवन कारावास व एक लाख अर्थदण्ड व धारा 412 भादवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास व 50,000 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड न अदा करने पर 01 वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी। न्यायालय में विचारण के दौरान 01 अभियुक्त सुरेश उर्फ मनोज पुत्र शिवबहादुर वनमानुष निवासी अमरहा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली की मृत्यु हो गयी। आपको बता दें कि प्रश्नगत अभियोग में वादी मुकदमा बब्बन पुत्र रामलाल निवासी पूरे रानी मजरे तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी द्वारा दिनांक 24 मई 2017 समय 06.45 बजे सुबह की तहरीरी सूचना के आधार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी की मां (श्यामा) व भाई (मदन) की हत्या कर देना व घर का सामान लूट ले जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष मोहनगंज शेखर सिंह द्वारा विवेचना की गयी, विवेचना के दौरान निरीक्षण घटनास्थल व संकलित साक्ष्य के आधार पर विवेचना में धारा 396/412 भादवि में तरमीम कर प्रकाश में आये 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए लूटे गये माल की बरामदगी की गयी। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने के उपरान्त, आरोप पत्र संख्याः ए-103 न्यायालय प्रेषित किया गया ।0
0
Report
हल्द्वानी में आवारा कुत्ते के झपटने से नर्सिंग छात्रा की मौत
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में सड़क पर कुत्ते के अचानक झपटने से हुए हादसे में एक नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्रा स्कूटी से जा रही थी। कहा गया है कि कुत्ते के अचानक स्कूटी की तरफ झपटने से छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान पिथौरागढ़ निवासी कंचन पांडे के रूप में हुई है। कंचन हल्द्वानी के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह स्कूटी से जा रही थी, तभी सड़क पर मौजूद एक कुत्ता अचानक उसकी स्कूटी की तरफ झपटा। कुत्ते के झपटने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और कंचन सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने एक बार फिर शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए0
0
Report
रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026: 25 जिलों के 1200+ लघु उद्योग, भारी निवेश प्रस्ताव
Begun, Rajasthan:रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है.. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए.. मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लघु उद्योगी पहुंचे हैं.. मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के 25 जिलों में 1200 से अधिक लघु उद्योग संचालित हैं, जबकि मेले में 300 से ज्यादा उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं.. सीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू हो चुकी है और सवा 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं.. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए रेगुलेटर नहीं, एक्सीलेटर की भूमिका निभा रही है.. मुख्यमंत्री ने नया रायपुर को आईटी और टेक्नोलॉजी हब बनाने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने की बात कही. साथ ही देशभर के उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में निवेश का आग्रह किया..0
0
Report
Advertisement
सतना में कामता टोला इमारत पर आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना सिटी कोतवाली क्षेत्र के कामता टोला में एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त तीसरी मंजिल पर कुछ बच्चे फंस गए थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल सिलाडिया और नगर निगम की फायर टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लिफ्टर मशीन और मुस्तैदी से सीढ़ियों के जरिए तीसरी मंजिल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। स्थानीय मोहल्लेवासियों के सहयोग से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग की तपिश से इमारत की दीवारें Cracked (चकटक) हो रही हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से आम जनता को तुरंत मौके से हटा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, राहत कार्य जारी है।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम की पुरानी इमारतों में दरारें, कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में
New Delhi, Delhi:आपने एक कहावत तो सुनी होगी दिया तले अंधेरा जी हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं की सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ और ऐसी पुरानी जर्जर इमारत पर चिन्हित करके हथौड़ा चलाया जा रहा है जो खतरनाक है लेकिन खुद दिल्ली नगर निगम के सिटी सदर पहाड़गंज जोन पुराना हिंदू कॉलेज परिसर में सिटी सदर पहाड़गंज जोन का ऑफिस है और इस ऑफिस की इमारत की हालत आप खुद देख लीजिए कितनी जर्जर है बिल्डिंग के अंदर दरारे आ रही है जगह-जगह प्लास्टर और लेटर का हिस्सा गिर चुका है सरियों में जंग लग चुका है इमारत में कई जगह से लगातार कुछ हिस्सा गिरता रहता है जिसकी वजह से कई बार कई लोगों को चोट भी लग चुकी है और कई गाड़ियों को नुकसान हो चुका है इस इमारत के अंदर करीब 500 से ज्यादा दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी अलग-अलग विभागों के काम करते हैं ऐसे में उनकी जान को भी खतरा है यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक कई बार बार पत्थर गिरने से उनके चोट लग चुकी है कई बार गाड़ियों पर भी पत्थर गिर चुके है यहां आने वाले लोगों का भी कहना है कि सत्य निकेतन की घटना के बाद एमडी महज औपचारिकता करती हुई नजर आ रही है जबकि खुद सरकारी विभाग वह भी दिल्ली नगर निगम का जर्जर हालत में है अब देखना यह होगा कि जहां एक तरफ दिल्ली नगर निगम ऐसी जर्जर इमारत को नोटिस दे रही है साथ में उन पर हथौड़ा चला जा रहा है क्या आप खुद दिल्ली नगर निगम अपने सरकारी कार्यालय मैं भी हथौड़ा चलेगा0
0
Report
गोंडा की 24 वर्षीय धर्मा निषाद का शव अयोध्या में बरामद; जांच जारी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मधईपुर ग्राम पंचायत के गुलाबगंज की रहने वाली 24 वर्षीय धर्मा निषाद नाम की युवती बीते 15 सितंबर को सुबह 8:00 बजे अयोध्या में रह रही अपने बहन के घर जाने के निकली थी। लेकिन जब वह रात 8:00 बजे तक अपनी बहन के घर नहीं पहुंची बहन ने इसके बाद पिता सीताराम प्रसाद को फोन किया और पूछा कि पापा आपने हमारे यहां नहीं भेजा है। तो पिता सीताराम निषाद ने कहा कि हमने भेज दिया है इसके बाद में खोजबीन शुरू हुई। परिवार के लोग तलाश कर रहे थे और 16 सितंबर को सुबह 8:00 बजे के करीब अयोध्या सरयू नदी में यूपी का शव बरामद हुआ अयोध्या पुलिस ने 24 घंटे तक पहचान के लिए रखा। सोशल मीडिया के माध्यम से अयोध्या पुलिस ने परिजनों को सूचना दी उसके बाद में कल 17 सितंबर को शाम 7:30 बजे परिवार के लोग देहात कोतवाली पहुंचे वहां पर तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद देहात कोतवाली पुलिस के साथ अयोध्या गई जहां पर 24 वर्षीय धर्मा निषाद के रूप में मृतक युवती की पहचान की अयोध्या में ही आज सुबह शुक्रवार को 5:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया है। गोंडा घर पर शव पहुंचने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार करवाया है। इसके साथ ही साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है इस पूरी घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम लगाई गई है।0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी के अधिकारी ने हादसे में घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुँचाकर जान बचाई
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी और जनसंपर्क अधिकारी पुष्पराज सिंह ने हादसे में सड़क पर घायल दो बाइक सवार युवकों को देखकर तुरंत अपने वाहन रोके और उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहां समय पर उपचार मिल सका। उनके इस कदम ने घायल युवकों की जान बचाने में मदद की और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की।0
0
Report
मण्डला में शौर्य दिवस: राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में आजादी के अमर नायकों राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. राजराजेश्वरी वार्ड स्थित किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आमजन और छात्र-छात्राओं ने वीर पिता-पुत्र को नमन किया. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की अलख जगाने वाले गोंडवाना यानी गढ़ा-मंडला के महान जनजातीय नायक राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मंडला में विशेष आयोजन हुआ. राजराजेश्वरी वार्ड स्थित किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित जनप्रतिनिधि, आमजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम में वीर पिता-पुत्र के संघर्ष, साहस और देश की आजादी के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर सांसद ने जहां इन वीर शहीदों की देश और समाज के प्रति महत्ता बताई वहीं केबिनेट मंत्री ने गोंडराजवंश के इन नायकों सहित देश के तमाम वीर शहीदों को इतिहास में उचित स्थान देने की बात की. राजशंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान आज भी मंडला की धरती पर स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का प्रतीक बना हुआ है.0
0
Report
कॉलेज कैंपस में छात्रसंघ चुनाव से पहले झड़प, एनएसयूआई नेता घायल
Bageshwar, Uttarakhand:छात्रसंघ चुनाव से पहले कॉलेज कैंपस में बवाल बागेश्वर के बीडी पांडे कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच शुक्रवार को छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। एबीवीपी और एनएसयूआई से जुड़े छात्रों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। मारपीट में एनएसयूआई के छात्र नेता प्रेम दानू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। झड़प की असली वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद साफ होगा। बाइट – प्रेम दानू, घायल एनएसयूआई छात्र नेता0
0
Report
Advertisement
नार्थ कैंपस में लॉ के गेट पर नारे, समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ किया विरोध
New Delhi, Delhi:नार्थ कैंपस में Faculty of low के गेट पर छात्र ने नारेबाजी की है कैंडिडेट को अंदर ने आने पर समर्थक छात्रो ने पुलिस और DU प्रसाशन के खिलाफ नारेबाज़ी की है0
0
Report
ससुर हत्या के बाद दामाद गिरफ्तार: दबिश से छत्तरपुर के बक्सवाहा में पकड़ा गया
Damoh, Madhya Pradesh:ससुर की हत्या कर महाराष्ट्र भाग गया था दामाद, पुलिस ने दी दबिश तो छतरपुर के बक्सवाहा से गिरफ्तार हुआ हत्यारा.. दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोधा में बीते 7 तारीख को हुए एक हत्याकांड ने न केवल सनसनी फैलाई बल्कि पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया था और ये दहशत लाजिमी भी थी क्योंकि एक दामाद ने अपने ससुर को सीते समय कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा था, वारदात में दामाद को हत्या करने से रोकने पर उसने एक लड़की को भी कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर घायल किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामप्रसाद रैकवार फरार हो गया था। इस वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया तो पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी, इस बीच आरोपी के महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली तो बटियागढ़ पुलिस ने कई शहरों में दबिश दी और भागता फिरता रामप्रसाद एक बार फिर एमपी में आ गया और छत्तरपुर जिले के बक्सवाहा में एक घर में आकर छिप गया लेकिन इसका पीछा कर रही पुलिस ने इसे धर दबोचा है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है वहीं हत्या में उपयोग की गई कुल्हाडी भी पुलिस ने जब्त की है।0
0
Report
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह: पुलिस ने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू की
Patna, Bihar:पटना एंकर पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की निकली अफवाह, मामले की जांच के दौरान टाउन SDPO-1 राजेश रंजन ने बताया कि ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से एक धमकी भरा संदेश भेजे जाने की बात सामने आई है। संदेश में ‘निर्झर जिंदाबाद’ लिखते हुए कनाडा में मारे गए खालिस्तानी नेता की हत्या का बदला लेने की बात कही गई है। संदेश में एएमबी वर्मा और संजय वर्मा को निशाना बनाने तथा पटना में हिंसक कार्रवाई की धमकी दी गई है। साथ ही संदेश में हिंदुस्तान पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, धमकी भरे संदेश की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में तलाशी और सुरक्षा जांच की गई। फिलहाल पुलिस संदेश भेजने वाले की पहचान समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राजेश रंजन टाउन SDPO10
0
Report
Advertisement
बैतूल-नागपुर-भोपाल हाईवे पर भीषण टक्कर, कार दो ट्रकों में फंसी, चार घायल
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल-नागपुर-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की तस्वीर सामने आई है। यहां ट्रक की टक्कर के बाद एक कार दो ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार बैतूल से शाहपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरेठा घाट पर कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो ट्रकों के बीच फंस गई।0
0
Report
जयपुर के पार्षद मोहम्मद रईस खान का बीजेपी में शामिल होना चर्चा में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर वार्ड नंबर 109 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान के बीजेपी में शामिल होने का मामला। बीजेपी ने कल रईस के बीजेपी में शामिल होने की जारी की थी फोटो। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीजेपी में शामिल होने का दावा किया। कल रात ही बीजेपी में शामिल होने के 2 घंटे बाद मोहम्मद रईस का वीडियो सामने आया। वीडियो में रईस ने खुद को कांग्रेस का बताय था। मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा— रईस आज मेरे पास सुबह आए थे। मदन राठौड़ ने वीडियो को फेक बताया। राठौड़ ने कहा— वो कल रात भी आए थे और आज सुबह भी; अभी वो दरगाह गए हुए हैं। मदन राठौड़ ने पार्षद मोहम्मद रईस के बीजेपी के साथ होने का दावा किया।0
0
Report
सीकर के शहीद सूबेदार प्रभु सिंह जाट को देशभक्ति और बलिदान के लिए श्रद्धांजलि
Sikar, Rajasthan:श्रीमाधोपुर सीकर झाड़ली गांव के वीर सपूत सूबेदार प्रभु सिंह जाट झाड़ली गांव के वीर सपूत सूबेदार प्रभु सिंह जाट ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। वे भारतीय सेना की 14 जाट रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे थे। 6 अप्रैल 2022 की रात्रि ड्यूटी के दौरान वे यूनिट के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऑक्सीजन की कमी होने से वे वीरगति को प्राप्त हुए। देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए उनका बलिदान क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। शहीद प्रभु सिंह के पिता भोमाराम जाट खेती का कार्य करते हैं। उनकी माता घीसी देवी का निधन हो चुका है। शहीद की वीरांगना सुमन देवी गृहिणी हैं। परिवार में उनके एक भाई हवाई सिंह हैं, जो पिता के साथ खेती का कार्य करते हैं। शहीद प्रभु सिंह के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा वर्तमान में MBBS की पढ़ाई कर रहा है। वहीं उनकी बेटी जूनियर अकाउंटेंट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। प्रभु सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहकर सैन्य सेवा को अपना धर्म माना। प्रभु सिंह का जीवन देशभक्ति, कर्तव्य और साहस की मिसाल है। उनकी शहादत को क्षेत्रवासी आज भी गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं। मातृभूमि की रक्षा में दिया गया उनका बलिदान सदैव अमर रहेगा।0
0
Report
Advertisement
