icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली बस रेप केस: मैनपुरी में पीड़िता के घर पहुंची टीम

AKAtul KumarJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:दिल्ली में चलती बस में छात्रा के साथ गैंगरेप मामला अपडेट जिला - मैनपुरी दि., 31/08/2026 दिल्ली में चलती बस में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले के बाद जी मीडिया की टीम मैनपुरी के किशनी तहसील क्षेत्र में स्थित पीड़िता के आवास पर पहुंची जहां ताला लगा नजर आया और परिजन गाँव में नहीं मिले हालांकि सपा विधायक बृजेश कठेरिया भी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे जिन्होंने इस जगह में कांड में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में गाँव के लोग भी कुछ बोलने से बचते नजर आये। वॉक थ्रू - रेप पीड़ित के आवास से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ ...
0
0
Report

अमळनेर के कपिलेश्वर मंदिर में श्रावण सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील अमळनेर तालुक्यात पाडळसरेजवळ तापी आणि पांझरा नदीच्या संगमावर वसलेले श्रीक्षेत्र कपिलेश्वर मंदिर हे हजारो भाविकांचे श्रद्धास्थान आहे. श्रावण महिन्यात या मंदिरात राज्यभरातून भाविक दर्शनासाठी येतात. आज श्रावण सोमवार आणि चतुर्थीच्या पर्वावर मंदिर परिसरात भाविकांची मोठी गर्दी पाहायला मिळाली. कपिलेश्वर मंदिराचे वैशिष्ट्य म्हणजे मंदिराच्या गाभाऱ्यात असलेली तीन शिवलिंगे. त्यामुळे या मंदिराला त्रिपिंडी महादेव मंदिर म्हणूनही ओळखले जाते. तापी-पांझरा नदीचा संगम, पुरातन मंदिराची रचना आणि धार्मिक महत्त्व यामुळे या क्षेत्राला विशेष महत्त्व प्राप्त झाले आहे. पुरातन धार्मिक ग्रंथांतील उल्लेखानुसार, कपिलमुनींनी या परिसरात तप, यज्ञकर्म, तर्पण विधी आणि पार्थिव शिवलिंग पूजनाला सुरुवात करून येथे तपश्चर्या आणि योगसाधना केली होती. मंदिर परिसरात संस्कृत आणि मोडी लिपीतील शिलालेख आजही पाहायला मिळतात. या शिलालेखांमधून मंदिराच्या प्राचीन इतिहासाची माहिती मिळते. राजमाता अहिल्याबाई होळकर यांनी १७व्या शतकात कपिलेश्वर मंदिराचा जीर्णोद्धार केल्याचा उल्लेख असलेले शिलालेखही मंदिर परिसरात आहेत. संपूर्ण मंदिर काळ्या पाषाणात हेमाडपंथी शैलीत उभारण्यात आले असून, १८ दगडी खांबांवर भव्य सभामंडप आणि त्यावर तीन घुमटांसह मध्यभागी मुख्य घुमट अशी मंदिराची रचना आहे. या मंदिराचे आणखी एक खास वैशिष्ट्य म्हणजे दररोज सूर्यकिरणे थेट त्रिपिंडी महादेवावर पडतात. काही क्षणांचा हा विलक्षण अनुभव भाविकांना घेता येतो. त्यामुळे धार्मिक श्रद्धेसोबतच मंदिराची स्थापत्यकला आणि ऐतिहासिक वारसाही भाविकांसाठी आकर्षणाचा केंद्रबिंदू ठरला आहे. श्रावण सोमवारनिमित्त भाविकांनी कपिलेश्वराचे दर्शन घेत हर हर महादेवचा जयघोष केला असून, संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरणाने भारावून गेला आहे.
0
0
Report

अकोला में दिनदहाड़े डकैती: ऑफिस-घर से लाखों की लूट, पुलिस की जाँच तेज

Akola, Maharashtra:अकोला शहर में दिनदहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया है. रायली जिन क्षेत्र में ऑइल मिल व्यवसायी विजय गुप्ता के कार्यालय और घर पर डकैती डाली गई. अपराधियों ने पहले कार्यालय में मौजूद नकद लूट लिये, फिर घर में प्रवेश कर पत्नी को धमकाते हुए नकद रकम और सोना-चाँदी के जेवर भी लूट लिये और आरोपी फरार हो गये. घटना के दौरान विजय गुप्ता को मारपीट की जानकारी है और उनकी चिकित्सीय जाँच चल रही है. रामदासपेठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घटना की तफ्तीश शुरू कर दी. तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य टीमों की मदद ली जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार चार लाख नकद और पचास लाख के गहने चोरों ने चुरा लिये हैं. इस डकैती के कारण शहर के व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है.
0
0
Report
Advertisement

रायसेन में रक्षाबन्धन के बाद किन्नर समाज का भव्य जलूस, शहर में उत्सव की धूम

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में रक्षाबंधन के बाद किन्नर समाज का भव्य कजलियां चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। शगुन गार्डन से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से गुजरे इस जुलूस में इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन सहित कई जिलों से आए किन्नर शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप और मंगल गीतों के बीच निकले इस जुलूस का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। रायसेन की सड़कों पर खुशियों और परंपरा का यह अनुपम नजारा किन्नर समाज के वार्षिक कजलियां चल समारोह का है। मुखर्जीनगर से कजलियों का पूजन अर्चन कर जैसे ही यह चल समारोह शुरू हुई पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंग गया इस विशेष आयोजन में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने से किन्नर समाज के लोग पहुंचे। इंदौर, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन से आए किन्नरों ने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर जुलूस की रौनक बढ़ाई शगुन गार्डन से शुरू होकर यह जुलूस नगर के मुख्य मार्ग और चौराहों से होता हुआ निकला। जुलूस को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए सड़कों के दोनों ओर और मकानों की छतों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थान स्थान पर व्यापारियों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया, वहीं किन्नरों ने भी शहरवासियों को खुशहाली की दुआएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

गरीबों के लिए शादी घर: मंत्री ने नरसिंहगढ़ में भूमिपूजन किया

Damoh, Madhya Pradesh:अब गरीब तबके के लिए भी होगा शादी घर, आर ई एस विभाग द्वारा बनाए जा रहे शादी घर का भूमिपूजन किया मंत्री ने.. एंकर/ आम तौर पर हर किसी की इक्षा होती है कि उसकी या उसके परिजन की शादी धूमधाम से हो और यादगार बने तो पिछले कुछ सालों में बड़े शादी घर के चलन के बाद अब लोग इन्हीं शादी घरो में शादियां करने की इक्षा रखते है लेकिन आम आदमी गरीबों की पहुंच से ये शादी घर दूर रहा करता है लेकिन अब सरकार ऐसे लोगों के सपनों को पूरा करने जा रही है और शादी घरो के निर्माण का काम शुरू हुआ है। दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में इसकी शुरुआत हुई। प्रदेश सरकार के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल ने नरसिंहगढ़ ने बन रहे शादी घर का भूमिपूजन किया। यहां 50 लाख की लागत से आर ई एस विभाग द्वारा इस शादी घर का निर्माण कराया जा रहा है जिसमे शादी करने के लिए मिलने वाली तमाम सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री लखन पटेल ने कहा कि सरकार हर आदमी के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं और गरीबों का शादी घर का सपना भी इनमें से एक है और प्रदेश सरकार ने ये पूरा किया है। बाइट/ लखन पटेल ( मंत्री आनंद विभाग एमपी)
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में नामांकन के दिन भारी भीड़, निर्दलीय भी मैदान में

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा नगरपालिका के 60 वार्ड के चुनाव के तहत आज नामांकन का अंतिम दिन समाप्त हुआ , और आज कलेक्ट्री में उपखण्ड कार्यालय में सुबह से ही नामांकन के लिए प्रत्याशी की भारी भीड़ देखने को मिली, नामांकन के लिए प्रत्याशी कतार में लगे नजर आए, आज करीब 249 प्रत्याशी ने अपना नामांकन भरा ,वही अबतक कुल 277 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है,हालांकि इस बार किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की लिस्ट पहले जारी नहीं की, पर कांग्रेस, बीजेपी और भारत आदिवासी पार्टी ने अपने अपने प्रत्याशी को फोन कर नामांकन भरने का इशारा कर दिया है, वही दोपहर दो बजे बाद पार्टियों ने एक साथ सभी का सिम्बोल जमा कराए । इस बार निर्दलीय भी अपनी किस्मत आजमा रहे है और वो भी बड़ी संख्या में अपना नामांकन भर रहे है। कांग्रेस और बीजेपी में टिकट मिलने के बाद कई लोगों में नाराजगी भी दिखी और कई लोगों ने नामांकन भरा, दोनों पार्टियों को अब बागीयों को अपने पक्ष में करने का कार्य शुरू किया है, वही इस बार पूर्व प्रधान, पूर्व मंत्री पुत्र सहित कई बड़े नाम चुनाव मैदान में है। इतना ही नहीं कई बड़े नेताओं के नाम भी कटे है। कल यही एक सितबर से नामांकन की जांच शुरु होंगी।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में कांग्रेस ने मनुस्मृति पर संविधान को सर्वोच्च करार दिया, विरोध जारी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में मनुस्मृति को लेकर कांग्रेस नेताओं का विरोध लगातार जारी है। कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामनिवास बुधनगर ने मनुस्मृति को लेकर अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में केवल एक ही किताब है और वह संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश का सर्वोच्च ग्रंथ है, इसके अलावा किसी अन्य किताब को सर्वोपरि नहीं माना जा सकता। बुधनगर ने कहा कि मनुस्मृति में जिस तरह के शब्दों और विचारों का प्रयोग किया गया है, वे उचित नहीं हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी और वे व्यक्तिगत रूप से मनुस्मृति में लिखी ऐसी बातों का विरोध करते हैं, जो संविधान की भावना के विपरीत हैं।
0
0
Report

पलासपानी- बोथिया सड़क कीचड़ में डूबी, डामरीकरण की मांग जमकर तेज

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिले के आठनेर जनपद पंचायत के पलासपानी गाँव में विकास की तस्वीर आज भी कीचड़ में धंसी हुई नजर आती है। पलासपानी से बोथिया तक करीब 5 किलोमीटर की कच्ची और जर्जर सड़क बारिश में दलदल बन जाती है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं, मरीजों और किसानों के लिए यह रास्ता किसी मुसीबत से कम नहीं है। वर्षों से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे ग्रामीण एक बार फिर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे हैं। पलासपानी से बोथिया तक जाने वाला यह मार्ग केवल एक गांव को नहीं, बल्कि झल्लार जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग के रूप में भी उपयोग किया जाता है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। लेकिन बारिश शुरू होते ही यह सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है। दोपहिया वाहन फिसलते हैं, पैदल चलना मुश्किल हो जाता है और कई बार लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना पड़ता है। खराब सड़क के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाता और गर्भवती महिलाओं को भी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों को रोज कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है,जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों और मजदूरों का कहना है कि इसी रास्ते से खेत, मंडी, साप्ताहिक बाजार और आसपास के गांवों तक पहुंचना होता है। सड़क की बदहाली के कारण समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन सड़क आज तक पक्की नहीं बन सकी। इन्हीं समस्याओं को लेकर पलासपानी के ग्रामीण एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पलासपानी से बोथिया तक सड़क के शीघ्र डामरीकरण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। पलासपानी के लोगों की यह मांग कोई नई नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी है। हर बारिश के साथ सड़क की हालत और बदतर होती जा रही है, लेकिन समाधान अब तक नहीं निकला। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते पर अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर सफर करते रहेंगे और प्रशासन उनकी इस पुरानी मांग को कब पूरा करेगा। बाइट -1- गणेश उइके, ग्रामीण बाइट -2- राजाराम टांडिलकर, ग्रामीण बाइट -3- सौरभ सोनवाने, कलेक्टर बैतूल
0
0
Report

पंजाब में धान सीजन से पहले गोदाम खाली, मिलर्स चिंतित

Barnala, Bathinda, Punjab:पंजाब राइस इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण बिंटा की अध्यक्षता में बरनाला में शैलर मालिकों की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें आने वाले धान के सीजन और मिलरों को आ रही गंभीर समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पंजाब में आने वाले धान के सीजन से पहले राइस मिलर्स एसोसिएशन की चिंताएं बढ़ गई हैं। राइस मिलर्स का कहना है कि पिछले सीजन का सरकारी चावल अभी तक पूरी तरह से मिलिंग नहीं हो सका है, जबकि अब 15 सितंबर से मंडियों में धान की आवक शुरू होने वाली है। राइस मिलर्स ने सरकार से चावल स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह और स्पेस का तुरंत प्रबंध करने की मांग की है। राइस मिलर्स एसोसिएशन की आज हुई बैठक में धान के आने वाले सीजन को लेकर गंभीर चर्चा की गई। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 2025-26 के सीजन के लिए मिलिंग के वास्ते लगभग 100 लाख टन चावल दिया गया था, जिसमें से अब तक करीब 77 लाख टन चावल की मिलिंग हो सकी है। भारत भूषण बिंटा ने कहा कि 15 सितंबर से किसानों का धान मंडियों में आना शुरू हो जाएगा, लेकिन सरकार के पास 2024-25 सीजन का चावल लगवाने के लिए गोदामों में जगह ही नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में औसतन 87% चावल ही लग सका है। मोगा, लुधियানা और फिरोजपुर जैसे जिलों में मिलिंग का काम पिछड़ा हुआ है। एसोसिएशन ने मांग की है कि पूरे पंजाब में डिस्ट्रीब्यूशन को 90% से ऊपर लाया जाए ताकि नए सीजन की फसल को संभाला जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित प्रबंध न किए गए तो आने वाले दिनों में किसानों और व्यापारियों को बड़ा संकट झेलना पड़ेगा। इन्हीं सभी मुद्दों पर 27-28 तारीख को बड़े एकत्रीकरण का ऐलान किया सेलर एसोसिएशन पंजाब ने।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top