450001
पंधाना के बोरगांव में दो सर्राफा दुकानों से लाखों के आभूषण हुए चोरी
Khandwa, Madhya Pradesh:पंधाना के बोरगांव में चोरों ने दो सर्राफा व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनिल बोंडे के बयान से राजनीतिक बवाल: नेहरू से मोदी तक तिरंगे की राजनीति
Amravati, Maharashtra:श्रीनगरच्या स्तंभावर तिरंगा नसण्याचं कारण नेहरू होते; भाजप खासदार डॉ. अनिल बोंडे यांचं वादग्रस्त विधान अँकर :- भाजपचे राज्यसभा खासदार डॉ. अनिल बोंडे यांनी तत्कालीन पंतप्रधान पंडित जवाहरलाल नेहरू यांच्यावर थेट निशाणा साधत वादग्रस्त वक्तव्य केल आहे. वीस वर्षांपूर्वी श्रीनगरला गेलो तेव्हा तिथल्या स्तंभावर तिरंगा नव्हता. तिरंगा नसण्याचे कारण पंडित नेहरू होते. आता तिरंगा असण्याचे कारण पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आहे असे बोंडे म्हणाले मोदी २०१४ मध्ये पंतप्रधान झाले नसते तर ३९० कलम हटले असते का असा सवालही त्यांनी केला. पूर्वी श्रीनगरमध्ये सैनिकांवर दगडफेक होत असे, शाळा-व्यवहार बंद राहत असे आणि लाल चौकात जायची परवानगी नसायची पण आता देशभरातील पर्यटक तेथे मुक्तपणे फिरतात हा बदल मोदींमुळेच शक्य झाल्याचा दावा बोंडे यांनी केला. अनिल बोंडेंच्या या विधानावरून नवा राजकीय वाद पेटण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे.0
0
Report
दूनी में पुलिस मारपीट के आरोप, ग्रामीणों ने सरोली रोड पर जाम किया
Tonk, Rajasthan:दूनी (टोंक): पुलिस पर मारपीट के आरोप को लेकर सरोली रोड जाम टोंक जिले के दूनी क्षेत्र में सरोली रोड पर ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि देर रात दो समुदायों के बीच हुए झगड़े को देखने पहुंचे एक युवक को दूनी थाना पुलिस थाने ले गई, जहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि युवक को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में जांच के दौरान उसके शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए तथा सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
नेपाल के विराटनगर होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, जांच की माँग
Saharsa, Bihar:प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मृतक प्रिंस यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है इस मामले में नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, वहीं प्रिंस यादव की मौत के बाद सहरसा स्थित पैतृक गांव धमसैना में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर इस घटना पर मधेपुरा से जेडीयू सांसद दिनेशचंद्र यादव ने दुःख जताते हुए कहा कि प्रिंस यादव नौजवान युवक था. नेपाल में संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हुई है, हम सरकार पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मांग करते हैं कि वो नेपाल पुलिस से मिलकर इस घटना की निष्पक्ष जांच करें कि आखिर प्रिंस यादव की मौत कैसे हुई है. बाइट - दिनेशचंद्र यादव, सांसद.0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द खुलासे की मांग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के मुंगाणा धाणी क्षेत्र में नारसिंह माता एवं हनुमान जी मंदिर में चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों में भय भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नारसिंह माता मंदिर में रखे दान पात्र से अज्ञात चोरों ने नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दान पात्र प्रत्येक नवरात्रि पर खोला जाता है और उसमें करीब दो लाख रुपये के आसपास की राशि होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पास स्थित हनुमान जी मंदिर में भी चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। दोनों मंदिरों में हुई घटनाओं के बावजूद अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनआक्रोश और बढ़ सकता है। क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी मांग उठाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
18-19 जून को जम्मू-कश्मीर में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:Rain, Thunderstorm Spell Likely Across J&K From June 18. The weather across Jammu and Kashmir is expected to remain largely dry at most places, with conditions turning unstable later this week. On June 15, weather is likely to remain mostly dry across the union territory. Similar conditions are expected on June 16, although isolated thundershowers may occur in a few areas, particularly during the afternoon and evening hours. On June 17, the weather is forecast to stay dry during the morning, with the possibility of thundershowers developing towards late afternoon and evening in some parts of J&K. A significant change is expected from June 18 to 19, when a spell of rain and thundershowers is likely to affect many areas. Weather experts have warned of hailstorms, gusty winds, and intense showers during this period. Authorities and residents have been advised to remain cautious, especially in vulnerable areas, as thundershowers can develop rapidly and may be accompanied by strong winds and hail, potentially impacting normal activities and local travel.0
0
Report
सीएम योगी ने अन्नदाताओं के सम्मान के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प दोहराया
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एकस पर लिखा कि अन्नदाता हमारे राष्ट्र की समृद्धि के आधार हैं। प्रदेश की विकास यात्रा में किसानों की सहभागिता और उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। आज गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर के निर्माण हेतु अपनी भूमि समर्पित करने वाले अन्नदाता बहनों-भाइयों का प्रथम उड़ान से लखनऊ आगमन पर स्वागत-अभिनंदन करने के साथ ही उनसे संवाद भी करूंगा। 'अन्नदाताओं का अभिनंदन, समृद्ध भारत का वंदन' इसी भावना के साथ प्रत्येक किसान बंधु की प्रगति हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।0
0
Report
Advertisement
ईरान-अमेरिका युद्ध रुकने से भारत के तेल पर राहत, महंगाई घटने की उम्मीद
Delhi, Delhi:ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रुकने की खबर का भारत के व्यापार और उद्योग जगत ने स्वागत किया है। युद्ध रुकने से भारत के व्यापार, उद्योग और अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। ब्रेंट क्रूड ऑयल तीन महीने के निचले स्तर 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है जबकि 29 अप्रैल को कच्चा तेल 126 डॉलर प्रति बैरल तक गया था। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से पेट्रोल डीजल की कीमतें और नहीं बढ़ेंगी। भारत महंगाई पर लगाम लगा सकता है। CTI चेयरमैन ब्रजेश गोयल ने कहा कि ईरान और अमेरिका ने शांति समझौते की घोषणा की, तो इसका दिल्ली और देश के व्यापार-उद्योग जगत ने स्वागत किया। कच्चे तेल की कीमतों के गिरने से पेट्रोल-डीजल-सीएनजी और LPG की कीमतों में गिरावट होगी और महंगाई पर रोक लग सकेगी। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल इम्पोर्टर है—85% तेल बाहर से खरीदते हैं, इसलिए क्रूड 10 डॉलर गिरने पर भारत को 15 बिलियन डॉलर सालाना बचत। 30 डॉलर गिरने पर 45 बिलियन डॉलर यानी 3.8 लाख करोड़ रुपये बचेंगे। महंगाई में राहत: पेट्रोल-डीजल क्रूड $10 गिरे तो पेट्रोल Rs 5-6/लीटर सस्ता हो सकता है, ट्रांसपोर्ट कॉस्ट 15% घटेगी, सब्जी-फल-सामान सस्ता होगा। CPI महंगाई RBI के अनुसार क्रूड $10 गिरे तो महंगाई लगभग 0.3% घट सकती है। LPG गैस ₹50-100 सस्ता, हर घर में ₹600-1200 साल बचत। ट्रैडर्स के लिए माल ढुलाई सस्ती होगी। CAD सुधरेगा: करंट अकाउंट डेफिसिट $1.5 बिलियन घट सकता है; GDP ग्रोथ 0.4% तक बढ़ेगी; RBI अनुमान: क्रूड $20 गिरे तो GDP 0.4% ज्यादा। RBI रेपो रेट घट सकता है। सरकार Subsidy कम होगी: LPG- Fertilizer subsidy 40,000 करोड़ रु कम, टैक्स कम नहीं करना पड़ेगा। आयात लागत घटेगी। शेयर बाजार और कारोबारी गतिविधियों में सहयोग मिलेगा। एविएशन में ATF लागत घटेगी। आम आदमी और MSME को फायदा: मंथली बजट, डीजल जनरेटर आदि सस्ते होंगे; किसान की लागत घटेगी; इम्पोर्ट सस्ता होगा और रुपया मजबूत होगा। स्ट्रेटेजिक फायदा: रूस से और सस्ता, स्ट्रेटेजिक रिजर्व भरेंगे, ईरान-वेनेजुएला विकल्प खुलेंगे।0
0
Report
UP NEWS : सपा के नोमान अली को पुवायां विधानसभा के कैडर निर्माण व संगठन विस्तार की जिम्मेदारी मिली
Pilibhit, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे नोमान अली वारसी को समाजवादी छात्र सभा (सछास) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नोमान अली वारसी विगत 17 वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नगर सचिव के पद से की थी और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। वह समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें सम्भल एवं मुरादाबाद जैसे महत्वपूर्ण जनपदों का प्रभारी भी बनाया गया,जहां उनका संगठन को मजबूत करने में विशेष योगदान रहा। पार्टी के अंदर उन्हें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विश्वासपात्र नेताओं में गिना जाता है। संगठनात्मक क्षमता एवं सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जनपद शाहजहांपुर की पुवायां विधानसभा में कैडर निर्माण एवं संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रभारी नियुक्त किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नोमान अली वारसी ने सपा सुप्रीमो श्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,वह उस पर पूरी निष्ठा,ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को छात्र-युवा वर्ग तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे। उनके मनोनयन पर पार्टी के पदाधिकारियों,वहीं उनके कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है लोगों ने उन्हें बधाइयां दी।0
0
Report
पनियरा में शासनादेश की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां, निर्धारित समय से पहले और देर रात तक बिक रही शरब
Gangi, Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महाराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग के नियमों और शासन के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र में संचालित कई देशी शराब की दुकानों पर निर्धारित समय से पहले तथा देर रात तक शराब की बिक्री किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय मिलीभगत के कारण शराब विक्रेता नियमों को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र की देशी शराब की दुकानों पर शराब खरीदने वालों के लिए कोई निश्चित समय सीमा दिखाई नहीं पड़ती। सुबह दुकान खुलने के निर्धारित समय से पहले भी ग्राहकों को आसानी से शराब उपलब्ध करा दी जाती है। इतना ही नहीं, देर रात तक भी शराब की बिक्री जारी रहने की बात कही जा रही है। हालांकि इसके लिए ग्राहकों से प्रति शीशी पांच से दस रुपये तक अतिरिक्त वसूले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। ज्ञात हो कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार देशी शराब की दुकानें निर्धारित समय पर ही खोली और बंद की जानी चाहिए। नियमों के तहत सुबह 10 बजे से पहले शराब की बिक्री नहीं की जा सकती। इसके बावजूद पनियरा क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे शासन के आदेशों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्धारित समय से पहले शराब की उपलब्धता के कारण युवाओं और आम लोगों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि यदि आबकारी विभाग नियमित निरीक्षण करे और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराए तो इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी दुकानदारों तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो शासन की मंशा और नियमों का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करता है या फिर नियमों की अनदेखी का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद द्विवेदी से बात करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वही चौकी इंचार्ज गांधी बाजार शशिकांत यादव से बात करने पर उन्होंने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी विधानसभा कस्ता रात्रि कालीन चौपाल, भाजपा सरकार 12 वर्ष की उपलब्धियां।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।विधानसभा का कस्ता भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड मितौली न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत अबगांवा में रात्रि कालीन चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि कालीन चौपाल में विधानसभा कस्ता के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने पहुंच करके लोगों के साथ सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन संवाद स्थापित करते हुए सेवा सुशासन पर चर्चा करते कहा योगी मोदी ने जो भारत विकास का संकल्प लिया था आज उनके 12 वर्ष के कार्यकाल में देखने को मिल रहा है, हालांकि भ्रष्टाचारियों अपराधियों को समस्याएं आवश्य हो रही हैं समय-समय पर वह अपना प्रभाव दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं, फिर भी सरकार उन षड्यंत्र कारियों को जमकर मुंह तोड़ जवाब दे रही है, अपराधियों के हौंसले पस्त हैं,आज हर वक्त का तबका भाई मुक्त समाज में कार्य कर रहा है, सरकार अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के चहुंमुखी विकास के लिए अग्रसर है। रात्रि कालीन चौपाल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा,बूथ अध्यक्ष अनुराग दीक्षित, रात्रि कालीन चौपाल कार्यक्रम की संयोजकता करते हुए शिक्षक दीप कमल अवस्थी सम्भ्रांत नागरिकों के साथ मौजूद रहे।0
0
Report
इस ID में लखनई एयरपोर्ट का विज़ुअल सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में लखनई एयरपोर्ट का विज़ुअल सामने आया ।0
0
Report
बीकानेर के नोखा में देर रात गोलीकांड, पारिवारिक विवाद के चलते घायल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के नोखा से खबर केड़ली गांव में देर रात फायरिंग की घटना आपसी पारिवारिक विवाद के चलते चली गोली एक को लगी पेट में गोली गंभीर हालत में घायल को पीबीएम अस्पताल बीकानेर किया गया रेफर घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच नोखा सीओ जरनैल सिंह ने फायरिंग की घटना की पुष्टि की पुलिस विवाद के कारणों और आरोपियों की भूमिका की कर रही जांच0
0
Report
Advertisement
मुहर्रम से पहले शिया-सुन्नी एकता का आह्वान, भेदभाव मिटाने की जरूरत पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:MMU शिया-सुन्नी कोऑर्डिनेशन कमिटी ने मुहर्रम से पहले एकता और भाईचारे का आह्वान कियाMirwaiz-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मुहम्मद उमर फारूक के निर्देशों पर, अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद श्रीनगर के मुख्यालय में मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलमा (MMU) शिया-सुन्नी कोऑर्डिनेशन कमिटी की एक अहम बैठक हुई। आगा सैयद मुज्तबा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अलग-अलग संगठनों के प्रमुख विद्वान और धार्मिक नेता शामिल हुए।0
0
Report
जेवर एयरपोर्ट पर पहली व्यावसायिक उड़ान में युवक पायलट बनकर पहुँचा
Noida, Uttar Pradesh:Jewar, UP | A young passenger dressed up as a pilot arrives at the Noida International Airport in Jewar travelling on the first commercial flight to land at the Airport0
0
Report
नोखा में देर रात आंधी से सड़क अवरुद्ध, छह पेड़ गिरने से यातायात बहाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के नोखा से खबर नोखा में देर रात तेज आंधी का असर, मुकाम सड़क मार्ग हुआ अवरुद्ध आंधी के चलते 6 पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित एक पेड़ बोलेरो गाड़ी पर गिरा, वाहन का शीशा टूटा सूचना मिलते ही प्रशासन हुआ सक्रिय कार्यवाहक एसडीएम चंद्रशेखर टांक के निर्देश पर पटवारी भगवंत लोहार पहुंचे मौके पर नगरपालिका की जेसीबी मौके पर पहुंची गिरे हुए पेड़ों को हटाकर मार्ग को कराया गया सुचारू प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यातायात बहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं, बड़ा हादसा टला0
0
Report
Advertisement
