icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड के एसआईआर पर BJP का निशाना, संथाल में प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में हो रहे एसआईआर को लेकर बीजेपी ने झामुमो और कांग्रेस को घेरा, प्रशासनिक अधिकारियों को राज्य सरकार का पोलिंग एजेंट बता संथाल में तुष्टिकरण की राजनीति कर बांग्लादेशी वोटर का नाम जुड़वाने का लगाया आरोप तो विरोधी के तेवर हुए तल्ख झारखंड में जारी एसआईआर की प्रक्रिया के बीच बीजेपी ने झामुमो और कांग्रेस पर साधा निशाना, संथाल परगना ने प्रशासनिक अधिकारियों पर राज्य सरकार के पोलिंग एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए बंग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल करवाने का आरोप लगाया तो विरोधी हुए आक्रामक। भारतीय जनता पार्टी में राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में वैसे पदाधिकारी हैं जो झारखंड सरकार के निर्देश पर बांग्लादेश और घुसपैठियों का नाम नहीं काटने दे रहे हैं। अधिकारी सरकार का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं और चाहते हैं कि यह सरकार हमेशा रहे ताकि वह लूट का राज चलते रहें।
0
0
Report

रanchi में RDSS शिफ्टिंग से शहर के कई हिस्सों में बिजली कटौती आज

Ranchi, Jharkhand:रांची में आज बिजली कटौती को लेकर बड़ी खबर है। RDSS और यूटिलिटी शिफ्टिंग के काम के चलते शहर और आसपास के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तुपुदана के हटिया फीडर में नंगे तारों को केबल में बदलने और डाली काटने का काम होगा, जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं अपर हटिया इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एकता नगर, अपर हटिया, नीचे हटिया और ओबरिया रोड समेत आसपास के इलाकों में इसका असर पड़ेगा। इधर ओरमांझी के विकास फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे विकास बाजार और आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा। वहीं मानसरोवर नगर और कटहल मोड़ में RDSS के तहत LT reconductoring कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के पांच नगरपालिकाओं में आज प्रथम चरण का मतदान शुरू

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: पांच नगरपालिकाओं में आज मतदान शुरू, 1.45 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग हनुमानगढ़ जिले की पांच नगरपालिकाओं नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी और रावतसर में नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण बुधवार को सुबह 7 बजे शुरू हो गया। मतदान सायं 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना मताधिकार जरूर प्रयोग करें。 उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि प्रथम चरण में इन पांच नगर निकायों के कुल 170 वार्डों के लिए 176 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 1,45,152 पंजीकृत मतदाता अपने वोट डालेंगे। सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और निर्धारित समय पर शुरू हो गया। नगरपालिकावार स्थिति के अनुसार भादरा में 40 वार्डों के लिए 40 मुख्य और एक सहायक सहित कुल 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहाँ 33,940 मतदाता मतदान करेंगे। नोहर में 40 वार्डों के लिए 40 मुख्य और 4 सहायक केंद्र मिलाकर 44 मतदान केंद्र हैं, जहां 41,604 मतदाता पंजीकृत हैं। संगरिया के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र हैं और यहां 27,575 मतदाता वोट डालेंगे। रावतसर में 35 वार्डों के लिए एक सहायक केंद्र सहित कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां 31,676 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। टिब्बी नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10,357 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचें और शांतिपूर्वक मतदान करें। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया सुचारू चल रही है और कोई शिकायत सामने नहीं आई है。
0
0
Report

सीकर के 10 नगर निकायों में प्रथम चरण मतदान शुरू, मतदाता इंतजार

Sikar, Rajasthan:सीकर की 10 नगर निकायों में प्रथम चरण का मतदान शुरू, 1230 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज सीकर जिले की 10 नगर निकायों में आज प्रथम चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़, रींगस, खाटूश्यामजी, दांता, पलसाना, लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर नगर निकाय क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। प्रथम चरण में कुल 1230 प्रत्याशियों की हार-जीत के लिए करीब 3 लाख 6 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए 383 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कोसी जलस्तर बढ़ने से चौसा-आलमनगर में बाढ़ का खतरा, राहत अभियान तेज

Madanpur, Bihar:कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने मधेपुरा जिले के चौसा और आलमनगर प्रखंड के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों के आसपास पानी फैलने लगा है। निचला इलाकों में पानी पहुंचने से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही लोगों के सामने मवेशियों के लिए चारा जुटाने की समस्या भी खड़ी हो गई है। चौसा प्रखंड के कियर टोला स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पानी प्रवेश कर जाने के कारण विद्यालय का संचालन बंद कर दिया गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय के शिक्षक और छात्रों को पास के दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में नावों का परिचालन शुरू कराया है। चौसा प्रखंड में 16 निजी और 3 सरकारी नावों का परिचालन कराया जा रहा है। वहीं, आलमनगर प्रखंड में 36 स्थानों पर निजी नावों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मोटरबोट और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि निचले इलाकों में पानी फैलने के कारण कुछ मार्ग प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई शुरू करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की भी तैयारी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से प्रकाश, पानी और शौचालय की व्यवस्था कराई गई है, लेकिन अब सबसे बड़ी जरूरत पशु चारा और राहत सामग्री की है। पानी बढ़ने के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए ऊंचे स्थानों पर ले जाने लगे हैं। वहीं, कई परिवार भी अपने सामान और आशियाने को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं। ग्रामीणों के बीच सबसे अधिक चिंता मवेशियों को लेकर है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन सकता है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों में पर्याप्त मात्रा में पशु चारा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर, कोसी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने पर आने वाले दिनों में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। इससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव की तैयारियां पूरी हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय की बाढ़: संजय झा ने पीड़ितों से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के पानी ने कई इलाकों में तबाही मचा रखी है कि लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा बेगूसराय पहुंचे और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए वे यहां पहुंचे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बाढ़ से हालात खराब हुए हैं और सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन का भी संजय झा ने जायजा लिया और वहां तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। गंगा का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। सरकार हर स्तर पर मदद के लिए तत्पर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top