Back
इंदिरा सागर बांध की सुरक्षा ऑडिट से सुरक्षित, महाप्रबंधक ने बताया
PSPramod Sinha
Nov 15, 2025 10:32:00
Khandwa, Madhya Pradesh
एंकर... नदियों पर बने बड़े-बड़े बांध देश की समृद्धि और विकास में बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह पीने और खेतों में सिंचाई के लिए पानी तो उपलब्ध कराते ही हैं, बिजली पैदा कर कर औद्योगिक विकास की गति को भी सहारा देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इन बांधों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए क्या सेफ्टी मेजर अपने जाते हैं?
भूकंप, बाढ़, पानी का दबाव, तापमान, भूमि का क्षरण और बांध की तलहटी में जमने वाली गाद बांधों की उत्पादकता को प्रभावित करती है। यदि किसी कारणवश बांध टूट जाए तो उससे बड़े पैमाने पर होने वाले जान माल के नुकसान से कैसे बचा जाए। इन्हीं सभी बातों को लेकर बांधों का सेफ्टी ऑडिट होता है। इन सेफ्टी ऑडिट में कुछ पैरामीटर बने हुए हैं और अलग-अलग एजेंसी नियमित सेफ्टी ऑडिट करती है। जो कमियां पाई जाती है उसे तुरंत दुरुस्त किया जाता है。
देश के सबसे बड़े इंदिरा सागर बांध में यह सेफ्टी कैसे किया जाता है। किन-किन बातों का ध्यान रखा जाता है। यह ऑडिट कौन कौन सी एजेंसीज़ करती हैं और भविष्य में किसी अनहोनी से कैसे बचा जा सकता है। इन्हीं सब बातों को लेकर इंदिरा सागर बांध के महाप्रबंधक अजीत कुमार से हमने बात की। आइए जानते हैं क्या होता है बांधों का सेफ्टी ऑडिट और यह क्यों जरूरी है ?
प्रोफाइल- खंडवा में नर्मदा नदी पर बांईnदिरा सागर बांध पानी धारण करने की क्षमता के आधार पर देश का सबसे बड़ा काँक्रीट ग्रेविटी बांध है। इसमें लगभग 12 बिलियन घन मीटर पानी धारण करने की क्षमता है। 913 स्क्वायर किलोमीटर में फैला इसका रिजर्वायर है और लगभग 62 वर्ग किलोमीटर में इसका कैचमेंट एरिया है। इस बांध में 20 रेडियल गेट लगाए गए हैं और 125 मेगावाट की 8 यूनिट से यहां 1000 मेगावाट जल विद्युत बनाई जाती है। यह बांध अमरकंटक से लेकर खंभात की खाड़ी तक नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों पर बने सभी बांधों को नियंत्रित करता है। इसलिए इसे मदर डैम भी कहा जाता है। इंदिरा सागर बांध से छोड़ा गया पानी ही आगे ओमकारेश्वर और सरदार सरोवर बांध को पानी पहुंचता है। पानी धारण करने की क्षमता और उत्पादकता के आधार पर एक बांध की उम्र लगभग 50 वर्ष मानी जाती है। वर्ष 2004 में बनकर तैयार हुआ यह बांध लगभग 21 वर्ष का हो चुका है। सेफ्टी के नजरिए से देखा जाए तो फिलहाल यह बांध काफी सुरक्षित माना जा सकता है।
67
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowNov 15, 2025 12:18:160
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 15, 2025 12:18:010
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 15, 2025 12:17:460
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 15, 2025 12:17:350
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 15, 2025 12:17:24Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में बीते कुछ समय से आतंक फैला रहा आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 15, 2025 12:16:260
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 15, 2025 12:16:11Sithmara, Uttar Pradesh:हमीरपुर में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की लोगों ने पिटाई कर दी। प्रेमी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 15, 2025 12:16:010
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowNov 15, 2025 12:15:490
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 15, 2025 12:15:140
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 15, 2025 12:08:400
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 15, 2025 12:08:160
Report
0
Report